Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:13 4+ Views

Om Jai Shiv Omkara Shiv Ji Aarti

Super Hit Devotional track Om Jai Shiv Omkara Shiv Ji Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Om Jai Shiv Omkara Shiv Ji Aarti sung by Angel

F: -ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकार
कोरस: - ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकार
F: -एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे
कोरस: - स्वामी पञ्चानन राजे
F: -हंसासन गरूड़ासन हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे
कोरस: - स्वामी दसभुज अति सोहे
F: -त्रिगुण रूप निरखता त्रिगुण रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी
कोरस: - स्वामी मुण्डमालाधारी
F: -चंदन मृगमन चंदा चंदन मृगमन चंदा भोले त्रिपुरारी
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे
कोरस: - स्वामी बाघंबर अंगे
F: -ब्रम्हादिक सनकादिक गरुड़ादिक सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी
कोरस: - स्वामी चक्र त्रिशूलधारी
F: -जगकर्ता जगभर्ता जगकर्ता जगभर्ता जग पालन कर्ता
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा
F: -ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
कोरस: - स्वामी जानत अविवेका
F: -प्रणवाक्षर के मध्ये प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे
कोरस: - स्वामी प्रेम सहित गावे
F: -कहत शिवानन्द स्वामी कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे
कोरस: - ओम जय शिव ओंकारा
F: -ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकार
कोरस: - ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकार
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40