Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:05 1+ Views

Dev Uthani Ekadashi Ki Katha

Super Hit Devotional track Dev Uthani Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Dev Uthani Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता :- जय श्री हरी, कथा प्रेमियों आज मैं आपको देव उठनी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ कार्तिक मास की एकादशी को श्री हरी विष्णु भगवान निंद्रा त्याग के उठते है आईये जानते है
M:-हम कार्तिक मास की अति मन भावन महिमा गाते है भक्तो महिमा गाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
ऐसे उत्तम महाव्रत का फल दिखलाते है भक्तो फल दिखलाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :-कथा प्रेमियों कार्तिक मास की एकादशी का महत्व सबसे अलग है देव उठनी एकादशी के बाद ही सारे शुभ कार्यो की शुरुआत होती है
M:-श्री हरी की कथा सुनाऊ सुनो लगाकर ध्यान
देव उठनी की शयन से उठते है विष्णु भगवान
कोरस:- उठते है विष्णु भगवान
M:-देव उठनी का महापर्व ये जो भी मनाते है
जन्म जन्म के कष्टों से छुटकारा पाते है
कोरस:- छुटकारा पाते है
M:-कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आता है ये दिन
कर देती है एकादशी ये धन्य धन्य जीवन
कोरस:- ये धन्य धन्य जीवन
M:-पावन उत्तम अति सर्वोत्तम व्रत कहलाता है
इसके व्रत को करने वाला हर सुख को पाता है
कोरस:- हर सुख को पाता है
M:-श्री हरि की कृपा से वो मोक्ष को पाते है वो तो मोक्ष को पाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :-चार माह के पश्चात श्री हरी विष्णु भगवान इस दिन अपनी निंद्रा त्यागते है कथा प्रेमियों देव शयनी एकादशी से लेकर देव उठनी एकादशी तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है
M:-अब आगे की कथा का भक्तो तुम्हे सुनाऊ सार
श्री हरी को किस कारण से पूज रहा संसार
कोरस:- पूज रहा संसार
M:-देव उठनी के पावन दिन हरी नींद त्यागते है
इसी रोज श्री विष्णु जी निद्रा से जागते है
कोरस:- निद्रा से जागते है
M:-इसी रोज से होती है शुभ कार्यो की शुरुआत
देव उठनी के पावन दिन की बात है जग विख्यात
कोरस:- बात है जग विख्यात
M:-क्यों सोते है चार माह तक श्री हरी भगवान
श्री हरी के शयन का भक्तो करता हूँ गुणगान
कोरस:- करता हूँ गुणगान
M:-शंखासुर एक महादैत्य से हरी टकराते है श्री विष्णु टकराते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :- प्रिय भक्तो शंखा सुर नाम का एक बड़ा ही शक्ति शाली राक्षस था उसके ऊपर विजय पाने को कोई सोच भी नहीं सकता था इंद्र लोक में त्राहि त्राहि मची हुई थी सभी देवताओ के प्राण संकट में थे
M:-महाबली शंखासुर दानव जो था बड़ा बलवान
जो भी आता उसके सामने ले लेता था प्राण
कोरस:- ले लेता था प्राण
M:-त्राहि त्राहि थी मची स्वर्ग में मचा था हाहाकार
शंखासुर जैसे दानव का कौन करे संघार
कोरस:- कौन करे संघार
M:-इंद्र लोक के देव लोग सब रुदन मचाते है
सारे देवता मिलके पास में हरी के जाते है
कोरस:- पास में हरी के जाते है
M:-हाथ जोड़ के श्री हरी से करके करुण पुकार
शंखासुर महादैत्य का चलके आप करो संघार
कोरस:- चलके आप करो संघार
M:-सुन देवो की करुणा रुदन श्री हरी मुस्काते है भगवन मुस्काते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :-इंद्र भगवान देवताओ के साथ विष्णु भगवान की शरण में आते है और शंखासुर राक्षस से इंद्र लोक की रक्षा करने के लिए विनती करते है
M:-शंखासुर का वध करने को हरी हुए तयार
