Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:20:43 2+ Views

Jyeshtha Purnima Katha

Super Hit Devotional track Jyeshtha Purnima Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jyeshtha Purnima Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज हम आपको जयेष्ठ पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं भक्तों जयेष्ठ
पूर्णिमा की कथा सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है और इस कथा का आज के दिन
अर्थात जयेष्ठ पूर्णिमा के दिन ही सुनना अत्यंत लाभकारी माना गया है -
M: -हम जयेष्ठ पूर्णिमा व्रत की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सत्यवान सावित्री की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कैसे प्राण बचाये पति की ये बतलाते हैं हम ये बतलाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो सावित्री व्रत की महिमा का वर्णन महाभारत में भी किया गया जब श्री
युधष्ठिर जी ने ऋषि मार्कण्डेय जी से पुछा था की द्रोपदी से पूर्व क्या कोई पतिव्रता स्त्री है
तो उसके बारे में हमे बताइए -
F: -वट सावित्री व्रत की भक्तों करेंगे हम गुणगान
महाभारत के पर्व में इसका किया गया है बखान
कोरस: -किया गया है बखान
F: -युधिष्ठिर ने ऋषि मार्कण्डेय से पुछा एक बार
द्रोपदी से पहले हुई है कौन पतिव्रता नार
कोरस: -कौन पतिव्रता नार
F: -उसकी गाथा अमर हुई है वो थी अति महान
उसके आगे हार गए थे यमराज भगवान्
कोरस: -यमराज भगवान्
F: -बोले मुनि सावित्री हुई थी पतिव्रता नारी
राजा के कुल जन्मी है वो थी पतिव्रता भारी
कोरस: -पतिव्रता भारी
F: -विनय करें युधिष्ठिर ऋषि को फिर बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सावित्री का जन्म राजा अश्वपति के घर होता है,प्रिये भक्तों किस तरह माँ
सावित्री का दर्शन राजा अश्वपति को प्राप्त होता है ,माँ सावित्री ,राजा अश्वपति को वर देती
है राजन मेरा अंश तुम्हारे घर,कन्या के रूप में जन्म लेगा -
F: -प्राचीन काल की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
मद्रदेश के राजा अश्वपति जिनके नहीं संतान
कोरस: -जिनके नहीं संतान
F: -अश्वपति राजा ने फिर एक महायज्ञ करवाया
वर्ष अठारह चला यज्ञ नित भंडारा करवाया
कोरस: -नित भंडारा करवाया
F: -राजा के तप देख सावित्री मात हुई प्रसन्न
मेरे अंश से जन्मेगी कन्या राजा तेरे आँगन
कोरस: -राजा तेरे आँगन
F: -कुछ समय के बाद भूप घर जन्मी एक कन्या
रूपवती गुणवंती दिखती सावित्री सी माँ
कोरस: -सावित्री सी माँ
F: -कन्या माँ का ध्यान लगाती सभी बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -धीरे धीरे सावित्री विवाह के योग्य हो जाती है राजा ने पुत्री को विवाह के योग्य देख मंत्रियों
के साथ मंत्रणा की और स्वयं अपनी पुत्री को योग्य वर ढूंढने का आदेश दिया पिता की
आज्ञा पाकर सावित्री वर ढूढ़ने गई तथा जल्द ही वापस आ गयी जब सावित्री सभा में
पहुंची तब उसने सभा में नारद जी को बैठा देख उन्हें पिता श्री कह पहले प्रणाम किया
और यात्रा वृतांत बताने लगी -
F: -सॉल्व देश के द्युमत्सेन राजा बड़े दयावान
उनके पुत्र को पति चुना है नाम है सत्यवान
