Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:26 1+ Views

Radha Ashtami Ki Katha

Super Hit Devotional track Radha Ashtami Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Radha Ashtami Ki Katha sung by Devesh Kundan

M:-कृष्णप्रिया श्री राधा जी कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
वेदों में जो वर्णित है वो वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री राधा जी के जन्म की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कृष्णप्रिया श्री राधे जी की महिमा गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
M:-महाराज वृषभानु से हुआ था कीर्तिदा का विवाह
दोनों ही खुशहाल मगन करें जीवन का निर्वाह
कोरस:- जीवन का निर्वाह
M:-पूर्व जन्म में ब्रह्मा जी से मिला था जो वरदान
श्री राधा को पुत्री रूप में मांगे थे वृषभान
कोरस:- मांगे थे वृषभान
M:-समय आ गया घड़ी आ गई देखो विधि विधान
कीर्तिदा महारानी जी ने किया है गर्भाधान
कोरस:- किया है गर्भाधान
M:-फ़ैल गई थे सारे नगर में गर्भधान की बात
होने को थी बरसाने में खुशियों की बरसात
कोरस:- खुशियों की बरसात
M:-बरसाने में घर घर मंगल दीप जलाते हैं सब ख़ुशी मनाते है
कृष्णा प्रिय श्री राधा जी की महिमा गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
M:-बरसाने की सारी नारियां गाये मंगल गीत
गली गली में मंगल गायन गली गली संगीत
कोरस:- गली गली संगीत
M:-कीर्तिदा रानी बैठ महल में सपने रही संजोय
देख देखके बढ़ते उदर को मन में हलचल होय
कोरस:- मन में हलचल होय
M:-महाराज वृषभान बाँटते अन्न वस्त्र धन धान्य
प्यासे मन के व्याकुल पक्षी नभ में भरे उड़ान
कोरस:- नभ में भरे उड़ान
M:-खुशियों का न रहा ठिकाना झूम रहे वृषभान
उनकी कामना पूरी कर रहे श्री ब्रह्मा भगवान्
कोरस:- श्री ब्रह्मा भगवान्
M:-पति पत्नी दोनों मिल कर करके ख़ुशी मनाते हैं वो तो झूमते गाते हैं
श्री राधा रानी की भक्तो हम कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
M:-शिशु के जन्म का समय आ गया बीत गए नौ माह
शिशु दर्शन की उन दोनों की तीव्र हो गई चाह
कोरस:- तीव्र हो गई चाह
M:-प्रसव वेदना शुरू हो गई नगर में फैली बात
आने वाली थी उनके घर खुशियों की सौगात
कोरस:- खुशियों की सौगात
M:-बड़ी उमर की श्रेष्ठ दाईयां महल में आती है
महारानी की उदर वेदना कम करवाती है
कोरस:- कम करवाती है
M:-सारे महल में हल चल मच गई बज उठे ताशे ढोल
आ गई थी बरसाने के अंदर घड़ी बड़ी अनमोल
कोरस:- घड़ी बड़ी अनमोल
M:-बरसाने के नगर निवासी ख़ुशी माते हैं वो तो झूमते गाते हैं
कृष्णा प्रिय श्री राधा जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
M:-तभी अचानक रंगमहल में हुआ है आभास
जोत पूंज एक हो गई प्रकट उठा दिव्य प्रकाश
कोरस:- उठा दिव्य प्रकाश
M:-तीव्र रौशनी ज्योति पूंज की मुंद गए सबके नैन
लगने लगी थी दिन की दोपहरी वहां घनेरी रेन
कोरस:- वहां घनेरी रेन
M:-वातावरण हो गए सुगन्धित पवन गति हुई तेज
महारानी हर्षित नैनो में सपने रही सहेज
कोरस:- सपने रही सहेज
M:-सतरंगी उठ रही रौशनी रंग महल के बीच
स्वर्ण के जैसे लगी चमकने वहाँ की हर इक चीज
कोरस:- वहाँ की हर इक चीज
M:-श्री राधा ने जन्म लिया सब शीश झुकाते हैं मिल वंदन गाते है
श्री राधा रानी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
M:-सहस्र चंद्र की मुखड़े पे आभा तेज है सूर्य समान
काले केश है चंचल नैना चेहरे पर मुस्कान
कोरस:- चेहरे पर मुस्कान
M:-दिव्य अलौकिक सुन्दर कन्या लेती है अवतार
नगर निवासी खुश हो कर के करने लगे जैकार
कोरस:- करने लगे जैकार
M:-ढोल नगाड़े बजे दुदुंभी हुआ नगर में शोर
राधा लाड़ली राधा लाड़ली होने लगा चहुंओर
कोरस:- होने लगा चहुंओर
M:-देव लोग करें पुष्पों की वर्षा और करें यशगान
श्री राधा रानी को पाकर धन्य हुए वृषभान
कोरस:- धन्य हुए वृषभान
M:-देवी देवता राधा के दर्शन को आते हैं दर्शन को आते हैं
श्री राधा रानी के जन्म की कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40