श्री हरी के दिव्य शंख की गूंज उठी झंकार
कोरस:- गूंज उठी झंकार
M:-शंखा सुर का श्री हरी से शुरू हुआ संग्राम
कई माह तक चली लड़ाई किये बिना विश्राम
कोरस:- किये बिना विश्राम
M:-महाबली और बलशाली था शंखा सुर शैतान
शंखा सुर का युद्ध देख के देव हुए हेरान
कोरस:- देव हुए हेरान
M:-थक के चूर हो गए दोनों असुर और भगवान
चक्र चलाया श्री हरी ने गए असुर के प्राण
कोरस:- गए असुर के प्राण
M:-शंकासुर से लड़ते लड़ते हरी थक जाते है मेरे प्रभु थक जाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम गाथा गाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :- प्रिय भक्तजनो भक्तवत्सल श्री हरी जी इंद्रलोक की रक्षा के लिए शंखा सुर से युद्ध करने के लिए तैयार हो जाते है और शंखा सुर से महा संग्राम करते है
M:-महायुद्ध में श्री विष्णु को भारी हुई थकान
शेष की शैया पर जा करके लेट गए भगवान
कोरस:- शैया लेट गए भगवान
M:-चार माह तक सोये रहे वो बिता चातुर्मास
कार्तिक मास में ग्यारस के दिन हरि ने खोली आंख
कोरस:- ग्यारस के दिन हरि ने खोली आंख
M:-शुक्ल पक्ष की रात चांदनी दिन ग्यारस कहलाय
एकादशी का दिन पावन वो देव उठनी बन जाये
कोरस:- वो देव उठनी बन जाये
M:-देव उठनी के बाद सभी शुभ कार्य किये जाते
शादी ब्याह शुरू होते उपहार दिए जाते
कोरस:- उपहार दिए जाते
M:-इसी रोज तुलसी माता का ब्याह कराते है भक्तो ब्याह कराते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :- महा संग्राम में शंखा सुर का अंत करने के पश्चात श्री हरी को थकान हो जाती है उनका शरीर शिथिल पड़ने लगता है तब वो थकान मिटाने के लिए शयन करने के लिए चले जाते है
M:-इसी रोज तुलसी माता का ब्याह कराते है
शालिग्राम के मस्तक पर तुलसी सजवाते है
कोरस:- तुलसी सजवाते है
M:-तुलसी विवाह के नाम से ये दिन जाना जाता है
सबसे उत्तम सबसे पावन माना जाता है
कोरस:- पावन माना जाता है
M:-तुलसी जी से ब्याह कराये शालिग्राम भगवान
तुलसी माँ को स्वयं दिया था श्री हरी ने वरदान
कोरस:- श्री हरी ने वरदान
M:-शालिग्राम के रूप में भगवन स्वयं समाते है
वृंदा बनी जो तुलसी उससे ब्याह कराते है
कोरस:- उससे ब्याह कराते है
M:-तुलसी शालिग्राम को हम सब शीश नवाते है भक्तो शीश नवाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम गाथा गाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
वार्ता :- प्रिय भक्तजनो देव उठनी के दिन ही श्री हरी का विवाह तुलसी जी से करवाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है देव उठनी के बाद से सारे शुभ कार्य शरू हो जाते है
M:-देव उठनी से सारे देवता जाग्रत होते है
डूबे तारे इसी रोज प्रकाशित होते है
कोरस:- तारे प्रकाशित होते है
M:-शुभ कार्यो का इसी रोज से होता है प्रारम्भ
शादी ब्याह और लगन यही से होते है आरम्भ
कोरस:- यही से होते है आरम्भ
M:-देव उठनी की महाकथा जो श्रवण करते है
अपना जीवन धन्य काया कंचन करते है
कोरस:- काया कंचन करते है
M:-श्री विष्णु जी की कृपा की होती है बरसात
प्रेम से बोलो जय विष्णु की जोड़ के दोनों हाथ
कोरस:- जय बोलो जोड़ के दोनों हाथ
M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है कैलाश संगीत बनाते है
हम देव उठनी एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- देव उठनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
सर्वोत्तम एकादशी देव उठनी एकादशी
लेखक :-सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40