Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:45 3+ Views

Jivitputrika Vrat Ki Katha

Super Hit Devotional track Jivitputrika Vrat Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jivitputrika Vrat Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिय भक्तो आज में आपको जीवित्पुत्रिका व्रत के कथा सुनाने जा रहा हूँ कि एक माँ अपने बच्चो के लिए कितना कठिन व्रत रखती है तो आइये कथा का श्रवण करते है
M:-जीवित्पुत्रिका व्रत की आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
क्योकि करती माँ व्रत ये पावन ये बतलाते है हम कथा सुनाते है
माँ की ममता का मैं भक्तो वर्णन गाते है हम वर्णन गाते है
क्यों रहती माँ निर्जला ये समझते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 2 :- प्रिये भक्तन एक सियारन और चील की बड़ी पक्की दोस्ती थी, जो भी खाने को मिलता दोनों आपसे में बाँट कर खा लेती थी एक दिन इन दोनों ने एक महिला को व्रत करते देखा और उन दोनों ने विचार किया की अब हम भी इस व्रत को करेंगी
M:-एक सियारन एक चील की यारी थी पक्की
जो भी मिलता बाँट के खाती यारी थी सच्ची
कोरस:- यारी थी सच्ची
M:-इन दोनों ने कुछ महिला को व्रत करते देखा
व्रत करने की दोनों ने है अपने मन में सोचा
कोरस:- अपने मन में सोचा
M:-भूखे प्यासे रहे वो दोनों बीत गया इक दिन
भूखी सियारन रह ना पायी कर लिया भोजन
कोरस:- कर लिया भोजन
M:-सियारन का व्रत खंडित हो गया बीत गया वो क्षण
चील की प्रार्थना सफल हो गयी बीत गया जीवन
कोरस:- बीत गया जीवन
M:-व्रत का फल क्या पाया दोनों ने ये बतलाते है पावन कथा सुनाते हैं
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 3 :- भक्तो व्रत के प्रभाव के कारण दोनों का जन्म राजकुमारी के रूप में हुआ, दोनों सगी बहनो बनी, बड़ी बहन सियारन थी और छोटी चिल्हो थी बड़ी बहन की शादी एक राजकुमार से हुई और छोटी बहन की शादी उसी राज्य के मंत्री पुत्र से हुई
M:-व्रत की कृपा से दोनों ने मानव तन है पाया
राजकुमारी बनकर दोनों ने अपना प्रेम लुटाया
कोरस:- अपना प्रेम लुटाया
M:-राजकुमार से ब्याह सियारन बनी है महारानी
मंत्री पुत्र से ब्याह के चिल्हो बन गयी देवरानी
कोरस:- बन गयी देवरानी
M:-जो भी बच्चे होते रानी के वो मर जाते है
M:-चील के बच्चे हट्ठे कट्ठे मस्त हो जाते है
कोरस:- मस्त हो जाते है
M:-चील के बच्चो को मारने का करती है षड्यंत्र
व्रत के प्रभाव् से निष्फल होते उसके सब षड्यंत्र
कोरस:- उसके सब षड्यंत्र
M:-अपने इस प्रयास में वो ना सफलता पाते है पावन कथा सुनाते है
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 4 :- बार बार उसके बच्चो को मारने का सियारन प्रयास करती है और अपने उद्देश्य में सफल नहीं होती है तब उसे अपनी भूल का एहसास होता है और वो अपनी छोटी बहन से क्षमा मांगती है और जीवित्पुत्रिका व्रत करने का निश्चय करती है अब दूसरी कथा जो जीमूतवाहन की कथा है गन्धर्वो के राजकुमार उनकी कथा का श्रवण करते है -
M:-गन्धर्वो के राजपुत्र थे नाम जीमूतवाहन
उदारवादी परोपककारी सीधा साधा जीवन
कोरस:- सीधा साधा जीवन
M:-वानप्रस्थ की इच्छा इनके पिता के मन में आई
सौंप दिया है राजपाट और वन में अलख जगाई
कोरस:- अलख जगाई
M:-राजपाट में इनका जरा भी लगता नहीं था मन
पिता की खातिर त्यागा इन्होने अपना सिंहासन
कोरस:- अपना सिंहासन
M:-मलयवती कन्या से इनको वन में प्रेम हुआ
