Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:09:10 29+ Views

Putrada Ekadashi Ki Katha

Super Hit Devotional track Putrada Ekadashi Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Putrada Ekadashi Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय श्री हरी भक्तजनो उत्तम पुत्र की प्राप्ति तथा पुत्र के कुशल मंगल के लिए पुत्रदा
एकादशी व्रत करना तथा उसकी कथा सुनना शुभ मना जाता है तो आइये सुनते है पुत्रदा ‘एकादशी कथा -
F: -शोक नाशिनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
पुत्रदा एकादशी की मै महिमा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
एकादशी के व्रत का उत्तम फल दिखलाती हूँ हाँ में फल दिखलाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -भद्रावती नगर की तुमको कथा सुनाती हूँ
राजा सुकेतु रानी शैब्या की व्यथा बताती हूँ
दान वीर था राजा और थी दया शील रानी
दया भाव और दान पुण्य में नहीं कोई शानी
लेकिन इक संतान बिना था सुना राजमहल
इसी बात की चिंता उनको रहती थी हर पल
कैसे चलेगा राजपाट ये कैसे चलेगा वंश
चिंता डसती रहती जैसे नाग का हो डंस
अब आगे जो होता है मै वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -वो दोनों तकदीर से अपने मन से गए थे हार
फिर इक दिन मंत्री के ऊपर सौंपा राज्य का भार
पति पत्नी दोनों ही भक्तो हो गए वनवासी
हुयी ना जब संतान दोनों हो गए सन्यासी
फिर इक दिन दोनों के मन में आ बैठी ये बात
ऐसे जीने से तो स्वयं ही कर ले प्राण घात
पति पत्नी आपस में दोनों कर के यही विचार
बिन संतान नहीं है हमको जीने का अधिकार
देने चले है प्राण दोनों वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो पति पत्नी दोनों प्राण त्यागने के लिए आगे बढ़ते है परन्तु भगवान को कुछ और
ही मंजूर होता है आगे क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: -आत्म घात करने की खातिर दोनों चढ़े पहाड़
उन दोनों के मन में तुरत ही आया एक विचार
आत्मघात के पाप से बढ़ के दूजा नहीं है पाप
प्रेत योनि में जाना होगा मिले पाप का ताप
आत्मघात की बात त्याग के उतर गए निचे
आगे आगे चल रहा राजा रानी है पीछे
आंधी बारिश उन्होंने झेली झेली धुप और शीत
इसी तरह से चलते चलते गए कई दिन बात
पहुंचे दोनों कहाँ पे आगे वही बताती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -जहाँ थे ऋषि मुनियो के आश्रम वहां पे आते है
बैठ के दोनों एक छावं में थकन मिटाते है
कर के नमन साधु संतो की लेते है आशीष
बोले साधु तुम दोनों का भला करे जगदीश
ऋषियों ने फिर मनो योग से जान ली सारी बात
हुयी नहीं संतान इसीलिए पंहुचा है आघात
ऋषियों में जो श्रेष्ठ थे सबसे बोले मृदु वाणी
मेरी बात सुनो ध्यान से तुम राजा रानी
पुत्रदा एकादशी का तुमको सार बताती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -पुत्रदा एकादशी का विधिवत करना तुम पूजन
उत्तम पुत्र प्राप्ति होगी होगा सफल जीवन
ले कर के आशीष वो दोनों महल में आते है
एकादशी का व्रत कर के धन धान्य लुटाते है
श्री विष्णु की पूजा करते दोनों ही दिन रात
हुयी गर्भवती शैब्या रानी मिल गई थी सौगात
पुत्र रत्न की हुयी प्राप्ति उनको दशवे माह
उनको वही मिला उस व्रत से जो थी उनकी चाह
पुत्रदा एकादशी को नित नित शीश झुकाती हूँ मै पावन कथा सुनाती हूँ
शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40