Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:23:51 9+ Views

Pradosh Vrat Ki Katha

Super Hit Devotional track Pradosh Vrat Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Pradosh Vrat Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता :- ॐ नमः शिवाय, प्रिय भक्तजनो आज में आपको प्रदोष व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ, इस व्रत की महिमा क्या है और इसको करने से क्या फल प्राप्त होता है, इस जानने के लिए इस कथा का ध्यान पूर्वक श्रवण करे
M:- हम प्रदोष व्रत की भक्तों आपको कथा सुनाते है,
पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है,
हम कथा सुनाते है
हम प्रदोष व्रत की आज आपको कथा सुनाते है,
आपको कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है,
हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये प्रदोष व्रत है महान, कर शिव शंकर का ध्यान
कर शिव शंकर का ध्यान, ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता :- प्रियजानो जिस प्रकार एकदाशी में श्री नारायण विष्णु भगवान को पूजा अवं अर्चना करने का विधान है ठीक उसी प्रकार प्रदोष व्रत में शिव शंकर देवश्वर महादेव की पूजा का विधान है इस व्रत को करने से कई दोष समाप्त हो जाते है
M: -प्रत्येक माह में जैसे दो एकादशियाँ होती है
वैसे ही दो प्रदोष व्रत की तिथियाँ भी होती है
कोरस: -दो तिथियां होती है
M: -हिन्दू धर्म में एकादशी श्री हरि को ध्याते है
वैसे ही हम प्रदोष व्रत में शिव के गुण गाते है
कोरस: -शिव के गुण गाते है
M: -चन्द्र दोष इस व्रत को करने से मिट जाता है
व्रत के पुण्य से जीवन का हर पल हर्षाता है
कोरस: -हर पल हर्षाता है
M: -जो भी भक्त‌ इस व्रत को श्रद्धा से निभाते है
भोले नाथ जी भक्तों पर कृपा बरसाते है
कोरस: -कृपा बरसाते है
M: -क्या है विधि इस व्रत की आपको ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - भक्तजनो हर व्रत को करने की अलग अलग विधि होती है, और साथ ही उनके अलग अलग नियम भी होते है, नियम पूरी निष्ठा से किया जाने वाले व्रत अवश्य सफल होता है
M: -प्रदोष व्रत के दिन सुबह को जल्दी उठना चाहिए
अमृत वेला में भक्तों स्नान को करना चाहिए
कोरस: -स्नान को करना चाहिए
M: -पूजा स्थल की सुबह को कर ले घर की साफ सफाई
गाय के गोबर से मंडप की करते फिर लिपाई
कोरस: -करते फिर लिपाई
M: -श्वेत वस्त्रों को भक्तों फिर धारण करते है
पाँच रंगों की रंगोली से मंडप सजते है
कोरस: -मंडप सजते है
M: -श्वेत पुष्प और चन्दन श्वेत घृत से थाल सजाते
श्वेत मिठाई बेल पत्र धतूरा और भांग मंगाते
कोरस: -धतूरा और भांग मंगाते
M: -धूप वस्त्र सब चढ़ाके घृत का दीप जलाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - भक्तजनो इस व्रत को करने के लिए किस दिशा में अपना मुख रखना होता है, तथा अन्य क्या नियम है, आइये कथा के माध्यम से जानते है
M: -उत्तर पूर्व दिशा में मुख हो शिव का ध्यान करे
पूजा पाठ और आरती कर शिव गुणगान करे
कोरस: -शिव गुणगान करे
M: -व्रत दिवस को कोई अन्न ना फिर खाना चाहिए
हरे मूंग या फल हार ही भक्त को करना चाहिए
कोरस: -भक्त को करना चाहिए
M: -ग्रह दोष मिट जाते घर में खुशियाँ छाती है
अन्न धन घर आता कलियाँ आंगन में खिल जाती है
कोरस: -कलियाँ आंगन में खिल जाती है
M: -शिव शंकर का पूजन अति फलदायी बतलाया
मन की मंशा पूरी होती जिसने भी शिव को ध्याया
कोरस: -जिसने भी शिव को ध्याया
