Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:14 7+ Views

Om Jai Shani Dev Hare

Super Hit Devotional track Om Jai Shani Dev Hare sung by Yatee Rahul Chauhan (Yati Kishori).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Om Jai Shani Dev Hare sung by Yati Kishori

F: -ॐ जय शनि देव हरे प्रभु जय शनि देव हरे
सकल विश्व के संकट सकल विश्व के संकट
क्षण में दूर करे ॐ जय शनि देव हरे
कोरस: -जय शनि देव हरे प्रभु जय शनि देव हरे
सकल विश्व के संकट सकल विश्व के संकट
क्षण में दूर करे ॐ जय शनि देव हरे
F: -तुम करुणामय स्वामी विश्व विदित देवा
कोरस: -प्रभु विश्व विदित देवा
F: -भक्त हितों के रक्षक भक्त हितों के रक्षक
तनिक पायें सेवा ॐ जय शनि देव हरे
F: -सूर्य पुत्र भय काल मिटाओ सबके सुख राशि
कोरस: -प्रभु सबके सुख राशि
F: -दुःख दारिद्र विनाशक दुःख दारिद्र विनाशक
तुम चहुँ दिश वासी ॐ जय शनि देव हरे
F: -दीन बंधू अति द्रवित दयामय सबके प्राण पति
कोरस: -प्रभु सबके प्राण पति
F: -प्रभु सदमार्ग दिखाओ प्रभु सदमार्ग दिखाओ
करो दूर कुमति ॐ जय शनि देव हरे
F: -तुम सर्वत्र विराजे तुम अन्तर्यामी
कोरस: -प्रभु तुम अन्तर्यामी
F: -महाकाल भय हारी महाकाल भय हारी
तुम सबके स्वामी ॐ जय शनि देव हरे
F: -मात पिता बंधू तुम सब कुछ हो मेरे
कोरस: -प्रभु सब कुछ हो मेरे
F: -पूर्ण कृपा बरसाओ पूर्ण कृपा बरसाओ
द्वार पड़ा तेरे ॐ जय शनि देव हरे
F: -हो एकाग्र चित्त प्रभु दया दृष्टि कीजे
कोरस: -प्रभु दया दृष्टि कीजे
F: -परम भक्ति कृपा कारी परम भक्ति कृपा कारी
संकट हर लीजे ॐ जय शनि देव हरे
F: -होये मनोरथ सुफल भक्तों की नैया पार करो
कोरस: -प्रभु नैया पार करो
F: -चरण पड़ा प्रभु तेरे चरण पड़ा प्रभु तेरे
सर पे हाथ धरो ॐ जय शनि देव हरे
F: -श्री शनि देव कृपा कारी उर अज्ञान हरो
कोरस: -प्रभु उर अज्ञान हरो
F: -बजरंग चिंता हारी बजरंग चिंता हारी
भक्तों पे कृपा करो ॐ जय शनि देव हरे
कोरस: -ॐ जय शनि देव हरे ॐ जय शनि देव हरे
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40