Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:20:00 11+ Views

Hujur Par Jadu Ka Asar

Super Hit Islamic track Hujur Par Jadu Ka Asar sung by Naseem Arif.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hujur Par Jadu Ka Asar sung by Naseem Arif

पेश ये शाहरुख लतीफ़ी एक अनौखी बात है
सरवरे आलम की सुनलो दोस्तो रूदाद है
पेश ये शाहरुख लतीफ़ी एक अनौखी बात है
सरवरे आलम की सुनलो दोस्तो रूदाद है
दुनिया के हर इक बशर पे है इनायत आपकी
सबसे अफ़ज़ल सबसे ऊँची ज़ात है सरकार की
आपके सदके मे रब ने चाँद को चमका दिया
टिमटिमाए है सितारे फूलो को महका दिया
मुस्तफ़ा के जलनो से ही आई जन्नत मे बहार
प्यारे आका पर मुस्लमा हर घड़ी रहते निसार
करते हैं चर्चा नबी का ये ज़मि ये आसमाँ
पेड़ पौधे ही क्या चर्चा करता है सारा जहाँ
दूर भागे हैं अन्धेरे आने से सरकार के
अम्बिया हैं मुकतदी सब अहमदे मुख़तार के
खुल्द की हूरो के सीने पर लिखा है जिसका नाम
आमिना का लाडला वो दोनो आलम की जान
आपने उँगली ऊठाई तो कमर टुकड़े तो हुआ
इक इशारा से वो डूबा शम्स वापस हो गया
आए है खिदमत मे चलकर प्यारे आका की शजर
नाम ले ले गर गमो मे आपका का कोई बशर
पाएगा तसकीन दिल को शाद वो हो जाएगा
नाम से सरकार के आबाद वो हो जाएगा
हैं सरापा मोजज़ा वो हक ताआला के हबीब
मर्तबा ऊँचा है उसका जो भी है उनके करीब
खारे पानी मे जो पहुँचा आपका दहने लुआब
पानी मीठा करदे फ़ौरन ऐसा है उनका लुआब
उँगली से दरिया पानी का बहाया आपने
हज़रते जाबिर के बच्चो को जिलाया आपने
अर्थे आज़म पर गए हैं हक ताआला से मिले
एक दिन का वाक्या है गौर से सुन लिजिए
तिरमिज़ी से है रिवायात एक दिन ऐसा हुआ
तैबा के जंगल मे लोगो माजरा देखा गया
मुस्तफ़ा के साथ मे थे हज़रते शेरे खुदा
हज़रते शेरे खुदा ने माजरा देखा वहाँ
हिल रहे थे शहरा मे तब मोमिनो सारे शजर
जलवागर जंगल मे थे जब हज़रते खैरुल बशर
अस्सलातुवस्साम पढ़ने की आई सदा
झुक गए ताज़ीम को वो है यही लिख्खा हुआ
खिदमते अकदस मे झुक कर झूमते थे सब शजर
मोजज़ा दिखला रहे थे हज़रते खैरुल बशर
मोजज़े ज़ाहिर हुऐ हैं बहुत से सरकार से
सारे नबीयो के हैं अफ़सर नाना वो हसनैन के
जितने भी कुफ़्फ़ारे मक्का आपसे जलते थे वो
साजीशे रचते थे दिल में और हसद रखते थे वो
आज़माते थे नबी को रोज़ करते थे सवाल
रोज़ खाते थे वो मुह की रोज़ करते थे सवाल
अब सुनो तुम दोस्तों ये एक अनोखा बात है
प्यारे आका पर ये जादू की सुनो रूदाद है
एक दिन वो सारे काफ़िर मोमिनो यकजा हुऐ
मशवरा वो दोस्तों ये इस तरहाँ करने लगे
अब मुहम्मद मुस्तफ़ा पर कोई जादू किजिए
लाओ बुलबाकर के साहिर ऐसा जादू किजिए
बन्द हो तबलीग़ उनकी उनकी हो हालत खराब
लातो उज़्ज़ा का हो नाज़िल दोस्तों उनपर अज़ाब
उनके साथी भी डरेंगे उनकी हालत देखकर
मज़हबे ईस्लाम छोड़ेंगे सुनो वो बे खतर
बन्दगी में वो हुबल की फिर यकिनन आएंगे
अपनी नादानी पे बेशक वो बहुत शर्माएंगे
हे हुआ जब मशवरा ये तो सुनो ऐसा हुआ
था लुबैद बिन आसिम नामी एक जादूगर
बड़ा वो मुहम्मद मुस्तफ़ा से रखता था दिल में हसद
हो गया जादू की खातिर दोस्तों तैय्यार अब
तालमेली फिर शूरू की अहमदे मुखतार से