M: -एक कथा है पौराणिक जिसको हम गाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रत्येक व्रत कथा के साथ कोई न कोई कहानी अवश्य जुडी होती है, इस व्रत की कथा को दोनों हाथों को जोड़ यदि कोई सुधा भाव से श्रवण करता है वो पुण्य का भागी बनता है,
M: -एक नगर में एक पुजारी का रहता परिवार
मांग मांग कर पेट थे भरते चाहे कोई हो वार
कोरस: -चाहे कोई हो वार
M: -पता नही है मृत्यु समय जाने कब आ जाए
मोह माया के चलते मानव इसे जान ना पाए
कोरस: -मानव इसे जान ना पाए
M: -एक दिवस फिर तो पुजारी का आया है काल
पुत्र और पत्नी का फिर तो हाल हुआ बेहाल
कोरस: -हाल हुआ बेहाल
M: -फिर तो पुजारिन पुत्र को लेकर घर घर जाती है
मांग के भिक्षा पेट गुजारा नित कर पाती है
कोरस: -गुजरा नित मिल कर पाती है
M: -आगे क्या होता है भक्तों वो बतलाते है आपको कथा सुनते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - भक्तजनो उस पुजारन पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, दर दर भटकती उस अबला ने क्या क्या आइये सुनते है कथा के माध्यम से
M: -एक बार विदर्भ देश का राजकुमार आया
छीन लिया दुष्टों ने राज्य और उसको मार भगाया
कोरस: -और उसको मार भगाया
M: -पिता की मृत्यु के बाद वो भटक रहा दर दर
एक पुजारिन को फिर मिला फिर उसके घर को जाकर
कोरस: -फिर उसके घर को जाकर
M: -देख दशा पुजारिन उसको अपने घर लायी
अपने पुत्र के जैसा उसको भी है अपनायी
कोरस: -उसको भी है अपनायी
M: -दोनों सुतो को लेके पुजारिन ऋषि आश्रम आयी
शांडिल्य ऋषि ने प्रदोष व्रत की गाथा बतलायी
कोरस: -व्रत की गाथा बतलायी
M: -क्या है व्रत की विधि वो ऋषिवर सब समझाते है आपको कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - शांडिल्य ऋषि से वो पुजारन भगवान शिव के प्रदोष व्रत की सारी विधि को जानती है, और जाकर उसे नियमपूर्वक अपने घर पर, अपने दोनों पुत्रों के साथ करती है, इधर वो दोनों पुत्र वन में घूमने को चले जाते है, लेकिन दोनों में एक ही वापस लौटता है, क्यों आइये जानते है
M: -कथा सुनी और विधि समझ वो घर पर आयी है
प्रदोष व्रत को फिर तो पुजारिन ने अपनायी है
कोरस: -पुजारिन ने अपनायी है
M: -एक दिन दोनों पुत्र तो वन में घूमने जाते है
सुबह से लेकर शाम तलक वो वही वक्त बिताते है
कोरस: -वो वही वक्त बिताते है
M: -पुत्र पुजारी का लौटकर घर आ जाता है
किन्तु राजा का पुत्र वही वन में रह जाता है
कोरस: -वन में रह जाता है
M: -गंधर्व कन्या अंशुमती को उसने वहां पाया
करने लगा बाते वो घर देरी से फिर आया
कोरस: -घर देरी से फिर आया
M: -दूसरे दिन भी राजकुमार वहीँ परे जाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - एक दिन राजकुमार गन्धर्व कन्या अंशुमति के साथ वन में भ्रमण कर रहे थे, तभी अंशुमति के माता पिता ने राजकुमार को पहचान लिया
M: -अंशुमती को मात् पिता संग उसने देख लिया
माता पिता ने राजकुमार को आज है पहचान लिया
कोरस: -है पहचान लिया
M: -बोले पिता विदर्भ देश के राजा की संतान
राजकुमार हो तुम तो तुम्हारा धर्मगुप्त है नाम
कोरस: -तुम्हारा धर्मगुप्त है नाम
M: -धर्मगुप्त तो अंशुमती के मात पिता मन भाया
मेरी सुता से कर लो शादी उसको बतलाया
कोरस: -उसको बतलाया
M: -शिव की कृपा से दोनों की शादी है करवायी
धर्मगुप्त को पाकर अंशुमती है हर्षायी
कोरस: -अंशुमती है हर्षायी
M: -सेना को ले राजकुमार विदर्भ को जाते है, पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - क्योकि अंशुमति गन्धर्व कन्या थी अन्यथा राजकुमार पास गन्धर्वो की योद्धाओं की विशाल सेना भी साथ थी इसीलिए राजकुमार ने विदर्भ पर हमला करने का निश्चय किया और अपने शत्रु को परास्त कर पुनः अपने राज्य को अपने अधिकार में ले लिए
