F:- परम तपस्वी आप हो, आपहि हो भगवान्
बाहुबलि जिनराज को, बारम्बार प्रणाम्
पच परम परमेष्ठि हैं, ये मेरे आधार
प्रथम ध्यान इनका करूं, आये जगत बहार
जय श्री बाहुबलि जिन स्वामी, केवल ज्ञानी केवल ध्यानी
नाम तुम्हारा सब जग जाने, तीर्थकर के सम ही माने
तृतीय काल में जन्म लिया है, मात सुनन्दा को धन्य किया है
बाल्य काल की लीला न्यारी, भरत बाहुबलि पर बलिहारि
बाल क्रीडा ने चित्त लुभाया, गद्गद् सबका मन हर्षाया
ऋषभनाथ जी पिता तुम्हारे, तीर्थकर भगवान हमारे
बचपन में विद्यायें पाई, सर्व कला में निपुण हो भाई
सवा पाँच शत काया पाई. सूर्य तेज सम चमके भाई
पिता को जब वैराग्य था आया, सव बेटों को राज्य दिलाया
स्वयं स्वयंभू वन में जाते, महाव्रती आतम को ध्याते
भरत अयोध्या नगरी राजा, बाहुबलि पोदनपुर राजा
पोदनपुर की प्रजा सुखी थी, प्रजा वहाँ ना कोई दुखी थी
भरत हाथ में चक्र ना आया, बिन उसके फिर कुछ ना भाया
पोदनपुर संदेश पठाया, बाहुबलि के मन ना भाया
मंत्री तीन युद्ध बतलाये, बाहुबलि ही जीत को पाये
स्वास्थ के संसार को जाना, वेश दिगम्बर पहना बाना
वन जा ऐसा ध्यान लगाया, नहीं रही सुध काया माया
एक वर्ष निश्चल थे ठाडे, गर्मी या हो जाड़े
बेल बड़ी फिर भी था धीरज, चेहरा ज्यो चमके हो नीरज
सपो ने आवास बनाया, किन्तु ध्यान में विघ्न न आया
भरत झुके आहार ना किना , ऋद्धि सिद्धियों आई नवीना
भरत झुके चरणों में आकर, वसुधा नहीं किसी की चाकर
तबहि केवल ज्ञान को पाया. जगमग आतम दीप जलाया
अष्टापद से मुक्ति पाई, मुक्ति तुमको पा हषोई
गोमटेश्वर में अद्भुत प्रतिमा, दर्शन पाती भव्य आत्मा
श्री चामुण्डराय की माता, जिसका सपना पुत्र निभाता
बिन्धगिरि पर्वत मन हारी, दूर से हो दर्शन सुखकारी।
प्रतिमा की छाया ना पड़ती, अतिशय की हो निशदिन वृद्धि
जो दर्शन करने को जाये, रोग शोक दुख दूर भगाये।
मन वांछा पूरी कर आये, निर्धन झोली भर कर लावे
प्रतिमा शान्त सुहानी सुन्दर, बस जाती है मन के अन्दर
नहीं दूसरी अब तक देखी नहीं पढ़ी नहीं शास्त्र की लेखी
दर्शन कर मन हर्षाता है, गद् गद् मन हो सुख पाता है
सत्तावन फुट ऊँची है यह आत्म ध्यान में लीन रहे वह
धन्य-धन्य ऐसे जिनवर जी धन्य-धन्य ऐसे प्रभुवर जी।
भेद ज्ञान हमको करवाये, आत्म ध्यान की याद दिलाये
पिता से पहले मोक्ष को लीना, दीक्षा ले आहार ना कीना
द्वादश बरस में न्हवन है होता, देख भक्त पापों को खोता
भक्त भक्ति से तुमको ध्याते, नित प्रति चरणन शीश झुकाते
भवसागर से पार लगाओ, हमको भी प्रभु मार्ग दिखाओ
बाहुबलि सम ज्ञान हो, बाहुबलि सम ध्यान
बाहुबलि सम शक्ति हो, बारम्बार प्रणाम्
बाहुबलि भगवान की मूरत है मनहार
भक्ति करते भाव से, भव से उतरे पार
लेखक :- Traditional