Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:56 12+ Views

Shree Aadinath Chalisa

Super Hit Devotional track Shree Aadinath Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Aadinath Chalisa sung by Angel

दोहा
सुमरुँ श्री अरिहन्त को, बन्दूं सिद्ध अनन्त। आचारज उवज्झाय सब, बनें मुक्ति के कंत ।।
आदिनाथ आदि प्रभु, प्रथम तीर्थकर जान।रानीला के आदि को, कोटि-कोटि प्रणाम।।
चौपाई
जय श्री आदिनाथ जिन स्वामी, तीन लोक के अन्तर्यामी ।
ऋषभनाथ जी नाम तुम्हारा, सारी दुनिया में जयकारा ।।
मरुदेवी के हो तुम नन्दन, शत्-शत् करते तुमको वन्दन ।
नाभिराय के राजदुलारे, जन-जन को प्राणों से प्यारे ।।
असि मसि कृषि के हो उपदेशक, सृष्टि रचना की तुम बेशक।
शब्द अंक का ज्ञान कराया, ब्राह्मी सुन्दरी को सिखलाया।।
भरत-बाहुबली पुत्र तुम्हारे, तप करके वो मोक्ष सिधारे ।
इन्द्र-नीलांजना नृत्य दिखाया, मृत्यु देख वैराग्य जगाया।
छः महीने तक तुम तप कीना, घोर तपस्या में मन लीना।
तप कर केवल ज्ञान उपाया, भव्यों को उपदेश सुनाया।।
नर तिर्यंच देवगण आते, प्रभुवाणी सुन मन हर्षाते।
अन्त आयु जब हो गई पूरी, मुक्ति सुन्दरी से नहीं दूरी।।
धर्म तीर्थ कीना संचालन, करते हैं हम उनका पालन ।
परम्परा आगे बढ़ आई, भव्यों ने भी मुक्ति पाई ।।
निज पर का कल्याण कराया, आदिनाथ का यश जग गाया।
रानीला वो गाँव है सुन्दर, टीला बना था जिसके अन्दर ।।
टीला आ रणजीत खुदाया, मिट्टी संग प्रतिमा को पाया।
खोदा धीरे-धीरे टीला, आदिनाथ प्रकटे जिन शीला ।
तीन लोक महिमा दिखलायी, जन-जन के हो तुम्हीं सहाई।
सुन्दर मन्दिर बना तुम्हारा, ऊँचा शिखर भी लगता प्यारा।।
समवशरण की महिमा न्यारी, जय-जय करते सुर नर-नारी।
करें वन्दना मुनि-आर्यिका, साथ में रहते श्रावक-श्राविका ।।
सुन्दर नाम प्रभु का जाना, भक्तों का होता है आना।
प्रति वर्ष हो मेला भारी, आती है जनता जग सारी ।।
दृष्टि है प्रभु आपकी नाशा, पूरी कर दो मेरी आशा।
तारण तरण है नाम तुम्हारा, चरण शरण में मिले सहारा।।
प्रभु दास की करो परीक्षा, मोक्ष मार्ग की दे दो शिक्षा।
आप सभी के हितकारी हो, शिवसुख दर्शक मन हारी हो।।
बीच भँवर में मेरी नैया, तू ही प्रभु है एक खिवैया।
लक्ष्मी तेरी चरण की चेरी, काटो संकट क्या है देरी।।
सुर-नर मुनि जन महिमा गाते, तुम चरणों में ध्यान लगाते ।
ज्ञान ध्यान की शिक्षा पाऊँ, कर्म काटकर शिवपुर जाऊँ।।
जो भी नाम आपका जपते, दुख दारिद्र स्वयं ही भगते।
भक्त हृदय में आप विराजे, तीन छत्र सिर पर हैं साजे ।।
आशा लेकर चरण पड़ा है। आत्म बाग का माली हूं मैं।।
भक्त तुम्हारे द्वार खड़ा है, ज्ञान ध्यान से खाली हूं मैं,
शान्ति भाव से शरण में आते, सुर गण मानव शीश नवाते।
हम हैं प्रभु जी आपके चाकर, आप गुणों के हैं रत्नाकर।।
चरणों श्रद्धा सुमन चढ़ाते, धर्म मार्ग पर कदम बढ़ाते।
करे वन्दना "स्वस्ति" तुम्हारी, प्रतिपल करे मोक्ष तैयारी।।
दोहा
चालीसा चालीस दिन, पढ़े सुने जो कोए।
सुख-सम्पत्ति पावे अतुल, रोग-शोक सब खोय।।
भाव सहित भक्ति करें, अजितनाथ के द्वार।
आत्म-सिद्धि को पाये कर, हो जायें भव पार।।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40