Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:22 3+ Views

Jag Mein Bairi Koi Nahi (Kabir Dohe Arth Sahit)

Super Hit Devotional track Jag Mein Bairi Koi Nahi (Kabir Dohe Arth Sahit) sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jag Mein Bairi Koi Nahi (Kabir Dohe Arth Sahit) sung by Anuj Yadav

जग में बैरी कोई नहीं, जो मन शीतल होय 2
यह आपा तो डाल दे, दया करे सब कोय
कबीरा, दया करे सब कोय
अर्थ:- इस दोहे में कबीर दस जी कहना चाहते है, अगर हमारा मन शीतल है, तो इस संसार में हमारा कोई बैरी नहीं हो सकता। अगर अहंकार छोड़ दें तो हर कोई हम पर दया करने को तैयार हो जाता है।
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय 2
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय
कबीरा, गोविंद दियो बताय
अर्थ:- कबीर दस जी इस दोहे में कहना चाहते हैं, गुरु और गोविंद (भगवान) दोनों एक साथ खड़े हैं। पहले किसके चरण-स्‍पर्श करें। कबीरदास जी कहते हैं, पहले गुरु को प्रणाम करूंगा क्‍योंकि उन्‍होंने ही गोविंद तक पहुंचने का मार्ग बताया है।
जब मैं था तब हरी नहीं, अब हरी है मैं नाही 2
सब अँधियारा मिट गया, दीपक देखा माही
कबीरा, दीपक देखा माही
अर्थ:- कबीर दस जी इस दोहे में कहना चाहते हैं, की जब मैं अपने अहंकार में डूबा था, तब प्रभु को न देख पाता था। लेकिन जब गुरु ने ज्ञान का दीपक मेरे भीतर प्रकाशित किया तब अज्ञान का सब अन्धकार मिट गया। ज्ञान की ज्योति से अहंकार जाता रहा और ज्ञान के आलोक में प्रभु को पाया।
बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर 2
पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर
कबीरा, फल लागे अति दूर
अर्थ:- कबीर दस जी इस दोहे में कहना चाहते हैं, की खजूर के पेड़ के समान बड़ा होने का क्या लाभ, जो ना ठीक से किसी को छाँव दे पाता है। और न ही उसके फल सुलभ होते हैं।
साईं इतना दीजिए, जा में कुटुंब समाय 2
मैं भी भूखा न रहूं, साधु ना भूखा जाय
कबीरा, साधु ना भूखा जाय
अर्थ:- कबीरदास जी कहते हैं कि परमात्‍मा तुम मुझे केवल इतना दो कि जिसमें मेरे गुजारा चल जाए। मैं भी भूखा न रहूं और अतिथि भी भूखे वापस न जाए।
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान 2
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान
कबीरा, पड़ा रहन दो म्यान
अर्थ:- कबीर दस जी इस दोहे में कहना चाहते हैं, की सज्जन की जाति न पूछ कर उसके ज्ञान को समझना चाहिए। तलवार का मूल्य होता है न कि उसकी मयान का उसे ढकने वाले खोल का।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40