Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:17:01 17+ Views

Amla Navami Katha

Super Hit Devotional track Amla Navami Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Amla Navami Katha sung by Satya Prakash Adhikari

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों में आज आपको आंवला नवमी की पावन संगीतमय गाथा का रसपान
कराने जा रहा हु आंवला नवमी को अक्षय धात्री तथा कुष्माण्डा नवमी के नाम से भी
जाना जाता है यह त्योहार दीपावली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि
को मनाया जाता है इस दिन भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष पर वास करते है भक्तों
आइये जानते है आंवला नवमी की पौराणिक गाथा क्या है -
M: -हम आंवला नवमी की तुम्हें भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
देवता श्री नारायण के संग पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
अक्षय और कुष्माण्डा नाम से इसको ध्याते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी जब आती
अक्षय धात्री कई नामों से जानी है जाती
फलदायी सुखदायी इसको सब बतलाते है
इस दिन कार्य करो कोई सब शुभ हो जाते है
आयुर्वेद के अनुसार आरोग्य कहाया है
कई रोगों से छुटकारा इसने तो दिलाया है
इस दिन आंवला वृक्ष की भक्तों पूजा करते है
वृक्ष के नीचे बैठ के फिर तो भोजन करते हे
क्या है महत्व आंवला नवमी का बतलाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -इस दिन से ही भक्तों द्वापर युग था शुरु हुआ
जिस युग में श्री कृष्णा जी का था अवतार हुआ
वृंदावन गोकुल की गलियाँ छोड़ के आए थे
इस दिन को ही श्री कृष्णा मथुरा में आए‌ थे
श्री‌ कृष्णा ने बाल लीलायों को था त्याग दिया
इसी दिवस से कर्तव्य के पथ पर कदम दिया
इस दिन से ही वृंदावन की परिक्रमा करते
संतान के सुख की खातिर भक्तों इस व्रत को रखते
पति पत्नी व्रत रखते फल फिर दुगुना पाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: - प्रिय भक्त जनों आंवला नवमी का व्रत संतान तथा पारिवारिक सुखों के लिए किया है
आंवला नवमी के दिन किसी आंवला वृक्ष के पास जाए और साफ सफाई करके उसकी
जड़ों में जल अर्पित कर दूध भी डालते है, वृक्ष पर हल्दी, कुमकुम, रोली सिंदूर और
चन्दन से तिलक करते है और वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटते है।
M: -सात बार फिर वृक्ष की भक्तों आरती करते है
श्री नारायण मंत्र जाप कर स्तुति करते है
सुख समृद्धि संतान की कामना है करते
ब्राह्मण को भोजन करवा फिर खुद भी है करते
जड़ मे दूध गिराकर करते पितरों का तर्पण
हाथ जोड़कर पितरों को भी करते है वन्दन
इस दिन ऊनी वस्त्रों का भी करते है फिर दान
पितरों के शीत निवारण से खुश होते है भगवान
कम्बल चादर ऊनी वस्त्र दान कराते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -108‌ बार वृक्ष की परिक्रमा करते
हाथ जोड़ कर श्री हरि को फिर तो है नमन करते
श्री हरि संग आदि देवों का भी करते पूजन
पुष्प आदि चढ़ा फिर उनको करते है वन्दन
सभी मनोरथ फिर तो पूरण हो ही जाते है
इस दिन श्रद्धा भाव जो हम आंवला खाते है
व्रत पूजन करके फिर पूरण आशीष है पाते
हरि की दया को पाकर भक्तों धन्य है हो जाते
पद्य पुराण में वर्णित गाथा तुम्हें सुनाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तों आंवला नवमी का व्रत पूजन करने से हमें संतान तथा पारिवारिक सुख
