Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:03:06 7+ Views

Mohan Kyun Main Paida Ho Gai

Super Hit Devotional track Mohan Kyun Main Paida Ho Gai sung by Sonu (Soniya Sagar).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mohan Kyun Main Paida Ho Gai sung by Soniya Sagar

F: -मोहन क्यों में पैदा हो गयी बाबुल मेरा दुःख पावे रे
कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
कोरस: -मोहन क्यों में पैदा हो गयी बाबुल मेरा दुःख पावे रे
कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
F: -कैसे पीले हाथ करे मेरे कैसे पीले हाथ करे मेरे कैसे दहेज़ भरे बाबुल
मैं तो हूँ निर्धन की बेटी कैसे ब्याह करे बाबुल
कोई सोना कोई कार मांग रहा कोई सोना कोई कार मांग रहा बाप कहाँ से लावे रे
कोरस: -कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
F: -कोई नहीं है निर्धन का कोई नहीं है निर्धन का कोई साथ नहीं देता है
मेरी शादी के खातिर मेरा बाप सिसकता है बाबा
ये दुनिया हो गयी लालची ये दुनिया हो गयी लालची तरस कोई ना खावे रे
कोरस: -कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
F: -मोहन मैं तेरी लाड़ली बेटी मोहन मैं तेरी लाड़ली बेटी मुझे ठिकाना दो बाबा
अगले जन्म मुझे खोली वाले बेटी ना बना बाबा
बेटी जात पराई होती बेटी जात पराई होती कोई ना अपना बनावे रे
कोरस: -कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
F: -मोहन क्यों में पैदा हो गयी बाबुल मेरा दुःख पावे रे
कैसे वो दामाद ख़रीदे कैसे ब्याह करावे रे
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40