Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:37 11+ Views

Panchmukhi Hanuman Katha

Super Hit Devotional track Panchmukhi Hanuman Katha sung by Soni (Soni Sahani).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Panchmukhi Hanuman Katha sung by Soni Sahani

F: -हम पंचमुखी हनुमान की पावन महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कैसे हुआ था पंचमुखी अवतार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -रामायण की कथा सुनाऊँ सुनो लगाकर ध्यान
राम रावण संग हुई लड़ाई बहुत ही घमासान
कोरस: -बहुत ही घमासान
F: -रावण के सैनिक दिन पे दिन मारे जाते हैं
कैसे विजय मिले रावण को ये समझ न आते हैं
कोरस: -समझ न आते हैं
F: -सोचने पर समाधान मिला तब रावण मुस्काया
पातालपुरी से अहिरावण को उसने बुलवाया
कोरस: -अहिरावण को बुलवाया
F: -रिश्ते में अहिरावण था रावण का छोटा भाई
असुर बहुत ही मायावी था सुनो मेरे भाई
कोरस: -सुनो मेरे भाई
F: -अहिरावण को सूचना देने दूत तो आते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे हुआ था पंचमुखी अवतार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -पातालपुरी से अहिरावण ने किया लंका प्रस्थान
तीनों लोक में मायावी न अहिरावण के समान
कोरस: -अहिरावण के समान
F: -अहिरावण रावण के सम्मुख लंका नगरी आया
जाकर के रावण के चरणों में है शीश झुकाया
कोरस: -चरणों में शीश झुकाया
F: -अहिरावण को देके आशीर्वाद वो मुस्काया
रावण बोला अहिरावण तू सही समय में आया
कोरस: -तू सही समय में आया
F: -बहुत हमारी सेना को तो मार चुका है राम
जाओ जाकर राम लखन को पहुंचा दो सुरधाम
कोरस: -पहुंचा दो सुरधाम
F: -मायापति भी तेरी माया का जान ना पाते हैं वो तो जान न पाते हैं
पंचमुखी श्री हनुमान की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -राम की सेना में अहिरावण रात्रि में आया
सभी सो गए अहिरावण ने रच दी है माया
कोरस: -रच दी है माया
F: -दोनों भाई को सोते हुए में उठा के मुस्काया
राम लखन दोनों को वो तो पातालपुरी ले आया
कोरस: -पातालपुरी ले आया
F: -राम लखन को खम्बे में असुरों से बंधवाया
अपनी विजय पे मन ही मन में अहिरावण मुस्काया
कोरस: -अहिरावण मुस्काया
F: -माया पति भी समझ ना पाते असुर का मायाजाल
राम लखन से बोला दोनों का निश्चित है काल
कोरस: -दोनों का निश्चित है काल
F: -देखता हूँ दोनों को कौन बचाने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -राम लखन को न देख मच गया था हाहाकार
वानर सेना लगी खोजने करके चीख पुकार
कोरस: -करके चीख पुकार
F: -खोज के हारी सारी सेना मिले नहीं श्री राम
राम लखन ही ना होंगे तो कैसा ये संग्राम
कोरस: -कैसा ये संग्राम
F: -हनुमान जी बोले विभीषण कहाँ मिलेंगे राम
कौन दुष्ट हर ले गया उनको बता दो उसका नाम
कोरस: -बता दो उसका नाम
F: -पल भर में वध कर दूँ उसका बोल के जय श्री राम
कोर्धित हो गए हनुमान जी लेके प्रभु का नाम
कोरस: -लेके प्रभु का नाम
F: -राज की सारी बातें विभीषण बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पञचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -विभीषण जी बोले सुनो बात लगाकर ध्यान
राम लखन को अहिरावण ले गया मेरे हनुमान
कोरस: -ले गया मेरे हनुमान
F: -बिना कोई उसके दूजा नहीं कर सकता है ये काम
असुरों में अहिरावण की माया में बड़ा है नाम
कोरस: -माया में बड़ा है नाम
F: -पाताल भैरवी की साधना से है बना महान
माया के बस में करले तो ले सकता है जान
कोरस: -ले सकता है जान
F: -पंचदीप में छिपे है हरदम मायावी के प्राण
पंचदीप एक साथ बुझे तभी जा सकती है जान
कोरस: -तभी जा सकती है जान
F: -श्री विभीषण हनुमान जी को समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पञचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -विभीषण की बातो को सुन क्रोधित हो गए हनुमान
