Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:44 2+ Views

Chandra Dev Amritwani

Super Hit Devotional track Chandra Dev Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Chandra Dev Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F- सरस्वती वंदन करूँ गणपति का करूँ ध्यान
शब्दों के भण्डार का दो मुझको वरदान
अमृतवाणी गा रही चंद्र देव की आज
हंस वाहिनी दीजिये कोयल सी आवाज़
श्री विष्णु भगवान के चरणन शीश नवाय
चंद्र देव भगवान की गाथा रही सुनाय
कौन पिता है चंद्र के माता कौन कहाय
कैसे चंद्र को शिवजी ने मस्तक लिया सजाय
कोरस - जय चंद्र देव भगवान तुम्हे मिला दिव्य वरदान
F- अति शीतल अति शांत है चंद्र देव भगवान
शीतलता के रूप में है जिनकी पहचान
चंद्र की शीतल चांदनी मन हर्ता कहलाय
चंद्र देव की चंद्र किरण रैन को रही सजाय
शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा घटता बढ़ता जाय
और पूर्णिमा रात में पूर्ण रूप खिल जाय
चंद्र देव भगवान की महिमा बड़ी विशेष
बिना चंद्र के पृथ्वी पर कुछ ना होता शेष
कोरस - जय चंद्र देव भगवान तुम्हे मिला दिव्य वरदान
F- शुक्ल पक्ष कहते जिसे चंद्र देव के नाम
शुक्ल पक्ष में होते है हवन यज्ञ शुभ काम
चंद्र देव के अर्घ से रहता है मन शांत
चंद्र देव विपरीत है तो मन रहे अशांत
करवाचौथ के व्रत का है प्राचीन इतिहास
देख चन्द्रमा की छवि तोड़ती है उपवास
ग्रहचाल में चंद्र का उत्तम है स्थान
आये चंद्र की चाल से सागर में तूफान
कोरस - जय चंद्र देव भगवान तुम्हे मिला दिव्य वरदान
F- चंद्र देवता के कारण एकादशी कहाय
जो सारे संसार में घर घर पूजी जाय
राहु केतु दैत्य जब अमृत रहे चुराय
चंद्र देवता की तभी उनपे नज़र पड़ जाय
चंद्र देव ने विष्णु बात को ये दी बतलाय
चक्र सुदर्शन विष्णु ने अपना दिया चलाय
राहु केतु दोनों के शीश अलग हो जाय
राहु केतु चंद्र को बनके ग्रहण सताय
कोरस - जय चंद्र देव भगवान तुम्हे मिला दिव्य वरदान - २
F- विष्णु चला चक्र सुदर्शन
उन दोनों की कट गयी गर्दन
दोनों चंद्र से बदला चुकाये
कोरस - बनकर ग्रहण चंद्र पे आये
F- इक पौराणिक कथा के अंदर
वर्णन किया चंद्र का सुन्दर
कहा गया है सुना गया है
कोरस - पुत्र अत्रि का कहा गया है
F- कौन है अत्रि मुनि बताऊँ
अग्नि पुराण का सार सुनाऊ
कैसे चंद्र के पिता कहाये
कोरस - अत्रि मुनि जी कैसे आये
F- कैसे करे सृष्टि की रचना
ब्रह्मा जी करते है गणना
कैसे मैं सृष्टि को बनाऊं
कोरस - कैसे मानस पुत्र बनाऊं
F- मानसिक रूप से गणना करके
मानस पुत्रो की रचना करके
ब्रह्मा जी उन्हें देख रहे थे
कोरस - मन ही मन में सोच रहे थे
F- इन पुत्रो में श्रेष्ठ कौन है
बुद्धि ज्ञान में जेष्ठ कौन है
अत्रि पुत्र को उत्तम पाया
कोरस - श्रेष्ठ और सर्वोत्तम पाया
F- ऋषि कर्दम की लली दुलारी
अनुसुइया कन्या सुकुमारी
अति गुणवान थी रूपवान थी
कोरस - अनुसुइया बड़ी ज्ञानवान थी
F- अनुसुइया अत्रि मुनि दोनों
विवाह के बंधन बंध गये दोनों
तब पुत्र उनके घर में जन्मे
कोरस - एक से एक श्रेष्ठ कर जन्मे
F- दत्तात्रेय सोम दुर्वासा
तीनो उत्तम ज्ञान प्रकाशा
पुत्र सोम ही चंद्र कहाये
कोरस - वेदो में चंद्र देव बतलाये
F- एक धारणा और बताऊँ
चद्र देव का जन्म बताऊँ
कहा गया है सुना गया है
कोरस - कहीं कहीं ये लिखा गया है
दोहा - पद्म पुराण में है लिखा चंद्र जनम वृतांत
वही कथा मैं गा रही पढ़ने के उपरांत
F- ब्रह्म ने अत्रि को बताया
मन का भेद उन्हें समझाया
सृष्टि का विस्तार करो तुम
कोरस - जीवन का आधार धरो तुम
F- ब्रह्मा से अत्रि आज्ञा पाकर
हाथ जोड़कर शीश नवाकर
वन में चले गये तप करने
कोरस - कठिन तपस्या और जप करने
F- कठिन तपस्या मुनि कर रहे
आठो पहर चौगुनी कर रहे
सर्दी गर्मी सहते जाये
कोरस - तप की लहर में बहते जाये
F- माह और साल गुजरते
