Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:14 9+ Views

Papankusha Ekadashi Katha

Super Hit Devotional track Papankusha Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Papankusha Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिय भक्तजनो आज हम आपको पापांकुशा एकादशी कथा सुनाने जा रहे है
M:-श्री विष्णु की कृपा का हम मार्ग बताते हैं हम मार्ग बताते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में सभी मनाते हैं हम सभी मनाते हैं
श्री हरि की कृपा से फिर वो मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 2 :- पापांकुशा, जैसे इसके नाम से स्पष्ट है, की मनुष्य के सभी पापों का समूल नाश करना ही इस व्रत का मुख्य भेद अथवा उद्येश्य है इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी पापों का शमन हो जाता है, एवं रोग, दोष, संताप आदि से मनुष्य मुक्त होकर भाव और भक्ति को प्राप्त होता है
M:-श्री विष्णु की करे वंदना और लगाए ध्यान
ब्राह्मण भोग लगाते हैं फिर देते हैं उन्हें दान
कोरस:- फिर देते हैं उन्हें दान
M:-पापांकुशा का व्रत करने से कट जाते है पाप
रोग दोष से मुक्ति मिलती मिटता है संताप
कोरस:- मिटता है संताप
M:-अति पावन ये एकादशी है उत्तम है परिणाम
श्री हरि की माला फेरो जपो हरि का नाम
कोरस:- जपो हरि का नाम
M:-बड़ी पुरानी कथा सुनाऊ सुनो कथा का सार
कथा को सुनने से खुलते हैं मोक्ष मार्ग के द्वार
कोरस:- मोक्ष मार्ग के द्वार
M:-कालांतर के युग में तुमको हम ले जाते हैं हम ले जाते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 3 :- प्राचीन काल की बात है विंध्याचल में एक बार बड़ा भयंकर अकाल पड़ा, समस्त जनता भूके मरने की कगार पर पहुँच गयी, उन पर एक बहेलिया जिसका नाम क्रोधन था वो रहता था, और उसका मुख्य कार्य पशुओं का मार कर खाना था
M:-भारत वर्ष के विंध्यांचल की सच्ची है ये बात
पड़ा अकाल कई वर्षो तक हुई नहीं बरसात
कोरस:- हुई नहीं बरसात
M:-एक बहेलिया रहता वहां पर ले करके परिवार
क्रोधन नाम था महाक्रूर था करता रोज शिकार
कोरस:- करता रोज शिकार
M:-मासाहारी अत्याचारी करता मदिरा पान
प्रतिदिन कितने जीवो की वो ले लेता था जान
कोरस:- वो ले लेता था जान
M:-वेश्या गमन भी क्रोधन करता करता पाप अनेक
काम पुण्य का अब तक उसने किया नहीं था एक
कोरस:- उसने किया नहीं था एक
M:-उसके पाप से घड़े अनेको भरते जाते हैं भरते जाते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 4 :- बहेलिया पूरी तरह से पाप कर्म में युक्त था, या यूँ कहे आकंठ में डूबा था, चोरी,हत्या, मदिरा, वैश्य गमन, ऐसे कोई दुष्कर्म नहीं था जिससे वो अछूता हो आगे क्या होता उस बहेलिया के साथ आइये कथा के माध्यम से जानते है
M:-चोरी करना झूठ बोलना करता मदिरा पान
पापो के परिणाम से क्रोधन बना रहा अनजान
कोरस:- क्रोधन बना रहा अनजान
M:-अंत समय उसके जीवन का जैसे आता है
यमदुतो का क्रोधन को फिर सपना आता है
कोरस:- फिर सपना आता है
M:-अंत समय आ गया है तेरा करले तैयारी
सुनले क्रोधन बहुत जल्द ही है तेरी बारी
कोरस:- है तेरी बारी
M:-तेरे प्राण निकालके क्रोधन हम ले जायेंगे
तेरे सारे पापो का हम दण्ड दिलाएंगे
कोरस:- हम दण्ड दिलाएंगे
