Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:24:45 4+ Views

Aurat Ho To Aisi

Super Hit Islamic track Aurat Ho To Aisi sung by Naseem Arif.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aurat Ho To Aisi sung by Naseem Arif

फ़ैज़ इबरत की है ये तर्ज़े ब्यानी सुन लो
नेक औरत की है ये सच्ची कहानी सुन लो
फ़ैज़ इबरत की है ये तर्ज़े ब्यानी सुन लो
नेक औरत की है ये सच्ची कहानी सुन लो
एक लड़की थी नमाज़ी वो बड़ी अच्छी थी
ख़ूबसूरत थी बहुत और बड़ी सच्ची थी
फातिमा नाम था अल्लाह से बहुत डरती थी
दीने इस्लाम की बातों पे,अमल करती थी
नौ जवां हो गई, तो उसपे जवानी आई
रूप निखरा था बदन लेने लगा अंगड़ाई
उसके मां बाप भी शादी के तमन्नाई थे
सोचने लग गये इस बात को गहराई से
ढूंढने लग गये रिश्ता थे बिरादर में अब
मांगते रहते दुआ रिश्ता मिला दे या रब
वक़्त गुज़रा था बहुत दिल के न अरमां निकले
फातिमा बेटी से घर में था उजाला उनके
फातिमा जैसी न लड़की थी कोई बस्ती में
दाग़ लग पाया नहीं उसकी कोई हस्ती में
मांगती थी वो नमाज़ों में दुआएं अक्सर
या ख़ुदा मेरा हो क़ुरआन का हाफ़िज़ शौहर
जब न मां बाप ने हाफ़िज़ कोई उसके पाया
अपनी बेटी की तमन्ना के लिए ठुकराया
एक अनपढ़ से ही अब उसकी रचा दी शादी
जिससे बेटी का नहीं दिल था ज़रा भी राज़ी
बन के दुल्हन वो चली आई थी शौहर के घर
खुशनुमा था बड़ा सुसराल का उसकी मंज़र
सास ने दिल से लगाया था बड़ी हसरत से
मुंह दिखाई भी की उसने बड़ी मुहब्बत से
दी दुआ सास ने क्या ख़ूब बनी है जोड़ी
फातिमा सास की बातों से लजाई थोड़ी
चांद से चेहरे पे अब आ गई उसके लाली
भूलने लग गई दिल में थी जो हसरत पाली
फैसला कर लिया हसरत को मिटा दूंगी मैं
अपने शौहर को कलेजे से लगा लूंगी मैं
हो गई रात तो कमरे में था शौहर आया
अपनी बीवी के लिए तोहफ़े कई वो लाया
बैठ के पास मुहब्बत से कहा शौहर ने
तुमने आकर के उजाला किया मेरे घर में
ख़ुशनसीबी है मेरी मैंने तुम्हे पाया है
तुम से बढ़कर न जहां में कोई सरमाया है
फिर उठाने लगा घूंघट को पढ़ा बिस्मिल्लाह
देख के चेहरे को बोला था वो सुब्हान अल्लाह
उसको बेहद ही पसंद आई थी अपनी दुल्हन
फातिमा मिल गई उसको न रही कुछ उलझन
फातिमा पहले तो थोड़ी सी ज़रा शरमाई
फिर वो खाविन्द की बाहों में चली थी आई
रख दिया कांधे पे सर अब बड़ी मुहब्बत से
देखने लग गई शौहर को बड़ी हसरत से
बोला शौहर था मेरी जान मैं तुमसे राज़ी
तुम को पाकर के रही दिल में न हसरत बाकी
तुम भी बतलाओ कसम खाके मेरे अब सर की
थी तमन्ना तुम्हें बतलाओ कैसे शौहर की
बीवी बोली मेरे सरताज कहूं क्या मैं अब
किसकी तक़दीर में है कौन ये इख़्तियारे रब
तुम मुझे मिल गये कोई भी नहीं अब हसरत
तुम को पाकर के बनी है मेरी बिगड़ी क़िस्मत
तुम को चाहूंगी सदा जान से बढ़ कर हम-दम
तुम को पाकर के बड़ी ख़ुश हूं नहीं कोई ग़म
जब क़सम दी है तो सच्चाई ब्यां करती हूं
है मुझे ख़ौफे ख़ुदा,रब से बहुत डरती हूं
जब कुंवारी थी मैं ये काम किया करती थी
फातिमा बीबी के सदक़े ये दुआ करती थी
या ख़ुदा मेरी इबादत से अगर तू राज़ी
मेरी क़ुरआन के हाफ़िज़ से कराना शादी
बस यही एक थी हसरत जो हुई न पूरी
वैसे दुनिया की ख़ुशी मुझको ख़ुदा ने दे दी
तुम को पाकर के मुझे कोई तमन्ना ही नहीं
अब सिवा आपके कोई मुझे जंचता ही नहीं
बोला शौहर बड़ी प्यारी थी तुम्हारी हसरत
तुमने बन कर के दुल्हन मेरी बदल दी क़िस्मत
आज की रात मिलन अपना न होगा हरगिज़
बन के दिखलाना है क़ुरआन का मुझको हाफ़िज़