पत्नी का जब मिला साथ जीवन आनंद हुआ
कोरस:- जीवन आनंद हुआ
M:-करनी का था प्रबल योग हम ये समझाते है पवन कथा सुनाते है
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 5 :- भक्तो इन्होने वन में एक वृद्धा महिला को रोते देखा उन्होंने पास जाकर पूछा तो उस महिला ने बताया है राजन में नागवंश की स्त्री हूँ मेरा एक ही पुत्र है पक्षीराज गरुड़ के कोप से मुक्ति के लिए नागो ने यह व्यवस्था की है की वे प्रतिदिन गरुड़ को भोजन करने के लिए एक युवा नाग को सौंपते है आज मेरे पुत्र शंख चूड की बलि का दिन है अतः मैं व्याकुल हूँ है राजन में पुत्र विहीन हो जाउंगी मेरा तो एक ही पुत्र है नाग स्त्री की बात को सुन राजन ने कहा हे माँ आप चिंता न करे
M:-नाग स्त्री की बात को सुन राजन हैं घबराये
होगी बलि जो इसके पुत्र के अब क्या करवाए
कोरस:- अब क्या करवाए
M:-शंखचूड़ की जान बचाने को राजन आते है
कहते है न डरो हे माता राह सुझाते है
कोरस:- राह सुझाते है
M:-आपके पुत्र की रक्षा खातिर अपनी बलि चढ़ाऊँ
होगा सफल ये मेरा जीवन में ये अगर कर पाऊं
कोरस:- अगर कर पाऊं
M:-लाल कपड़े में लिपट के वो उस शिला पर लेट गए
नियत समय पर गरुड़ जी उनको लेके उड़ गये
कोरस:- लेके उड़ गये
M:-गरुड़ प्रहार से आंसू अपने रोक ना पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 6 :- गरुड़ जी अपने पंजो में झपट कर जीमूतवाहन जी को अपने साथ लेकर जा रहे होते है पंजे के प्रहार से उनके शरीर से मांस का टुकड़ा नोच लेते है उस दर्दनाक प्रहार से जीमूतवाहन जी रो पड़ते है उनकी आँखों से आंसू आ जाते है और वो कराहने लगते है फिर गरुड़ जी ने उनका परिचय पूछा फिर जीमूतवाहन जी ने पूरी बात बताई सुनकर गरुड़ जी का ह्रदय पसीज जाता है की किसी स्त्री के पुत्र की रक्षा के लिए उनका यह त्याग किया हे राजन में तुम्हे मुक्त करता हूँ
M:-पक्षीराज के वार को राजन सह ना पाते है
आंख से आंसू बहने लगे और कराहते जाते है
कोरस:- कराहते जाते है
M:-उनके दर्द को देख गरुड़ जी परिचय पूछते है
कौन हो तुम बतलाओ मुझको वो समझाते है
कोरस:- वो समझाते है
M:-अपने आने का फिर वो तो कारण वो बतलाते है
उनके वचन को सुनकर गरुड़ जी फिर मुस्काते है
कोरस:- फिर मुस्काते है
M:-देते आशीर्वाद है उनको देते है वरदान
बलि नहीं मैं लूंगा नाग की होगा तेरा कल्याण
कोरस:- होगा तेरा कल्याण
M:-जीमूतवाहन के त्याग की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 7 :- भक्तो इस प्रकार गरुड़ देव ने नागो को जीवनदान दे दिया और नागो की बली ना लेने का वचन भी दिया और कहा है राजन जो भी स्त्री तुम्हारे इस बलिदान और त्याग की कथा सुनेगी और नियमपूर्वक और श्रद्धा से इस व्रत को करेगी उसकी संतान मृत्यु के मुख से भी निकल आएगी
M:-गरुड़ जी ने कहा हे राजन होगा तेरा कल्याण
आज तुम्हे मैं देता हूँ एक और वरदान
कोरस:- एक और वरदान
M:-जो भी तुम्हारी कथा का भक्तों ह्रदय से श्रवण करे
पुत्र के होगी उसकी रक्षा जग कल्याण करे
कोरस:- जग कल्याण करे
M:-विधीपूर्वक जो भी करेगा इस कथा का ध्यान
मृत्यु मुख से बाहर आयेगी उसकी संतान
कोरस:- आयेगी उसकी संतान
M:-तबसे ही इस कथा का भक्तो बना हुआ है मान
माता करती जीवित पुत्र की खातिर ये बलिदान
कोरस:- खातिर ये बलिदान
M:-जीवित्पुत्रिका व्रत का तब से ध्यान लगाते है पावन कथा सुनाते है
जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40