Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:08 7+ Views

Chandaprabhu Bhagwan Ki Katha

Super Hit Devotional track Chandaprabhu Bhagwan Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Chandaprabhu Bhagwan Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ आज में आपको आठवे तीर्थंकर चंदाप्रभु भगवान की अतिशय
पावन कथा सुनाने जा रहा हु ध्यान लगाकर सुने -
M: -हम परम पूज्य माँ जिनवाणी को शीश नवाते है माँ को शीश नवाते है माँ को शीश नवाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम वर्णन गाते है
चन्दा प्रभु जी आठवे तीर्थंकर कहलाते है हम कथा सुनाते है
हम परम पूज्य जिनवाणी जी को शीश नवाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -चंदाप्रभु भगवान की अगर अनुपम महिमा देखनी हो तो एक बार सोनागिरि के धर्म नगरी
में जाकर जरूर देखिये -
M: -आठवे तीर्थंकर कहलाये चन्दा प्रभु भगवान
सोनागिरि में जाके देखो बरस रहा है ज्ञान
कोरस: -देखो बरस रहा है ज्ञान
M: -टोंक टोंक पर धर्म पताका रही आज लहराय
एक बार जो दर्शन कर ले भव सागर तर जाय
कोरस: -भव सागर तर जाय
M: -चन्द्र बदन है चन्दा प्रभु का और शीतल है रूप
चन्द्र जिनका चिन्ह बताया लगता रूप अनूप
कोरस: -लगता रूप अनूप
M: -चन्द्र के जैसे शीतल मन के चंद्र प्रभु भगवान
मुख मंडल पर सदा विराजे चन्दा सी मुस्कान
कोरस: -चन्दा सी मुस्कान
M: -कहाँ पे जन्मे कहाँ मोक्ष मिला वो बतलाते है हम वो बतलाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -सोनागिरि नगरी स्वर्ग से कम नहीं है जहाँ तक दृष्टि जाती है जैन धर्म की धर्म पताका
लहराती हुई दिखायी देती है -
M: -पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि कहलाय
चन्द्र पूरी सम्राट के घर में चन्दा प्रभु गए आय
कोरस: -चन्दा प्रभु गए आय
M: -नगर बनारस चन्द्र पूरी के महाराजा महासेन
रानी सुलक्षणा महासेन के तुम कहलाये नैन
कोरस: -तुम कहलाये नैन
M: -हुयी खुशहाल बनारस नगरी बजे नगाड़े ढोल
महासेन के महल में जन्म पुत्र रतन अनमोल
कोरस: -पुत्र रतन अनमोल
M: -शंख मंजीरे और दुदुम्भी शहनाई की तान
रानी सुलक्षणा के घर आये चन्द्र प्रभु भगवान
कोरस: -चन्द्र प्रभु भगवान
M: -गली गली और घर घर वन्दनवार सजाते है वन्दनवार सजाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -चंदा प्रभु का जन्म हुआ तो उनके शरीर का वर्ण चन्द्रमा के समान था इसलिए उनका नाम
चंदाप्रभु रखा गया -
M: -जन्म हुआ जब चन्दा प्रभु का बदन का चन्द्र समान
इसी लिए तो नाम पड़ गया चन्दा प्रभु भगवान
कोरस: -चन्दा प्रभु भगवान
M: -चन्दा के जैसे चमक रहे थे लगे चांदनी रूप
बाल थे काले और घुंघराले चेहरे पर थी धुप
कोरस: -चेहरे पर थी धुप
M: -जगमग हुई बनारस नगरी बीती चांदनी रात
महासेन के आंगन उतरी तारो की बारात
कोरस: -तारो की बारात
M: -रानी सुलक्षणा गोद खिलाय चन्दा जैसा लाल
महासेन जी द्रब्य लुटाये होकर के खुशहाल
कोरस: -होकर के खुशहाल
M: -चाँद सा खिल जाये प्रभु चंदा जब मुस्काते है भु चंदा जब मुस्काते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -चंदा प्रभु भगवान को माता के गर्भ के अंदर ही ज्ञान की प्राप्ति हो गयी थी मति ज्ञान श्रुत
ज्ञान अवधि ज्ञान ये तीनो ज्ञान से अवगत थे -
