Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:20:47 8+ Views

Vaman Avatar Ki Katha

Super Hit Devotional track Vaman Avatar Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vaman Avatar Ki Katha sung by Devesh Kundan

श्री वामन भगवान की भक्तो कथा सुनाते है तुमको कथा सुनाते है
श्री हरी विष्णु के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कैसे लिये अवतार हरी ने ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
देवराज को देने सिंहासन आये श्री भगवान
इन्द्र को स्वर्ग का मिले सिंहासन मन में ली थी ठान
उससे पहले भक्तो तुम्हे एक बात बताते है
राजा बलि और इन्द्र की तुमको कथा सुनाते है
भक्तो की सुध लेते रहते हरदम श्री भगवान
भाव से बढ़कर नहीं चाहिए ईश्वर को कुछ दान
सारी बाधा हर लेते जब लेते प्रभु का नाम
भक्तो के हित रक्षा को आते है सम भगवान
क्यों आये इस धरा में वामन ये समझाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
सुर दैत्य के युद्ध की भक्तो बात है बड़ी पुरानी
सत्य असत्य के युद्ध की भक्तो बात है जग ने जानी
प्राचीन काल में सुर और दैत्य का था यहां पर राज्य
सुर को देवता असुर को दैत्य और कहते राक्षस राज
इस दोनों की होती लड़ाई करते शेष विशेष
छदम कला में दोनों निपुण करते हरदम कलेश
असुरो के गुरु शुक्राचार्य थे महादेव के भक्त
सुरो के गुरु थे बृहस्पति जी श्री हरी के भक्त
सुर ये चाहे असुर रहे ना हो जाये निर्मूल
असूर ये चाहे स्वर्ग धरा पे रहे न देव के फूल
मूल कथा के सार में भक्तो अब हम जाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
ऋषि कश्यप के वंश में जन्मे महाबली बलवान
प्रह्लाद के पुत्र विरोचन उनकी ये संतान
राक्षस कुल में जन्म हुआ पर वो थे बड़े महान
प्रह्लाद का रक्त था इनमे धर्मात्मा गुणवान
श्रीमद भगवद के अष्टम स्कन्द में है प्रभु की लीला
मोहिनी रूप में नारायण ने की थी ऐसी लीला
अमृत पीकर शक्तिशाली हो गए अब तो देव
असुर की शक्ति निष्फल हो गयी विजयी हो गए देव
फिर क्या हुआ था भक्तो तुमको ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
विजय के मद में चूर देवता करने लगे है भोग
उधर पराजय की चोट से दैत्य हुए कमजोर
शुक्राचार्य के न होने पर हुई क्षति भारी
बुरी तरह से हुई पराजय प्रलय मचा भारी
राजा बलि स्वयं हुए पराजित मचा था हाहाकार
त्राहि त्राहि कर उठे थे दानव थे किन्तु लाचार
शुक्राचार्य जी दिव्य दृष्टि से जान ये जाते है
अपने शिष्यों की खातिर पाताल से आते है
संजीवनी विद्या से गुरु देत्यो को बचते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
शुक्राचार्य ने भक्ति बढ़ाने का मार्ग बलि को बताया
मृगुवंशी ब्राह्मण को बुलाकर सफल यज्ञ करवाया
देव कृपा संयोग अजब है देखिये कैसा कमाल
देव लगे है भोग विलास में दैत्य करे जप माल
भोग विलास के कारण देव की शक्ति हुई है क्षीण
दैत्य लगे है जप तप में ना देखे दिन और रेन
विश्वजीत यज्ञ सफल हुआ है तो प्रगटे है अग्नि देव
अस्त्र शस्त्र वो देकर जाते करते नहीं वो भेद
यज्ञ सफल होते ही पितृ भी तृप्त हो जाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
भारी सेना लेकर बलि आते स्वर्ग की और
स्वर्ग देवता छोड़कर भागे कही मिले ना ठौर
स्वर्ग लोक के बलि बने राजा बैठ गए सिंहासन
दर दर इन्द्र तो भटक रहे है मिले कही ना आसन
पुत्र की देख के मनोदशा माँ अदिति है घबरायी
पति कश्यप से दुःख कहती चिंता अति भारी
कश्यप ऋषि ने पयोवत व्रत का मार्ग उन्हें बतलाया
माँ अदिति के तप से नारायण को ध्याया
स्वर्ग पे होगा इन्द्र का शासन ये समझाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
