Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:08 2+ Views

Mala Ferat Jug Bhaya

Super Hit Devotional track Mala Ferat Jug Bhaya sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mala Ferat Jug Bhaya sung by Anuj Yadav

माला फेरत जुग भया फिरा न मन का फेर
माला फेरत जुग भया फिरा न मन का फेर
कर का मनका डार दे मन का मनका फेर
कबीरा मन का मनका फेर
निंदक नियरे राखिए, ऑंगन कुटी छवाय
निंदक नियरे राखिए, ऑंगन कुटी छवाय
बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय
कबीरा निर्मल करे सुभाय
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय
कबीरा मुझसे बुरा न कोय
पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय
पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय
कबीरा पढ़े सो पंडित होय
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान
कबीरा पड़ा रहन दो म्यान
कबीरा खड़ा बाज़ार में मांगे सबकी खैर
कबीरा खड़ा बाज़ार में मांगे सबकी खैर
ना काहू से दोस्ती न काहू से बैर
कबीरा न काहू से बैर
जब गुण को गाहक मिले, तब गुण लाख बिकाई
जब गुण को गाहक मिले, तब गुण लाख बिकाई
जब गुण को गाहक नहीं, तब कौड़ी बदले जाई
कबीरा तब कौड़ी बदले जाई
माया मुई न मन मुआ मरी मरी गया सरीर
माया मुई न मन मुआ मरी मरी गया सरीर
आसा त्रिसना न मुई, यों कही गए कबीर
कबीरा यों कही गए कबीर
रात गंवाई सोय कर, दिवस गंवायो खाय
रात गंवाई सोय कर, दिवस गंवायो खाय
हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय
कबीरा कौड़ी बदले जाय
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40