Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:16:09 4+ Views

Karbala Ka Kabootar

Super Hit Islamic track Karbala Ka Kabootar sung by Mohd Naim (Naim Sabri).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Karbala Ka Kabootar sung by Naim Sabri

Tiitle :- कर्बला का कबूतर
कर्बला की जंग में सब लुट गए आले रसूल
हर तरफ़ बिखरे पड़े थे फातिमा ज़हरा के फूल
कर्बला की जंग में सब लुट गए आले रसूल
हर तरफ़ बिखरे पड़े थे फातिमा ज़हरा के फूल
फ़ैज़ का ग़मगीन दिल है और ये आंखें हैं नम
दास्ताने कर्बला लिखते पे थर्राती कलम
हज़रते शब्बीर का पूरा ही कुनबा लुट गया
दीने हक़ की राह में प्यासा गला था कट गया
छः महीने के थे असगर तीरों से छलनी हुए
सर कटा अकबर था और जिस्म के टुकड़े हुए
जम गई होंठों पे पपड़ी होंठ सूखे प्यास से
कट गए दोनों ही बाज़ू थे अली अब्बास के
पी गए जामे शहादत हज़रते क़ासिम यहां
कमसिनी की ये शहादत याद करता है जहां
हज़रते कुबरा की भी क्या रब ने थी क़िस्मत लिखी
सुबह को मेंहदी रची और शाम को बेवा हुई
जिस घड़ी शब्बीर का सजदे में लोगो सर कटा
कर्बला का ज़र्रा ज़र्रा चीख कर के रो उठा
कांप उठ्ठी थी ज़मी और आसमां रोने लगा
हर तरफ़ ही उस घड़ी कोहराम सा मचने लगा
पेड़ पंछी और पौधे हो गए थे सब ही उदास
जंग के मैदान में सब हो गए थे बदहवास
बे कफ़न लाशें पड़ीं थीं देखने वाला न था
दुश्मने जां थे सभी कोई वहां अपना न था
बीवियां सहमी हुईं ख़ेमों में थीं सब अश्क़बार
ख़ून के अश्कों से सब ही रो रहीं ज़ारो कतार
इक कबूतर उड़ रहा था कर्बला की जंग में
वो रंगा पूरी तरह से था हुसैनी रंग में
सारा मंज़र कर्बला का देख कर उड़ता रहा
ज़ुल्म है आले नबी पर वो यही कहता रहा
अब पड़ी उसकी नज़र थी हज़रते शब्बीर पर
सिर कटा लाशा पड़ा था ख़ून में था तर बतर
वो कबूतर फड़फड़ा कर एक दम से गिर गया
ख़ून में उनके नहा कर ग़मज़दा वो उड़ गया
चल दिया जानिब मदीने ख़ून में हो तरबतर
कर्बला में जो हुआ है देने को उसकी ख़बर
सबसे पहले जाके बैठा गुम्बद ए खिज़्रा पे वो
बोला वो अपनी ज़ुबां में ये रसूल्लाह से वो
कर्बला में आप का सारा घराना लुट गया
जिस गले का बोसा लेते वो गला भी कट गया
दुश्मने इस्लाम ने तोड़े बहुत उन पर सितम
जब थे सज़दे में तभी उनका किया था सर कलम
जब कटा शब्बीर का सर तब ये उनकी शान थी
प्यास की शिद्दत लबों पर आयते क़ुरआन थी
बात बातिल की न मानी दे दिया सच का सबक़
सर भले ही कट गया लेकिन न छोड़ी राहे हक़
जो परो से है टपकता ख़ून है शब्बीर का
मर्तबा ऊंचा बड़ा है आशिक़े दिलगीर का
फड़फड़ा कर फिर कबूतर रोज़े पे उड़ने लगा
जो लहू पंखों में था तुरबत पे वो गिरने लगा
जब नवासे का लहू नाना की तुरबत पे गिरा
गुम्बदे खिज़्रा हिला और आ गया इक जलजला
अश्क़ आंखों में लिए फिर वो कबूतर उड़ गया
फातिमा बीबी के रोज़े पर वो जाकर गिर गया
फातिमा ज़हरा से बोला जाके उनकी क़ब्र पर
लेके बीवी आया हूं मैं कर्बला से इक ख़बर
कर रहा हूं मैं ब्यां सुनिएगा ए बिन्ते रसूल
कर्बला में मैंने देखे आपके आंचल के फूल
सर किसी का था कहीं और,धड़ किसी का था कहीं
ख़ून से रंगीन देखी कर्बला की थी ज़मी
जंग सबने कर्बला की ,ये शुजाअत से लड़ी
फ़ौज थी जो भी यजीदी वो वहां भारी पड़ी
इक तरफ़ थे बस बहत्तर,इक तरफ़ सत्तर हज़ार
फिर भी तेरे लाल ने ,मानी नहीं बीवी थी हार
फिर यजीदी फ़ौज ने उनपर सितम ऐसा किया
तपते सहरा में उन्हें पानी नहीं पीने दिया
गुस्ल करके ख़ून से ,सबने मनाई बीवी ईद
कर्बला में हो गए प्यासे सभी लड़ कर शहीद
फातिमा की क़ब्र से फिर वो कबूतर उड़ गया
कुछ लहू उसके परों से था वहीं पर गिर गया
हिल गई थी मां की तुरबत,चल पड़ीं थीं आंधियां
क़ब्र से रोने की फिर,आने लगीं थीं सिसकियां
ग़म ज़दा होकर कबूतर दिल में लेकर के चुभन
फिर वहां पहुंचा जहां पर सोए थे हज़रत हसन
फिर सुनाई थी कबूतर ने ये जाके दास्तां
सारा क़िस्सा कर्बला का कर दिया उसने ब्यां
किस तरह बाजू कटे थे हज़रते अब्बास के
किस तरह सहरा में तड़पे थे वो बच्चे प्यास से
किस तरह फौजे यजीदी ने किये उनपर सितम
किस तरह से कर्बला में कर दिया सबको क़लम
कह के सारी दास्तां को वो कबूतर रो उठा
फड़फड़ाए पंख उसने ग़मज़दा वो हो उठा
पंखों में बाकी था जो भी वो लहू भी गिर गया
फिर हसन की क़ब्र पे कोहराम सा बरपा हुआ
फिर ये सुगरा तक किसी ने आज पहुंचाई ख़बर
इक कबूतर उड़ रहा है ख़ून में है तरबतर
है बड़ा बैचेन सा वो फिर रहा है कू ब कू
बैठता है तुरबतों पर कर रहा कुछ गुफ्तगू
सुन के उस की बात को इक आ गया है जलजला
तुरबतें सब कांपती है गुम्बदे खिज़्रा हिला
हो गई मायूस सुगरा पाई थी जब ये ख़बर
कर्बला में लुट गया है हाय मेरा घर का घर
अब नहीं सुगरा के दिल को आता था बिल्कुल करार
याद करके बाबा को रोतीं थीं वो ज़ारो कतार
हो गईं हैं मुद्दतें जब कर गए पर्दा हुसैन
मिट गया नामे यज़ीदी हैं अभी ज़िंदा हुसैन
जो किया नाना से वादा वो वफ़ा सब कर दिया
दीन पे क़ुर्बान होके सबका दामन भर दिया
पार कश्ती को लगा दो,या हुसैन इब्ने अली
फ़ैज़ की बिगड़ी बना दो या हुसैन इब्ने अली
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40