तप में मुनि उतरते जाये
डूबे मुनि ध्यान सागर में
कोरस - खो गये मुनि ज्ञान सागर में
F- ताप काल का आया महीना
छाया सर पर ज़रा कहीं ना
सूर्य देव अग्नि बरसाये
कोरस - आग उगलने लगी हवाएं
कोरस - मुनि जी को व्याकुलता छायी
जैसे लगे मूर्छा आयी
नेत्रों से उनके टपक रहा जल
कोरस - था प्रकाश उज्वल उज्वल
F- बुँदे अति प्रकाश मान थी
दिखने में वो असामन थी
दिव्या अलौकिक लगे रौशनी
कोरस - जग मग जग मग जगे रौशनी
F- दसो दिशाए नारी बनकर
एक से एक लगे वो बढ़कर
पुत्र कामना लेकर आयी
कोरस - सबके सब सज धजकर आये
F- दिव्य प्रकाश भयी बूंदो को
उदर उतार गयी बूंदो की
धारण कर लिया गर्भ उन्होंने
कोरस - करके स्वयं पर गर्भ उन्होंने
F- दिव्या प्रकाश सहना ना होता
उनको गर्भ ग्रहण ना होता
गर्भ का सबने त्याग कर दिया
कोरस - डर डरके परित्याग कर दिया
दोहा - त्यागे हुए उस गर्भ को ब्रह्म देव भगवान
सुन्दर पुरुष बना दिया लगे जो कांतिवान
F- चंद्र देव का नाम धराया
नाम चन्द्रमा उसने पाया
देव ऋषि गन्धर्व ने मिलकर
कोरस - करे स्तुति हाथ जोड़कर
F- चंद्र देव औषधियों के दाता
ग्रह चाल नौ निधियों के दाता
बनके चन्द्रमा चमक रहे है
कोरस - आसमान में दमक रहे है
F- स्कन्द पुराण की कथा सुनाऊँ
चंद्र देव का जनम बताऊँ
दिव्य लिपि में लिखा गया है
कोरस - ज्ञानी जनो से सुना गया है
F- देव दैत्य जब दोनों मिलकर
करने लगे जो मंथन सागर
चौदह रत्न निकल कर आये
कोरस - देख जिन्हे सब हैरत खाये
F- मंथन से ही निकले चन्द्रमा
लग रहे थे सूरज की उपमा
जिनकी आभा थी अति शीतल
कोरस - किरणे जिनकी निर्मल कोमल
F- काल कूट जब निकल के आया
देव और दानव दल घबराया
सृष्टि पर संकट मंडराये
कोरस - किसी को कुछ भी समझ ना आये
F- अविनाशी शिवजी आते है
देख हलाहल मुस्काते है
सृष्टि का कल्याण कर दिया
कोरस - शिव ने विष का पान कर लिया
F- जलन भयंकर उठने लगी थी
शिव की साँसे रुकनी लगी थी
तन में लगी भड़कने ज्वाला
कोरस - पड़ने लगा शिव का तन काला
F- देव और दानव समझ ना पाये
कैसे शव की जलन मिटाये
कैसे शांत हो शिव की वेदना
कोरस - कैसे लौटे शिव की चेतना
F- कोई गंगा जल ले आये
कोई दही का लेप लगाये
बेल पत्र कोई भांग ले आये
कोरस - शिवजी के तन से चिपकाए
दोहा - शिव शंकर के शीश पर दिया चंद्र बैठाये
जिसकी शीतल किरणों से शीतलता मिल जाये
F- शीतल किरणे चंद्र देव की
जलन कम करे महादेव की
काल कूट का ताप कम हुआ
कोरस - शिवजी का संताप कम हुआ
F- जलन से मुक्ति मिल जाती है
उनको शांति मिल जाती है
तभी से चंद्र है शिव मस्तक पर
कोरस - सोभा दे रहे शिव मस्तक पर
F- चंद्र को शिव वरदान मिला है
अति उत्तम सम्मान मिला है
शिव मस्तक पर साज रहे है
कोरस - चंद्र देव जी विराज रहे है
F- अलग अलग है चंद्र की गाथा
कह गये लिख गये ज्ञानी ज्ञाता
आसमान में खिले चन्द्रमा
कोरस - शीतल किरण से धुले चन्द्रमा
F- बनती है तिथियां चंद्र देव से
है नव निधिया चंद्र देव से
ग्रह चंद्र का सबसे ऊँचा
कोरस - चमकाते है जगत समूचा
F- चंद्र है भाग्य सजाने वाला
धन वैभव दिलवाने वाला
चंद्र बनाये उच्च कुंडली
कोरस - चंद्र बिना है तुच्छ कुंडली
F- चंद्र उच्च है जिस राशि में
कभी ना आये धन राशि में
चंद्र देव धनवान बनाये
कोरस - मान और सम्मान दिलाये
F- चंद्र से कई त्यौहार जुड़े है
नारी के श्रृंगार जुड़े है
चंद्र की पूजा करे सुहागन
कोरस - चंद्र की सेवा करे सुहागन
F- दक्ष प्रजापति की कन्याये
जो सत्ताईस नक्षत्र कहाये
हुआ विवाह था चंद्र भान से
कोरस - पुत्र हुए कई चंद्र भान से
F- दक्ष कन्याये नक्षत्र कहाये
जो नक्षत्रो की गणना पाये
इनसे चंद्र मास पुरण हो
कोरस - ग्रह नक्षत्र सब सम्पूर्ण हो
दोहा - चंद्र देव के जनम की गाथा बड़ी विशाल
जुड़ी ऋतुओ की चाल से चंद्र देव की चाल
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40