M:-अरे खेल रहे यधुवीर के होली खेल रहे
कोरस :- अरे खेल रहे यधुवीर के होली खेल रहे
M:-हंस हंस मुखमिल मीड के होली खेल रहे
कोरस :-हंस हंस मुखमिल मीड के होली खेल रहे
M:-अरे खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
कोरस :- अरे खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
M:-गली गली में फायर मुरारी हाथ लये रंग पिचकारी रे
अब रंग दये सब ने शरीर के होली खेल रहे है-२
कोरस :-रंग दये सब ने शरीर के होली खेल रहे है-२
M:-अरे खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
कोरस :- अरे खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
M:-ओये गोपी ग्वाल मस्त होये डोले रे और घर घर की जे कुण्डी खोले रे
अरे अब हे गयी ब्रज भीड़ के होली खेल रहे -२
कोरस :- अरे अब हे गयी ब्रज भीड़ के होली खेल रहे -२
M:-अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
कोरस :- अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
M:-और राधे श्याम भरे रंग झोली रे और गलिन गलिन घुमत डोली रे
अब आ गये जमुना तीर के होली खेल रहे-२
कोरस :-अब आ गये जमुना तीर के होली खेल रहे-२
M:-अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
कोरस :- अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे
M:-और जमुना जल को लक हर्षाये रे और कूद कूद के जमुना नहाये रे
अरे मुख धोये लो जमुना तीर के होली खेल रहे-२
कोरस :- अरे मुख धोये लो जमुना तीर के होली खेल रहे-२
M:-अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे.........
कोरस :- अब खेल रहे यधुवीर होली खेल रहे...........
लेखक :- बालक राम चैतन्य