Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:43 3+ Views

Mahaveer Bhagwan Ki Pawan Mahima

Super Hit Devotional track Mahaveer Bhagwan Ki Pawan Mahima sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahaveer Bhagwan Ki Pawan Mahima sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ आज में आपको अंतिम तीर्थंकर महावीर भगवान की पावन कथा
सुनाने जा रही हु तो आईये ध्यान लगाकर सुनिये -
F: -महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
जिनवाणी का सार आज तुमको समझाते है हम कथा सुनाते है
चौबीसवें तीर्थंकर का हम वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -बंधुओ महावीर भगवान चौबीसवें तीर्थंकर बनके इस धरती पर अवतरित हुए थे -
F: -इक्ष्वाकु के वंश में जन्मे महावीर भगवान
कुण्ड ग्राम बन गया धाम जैन धर्म की शान
कोरस: -जैन धर्म की शान
F: -महाराजा सिद्धार्थ के घर में आके लिया अवतार
त्रिशला माता की गोदी में मिला आपको प्यार
कोरस: -मिला आपको प्यार
F: -कुण्ड ग्राम की पावन भूमि बन गयी है चन्दन
कोटि कोटि प्रणाम हमारा कोटि कोटि वंदन
कोरस: -कोटि कोटि वंदन
F: -कुण्ड ग्राम के भाग्य खुल गए बन गया पावन धाम
सारे जगत में प्रकाशित है महावीर का नाम
कोरस: -महावीर का नाम
F: -लाखो करोड़ो लोग जहाँ दर्शन को आते है दर्शन को आते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर भगवान की माता का नाम त्रिशला था त्रिशला माता के उदार से ही पैदा हुए थे -
F: -चैत्र शुक्ल तेरस का दिन था पावन थी बेला
रानी त्रिशला के आंगन में जन्मा अलबेला
कोरस: -जन्मा अलबेला
F: -तेज सूर्य का था मुखड़े पर चन्दा सा था रूप
बाल अवस्था महावीर की लगता रूप अनूप
कोरस: -लगता रूप अनूप
F: -महाराजा सिद्धार्थ राज्य में दान लुटाते है
गोदी में ले लाल को अपने वो मुस्काते है
कोरस: -वो मुस्काते है
F: -महावीर भगवान का बचपन सबसे मन भावन
कुण्ड ग्राम में बरस रहा था खुशियों का सावन
कोरस: -खुशियों का सावन
F: -पुष्प से गिरते है अधरों से जब मुस्काते है हाँ जब मुस्काते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर भगवान के पिता श्री सिद्धार्थ जी पुरे राज्य में अन्न धनं और द्रव्य का दान करते है
F: -धीरे धीरे युवा हो गए छूट गया बचपन
इसी तरह से गुजर गया फिर तीस वर्ष जीवन
कोरस: -फिर तीस वर्ष जीवन
F: -किसी को भी मालूम नहीं था केसा था संयोग
महावीर भगवान के मन में उठने लगा था योग
कोरस: -उठने लगा था योग
F: -राज महल में मन नहीं लगता रहने लगे उदास
महावीर के मन में आय ले लू में सन्यास
कोरस: -ले लू में सन्यास
F: -तीस वर्ष की अल्प आयु में छोड़ दिया घरबार
बात किसी की एक ना मानी छोड़ चले परिवार
कोरस: -छोड़ चले परिवार
F: -राजमहल को छोड़ के भगवन वन में जाते है भगवन वन में जाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -तेईस वर्ष की आयु में ही सारा साम्राज्य छोड़कर वन में चले जाते है -
F: -कठिन घनेरे वन में जाके करे कठिन तप योग
सर्दी गर्मी वर्षा आंधी भगवन रहे थे भोग
कोरस: -भगवन रहे थे भोग
F: -लगा समाधि ध्यान मग्न हो महावीर भगवान
बारह वर्ष तपस्या करके पाया केवल ज्ञान
कोरस: -पाया केवल ज्ञान
F: -बारह वर्ष की घोर तपस्या अन्न जल दिया था त्याग
महावीर भगवान के मन में ज्ञान गया था जाग
कोरस: -ज्ञान गया था जाग
F: -नगर नगर में भर्मण करके बाँट रहे थे ज्ञान
नेक राह पे चलना सिखाये महावीर भगवान
कोरस: -महावीर भगवान
F: -धर्म ध्वजा का परचम लेकर चलते जाते है वो चलते जाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर जी धर्म ध्वजा को लेकर नगर नगर में ज्ञान की वर्षा करते है -
F: -अन्तिम तीर्थंकर है जग में महावीर भगवान
