Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:05 8+ Views

Rama Rama Ratte Ratte

Super Hit Devotional track Rama Rama Ratte Ratte sung by Keshawa Dubey (Sunny Dubey).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Rama Rama Ratte Ratte sung by Sunny Dubey

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया 2
रघुकुल नंदन कब आओगे,
रघुकुल नंदन कब आओगे भिलनी की डगरिया
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया 2
रामा रामा रटते रटते,
मैं शबरी भिलनी की जाई, भजन भाव ना जानु रे
राम तेरे दर्शन के हित, वन में जीवन पालूं रे
चरणकमल से निर्मल करदो,
चरणकमल से निर्मल करदो, दासी की झोपड़िया ॥
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया 2
रामा रामा रटते रटते,
रोज सवेरे वन में जाकर, फल चुन चुन कर लाऊंगी
अपने प्रभु के सन्मुख रख के, प्रेम से भोग लगाऊँगी
मीठे मीठे बेरों की मैं,
मीठे मीठे बेरों की मैं, भर लाई छबरिया
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया 2
रामा रामा रटते रटते,
नाथ तेरे दर्शन की प्यासी, मैं अबला इक नारी हूँ
दर्शन बिन दोऊ नैना तरसें, सुनलो बहुत दुखारी हूँ
हरी रूप में दर्शन देदो,
हरी रूप में दर्शन देदो, डालो एक नजरिया ॥
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया 2
रामा रामा रटते रटते,
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40