कोरस: -नाम है सत्यवान
F: -बोल उठे नारद जी फिर तो सुन पुत्री की बात
उचित न निर्णय लिया है तुमने आएगी काली रात
कोरस: -आएगी काली रात
F: -एक वर्ष के बाद इसी दिन आएगा उसका काल
सुन नारद की बात तो राजा करने लगे मलाल
कोरस: -करने लगे मलाल
F: -दूजा वर ढूंढो तुम पुत्री कहते हैं राजन
बोली सावित्री नही पिता जी बदले जाते वचन
कोरस: -बदले जाते वचन
F: -विधि का लेखा कर्म से ही सब बदले जाते हैं वो तो बदले जाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -नारद जी ने भरी सभा में पुत्री के वचनो को सुनकर राजा से कहा हे राजन मैंने जो सत्यवान
के बारे में भविष्यवाणी की है वो तो अटल है किन्तु पुत्री के वचन भी सत्य और अटल हैं
इसीलिए हे राजन पुत्री का विवाह कर डालो -
F: -बोले नारद वचन अटल है राजा पुत्री का
कर डालो निर्विघ्न काज शुभ बंधन पुत्री का
कोरस: -शुभ बंधन पुत्री का
F: -इतना कह का नारद जी ने किया है फिर प्रस्थान
राजा ने शुभ मुहूर्त में कर दिया है कन्या दान
कोरस: -कर दिया है कन्या दान
F: -मनवांछित वर पाकर पुत्री हुई थी अति प्रसन्न
किन्तु मुनि की बात ह्रदय में चुभती थी खन खन
कोरस: -चुभती थी खन खन
F: -सावित्री ने मुनिवर से पहले ही लिया था जान
द्वादशी से चौथे दिन यम हर लेंगे पति के प्राण
कोरस: -हर लेंगे पति के प्राण
F: -सावित्री के तीन दिवस व्रत के हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों इस प्रकार सावित्री अपने पति के प्राण रक्षा हेतु एक वर्ष के लिए माँ सावित्री का
व्रत रखती है और जो व्रत के चार दिन बच जाते है तो चौथे दिन सास ससुर के चरणों में
प्रणाम कर देवों को नमन करती है एवं सत्यवान के साथ वन जाने की जिद करती है अपने
सास ससुर से आज्ञा लेकर पति के साथ वन को जाती है रोज के भांति सत्यवान लकड़ी
काट कर गठ्ठर को बाँध रहा था तभी उसका सर चकराने लगता है उसने सावित्री से कहा
प्रिये मेरे सर में दर्द हो रहा है मैं विश्राम करना चाहता हूँ सावित्री सत्यवान का सिर अपने
गोद में रखकर बैठ जाती है फिर क्या होता है आईए कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -समझ गई सावित्री संकट में हैं पति के प्राण
विनती करती हाथ जोड़ कर लाज रखो भगवान्
कोरस: -लाज रखो भगवान्
F: -तभी वहां यम सत्यवान के हरने प्राण आये
पूछा परिचय सावित्री ने यम हैं रहे बतलाये
कोरस: -यम हैं रहे बतलाये
F: -बोले यम मैं धर्मराज हूँ हरता सबके प्राण
अभी मृत्यु हो जायेगी जब हर लूँगा मैं प्राण
कोरस: -जब हर लूँगा मैं प्राण
F: -सत्यवान के प्राण वो हर कर चल दिए फिर यमलोक
सावित्री भी चल रही पीछे रही न उनको टोक
कोरस: -रही न उनको टोक
F: -पीछे आता देख सती को यम घबराते हैं पावन कथा सुनाते हैं
जयेष्ठ पूर्णिमा की भक्तो हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों सावित्री से यमराज कहते हैं हे देवी तुम अपने घर को वापस जाओ यह
मृत्युलोक है जिसने भी जन्म लिया मृत्यु अवश्य होती है और यही सृष्टि का नियम है -
F: -सावित्री से बोले यम तुम वापस घर जाओ
मेरे साथ न आ सकती तुम पीछे न आओ
कोरस: -तुम पीछे न आओ
F: -बोली सावित्री पति संग चलने में कैसा खेद
