Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Bundeli 0:18:36 11+ Views

Aalha Ganga Dussehra Parv Ki Katha

Super Hit Devotional track Aalha Ganga Dussehra Parv Ki Katha sung by Soni (Soni Sahani).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aalha Ganga Dussehra Parv Ki Katha sung by Soni Sahani

भारत भूमि पर बहै, पतित पावनी धार
इनको माँ गंगा कहे, कर देती उद्धार
शरयू के तट पै बसैं, सुखद अवधपुर घाम
सूर्य वंशं में पैदा हुए, भूप सगर शुभ नाम
सगर भूपने यज्ञ किया था, यज्ञ का घोड़ा दयो छुड़‌वाय ।
देवराज ने चोरी कर लिया , कपिल मुनि आश्रम गये आय ।।
खुशी मनाई देव राज ने, कपिल मुनी को कुछ पता नाय ।
साठ हजार सगर सुत चल दिये , घोड़ा का रहे पता लगाय ।।
देवरिषी मार्ग में मिल गये, सबने दिया शीश झुकाय ।
दियो आशीष देवरिषी नारद, घोड़े का दियो पता बताय ।।
साठ हजार सगर पुत्र क्रोधित , कपिल मुनि गये आश्रम आय ।
चोर लफंगा कहने लगे, ढ़ोगी घोडा लियो चुराया ।।
विन सोचे कटु‌ बाणी वोले , मुनि को जिया दियो दुखाया ।
भई समाधि भंग मुनिवर की , मुनि ने दीयों श्राप लगाय।।
हो जाय भष्म अभी तुम यहाँ पर, सबकी दिनी चिता जलाय ।
वाणी सुनी जब सगर भूपने, मुनि के चरण गिरे हैं आय ।।
कृपा करो मुनिवर जी हमपर, अवध भूप रहे अश्रु बहाय।
कैसे हो उद्धार सुतन को कोई निवारण देय बताय ।।
कपिल मुनी ये कहने लगे, राजन सुनिये ध्यान लगाया ।
गंगधार जब घरती आये , सबका दे उद्धार कराय।।
ब्रह्म कमंडल में गंगा है, सेवा करो गंग की जाय।
जब खुश हो जाये गंगा जी , उनको घरती लेय बुलाय।।
सुन के वाणी कपिल मुनि की , सगर ने लई समाधि लगाय ।
पैतीस हजार वर्ष बीते है, सगर ने दीने प्राण गवाँय ।।
इनके बेटा अंशुमान थे, इनने आसन लियो लगाय ।
पच्चीस हजार वर्ष करी तपस्या, इनने दीने प्राण गवांय।।
अंशु के बेटा दिलीप भूपभये , जंगल आसन लयो लगाय।
पैतीस हजार वर्ष करी तपश्या, प्राण त्याग सुरपुर बसै जाय।।
दिलीप के बेटा भये भगीरथ, चिन्ता रही बदन में छाय।
करत तपस्या पूर्वज मर गये , कोई सफलता मिली है नाँय ।।
तुरंत पहुँच गये गुरु वशिष्ठ, ढिग चरणों में दियो शीश झुकाय।
कहा कारण बताय दियो गुरुजी, गंगा स्वर्ग से आई नाय।।
गुरु वशिष्ठ जी कहने लगे, भूपति सुनिये ध्यान लगाय ।
बिना सिले तुम कपड़े पहनों, माँ गंगा का ध्यान लगाय ।।
कहै वशिष्ठ मुनि सुनिये राजन, चढ़ो हिमालय चोटी जाय।
वहाँ पर भजन करो गंगे का , कृपा करेगी गंगा माय ।।
शीश झुकाकर गुरु वशिष्ठ को, चलि दये तुरंतअवध के राय ।
चढ़े हिमलाय की चोटी पै, अपना आसन लियो लगाय।।
हर हर गंगे नमामि गंगे, गंगे की लई रटन लगाया ।
एक हजार बरस बीती है, गंगा गई सामने आय ।।
धरा हाथ भागीरथ के सर पै. गंगा माँता कहे सुनाय ।
मैं प्रसन्न हूँ बेटा तुमसे, जो वर गाँगो दॐ गहाय ।।
हाथ जोड़ भागीरथ बोले, माँत भगवती को शीश नवाय ।
साठ हजार पूर्वज मेरे, कपिल मुनि दिये भस्म कराय ।।
उतरो आप धरती पे माता , उनका देओ उद्धार कराय ।
यही प्रार्थना माता मेरी, पाठक जी रहे कलम चलाय।।
गंगा माँत कहे सुनो बेटा, ऐसो वर मांगों तुम आय ।
जब मैं आऊँ स्वर्ग लोक से, धरती टक्कर झेल ना पाय ।।
इतना प्रवल वेग है मेरा , धरती फाड़ रसातल जाऊं ।
ध्यान लगाके सुनते जाना, तुमको एक उपाय बताऊँ ।।