M:-बच नहीं सकता है तू हमसे सत्य बताते हैं हम सत्य बताते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 5 :- एक रात जब क्रोधन सो रहा था, तो उसने स्वप्न देखा की यमदूत उसको लेने आये है, यमदूतों ने कहा क्रोधन तुम्हारी आयु पूर्ण हो चुकी है, हम तुमको लेने आएंगे, और तुम्हे तुम्हारे कर्मो की सजा भी जरूर दिलवाएंगे
M:-नींद खुली जब क्रोधन की मन में घबराता है
भाग के वो अंगिरा ऋषि के पास में जाता है
कोरस:- ऋषि के पास में जाता है
M:-मृत्यु का डर सता रहा था पापी क्रोधन को
अंगिरा ऋषि के पास में पहुँचा वो संशोधन को
कोरस:- पहुँचा वो संशोधन को
M:-ऋषि के चरणों में गिर करके पूछे कोई उपाय
कैसे यम के दण्ड से मुझको छुटकारा मिल जाए
कोरस:- मुझको छुटकारा मिल जाए
M:-अपनी रक्षा हेतु वो क्रोधन विनती करता है
बार बार ऋषिराज के चरणों में वो गिरता है
कोरस:- चरणों में वो गिरता है
M:-ऋषिराज उस क्रोधन को फिर मार्ग दिखाते हैं उसे मार्ग दिखाते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 6 :- ऋषि अंगिरा ने क्रोधन को पापांकुशा एकादशी के बारे में विस्तार से बताया हुए कहा क्रोधन संयोग वश आज अश्विन शुक्लपक्ष की एकादशी है, जिसके पापांकुशा एकादशी भी कहता है, अगर तुमने इस व्रत को सही पूर्वक सम्पन कर लिया, सम्पूर्ण विधि विधान के साथ तो हरी किरपा से तुम सभी पापो से मुक्त हो जाओगे
M:-चिंता त्याग के मन से क्रोधन करले एक उपाय
तुझको सारे पापो से फिर छुटकारा मिल जाय
कोरस:- फिर छुटकारा मिल जाय
M:-अश्विन शुक्ल पक्ष की क्रोधन आज है एकादशी
मोक्ष दायिनी पापंकुशा की पावन एकादशी
कोरस:- पापंकुशा की पावन एकादशी
M:-रख उपवास तू सच्चे मन से कर विष्णु का ध्यान
पापों से मुक्ति मिल हो जाए कल्याण
कोरस:- हो जाए कल्याण
M:-विधि पूर्वक व्रत तुम करना संग सारा परिवार
श्री हरि की कृपा से हो जाये नैया पार
कोरस:- हो जाये नैया पार
M:-इसमें तनिक नहीं है संशय सत्य बताते हैं, हम सत्य बताते है,
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
वार्ता 7 :- क्रोधन लौटकर अपने घर पहुँचता है, और पापांकुशा व्रत का विधि विधान से प्रारम्भ करता है, अपने समस्त पापों से वह मुक्त हो जाता है, और भगवान के शरणागत हो जाता है, तो प्रिय भक्तों, आपको, हमको हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ गलतियां और पाप अवश्य जाने अनजाने हो जाते है, अंतः हम सबको पापांकुशा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए, जिससे हम अपने समस्त जाने और अनजाने में जो भी पाप हुए है, उनसे पूरी तरह मुक्त होकर भगवान श्री हरी के शरणागत होते है, जय जय श्री हरी,
M:-क्रोधन लोट के घर को आया रखता है उपवास
श्री हरी की करे वंदना भर मन में उल्हास
कोरस:- भर मन में उल्हास
M:-श्री विष्णु की पूजा करता संग सारा परिवार
मिल जाता है फिर क्रोधन को श्री हरी जी का प्यार
कोरस:- श्री हरी जी का प्यार
M:-अंत समय क्रोधन का आया स्वर्ग को जाता है
व्रत करने से पाप दोष सारा कट जाता है
कोरस:- दोष सारा कट जाता है
M:-श्री हरि जी की अनुकम्पा जिसको भी मिल जाय
यमदुतो से वो बचकर के मोक्ष धाम को जाय
कोरस:- मोक्ष धाम को जाय
M:-कथा लिखी सुखदेव देवेश कुंदन गाते है पावन कथा सुनाते हैं
हम पापांकुशा एकादशी की हम कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान 2
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40