Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:12:27 3+ Views

Makar Sankranti Ki Katha

Super Hit Devotional track Makar Sankranti Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Makar Sankranti Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता:- जय सूर्य भगवन की भक्तजनो आप सभी को पवित्र मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ आज में आपको इस संक्राति की कथा एवं महिमा सुनाने जा रही हूँ, ध्यान लगा के सुने
F:- हम पौष मास की अति मन भावन कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
हम आज मकर सक्रान्ती का भक्तो वर्णन गाते है, हम कथा सुनाते है
सूर्य देव और शनि देव को शीश नवाते है, चरणों शीश नवाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
F:-संज्ञा पुत्री विश्व कर्मा की उज्जवल धवल स्वरूप
चंद्र के जैसे रूप दमकता, लगता रूप अनूप
सूर्य देवता से संज्ञा का निचित हुआ विवाह
सूर्य देव और संज्ञा दोनों करते है निर्वाह
तीव्र ऊष्मा सूर्य देव की संज्ञा है अतिकोमल
सूर्य की गर्मी से संज्ञा का बदन जले पल पल
पति सूर्य से संज्ञा कुछ भी कह ना पाती है
संज्ञा अपने मन की वेदना सहती जाती है
तीन तीन संतान हुई उनकी बतलाते है पावन कथा सुनाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
F:-तेज सूर्य का संज्ञा देवी सहन ना करपायी ,
कैसे ताप से मिले छुटकारा समझ नहीं आये
कैसे मिले कर से कष्ट मुक्ति संज्ञा करे विचार
अपने योग से अपने जैसा रूप किया तैयार
अपना ही प्रारूप सामने देख रही संज्ञा
हम दोनों में कौन हूँ मैं ये खोज रही संज्ञा
फिर अपने प्रारूप को संज्ञा सब समझती है
सूर्य देव पर भेद खुले ना वो बतलाती है
संज्ञा का क्या रूप सूर्य भी समझ ना पाते है, पवन कथा सुनाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता :- भक्तजनो सूर्य देव के असहनीय तेज से परेशान संज्ञा अपना प्रारूप तैयार कर लेती है फिर क्या होता है आईये सुनती हूँ मैं कथा के माध्यम से
F:-संज्ञा बोली अपने रूप से सुनो लगाके ध्यान
पति रूप के सूर्य देव का करना तुम सम्मान
पत्नी का धर्म निभाना उनसे तुम मेरे स्थान
अपने पिता से मिलने के लिए करती है प्रस्थान
अपने पिता के पास में संज्ञा मिलने जाती है
अपने मन की व्यथा पिता से वो बतलाती है
सुन पुत्री की बात पिता जी क्रोध में आते है
वन में जाके कर तू तपस्या ये समझाते है
संज्ञा से संज्ञा के पिता मुँह फेर के जाते है, पावन कथा सुनाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
F:-कठिन तपस्या करती है संज्ञा जंगल में जाकर
छाया छोड़ी पति पास में सबकुछ समझाकर
सूर्य देव से छाया को भी तीन हुई संतान
सोवरनि मनु और शनि देव थे तीनो बड़े महान
छाया माँ के गर्भ अंदर शनि पड़ गए काले
सूर्य देव को बात यही पल पल चिंता में डाले
पुत्र हमारा काला है कैसे समझ नहीं आता
संसय की है बात शनि को में नहीं अपनाता
सूर्य देव ना शनि देव को हाथ लगाते है पावन कथा सुनाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
F:-शनि देव से सहन हुआ ना पिता का ये व्यवहार
शनि देव के मन में क्रोध का भर गया था गुब्बार
तन गयी ब्रहकुटी शनि देव की हो गए क्रोध से लाल
सूर्य देव के रथ की शनि ने मोड़ दी सीधी चाल
दृष्टि हीन हो गया सारथि लगे बड़ा असहाय
शनि कोप से सूर्य देव को क्षय का रोग हो जाए
सूर्य देव की नजरो के आगे छाता है अन्धकार
शनि क्रोध से बचू मैं कैसे करने लगे विचार
सूर्य देव शिवशंकर जी की शरण में जाते है, हाँ शरण में जाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
F:-सूर्य पुत्र यमराज शनि जी को समझाते है
और पिता श्री सूर्य का वो क्षय रोग मिटाते है
सूर्य देव फिर महा भयकंर क्रोध में आते है
तेज से अपने शनि की राशि कुम्भ ये जलाते है
कहते है यमराज पिता से सुनो हमारी बात
शनि देव है पुत्र आपके थाम लो उनका हाथ
जली हुई राशि से थोड़े तिल बच जाते है
उन्ही तिलो से शनि बच जी सूर्य मनाते है
काले तिलो को सूर्य देव पर शनि चढ़ाते है, हाँ शनि चढ़ाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता:- भक्तजनो इस कथा के बाद में आपको बताने जा रही हूँ की मकर संक्रांति का त्यौहार कब और कैसे मनाया जाता है
F:-सूर्य देव जब मकर राशि के अंदर आते है
तभी मकर सक्रान्ती का त्यौहार मनाते है
काले तिलो से सूर्य देव का होता है पूजन
सूर्य देव के पूजन से धन्य होता है जीवन
मकर सक्रान्ती का वर्णन करते है वेद पुराण
मकर राशि से जुड़ा हुआ है सूर्य देव का नाम
शनि सूर्य की कृपा जिसके ऊपर हो जाय
धन वैभव धन धान्य सभी कुछ उसको मिल जाए
हाथ जोड़ सुखदेव शनि को शीश नवाते है, हाँ शीश नवाते है
हम आज मकर सक्रान्ती की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40