Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:39 9+ Views

Jwala Mai Aur Akbar Ki Asli Kahani

Super Hit Devotional track Jwala Mai Aur Akbar Ki Asli Kahani sung by Soni (Soni Sahani).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jwala Mai Aur Akbar Ki Asli Kahani sung by Soni Sahani

श्री गणेश का सुमिरन करके माँ ज्वाला का लगाके ध्यान
सच्ची घटना सुना रही हूँ घटी जो ज्वाला माँ के धाम
कैसे झूठे इतिहास से अकबर बादशाह बने महान
कैसे कोशिश की थी उसने मंदिर का मिटे नामो निशान
झूठी कहानी रची गई फिर सच्ची बात छुपाकर के
छतर सोने का चढाने आये अकबर वहां पे चलकर के
लेकिन इसकी सच्चाई का करती हूँ मैं आज बखान
राम शरण इतिहास कार ने चकित किया देकर ये बयान
राम शरण इतिहास कार ने
राम शरण इतिहास कार ने चकित किया देकर ये बयान
पंद्रह सौ सन की ये बात है तब गूंजे अकबर का नाम
देश में अकबर का था शासन लगा फैलने था इस्लाम
कहते उनको वही प्रिय थे जो झुककर उन्हें करे सलाम
जोधा को अपनाया उसने भाई चारे की बात बता
लेकिन घर की नारियों को परदे में रखे वो सदा
शुभचिंतक सारे धर्मों का पुस्तकों में बतलाया गया
लेकिन उसके इशारों पर ही मन्दिरों को ढहाया गया
लेकिन उसके इशारों पर ही
लेकिन उसके इशारों पर ही मन्दिर को ढहाया गया
एक दिन अकबर को ध्यानु के बारे में बतलाया गया
वो करता था रात और दिन ज्वाला माई का गुणगान
माता की भक्ति में सारा कट जाता था वक्त तमाम
माँ की परीक्षा लेने को फिर अकबर ने लिया मन में ठान
कैद करो तुम ध्यानु भगत को जारी कर दिया ये फरमान
कैदी बना ध्यानु से पूछा क्यों नित जाते ज्वाला धाम
ऐसी क्या शक्ति है उनमे जो जपते हो उनका नाम
ऐसी क्या शक्ति है उनमे
ऐसी क्या शक्ति है उनमे, जो जपते हो उनका नाम
सारे जहाँ में सबसे बड़ा है बस अपना मजहब इस्लाम
अगर तुम्हारी माता सच्ची तो ले आओ इसका प्रमाण
इतना कह कर एक घोड़े की बादशाह ने फिर लेली जान
और ध्यानु से बोला जाकर माँ से कहो लौटा दे प्राण
अगर न ऐसा हो पाया तो मैया का न रहेगा मान
तुम भी बच नहीं पाओगे तब रहे तुम्हे इस बात का ध्यान
अब ना रहेगी कोई माता और बचे न कोई सन्तान
अब न रहेगी कोई माता
अब ना रहेगी कोई माता और बचे न कोई सन्तान
ध्यानु ने तब मन ही मन में माँ ज्वाला को किया प्रणाम
बोला हे माँ तेरे हाथों अब है हम बच्चों की लाज
अकबर का तुम घमंड तोड़ के कोई करिश्मा कर दो आज
माँ ज्वाला की भक्ति शक्ति जिसपर है हम सबको नाज़
माँ ने घोडा जीवित करके कर दी ध्यानु की पूरी आस
ज्वाला माँ की शक्ति के आगे अकबर उस दिन गया था हार
लेकिन अपनी जिद के आगे उसने हार न किया स्वीकार
लेकिन अपनी जिद के आगे
लेकिन अपनी जिद के आगे उसने किया न हार स्वीकार
तोड़ने को मैया का मन्दिर खुद को उसने किया तैयार
ज्वाला गुफा किया बंद पत्थर से मंदिर पे करवाया प्रहार
मन्दिर टूटा पर मैया की ज्वाला जलती रही लगातार
तब गुस्से में आ अकबर ने सोचा बुझा दूँ ये ज्वाला
मोड़ दिया नहर का रस्ता ज्वाला पर पानी डाला
लेकिन फिर भी बुझा न पाया ऐसी अद्भुत माँ की आग
देवी माँ से टकराने का मन से दिया विचार ये त्याग
देवी माँ से टकराने का
देवी माँ से टकराने का मन से त्याग दिया था विचार
कहते हैं कुछ लोग यहाँ पर फिर मिट गया मन का अन्धकार
उसने सोने की छतर चढाई माँ ने किया न भेंट स्वीकार
बदला छतर किसी और धातु में पड़ा है अब तक मन्दिर द्वार
सूचना पट पर यही कहानी थी सरकार ने लिखवाई
ताकि सब जाने अकबर ने हिन्दू मुस्लिम प्रीत बढाई
लोग पुराने ये भी कहते सत्य नहीं ये जो बतलाया
मन्दिर के सब पुजारियों को अकबर ने था मरवाया
मन्दिर के सब पुजारियों को
मन्दिर के सब पुजारियों को अकबर ने था मरवाया
संसार चंद चम्बा के राजा ने मन्दिर फिर बनवाया
महराजा रंजित सिंह ने छतर सोने का चढ़वाया
बिना मूरत के इस मंदिर में बस माँ ज्वाला की माया
अब जाकर सच जाना तो फिर सोनी ने गाकर बतलाया
अहंकारी अकबर को माँ ने कैसे नीचा दिखलाया
पूरी मुरादें होती उनकी जो भी खाली हाथ आया
कर जयकार सभी ये कह दो जय ज्वाला जय महामाया
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40