Close Menu
Subscribe :

JNS Album

JNS Hindi 00:11:53 3+ Views

Shree Sumatinath Amritwani

Super Hit JNS track Shree Sumatinath Amritwani sung by Sushma Chaudhary (Sakshi), Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Sumatinath Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari, Sakshi

M: -प्रभु का सुमरण नित करो करो प्रभु का ध्यान
पंच परम परमेष्ठी को बारम्बार प्रणाम सुमतिनाथ भगवान जी
दो सुमति का दान चालीसा शुभ भाव से, पढ़ेंगे हो कल्याण
M: -अरिहन्तो की शरण में आऊँ सुमती पा गुणगान को गाऊँ
F: -गुण के सागर कहलाते हो, भक्तों को आपहि भाते हो
M: -पूर्व दिशा में लाली छाई देख स्वप्न माता हर्षाई
F: -माँ मंगला घर खुशियाँ छाई, गर्भ धार कर वे हर्षाई
M: -पिता मेघस्थ होते पुलकित, धीरे-धीरे हो गये विकसित
F: -रत्नों से भी भरा आँगना, नहीं किसी से कुछ भी माँगना
M: -जन्मोत्सव जब हुआ प्रभु का बचा नहीं था दुःख किसी का
F: -तीन ज्ञान संग लेकर आये, मति श्रुत अवधि ज्ञान को पाये
M: -पांडुक शिला की महिमा न्यारी जन्म न्हवन की है तैयारी
F: -सुर सुरेन्द्र स्वर्गों से आये, कल्याणक कर वे हर्षाये
M: -धनुष तीन सौ पाई काया, सुन्दर रूप को लख हर्षाया
F: -तीस लाख पूरब की आयु, सुख ही सुख की बहती वायु
M: -इक दिन बैठे थे चिन्तन में, रहते थे आतम मंथन में
F: -पूर्व भवों की याद जो आई, फिर वैराग्य की ज्योति जगाई
M: -लौकांतिक सुर भू पर आये अनुमोदन वैराग्य बढ़ाये
F: - "अभय" पालकी में बैठाया, वन में जा आतम को ध्याया
M: -महाव्रतों की दीक्षा धारी, मुक्ति की कर ली तैयारी
F: -एक सहस्त्र राजा थे संग में, दीक्षा ले संग चले थे पथ में
M: -"द्युन्मगति" का भाग्य जो जागा, प्रथम अहार का मौका लागा
F: -पंचवृष्टि देवों ने कर दी, नहीं दरिद्र, झोलियाँ भर दी
M: -सबके दुखड़े दूर हैं करते, संकट सबके आपहि हरते
F: -विपदाओं को दूर हटाते, आपत्ति को दूर भगाते
M: -सुमतिनाथ हैं ज्ञान के धारी, प्रभो कुमति को हरो हमारी
F: -ज्ञान नेत्र मुझको मिल जावें, जो मुक्ति पथ राह दिखावें
M: -सच्चे ज्ञान बिना जग दुखिया, ज्ञान आये तब होय सुखिया
F: -अज्ञानी तृष्णा में रोवे, अपना जीवन व्यर्थ ही खोवे
M: -अज्ञानी संसार बढ़ावे, सच्चा सुख क्षण भर ना पावे
F: -बुद्धी की शुद्धी प्रभु कर दो, ज्ञान ध्यान की वृद्धि कर दो
M: -जैसे आप बने हो भगवन मुझे बनाकर रखना चरणन
F: -आतम की गहराई जानूँ, बात आपकी बस मैं मानूँ
M: -चार घातिया कर्म नशाये, केवल ज्ञान ज्योति प्रगटाये
F: -लोका लोक ज्ञान में झलकें, बार-बार न झपकें पलकें
M: -समवशरण सा महल बना था भक्तों का भी संघ घना था
F: -दिव्य ध्वनि उपदेश सुनाये, जीवों का कल्याण कराये
M: -अमर नाम गणधर बतलाये, अनंतमती गणनी पद पाये
F: -फिर सम्मेद शिखर मन भाया, "अविचल कूट" सिद्ध पद पाया
M: -श्री सम्मेद पे जब भी जाओ श्रद्धा से जा शीश झुकाओ
F: -सुमति प्रभु के दर्शन होंगे, कर्मों के अपकर्षण होंगे
M: -कर्मनाश शिवपुर में जाये, सच्चे आनन्द को पा जाये
F: -शिवपुर में हो मेरा वासा, सुमति प्रभु से एकहि आशा
शिवपुर में हो मेरा वासा, सुमति प्रभु से एकहि आशा
M: -भाव सहित चालीस दिन, पढ़ते जो भविमान दुख दरिद्र संकट मिटे, मिले प्रथम स्थान
सुमतिनाथ जिनराज से, विनती बारंबार अब मेरा कल्याण हो, नमन करूँ शत् बार
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40