Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:17 10+ Views

Vijay Dashmi Katha

Super Hit Devotional track Vijay Dashmi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vijay Dashmi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री राम भक्तजनो आज में आपको मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की महिमा सुनाने जा रहा हूँ इसके साथ विजय दशमी क्यों मनाया जाता है इसके क्या कारण है आज इसकी भी विस्तृत चर्चा करेंगे, जय जय श्री राम
M:-हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
उस लंका पति पापी रावण का अंत दिखते है हम कथा सुनाते है
क्यों भारत में विजय दशमी का पर्व मनाते है सब पर्व मनाते है
श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 2 :- प्रिय भक्तजनो विजय दशमी की पावन कथा भगवन राम से भी जुडी है क्यों की जगत जननी महादेवी भगवती की बिना जगत में कुछ भी संभव नहीं है, तो आइये इस कथा का आनंद लेते है
M:-कथा सुनाऊ विजय दशमी की सुनो लगाके ध्यान
श्री राम की रामायण है कर देगी कल्याण
कोरस:- कर देगी कल्याण
M:-श्री राम वन गमन पधारे माँ सिया गयी है साथ
अवध पूरी का जैसे भक्तो डूब गया प्रभात
कोरस:- डूब गया प्रभात
M:-नाव सवार हुए केवट के तीनो उतरे पार
उतराई लेने से केवट करता है इंकार
कोरस:- केवट करता है इंकार
M:-पार लगाया यहाँ पे मेने वहां लगाना आप
सुन केवट की बात प्रभु मुस्काते मन में आप
कोरस:- प्रभु मुस्काते मन में आप
M:-भक्त और भगवन की बातें तुम्हे बताते है, पावन कथा सुनाते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 3 :- भगवान श्री राम निशाद राज के यहाँ कुछ दिनों तक विश्राम करते है, वहां उनको काफी आदर सत्कार हुआ, माता सीता और लक्ष्मण भैया तीनो निशाद राज के घर में कुछ दिन रहते है, और वह से पंचवटी की ओर प्रस्थान करते है,
M:-कुछ दिन रहे निषाद राज संग खूब हुआ सत्कार
चले वहां से सीता को ले दोनों राज कुमार
कोरस:- ले दोनों राज कुमार
M:-चलते रहे रात दिन तीनो छले पड़ गए पांव
पंचवटी में रुके है जाकर देख वो शीतल छाँव
कोरस:- देख वो शीतल छाँव
M:-बना के कुटिया रहने लगे है गोदावरी के तीर
सीता माता, लक्ष्मण भैया, श्री राम रघुवीर
कोरस:- श्री राम रघुवीर
M:-रहते वहां पर प्रेम मगन हो कंदमूल फल खाय
एक रोज फिर बहन वहां पर रावण की गयी आय
कोरस:- रावण की गयी आय
M:-क्या बोली वो श्री राम से ये बतलाते है हम ये बतलाते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 4 :- प्रभु राम वन में माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे लेकिन एक दिन वहां रावण की बहन सुपर्णखा आ जाती और फिर क्या होता कथा के माध्यम से जानते है
M:-श्री राम से बोली सुंदरी हमसे करो विवाह
तुमको वर के रूप में पाउ यही है मेरी चाह
कोरस:- यही है मेरी चाह
M:-श्री राम मुस्कुरा के बोले में हूँ नहीं कुंवारा
बात करो लक्ष्मण से जाकर छोटा भ्रात हमारा
कोरस:- छोटा भ्रात हमारा
M:-बात करो लक्ष्मण से जाकर है मर्ग नैनी तुम
हम से ना तुम स्नेह लगाओ हे मृगनैनी तुम
कोरस:- हे मृगनैनी तुम
M:-पास गयी लक्ष्मण के सुंदरी बोली मन की बात
में हूँ कुवारी तुम हो कुंवारे थाम लो मेरा हाथ
कोरस:- थाम लो मेरा हाथ