करो तपश्या शिव शंकर की , यदि वो नांथ खुशी हो जाँय ।
अपनी जटा में मुझको रोकै, फिर धरती पर देय बहाय।।
गंगा चली गई वर दैके, भगीरथ मन खुशी मनाय ।
हर हर शम्भू नमामि शम्भू, शम्भू का लियो ध्यान लगाय ।।
शिवशंकर की खुली समाधि भागीरथ के ढिग गये आय ।
शिर पै हाथ रखे शिवशंकर, राजा से कहे वचन सुनाय ।।
कहां मुशीवत तुम्हें पड़ गई, अपने मन की देय बताय ।
हाथ जोड नृप कहैं शम्भू, स्वामी मेरी करो सहाय ।।
गंगा माँता स्वर्ग से आवे , अपनी जटा में लो बसाय ।
धीमे धीमे जटा खोलके, धरती गंगा दियो बहाय।।
होय उद्धार मेरे पुरखों का, शिवजी सुन मगन हो जॉय ।
तुरंत बुलाओ गंगा देवी, शंकर जी रहे बचन सुनाय।।
करी प्रार्थना भगीरथ ने, गंगा माँता रही हरषाय ।
ब्रह्म कमण्डल से चल दीनी, शिव की गई जटा में आय॥
आगे रथ भूपति का चल रहा , पीछे गंगा जी रही आय।
शुक्ल पक्ष के ज्येष्ठ की दशमी, गंगा घरती पर गई आय॥
इसी लिए यह ज्येष्ठ दशहरा पावन पर्व है रहे मनाय ।
सूर्य वंश की भई सहाई पुरुखो का दिया मोक्ष कराय ॥
जो कोई गंगा मैया में नहावै, जनम जनम के पाप नसाय ।
इस विषय में गौरा मैया, शिव शंकर से रही वतलाय ॥
हरीद्वार की पावन भूमि, जहाँ पर बहे गंगा की धारा ।
भक्त नहा रहे गंगा मैया, ऊँचे स्वर करे जै जै कार॥
पार्वती भोले से बोली, भक्त तुम्हारे गंगा नहाय ।
पाप धुल गये है सब इनके, सुनके शिवजी गये मुस्काय ॥
हाथ पकड समझाने लगे, हिमगिरि सुता सुनो चितलाय ।
हर कोई तरैन गंग नहाये, मैं तुम्हें साँची रहा बताय॥
असमंजस में गिरिजा हो गई, शिवजी कहन लगे समझाय।
संग हमारे चलो स्वामिनी, हम तुमको दे सत्य दिखाय॥
बूढ़े बन गये शिव शंकर जी, एक गड्ढ़े में गिर गये जाय।
कीचड़ में लथ पथ हो गये है, और गिरिजा से कही सुनाय॥
जो जन आय रहे गंगा नहाके , इनसे रोय -रोय कहो सुनाया ।
मेरे पिया के प्राण बचाओ, इन्हें गड्ढ़े से लेओ उठाय ॥
जो कोई हाथ लगावे हमसे ,उनसे कहियो ये समझाय ।
जो कोई पापी होगा मन से, पति को छूते ही भस्म हो जाय ॥
गंगा नहवाईया नहा के जा रहे, गिरजा रोय रोय कहैं सुनाय।
कोई बचाय लेओ मेरे पति को, गड्ढ़े में गिरे बुढ़ापा आय ॥
जो जन आगे बढ़ के आवैं , गिरिजा एक बात बतलाय।
मन से पापी जो कोई होवैं , पिया को छूते भस्म हो जाय॥
देख देख के सब जन जा रहे, कोई हाथ लगावै नाय।
शंकर जी गिरिजा से कह रहे, कैसी गंगा में रहे नहाय॥
है विस्वास नहीं खुद आप पे । मन से गंगा नहीं नहाय।
ईतने में एक भक्त शम्भू का , श्री गंगा नहा के रहे आय॥
कूद पड़े गढ्ढे में शिव ढिग, गौरा गाँ ने कही सुनाय ।
जो तुम मन से होगे पापी पिया छूते ही भष्म है जाय॥
भक्त कहे माँ पारवती से , माँ मैंने गंगा लीनी नहाय।
है प्रताप मात गंगे का , जल को छुवत पाप मिट जाय॥
हम पापी नहीं है माँता जी, हमने गंगा लीनी नहाय।
अपने भेष में आगये शिवजी, भक्त को लियो कंठ लगाय ॥
उस दिन भी था ज्येष्ठ दशहरा, सभी रहे थे पर्व मनाय।
शिव शंकर गिरिजा से बोले , वामांगी सुनों ध्यान लगाय॥
जयेष्ठ दशहरा जो कोई नहावै पित्तर तरै खुद भी तर जाय ।
ऐसी महिमा है गंगा की, वेद ग्रन्थ सब रहे बताय॥
देव लोक से गंगा आई, रघुवंशी दये पार लगाय ।
भागीरथी भगवती कहैं कोई ,गंगा स्त्रोत्र पढ़ कोई आय॥
तुम्हे बतावे सोनी साहनी पाठकजी रहे कलम चलाय
लेखक :- राजेंद्र
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40