बात करता था मुहब्बत से सुनो सरकार से
रोज़ करता था नबी से बाते वो उल्फ़त भरी
देने वाला था नबी को वो अज़ियत ये बड़ी
एक दिन सरकार ने जब कंघी बालो करी
जुल्फे उसमे आ गई कुछ आ गई फिर ये घड़ी
जादूगर ने जुल्फ़े देखी पास उनके आ गया
चुपके से जुल्फ़े निकाली घर की जानिब चल दिया
जादू के मंतर पढ़े फिर मोमिनो शैतान ने
बदला नक्शा एकदम ही देखये एक आन में
एक पुतला भी बनाया कीले उसमे गाड़ दी
फिर पढ़े मंतर भी उसने कामरानी भी मिली
रख दिया फिर एक कुऐ में काम ऐसा कर दिया
टोटके पर उसने लोगो एक पत्थर ढक दिया
चलते हि जादू नबी की हो गई तबयत अलील
दर्द रहता था बदन में हो गई तबयत अलील
करते थे तबलीग़ आका ऐसा लगता था उन्हें
जैसे के देता नही है कोई भी फुरसत उन्हें
जाया करते ही नही थे अपनी जोज़ाओ के पास
थी अजब ही कैफ़यत अ प्यारे आका की
जनाब कैफ़यत कुछ ही अजब थी
सरवरे कौनेन की कहती हैं ये आईशा बी बात है
उस वक्त की ढल गई तंदुरुस्ती उनकी
ऐसा जूदा था किया ज़ालिमो ने क्या सितम
ये मेरे आका पे किया ज़िक्रे करते थे खुदा
का ऐसे आलम में नबी 6 महीने तक रहे थे
कैद जादू में नबी एक दिन अल्लाह से की मेरे
आका ने दुःआ इस बीमारी से ईलाही तू मुझे दे दे शिफ़ा
निनद आई फिर नबी को आप फ़ौरन सो गए
बदली करवट ज़िन्दगी ने ख्वाब में वो खो गए
ख्वाब में देखा नबी ने दो फ़रिश्ते आ गए
अब्र रहमत के अजिज़ो फिर वहाँ पे छा गए
इक फ़रिश्ता आप के फिर सर की जानिब आ गया
एक कदमो की तरफ़ था ओर यूं कहने लगा
क्या शिकायत है नबी को आप बतलाओ मुझे
दुसरा बोला फ़रिश्ता ग़ौर से सुन लिजिए
है मुहम्मद मुस्तफ़ा पर हाँ ये जादू का असर
सुब्हा को जाना नबी तुम एक कुऐ पर बे खतर
राज़ वो सारा नबी से कह दिया जिब्राईल ने
कदमो की जानिब फ़रिश्ता वो तो मिकाईल थे
हो गए बेदार आका चल दिये फिर शान से
साथ में थे कुछ सहाबा आप पर कुर्बान थे
आ गया जब वो कुऐ पर तो अली को हुक्म था
लाईये जुल्फ़े वहाँ से वो अली ने कर दिया
जुल्फ़ो में 11 गिराह थी दोस्तों उस दम लगीं
आप पर नाज़ल हुई फिर हक़ ताआला की वहि
हो गई नाज़िल नबी पर सूरह फ़लक और सूरह नास
आयते 11 हैं उनकी तुम भी पढ़लो अ जनाब
आयते पढ़ते रहे और वो गिराह खुलती रही
खत्म जादू की हरारत इस तरहाँ होती रही
फिर मुहम्मद मुस्तफ़ा ने ये सहाबा से कहा
पुतले मे से कीले खीचो तोअसर ऐसा हुआ
खीचते थे जब वो कीले तो नबी कहते थे ये
मिल रही है अब सुकूनत कीले जल्दी खीचये
पुतले से कीले वो सारी आ गई बाहर निकल
प्यारे आका मुस्तफ़ा का शाद था वो दिल जिगर
साजीशे कुफ़्फ़ारे मक्का इस तरहाँ रचते रहे
वो नबी से अपने दिल में बुग्ज़ ही भरते रहे
मर गए मरदूद रकाफ़ेर नाम ना उनका रहा
बोल बाला जहाँ में सय्यदी अबरार का
मुस्तफ़ा सल्ले अला की शाने वाल देखये
कंकरो ने भी पढ़ा है उनका कलमा देखये
मोजज़े अल्लाह ने ये आपको ऐसे दिये
सारे नबीयो से हैं अफ़ज़ल मोजज़े सुन लिजिए
एक है शक्कुल कमर और दूसरा मेराज है
तीसरा जो मोजज़ा है वो कुरआने पाक है
शायरी मे चाशनी हो है ये शाहरुख की दुःआ
मुस्तफ़ा के सदके मे मकबूल करले या खुदा
लेखक :- शाहरुख़
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40