M:-सुनके उसकी बात लक्ष्मण क्रोध में आते है वो क्रोध में आते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 5 :- सुपर्णखा की बातों को सुन कर लक्षम भैया क्रोध में आ जाते है, और कहते है रे दुष्ट ठहर अभी मैं तुझे दंड देता हूँ, कहकर उन्होंने उसके नाक कर दिए
M:-लक्ष्मण जी को क्रोध आ गया बोले सुन अज्ञान
अभी काटता हूँ में तेरी नाक और ये कान
कोरस:- तेरी नाक और ये कान
M:-नाक काट दिए लखन ने भारी रुदन मचाय है
जाके बोली रावण से सारी बात सुनाय है
कोरस:- सारी बात सुनाय है
M:-देख बहन की ऐसी हालत रावण हो गया लाल
बदला लेने की खातिर वो चला तुरंत तत्काल
कोरस:- वो चला तुरंत तत्काल
M:-हर ले आया वो सीता को भेष विप्र का धार
सीता माता बिलख रही है बहे अश्रु की धार
कोरस:- बहे अश्रु की धार
M:-हनुमान सीता माता का पता लगाते है वो पता लगाते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 6 :- और भगवान श्री राम जी के आदेश पर श्री हनुमान जी महाराज लंका की और प्रस्थान करते है, और माता सीता का पता लगाकर आते है
M:-सीता माँ का पता लगाके लंका डारी जार
पवन वेग से उड़ते उड़ते आ पहुंचे इस पार
कोरस:- आ पहुंचे इस पार
M:-सारी बात कही रघुवर से हनुमान ने आन
सुनी बात जो रामादल ने मच गया था तूफ़ान
कोरस:- मच गया था तूफ़ान
M:-करी चढ़ाई लंका के ऊपर मचा युद्ध घमासान
एक एक करके लंका में गयी हजारो जान
कोरस:- गयी हजारो जान
M:-रावण पुत्र मर गए सारे मारा गया हर वीर
कही गदा कही तलवारे कही चल रहे तीर
कोरस:- कही चल रहे तीर
M:-श्री राम के बाण यु रण में प्रलय मचाते है वो प्रलय मचाते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 7 :- राम और रावण का युद्ध प्रलयंकारी था, लाखो वीर मारे गए और रणभूमि में लहू की धार बह उतरी लेकिन जब रावण मारा जाता है, उसके बाद अपने सरे दाल के साथ भगवान श्री राम अयोध्या की तरफ प्रस्थान करते है
M:-रावण राम का युद्ध चल रहा मचा था हाहाकार
लाखो वीर मर गए रण में बहे लहू की धार
कोरस:- बहे लहू की धार
M:-रावण मरा राम के हाथो हो रही जय जय कार
विजय हो गयी सत्य की भक्तो झूठ गया था हाथ
कोरस:- झूठ गया था हाथ
M:-विजय पताका श्री राम की वहां लहराई है
सारे रामादल में विजय की खुशियां छायी है
कोरस:- विजय की खुशियां छायी है
M:-लेकर के सीता माता को चले अवध की और
श्री राम की विजय हो गयी मचा हुआ था शोर
कोरस:- मचा हुआ था शोर
M:-सारे दल बल के संग वापस अवध में आते है वो अवध में आते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 8 :- प्रिया भक्तजनो जब भगवान श्री राम अयोध्या की ओर आते है या यूँ कहे अयोध्या में आते है तो भगवान श्री राम के विजय होने के उल्लास में ही विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है जिसमे अच्छाई की बुराई पर इसी दिन जीत हुई थी तो बोलिये सियावर रामचंद्र भगवान की जय
M:-सारी अवध सजी दुल्हन सी गली गली जले दीप
गली गली में उत्सव होते मंगल दीप सजे
कोरस:- मंगल दीप सजे
M:-श्री राम जी आये अवध में हो रहा मंगल गान
बन रहा सारी अवधपुरी के घर घर में पकवान
कोरस:- घर घर में पकवान
M:-विजय दशमी का पर्व तभी से लोग मनाते है
रावण का हर वर्ष इसी दिन दहन कराते है
कोरस:- इसी दिन दहन कराते है
M:-राज तिलक हुआ श्री राम का अवध हुआ खुशहाल
गली गली छायी रंगोली बिखरे हुए है लाल
कोरस:- बिखरे हुए है लाल
M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं हम गाके सुनाते है
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40