समृद्धि आदि प्राप्त होता है इस व्रत से श्री हरि प्रसन्न होते है तथा हरि की प्रसन्नता के
कारण माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होकर अन्न धन की वर्षा करती है। तो आइये जानते है
एक पौराणिक गाथा -
M: -एक नगर में एक राजा थे सुनो लगाकर ध्यान
सवा मन रोजाना करते आंवला का वो दान
जिस कारण से आंवल्या राजा वो कहलाए
दान के कारण बहू बेटे‌ के‌ मन वो ना भाए
एक दिन बेटे ने राजा को आके बतलाया
आंवला का जो करते दान उसको है रुकवाया
जिस कारण से फिर तो राजा बहुत ही दुखी हुए
राजा रानी दोनों ही वन में प्रस्थान किए
फिर तो राजा रानी वन में आ ही जाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -आंवला दान किए बिना दिन सात बीत गए
बिन दान के भोजन राजा रानी नही किए
देख तपस्या दृढ़ संकल्प हरि प्रसन्न हुए
श्री नारायण फिर तो भक्तों एक अचरज है किए
राज महल के जैसा महल और बगीचा बनाया है
राजा ने जब देखा तो मन अति हर्षाया है
बड़ी प्रसन्नता से राजा ने आंवला दान किए
उधर पुत्र से सारा राज ही दुश्मन छींन लिए
राजा के सुत फिर तो भक्तों दुखी हो जाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों राजा के पुत्र राज्य छिन जाने से भटकने लगते है वो सब दुखी हो जाते
हैऔर उन्हें अपनी भूल का ‌एहसास होता है और राजा का बेटा बहू उनके पास आ
जाते है भक्तों इस कथा के बाद आंवला नवमी की एक और कथा है जो अति पावन
और फलदायी है आइये सुनाते है ये कथा -
M: -एक दिन शंकराचार्य गुरु भिक्षा को है आए
एक कुटिया में एक बूढ़ी औरत को है पाए
शंकराचार्य की सुन आवाज वो बाहर है आई
बोले शंकराचार्य जी भिक्षा ले आओ माई
एक सूखा आंवला लेकर बुढ़ियां बाहर आती है
सूखा आंवला है महात्मन वो बतलाती है
इसके सिवाय कुछ भी नही है मेरे घर आंगन
गलती हुई हो मांफ करो अब हे मेरे भगवन
सुन बुढ़िया की वाणी जगद्गुरु सहम ही जाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -जगद्गुरु ने उसकी मदद का फिर संकल्प लिया
आँखें बंद कर 22 श्लोकों का फिर जाप किया
कनकधारा स्त्रोत से लक्ष्मी माँ वहां आईं है
पूर्व जन्म की बात बुढ़िया की माँ बतलायी है
अति कंजूस थी ये बुढ़िया ना ही किया था दान
जिस कारण से इस जन्म में टूट गया अभिमान
शंकराचार्य ने हाथ जोड़ माँ से है विनय किया
किन्तु इस जन्म में माता आंवला दान किया
क्या ये कम है हे माता हम जानना चाहते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: - प्रिय भक्तों माता लक्ष्मी की बात सुन शंकराचार्य जी ने कहा हे महालक्ष्मी पूर्व जन्म में
भले ही इसने दान ना किया हो किन्तु इस जन्म में कुछ भी ना होते हुए भी इसने मुझे
सूखा आंवला दान किया है हे माँ कृपया इसकी सहायता करके उपकार करे-
M: -खुश हो गयी माँ शंकराचार्य की सुन करके ये बात
कुटिया में स्वर्ण आंवलों की कर दी माँ ने बरसात
फिर तो बुढ़िया इतना धन पा हो गयी है धनवान
आंवला नवमी का प्रति वर्ष करने लगी अनुष्ठान
आंवला दान करती और भोजन करवाती है
सुखमय जीवन जीने लगी आनन्द को पाती है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
आंवला नवमी की गाथा सत्या ने सुनायी है
प्रेम‌ तनय श्री हरि का नित जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है
इस दिन श्री हरि देवों के संग पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40