M: -ले गंधर्वों की सेना विदर्भ पे हमला बोल दिया
अपने राज्य विदर्भ को दुष्टों से है छीन लिया
कोरस: -दुष्टों से है छीन लिया
M: -फिर तो राजकुमार वहां पर रहने लगता है
प्रेम पूर्वक राज्य पर राज्य वो करने लगता है
कोरस: -राज्य वो करने लगता है
M: -धर्म गुप्त एक दिन पुजारन के घर आया है
आदर और सम्मान से राजमहल में लाया है
कोरस: -राजमहल में लाया है
M: -फिर तो पुजारिन की दरिद्रता सारी दूर हुई
प्रदोष व्रत के पुण्य से सारी मंशा पूर्ण हुई
कोरस: -सारी मंशा पूर्ण हुई
M: -किया था व्रत सबने तो वो सब सुख को पाते है
शिव की कृपा वो पाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
कोरस: -ये ही मेरी माई थी
M: -प्रदोष व्रत की विधि तो हमने ऋषिवर से पायी थी
हम सबने तो प्रदोष व्रत की विधि अपनायी थी
कोरस: -व्रत की विधि अपनायी थी
M: -कृपा करी शिव भोलेनाथ हम राज्य को पाते है अपने राज्य को पाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - सम्पूर्ण सृष्टि में अगर कोई देने लायक है तो वो शिव और शक्ति है अतः वयक्ति को चाहिए की वो संसार के नहीं बल्कि सृष्टि के मूल माता पिता है अर्थात प्रकर्ति स्वरूपा जगत जननी जगदम्बा के साथ देवेश्वर सोमेश्वर परमपिता परमेश्वर देवा अदि देव महादेव की भी पूजा अवश्य करे, और प्रदोष व्रत की पूजा भी जरूर करे इनके करने से भगवान शिव और जगत जननी महामाया की कृपा उनपर सदैव बानी रहती है और जीवन के समस्त दुखों से मुक्ति पाकर सर्वोच्च सुखो को भोग कर शिव तत्व को प्राप्त होता है,
M: -उस दिन से प्रदोष व्रत ने ख्याति पायी है
अंशुमती ने प्रदोष व्रत की विधि अपनायी है
कोरस: -व्रत की विधि अपनायी है
M: -स्त्री पुरुष दोनों ही रख सकते है उपवास
फलदायी और उत्तम व्रत सब व्रतों में है ये खास
कोरस: -सब व्रतों में है ये खास
M: -इस व्रत करने का कारण कोई रोग दोष न आते
व्रत पुण्य से ग्रह दोष भी सब मिट जाते है
कोरस: -दोष सभी मिट जाते है
M: -शिव की दया से मानव भक्तों मोक्ष को पाता है
एक नजर कृपा की हो नर भव तर जाता है
कोरस: -नर भव तर जाता है
M: -शिव ही शक्ति शिव ही सुन्दर लीला रचाते है
भक्तों के मन को भाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - संभु अर्थात स्वयं अजन्मा देवेश्वर सोमेश्वर महादेव है, जो सभी के भगवान है हर पल में व्याप्त है, हर क्षण में विपत है, उनकी पूजा के लिए किसी विधान की आवश्यकता नहीं है, वो सरे विधान से परे है जहाँ ज्ञान अपने अज्ञानता की और अभिसार होता है वह शिव है, जहाँ ज्ञान अपने असीम भंडार में समाप्त हो जाये, वहां शिव है, जहा शक्तियां सम्पत हो जाये वहां शिव हैं, जहाँ शक्ति न हो वहाँ शिव है, अर्थात यत्र तत्र सर्वत्र शिव ही शिव है
M: -ओम् नम: शिवाय् मंत्र का जाप जो करता है
होते शिव प्रसन्न जो लोटा जल का चढ़ाता है
कोरस: -जो लोटा जल का चढ़ाता है
M: -प्रदोष व्रत का महत्व जीवन में है भक्तों सुखदाई
स्त्री और पुरुष दोनों को लगता भक्तों अति फलदायी
कोरस: -लगता भक्तों अति फलदायी
M: -त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्रत जो शिव को समर्पित है
शिव के संग माँ गौरा को ये भाव ये अर्पित है
कोरस: -दोनों को भाव ये अर्पित है
M: -देवेश कुंदन ने ये गाथा आपके गाके सुनाई है
मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर ने अपनी कलम चलायी है
कोरस: -अपनी कलम चलायी है
M: -प्रेम तनय शिव सुन्दर सत्य है ये बतलाते है कैलाश संगीत बनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
लेखक :- मुनेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40