न कोई शर्म हैं मुझमें स्वामी न ही कोई भेद
कोरस: -न ही कोई भेद
F: -बड़े ही सुख से पति संग यमलोक को जाऊँगी
न कोई चिंता पतिव्रता का धर्म निभाऊंगी
कोरस: - धर्म निभाऊंगी
F: -पत्नी का आधार पति और शिष्य का गुरु आधार
मानव का आश्रय धरा पत्नी का है पति संसार
कोरस: -पत्नी का है पति संसार
F: -सावित्री के वचन को सुनकर यम हर्षाते है वो खुश हो जाते हिअ
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -सावित्री के धर्मार्थ और अर्थ पूर्ण वचनो को सुनकर धर्मराज प्रसन्न हो जाते है और सावित्री से मनवांछित वर मांगने को कहते हैं तभी सावित्री कहती हैं हे प्राण हर्ता यदि आप मुझ पर
सच में प्रसन्न हैं तो आप मुझे यह वरदान दीजिये की मेरे सास ससुर अपने पोते को सोने
की कटोरि में चांदी के चम्मच से दूध भात खाता हुआ देख सकें यमराज ने कहा तथास्तु
ऐसा ही होगा -
F: -बोले यम अब वापस तुम अपने घर को जाओ
सास ससुर की करो जा सेवा पीछे न आओ
कोरस: -पीछे न आओ
F: -किन्तु सावित्री फिर भी यम के पीछे हैं चलती
पीछे आता हुआ देख वो बोले क्या हैं अब मांगती
कोरस: -क्या हैं अब मांगती
F: -सावित्री बोली पति संग में न हैं कोई क्लेश
ये तो मेरा धर्म हैं भगवन कहते श्री गणेश
कोरस: -कहते श्री गणेश
F: -धर्मराज फिर तो खुश होकर देने लगे वरदान
मेरे सास ससुर का शासन वापिस दो भगवान्
कोरस: -वापिस दो भगवान्
F: -सावित्री को यम वर पे वर देते जाते हैं वो वर देते जाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -सावित्री पुनः यमराज के पीछे पीछे पीछे चलती रहती है परेशान होकर यमराज कहते हैं
देवी यमलोक वही जा सकता है जिसकी मृत्यु हो चुकी हो जीवित कोई भी सहशरीर
यमलोक नहीं जा सकता है -
F: -यम बोले हे देवी तुम अपने घर को जाओ
जिद ना ठानो बात को मानो पीछे न आओ
कोरस: -पीछे न आओ
F: -फिर भी वो तो पीछे पीछे चलती रही यम के
पीछे आता देख उसे यम बोले हैं रुक के
कोरस: -यम बोले हैं रुक के
F: -एक और वरदान मांगो फिर घर को चली जाना
बोली सावित्री हे भगवन कृपा यूँ ही बरसाना
कोरस: -कृपा यूँ ही बरसाना
F: -पुत्रवती बनकर के तो सौभाग्यवती कहलाऊँ
दे दो वर ये भगवन अपने घर को जाऊं
कोरस: -अपने घर को जाऊं
F: -धर्मराज वर देने में ना देर लगाते हैं ना देर लगाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -वरदान देने के बाद भी सावित्री वापस नहीं गई तब यमराज ने कहा अब क्यों मेरे पीछे आ
रही हो इस पर सावित्री ने क्या कहा आइए कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -सावित्री बोली भगवन में पतिव्रता नारी
बिन पति के कैसे महकेगी आँचल की क्यारी
कोरस: -महकेगी आँचल की क्यारी
F: -धर्मराज ने सोच समझ कर प्राण हैं लौटाए
सत्यवान के प्राण चना के रूप में वापिस पाये
कोरस: -चना के रूप में वापिस पाये
F: -सावित्री ने पति के मुख में चना है वो डाला
राम नाम ले उठ बैठा वो माता का लाला
कोरस: -वो माता का लाला
F: -माता पिता के नयन ज्योति पा दोनों हर्षाये
राज भोग कर दीर्घकाल तक दोनों है सुख पाए
कोरस: -दोनों है सुख पाए
F: -दोनों माँ सावित्री की जयकार लगाते हैं जय जयकार लगाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40