चौबीसवें भगवान के रूप में मिली इन्हे पहचान
कोरस: -मिली इन्हे पहचान
F: -जिनवाणी में भरी पड़ी है महावीर की वाणी
जिनवाणी की हर वाणी है जीवन कल्याणी
कोरस: -जीवन कल्याणी
F: -धर्म ध्वजा फहराई जगत में बांटा पलपल ज्ञान
महावीर भगवान ने आकर किया जगत कल्याण
कोरस: -किया जगत कल्याण
F: -चौबीसवें भगवान हमारे बनकर आये है
दया धर्म के पथ पर हमे चलना सिखलाये है
कोरस: -चलना सिखलाये है
F: -जिस पथ पर चल करके सब भव से तर जाते है भव से तर जाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर जी के कई नाम है जैसे वीर अति वीर सन्मति निकंठनाथ विदेह और महावीर -
F: -नाम अनेक है महावीर के वीर और अति वीर
सन्मति निकंठ नाथ पुत्र विदेह और महावीर
कोरस: -विदेह और महावीर
F: -नंदी वर्धन भाई है इनके सुदर्शन बहन का नाम
भक्ति के तात पर निकल पड़े थे महावीर अविराम
कोरस: -महावीर अविराम
F: -पत्नी का था नाम यशोदा कन्या कुंडिया गोत्र
पुत्री अनोज्जा प्रिय दर्शन जो खुशियों की स्त्रोत
कोरस: -जो खुशियों की स्त्रोत
F: -जामली एक शिष्य था इनका निकला विद्रोही
एक ही शिष्य था महावीर का वो भी था द्रोही
कोरस: -वो भी था द्रोही
F: -दयावान भगवान सदा ही दया लुटाते है सदा ही दया लुटाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर जी का एक विद्रोही शिष्य भी था जो महावीर जी का विरोध किया करता था -
F: -अब बतलाऊ महावीर का ज्ञान प्राप्ति स्थान
शृम्भक ग्राम रिजु पालिका नदी बनी पहचान
कोरस: -नदी बनी पहचान
F: -नदी किनारे वट के निचे काया केवल ज्ञान
जिन अरिहंत महावीर निर्माण केवलिन नाम
कोरस: -निर्माण केवलिन नाम
F: -दिया पहल उपदेश प्रभु ने राजगृह के बिच
विपुलांचल पर्वत के निचे नदी रही है सींच
कोरस: -नदी रही है सींच
F: -अस्तिका ग्राम में हुआ था इनका पहला वर्षा वास
उनके वर्षा वास का होता अभी तलक आभास
कोरस: -अभी तलक आभास
F: -यहाँ से भगवन सीधे पावा पूरी को जाते है पावा पूरी को जाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -हस्तिका ग्राम में अपना पहला चातुर्मास बिताकर महावीर जी पावापुरी को चले जाते है -
F: -सिंह चिन्ह पहचान है इनकी वीर धीर गंभीर
इसीलिए तो वर्धमान का नाम पड़ा महावीर
कोरस: -नाम पड़ा महावीर
F: -वर्धमान भगवान कहो या बोलो जय महावीर
किसी नाम से ध्यान करो तो खुल जाये जंजीर
कोरस: -खुल जाये जंजीर
F: -त्याग भावना मन में हो तो दूर नहीं भगवान
जहाँ दया है जहाँ त्याग है वही पे है कल्याण
कोरस: -वही पे है कल्याण
F: -क्षमादान ही महादान क्षमा से बड़ा ना कोय
क्षमा करो यदि शत्रु को मन में आनंदित होय
कोरस: -मन में आनंदित होय
F: -क्षमा दया के भाव के ही भगवन मिल जाते है भगवन मिल जाते है
हम महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
वार्ता: -महावीर जी ने हमे बताया की क्षमा दान से बढ़कर और कोई दान नहीं होता संसार में
सबसे श्रेष्ट दान क्षमा दान होता है -
F: -पावापुरी की पावन भूमि अति पावन है धाम
पावापुरी की भूमि को मेरा कोटि कोटि प्रणाम
कोरस: -कोटि कोटि प्रणाम
F: -पावापुरी से महावीर जो गए मोक्ष के धाम
युगो युगो तक अमर रहेगा महावीर का नाम
कोरस: -महावीर का नाम
F: -चौबीसवें तीर्थंकर जग में ये कहलाते है
दया धर्म और नेक राह चलना सिखलाते है
कोरस: -चलना सिखलाते है
F: -कथा लिखी सुखदेव ने भक्तो महावीर के नाम
महावीर भगवान को मेरा कोटि कोटि प्रणाम
कोरस: -कोटि कोटि प्रणाम
F: -चौबीसो तीर्थंकर को हम शीश नवाते है हम शीश नवाते है
महावीर भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है महावीर भगवान जिनवाणी की पहचान
लो महावीर का नाम हो जायेगा कल्याण
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40