बोली बीवी नहीं आसान है हाफ़िज़ बनना
मेरे सरताज भुला दो मेरा दिल से सपना
बोला शौहर मैं तभी लौट के घर आऊंगा
जब मैं क़ुरआन का हाफ़िज़ यहां बन जाऊंगा
छोड़ के रात मुरादों की , गया था शौहर
दिल के अरमानों पे अब रख लिया उसने पत्थर
हो गई जब थी सुबह और सभी जागे थे
सबके होंठों पे वहां फैले यही चर्चे थे
बात क्या हो गई दुल्हा न नज़र आता है
बेकरारी थी बहुत दिल बड़ा थर्राता है
पूछा दुल्हन से तो दुल्हन न बता पाई थी
रंज़ में दिल था, थी तबियत बड़ी घबराई सी
घर तलाशा गया तो एक मिला पर्चा था
सारा अहवाल ही पर्चे में उसने लिक्खा था
कोई मुझको न तलाशे मैं गया मर्ज़ी से
लौट के आऊंगा इक रोज़ बहुत जल्दी से
मेरी बीवी के लिए तंग न कोई करना
है गुज़ारिश मेरी चाहत से उसे तुम रखना
वो मदरसों में गया पूछता फिरता था वो
बनना क़ुरआन का हाफ़िज़ है ये कहता था वो
कोई कहता था कि छ्: साल लगेंगे तुम को
कोई कहता था कि दो साल लगेंगे तुम को
चाह थी कोई भी क़ुरआन पढ़ा दे उसको
जल्द ही हाफ़िज़े क़ुरआन बना दे उसको
जुस्तजू दिल में लिए फिरता वो मारा मारा
वो हुआ था बड़ा मायूस यहां बेचारा
इक मिला शख़्स उसे जिसने क़द्र थी जानी
बोला ग़म दूर करेंगे , ये शहे जीलानी
साथ लेकर के गया शख़्स मिलाया उसको
ग़ौसे आज़म का मेरे दर था दिखाया उसको
देख के उसके लिए बोले शहे जीलानी
क्या परेशानी है क्यों आंख से बहता पानी
वो ये बोला था बड़े पीर से, ये है हाजत
हिफ्ज़ कुरआन करा दीजिए मुझको हज़रत
ग़ौसे आज़म ने कहा तुम को है हाफ़िज़ बनना
हिफ़्ज़ कुरआन तुम्हें कितने दिनों में करना
वो ये बोला था कि छ्: माह में करवा दीजे
जल्द कुर आन का हाफ़िज़ मुझे बनवा दीजे
ग़ौसे आज़म ने कहा रब की इनायत होगी
पूरी इस दर से तुम्हारी सभी हाजत होगी
हिफ़्ज क़ुरआन कराएंगे तुम्हें वादा है
वक़्त कुछ कम करो,ये वक़्त बहुत ज़्यादा है
घर में बीवी जो तुम्हारे है दुआ करती है
वास्ता फ़ातिमा दादी का दिया करती है
फिर कहा शख़्स ने दो माह में हाफ़िज़ कर दो
मेरे सीने में ये क़ुरआन की दौलत भर दो
ग़ौसे आज़म ने कहा कोई नहीं ग़म कीजे
वक़्त ज़्यादा है अभी और इसे कम कीजे
फिर कहा शख़्स ने इक माह में कर दो हज़रत
इल्तिजा है मेरे सरकार , बना दो क़िस्मत
ग़ौस आज़म ने कहा,वक़्त अभी भी ज़्यादा
कम इसे और करो, हुक़्म यही है रब का
एक हफ़्ते के लिए उसने गुज़ारिश की थी
ग़ौसे आज़म ने कहा और भी और लो जल्दी
शख़्स घबराया बहुत कितने बताऊं मैं दिन
हिफ़्ज क़ुरआन को करना नहीं होगा मुमकिन
तीस पारों को लिए हिफ़्ज कराना मुश्किल
इतने कम वक़्त में मंज़िल मुझे पाना मुश्किल
ग़ौसे आज़म ने समझ ली थी अब उसकी उलझन
हिफ़्ज क़ुरआन कराएंगे लगेगा इक दिन
वक़्ते मग़रिब तुम्हें मस्जिद में अब आना होगा
सज़दा पीछे मेरे अल्लाह को करना होगा
रब ने चाहा तो तुम पे आज इनायत होगी
जो भी है दिल में वो पूरी सभी हसरत होगी
वक़्त मगरिब का हुआ तो वो गया मस्जिद में
ग़ौसे आज़म को उसने पाया खड़ा मस्जिद में
फिर बड़े पीर के पीछे नमाज़ उसने पढ़ी
हो गया रब का करम उसकी थी तक़दीर बनीं
हिफ़्ज क़ुरआन हुआ उसको बना वो हाफ़िज़
हो गया अब था मुक़द्दस वो मकां पर काबिज़
लौट के आया तो बीवी से मिला ख़ुश होकर
उसने बीवी को सुनाई ये कहानी रो कर
गौसे आज़म की करामत ने बदल दी क़िस्मत
हिफ़्ज कुरआन हुआ ये है ख़ुदा की रहमत
मिल गया फ़ैज़ उन्हें अपनी दुआ का सदक़ा
है बडे पीर का दुनिया में निराला जलवा
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40