राधाष्टमी द्वादशी तिथि को प्रगट हुए भगवान
इस कारण इस तिथि का पड़ा है वामण द्वादशी नाम
वामन इंद्र के भाई सहोदर माँ अदिति संतान
बड़े भाई का नाम इंद्र था उपेंद्र इनका नाम
कद इनका काफी छोटा था लगते बोने समान
इन्ही कारणों से इनका वामण पड़ा था नाम
इनके जन्म लेते ही घर में प्रकट हुआ भास्कर
गायत्री का मंत्र सुनाकर दिया गुरु का वर
पांचवे वर्ष में गुरु बृहस्पति से जनेऊ पाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
ब्रम्हा ने दिए अपने कमंडल सप्त ऋषि कुशा हाथ
सरस्वती माता ने दिया है अक्षय माल रुद्राक्ष
पत्रिका कुबेर ने दी है भिक्षा भगवती माँ
शोभा है इतनी सुन्दर हम क्या क्या करे बखान
अदिति ने कोपीन दिया है देव क्षत्र असमान
भक्त की आस पुराने को आये वामन भगवान
करके वंदना सभी अग्रज को करते है परणाम
देव पुष्प की करते वर्षा जाने अखिल जहांन
करने को उद्देश्य पूर्ण नारायण आते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
सहज स्वभाव से पुत्र भाव से माँ को किया प्रणाम
मांगी फिर आज्ञा माँ से माँ करू मैं अब क्या काम
माँ बोली नर्मदा के तट पर यज्ञ हो रहा भारी
स्वर्ग की चाह में राजा बलि ने की है ये तयारी
सौ यज्ञो की है योजना ध्येय बताते है
शेष बचा एक यज्ञ सभी ये भक्त बताते है
लेकर भिक्षा राजा बलि से कर दो तुम उद्धार
सकल जगत में नाम रहेगा श्री वामन अवतार
माँ की आज्ञा शिरोधार्य कर शीश नवाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
चरण पादुका चटपट करते जाते नर्मदा तट
आज हरि वामन बन आये भक्तो के निकट
क्षत्र कमंडल लिये हाथ में माला कर लाये
पहुंचे द्वारे राजा बलि के एक आवाज लगाए
दौड़े आये राजा बलि सुन करके मधुर सी वाणी
अपलक देखते नारायण को मन में कुछ है ठानी
रूप सुहावन अति मन भावन किसकी है रचना
लगता है नारायण आये सच है या सपना
देख के राजा बलि को वामन जी मुस्काते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
कहते है क्या चाहिए प्रभुवर दे दो तुम आदेश
सब कुछ तुमको दे सकता ना करना तुम विश्लेष
सुनकर बलि की बाते वामन जी मुस्काते है
चाहिए बस पग तीन धरा हम ये बतलाते है
सुनकर वामन की बाते बलि करते है विश्लेष
पग तीन धरा से क्या होगा तुम मांगो मुझसे विशेष
गुरु कहते है धोखा है पग तीन ना मांग रहा
तीन पगो में स्वर्ग धरा सब तुमसे छीन रहा
भक्त और भगवान की बाते तुम्हे बताते है पावन कथा सुनाते है
राजा बलि के दान की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
करते ही संकल्प बलि के वामन हुए विराट
श्री हरि विष्णु मूल रूप में करते है शंखनाद
देख के प्रभु की माया सब आनंदित होते है
हाथ जोड़कर प्रफुलित मन से बलि हर्षाते है
कहते है सौभाग्य मेरा नारायण है याचक
अखिल जगत के पालन का करता हूँ त्राटक
जब में अमर हो जाऊंगा ये दान अगर कर पाऊं
सब कुछ तेरा तुझको अर्पण क्या में भेट चढ़ाउ
करके समर्पण दडवत बलि शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो गाथा गाते है हम सुनाते हूँ
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
एक ही पग में नाप धरा ली दूजे में ब्रम्हांड
तीसरा पग में कहाँ धरु बोलो मेरे जजमान
अश्रुपूरित नजरो से बलि शीश झुकाते है
श्री नारायण की छवि को वो दिल में बसाते है
कहते है नारायण तुमने किया मेरा उद्धार
मेरी पीढ़ियां तर गयी प्रभुवर ये तेरा उपकार
सुनकर बलि की बाते वामन जी मुस्काते है
स्वर्ग को छोड़ के पाताल का तुम्हे राजा बनाते है
राजा बलि को देके वर प्रभु स्वर्ग को जाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाता हूँ
कोरस: -है श्री वामन भगवान करो हम सबका भगवान
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40