Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:48 6+ Views

Shri Khatu Shyam Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Khatu Shyam Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Khatu Shyam Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-खाटू वाले श्याम की महिमा अपरम्पार,
उनकी दया से ही चले भक्तों का घरबार
श्याम श्याम जो नित जपे, श्याम कृपा वो पाए
भव बाधा के बंधन से, मुक्त हुआ वो जाए
एक समय श्री श्याम का था बर्बरीक नाम
आज सुनाऊं कैसे मिला उनको श्याम का नाम
कथा सुनाऊं छोटी सी सुनो लगाकर ध्यान
क्या है महिमा बाबा की आज लो तुम सब जान
कोरस:- जय जय खाटू श्याम 2
F:-घटोत्कच के पुत्र वो भीम पौत्र श्री श्याम
श्याम सा महादानी न मिला दानी मिले तमाम
शिव शक्ति को प्रसन्न किये करके तपस्या घोर
उनकी भक्ति देख सभी हो गए भाव विभोर
आदि शक्ति के आशीष से, पाए तीनो बाण
क्षण में मिटाने में सक्षम शत्रु का नामो निशान
बात अति प्राचीन है, था महाभारत काल
बर्बरीक के आगे सब शत्रु होते बेहाल
कोरस:- जय जय खाटू श्याम 2
F:-युद्ध में हारने वाले का बन जाते वो ढाल
बनके सहारा हारे का, देते पराजय टाल
कौरव और पाण्डवों केबीच छिड़ गया जब संग्राम
देने हारे का साथ तब बर्बरीक किए प्रस्थान
उनके इस निर्णय को जान, देव हुए परेशान
कहीं जीत कौरवो को न, दिला दे तीनो बाण
वेश बदल जब कृष्ण जी, परीक्षा लेते हैं
एक बाण से पीपल के सारे पत्तों को भेदते है
कोरस:- जय जय खाटू श्याम 2
F:-देख के शक्ति बाण की, कृष्ण हुए हैरान
इनसे जीतना मुश्किल है मिल गया इसका प्रमाण
जंग में जाए न बर्बरीक ऐसा काम किया
याचक बन कर शीश दान उनसे मांग लिया
श्रीकृष्ण को शीश काट, किए बर्बरीक दान
देख के उनके साहस को ,चकित हुए भगवान
हाथ उठाकर कृष्णाजी, दिए तुरंत वरदान
आज तुम्हें मैं देता हूँ अपना श्याम नाम
कोरस:- जय जय खाटू श्याम 2
F:-आओ आगे की कथा सुनाएँ, शीश दान का कारण बताएं
ऐसा क्यों किया था भगवन ने,
कोरस:- प्रश्न यही उठता था मन में
F:-बर्बरीक श्री कृष्णा से बोले, ऐसा क्यों किया रहस्य खोलें
आपतो हम सबके हैं भगवान,
कोरस:- फिर ऐसा क्यों माँगा दान
F:-बोले कृष्णजी तुम हो महान, शक्ति तुम्हारी हम गए जान
तुम कौरव को नहीं जानते,
कोरस:- न्याय धर्म वो नहीं मानते
F:-हारे का तेरा मिलता साथ, उनकी मदद को बढाते हाथ
अन्याय को बढ़ावा मिलता,
कोरस:- फिर से पाप का अंकुर खिलता
F:-जो हारे तुम उनकी सुनते, साथ निभाने जाते उनके
उनको जीत दिलाके आते,
कोरस:- पांडवों को फिर हारता पाते
F:-तब तुम अपना धर्म निभाते, और कौरवों के विपक्ष में जाते
फैसला फिर कभी हो न पाता,
कोरस:- युद्ध इसी तरह चलता जाता
F:-तभी किया ये सोच विचार , शीश मांग लूँ मैं उपहार
हंसकर तुम हो गए तैयार
कोरस:- कर्मा दानी ये संसार
F:-सुनके प्रभु से बातें सारी, बर्बरीक बोले अर्जी हमारी
युद्ध देखने की इच्छा मेरी,
कोरस:- हे भगवन अब करे दें पूरी
F:-प्रभु ने टीले पे शीश बिठाया, वहीँ से युद्ध का हाल दिखाया
समय का घोडा बढ़ता जाए,
कोरस:- द्वापर से कलयुग तक आए
F:-अब आगे की कथा सुनाएँ, बाबा कैसे खाटू आये
कैसे भक्त ने उनको पाया,
कोरस:- कलयुग अवतारी कहलाया
F:-खाटू वाले श्याम की महिमा बड़ी महान
इनके दर्शन पूजन से हो जाए कल्याण
F:-सीकर जिला है राजस्थान में, गाय ठहर के एक स्थान में
दूध गिराती अपने थन से,
कोरस:- देख कोतुहल हुआ जन जन में
F:-करके खुदाई शीश को पाया, लोगों ने समझा प्रभु की माया
स्वप्न रूपसिंह राजा को आया,
कोरस:- प्रभु से आदेश उसने पाया
F:-शीश के आगे सर को झुकाया, उसको अपने साथ में लाया
मन्दिर का निर्माण कराया,
कोरस:- खाटू श्याम मन्दिर कहलाया
F:-मन्दिर के पास श्याम बगीचा, आलू सिंह की भक्ति ने सींचा
यहाँ बनी है उनकी निशानी,
कोरस:- दर्शन को आते हैं प्राणी
F:-श्याम कुंड का जल है पावन, रोग मुक्त कर देता है तन
जो भी इसमें डुबकी लगाते,
कोरस:- वो निरोगी हो घर को जाते
F:-यहाँ पे होती मंगला आरती, भोग और श्रृंगार आरती
शाम ढले हो संध्या आरती,
कोरस:- और रात्री को शयन आरती
F:-यहाँ कहते हैं ध्वजा को निशान, श्याम के प्रेमियों की पहचान
हाथों में लेके निशान वो चलते,
कोरस:- नाम श्याम को जपते रहते
F:-निस दिन होती भीड़ है भारी, पर ग्यारस की है बात निराली
लाखो श्रद्धालु वहां आते,
कोरस:- हाजिरी अपनी लगाके जाते
F:-जब फागुन का मेला लगता, दृश्य यहाँ का देखते बनता
दूर दूर से लोग हैं आते,
कोरस:- बाबा के रंग में रंग जाते हैं
F:-कहते हैं जो यहाँ पे आये, बाबा के आगे अर्जी लगाए
दानवीर मेरे श्याम धणि हैं,
कोरस:- किसी को खाली न लौटाते
F:-खाटू वाले श्याम की महिमा बड़ी महान
हारे का सहारा ये करते हैं कल्याण
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40