हनुमत बोले उस पापी के में हर लूंगा मैं प्राण
कोरस: -हर लूंगा मैं प्राण
F: -मेरे वार से मायावी तो बच नहीं पायेगा
राम दूत ही राम प्रभु को लेकर आएगा
कोरस: -लेकर आएगा
F: -इतना कहकर हनुमान जी तो कर गए प्रस्थान
पातालपुरी के दरवाजे पर जा पहुंचे हनुमान
कोरस: -जा पहुंचे हनुमान
F: -मकरध्वज को पातालपुरी का बनाया पहरेदार
बड़ा ही वीर था सह नहीं पाता उसका कोई वार
कोरस: -उसका कोई वार
F: -हनुमान जी मकरध्वज के सामने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -मकरध्वज बोला तू कौन है अंदर क्यों जाता है
लगता है की काल तेरा नजदीक ही आता है
कोरस: -नजदीक ही आता है
F: -मेरे बिन आदेश कोई न अंदर जाएगा
जो भी जाएगा मेरे हाथों मारा जाएगा
कोरस: -मारा जाएगा
F: -कौन हो तुम बोलो बन्दर तुम कहाँ से आये हो
अहिरावण से कौन सा काम शीघ्र ही बतलाओ
कोरस: -शीघ्र ही बतलाओ
F: -वो देंगे आदेश तभी तुम अंदर जाओगे
अहिरावण की आज्ञा बिन तुम जा नहीं पाओगे
कोरस: -तुम जा नहीं पाओगे
F: -नाम पता तुम बतलादो हम पूछ कर जल्दी आते हैं पावन कथा सुनाते है
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -मकरध्वज की बाते सुन बजरंगबली हैरान
बोले हट जा बालक नहीं तो ले लूँगा मैं प्राण
कोरस: -ले लूँगा मैं प्राण
F: -अड़ा मकरध्वज दरवाजे पर क्रोध में है आता
हनुमान जी हटा रहे पर हटने न पाता
कोरस: -पर हटने न पाता
F: -फिर दोनों वीरों में तो है जंग हुआ भारी
दोनों थे बड़े पराक्रमी दोनों ही बलकारी
कोरस: -दोनों ही बलकारी
F: -लड़ते लड़ते पस्त हुए पर हार नहीं माने
अंत में बोला मकरध्वज तू मुझे नहीं जाने
कोरस: -तू मुझे नहीं जाने
F: -पिता मेरे हनुमान महाबलशाली कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -बोले हनुमत झूठ बोलता वो है ब्रह्मचारी
कैसे तू हुआ पुत्र बता तेरी कौन है महतारी
कोरस: -तेरी कौन है महतारी
F: -लंका जला के जब लौटे मेरे पूज्य पिता हनुमान
जल के पूँछ गिरा बीच समंदर मेरी मान
कोरस: -बीच समंदर मेरी मान
F: -पूछ निगल गई मछली उससे मैंने जनम लिया
वो मछली ही माँ मेरी तुझे सच सच बता दिया
कोरस: -तुझे सच सच बता दिया
F: -मकरध्वज ने सही बताया सुनो वीर बलवान
मकरध्वज से बोले कपि मैं पिता तेरा हनुमान
कोरस: -मैं पिता तेरा हनुमान
F: -पिता पुत्र दोनों एक दूजे को गले लग जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -मसक समान रूप कपि धरि के अंदर किये प्रवेश
अहिरावण पूजा कर रहा था अंदर कछु विशेष
कोरस: -अंदर कछु विशेष
F: -बलि चढाने की असुर तो कर रहा था तैयारी
पांच दीप जल रहा सामने माँ की मूरत प्यारी
कोरस: -माँ की मूरत प्यारी
F: -अहिरावण बोला राम लखन तेरी बलि चढ़ाऊंगा
बहुत दिनों से भूखी माँ भैरवी इसे खिलाऊंगा
कोरस: -इसे खिलाऊंगा
F: -असुर की देवी मात भैरवी को मांस बहुत प्यारा
लगा लगाने असुर वो माँ भैरवी का जयकारा
कोरस: -माँ भैरवी का जयकारा
F: -हनुमान जी मूर्ति के पीछे छिप जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
F: -अहिरावण संग असुर भैरवी को प्रसाद चढ़ाते
मूर्ति के पीछे प्रसाद श्री हनुमान जी खाते
कोरस: -श्री हनुमान जी खाते
F: -समझा असुर है भूखी भैरवी भोग लगी खाने
हनुमान जी पीछे छिपे हे असुर मगर न जाने
कोरस: -असुर मगर न जाने
F: -राम लखन को बलि चढाने चला असुर बलवान
देख महाबलशाली असुर को गरजे श्री हनुमान
कोरस: -वो गरजे श्री हनुमान
F: -हनुमान का वहीँ पे हो गया पंचमुखी अवतार
पांचो दीयों को पांचो मुख से कपि ने दिए बुझाय
कोरस: -कपि ने दिए बुझाय
F: -अहिरावण को हनुमान जी मार गिराते है पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
लेखक :- संजय तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40