Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:11:25 1+ Views

Shree Ganesh Amritdhara

Super Hit Devotional track Shree Ganesh Amritdhara sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Ganesh Amritdhara sung by Devesh Kundan

प्रथम पूज्यनीय देव गणेश करके तुम्हे प्रणाम - 2
जय श्री गणपति जाप कर करूं तेरा गुणगान
गणेशा करूँ तेरा गुणगान
मंगलमूर्ति श्री गणेश करे आरम्भ हर काज - 2
गौरी नन्दन कहलाते देवों के सरताज
गणेशा देवों के सरताज
तुम सुखकर्ता दुखहर्ता तुम हो पालनहार - 2
तुम बिन कुछ भी न पूर्ण हो तुम जग के आधार
गणेशा तुम जग के आधार
वरदविनायक कोई कहे कोई बलाड़ेश्वर - 2
विघ्नेश्वर गिरिजात्मज कोई कहे मोरेश्वर
गणेशा कोई कहे मोरेश्वर
सिद्धिविनायक चिंतामणी अष्टविनायक नाथ - 2
हर स्वरुप पूरण करे भक्तों के सब काज
गणेशा भक्तों के सब काज
वक्र तुंड महाकाय तेजस्वी लम्बोदर - 2
शीश मुकुट नयना विशाला तन सोहे पीताम्बर
गणेशा तन सोहे पीताम्बरा
जय गणपति सदगुण सदन गौरा माँ के लाल - 2
विश्व विनायक गणनायक तेरे तिलक त्रिपुंड भाल
गणेशा तिलक त्रिपुंड भाल
पान मेवा लड्डू भोग मोदक सुगन्धित फूल - 2
भाग्य विधाता गण देवा दो चरणों की धूल
गणेशा दो चरणों की धूल
रिद्धि सिद्धि के स्वामी प्रभु मूषक पे हो सवार - 2
भक्तों के घर आन बसों करें तेरा सत्कार
गणेशा करें तेरा सत्कार
शिवजी बोले कार्तिक गणेश करो भ्रमण संसार - 2
मात पिता की परिक्रमा कर कार्तिक को दी हार
गणेशा कार्तिक को दी हार
लिखी महाभारत सम्पूर्ण बोले जो ऋषि व्यास - 2
दन्त तोड़ लेखनी बनाई लिया नही अवकाश
गणेशा लिया नहीं अवकाश
तोड़ा जो एक दांत तो कहलाए एकदंत - 2
विश्व विनायक की महिमा को गाते साधू संत
गणेशा गाते साधू संत
जिस घर पूजे जाते हैं सबसे पहले गणेश - 2
शिव नन्दन की किरपा से कटते सारे कलेश
गणेशा कटते सारे कलेश
जय हो गणनाथाय तेरी महिमा अपरम्पार - 2
प्रार्थना करें हे देवा घर आना एक बार
गणेशा घर आना एक बार
गजमुख भक्ति पूजन से चिंता दुःख कट जाए - 2
विघ्न विनाशक की शक्ति से बाधाए हट जाए
गणेशा बाधाएं हट जाए
कारण तुम कर्ता भी तुम देवा दयानिधान - 2
अष्टविनायक रुप धरे तुमको कोटि प्रणाम
गणेशा तुमको कोटि प्रणाम
भाद्र शुक्लपक्ष चतुर्थी हुआ गणेशजी का जन्म - 2
जन्मोत्सव हर साल मनाके हर्षाये सब जन
गणेशा हर्षाये सब जन
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40