M: -गर्भ के अंदर प्राप्त हो गया था आध्यात्मिक ज्ञान
आठवे तीर्थंकर कहलाये चन्दा प्रभु भगवान
कोरस: -चन्दा प्रभु भगवान
M: -मति ज्ञान श्रुत ज्ञान प्राप्त था प्राप्त था अवधि ज्ञान
तीन प्रकार के ज्ञान वान थे ज्ञानी थे गुणवान
कोरस: -ज्ञानी थे गुणवान
M: -युवा हुए जब चंद्रा प्रभु जी महारानी कहलाये
राह से भटके हुए को प्रभु जी सत्य राह दिखलाये
कोरस: -सत्य राह दिखलाये
M: -ज्ञान की गंगा बही वही जहाँ पड़े प्रभु के पांव
धुप जहाँ अज्ञानता वाली वहीँ ज्ञान की छाँव
कोरस: -वहीँ ज्ञान की छाँव
M: -चंद्रा प्रभु जी वचनो से अपने ज्ञान बहाते है हाँ ज्ञान बहाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -पौष माह के कृष्ण पक्ष का त्रयोदशी के दिन भगवान अवतरित हुए थे -
M: -पौष माह के कृष्ण पक्ष का त्रयोदशी दिन कहलाय
जिसके लिए हुआ जन्म था इनका गया था दिन वो आय
कोरस: -गया था दिन वो आय
M: -दीक्षा ग्रहण कर लेते है चन्दा प्रभु भगवान
यही से करने चल देते है दुनिया का कल्याण
कोरस: -दुनिया का कल्याण
M: -फागुन कृष्ण सप्तमी को उन्हें केवल्य ज्ञान मिला
सुनो श्रावको चंद्रा प्रभु को अद्भुत ज्ञान मिला
कोरस: -अद्भुत ज्ञान मिला
M: -चन्दा प्रभु के चिन्ह प्रतीक है जिनवाणी अनुसार
यक्ष अजित यक्षिणी नाग वृष चन्द्र है अर्द्धाकार
कोरस: -चन्द्र है अर्द्धाकार
M: -कल्प वृक्ष चन्दा प्रभु पथ पर छाँव बिछाते है पथ पर छाँव बिछाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -एक दिन अचानक से ऐसा संयोग होता है की उनका ह्रदय संसार से विरक्त हो जाता है -
M: -महाज्ञानी थे चन्दा प्रभु जी रहे राज सुख भोग
एक रोज फिर राज महल में ऐसा हुआ संयोग
कोरस: -ऐसा हुआ संयोग
M: -बिजली कड़की आसमान में देख रहे भगवान
उनके अंतर्मन का उसी पल बोल पड़ा था ज्ञान
कोरस: -बोल पड़ा था ज्ञान
M: -ये जीवन क्षण भंगुर का है इसका मोह बेकार
नश्वर है ये सृष्टि सारी नश्वर है संसार
कोरस: -नश्वर है संसार
M: -राजपाट का मोह त्याग कर मन में उठा वैराग
चन्दा प्रभु के मन के अंदर गयी चेतना जाग
कोरस: -गयी चेतना जाग
M: -छोड़ के राज महल वो निज कल्याण को जाते है निज कल्याण को जाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
वार्ता: -सारा राज पाठ छोड़कर वन को चले जाते है और वैरागी बन जाते है -
M: -निकल पड़े वैराग्य के पथ पर छोड़ दिया सब मोह
राजपाट और ऐश्वर्य का उन्हें तनिक ना हुआ बिछोह
कोरस: -तनिक ना हुआ बिछोह
M: -श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन पिघल उठे पाषाण
सम्मेद शिखर के ललित कूट पर हुआ था जब निर्वाण
कोरस: -हुआ था जब निर्वाण
M: -ललिकूट की टांक खड़ी है बनके आज गवाही
चन्दा प्रभु ने पकड़ी यही से स्वर्ग धाम की राह
कोरस: -स्वर्ग धाम की राह
M: -अति पावन सम्मेद शिखर की नमन हजारो बार
अमर रहा है अमर रहेगा जैन धर्म का सार
कोरस: -जैन धर्म का सार
M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन सुनाते है कैलाश संगीत बनाते है
हम चन्दा प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -है चन्दा प्रभु भगवान तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम
तुम्हे कोटि कोटि प्रणाम है चन्दा प्रभु भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40