Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:24:18 9+ Views

Raksha Bandhan Ki Katha

Super Hit Devotional track Raksha Bandhan Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Raksha Bandhan Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों ,आज मैं आपको रक्षा बंधन की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ भाई-बहन का
रिश्ता अनोखा होता है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।सनातन परम्परा में
भाई-बहन के प्रेम की अलग परिभाषा है -
M: - क्यों सावन में रक्षा बंधन पर्व मनाते हैं हम पर्व मनाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कब से राखी शुरू हुई हम तुम्हे बताते हैं हम तुम्हें बताते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: - प्रिय भक्त जनों सावन मास की पूर्णिमा को, पूरे भारत वर्ष में ,रक्षा बंधन का, त्योहार, बड़ी
धूम धाम से ,मनाया जाता है ,इस अवसर पर ,बहने अपने भाई के ,माथे पर ,चंदन ,या रोली
से तिलक लगाती है, वंदन करती है ,कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसे रक्षा सूत्र भी, कहा
जाता है।
M: -प्रथम कथा मैं रक्षा सूत्र की तुम्हें सुनाऊं भक्तों
श्री हरि विष्णु की लीला तुम्हें बताऊ भक्तों
कोरस: -लीला तुम्हें बताऊ भक्तों
जब वामन अवतार लिया था श्री विष्णु ने भक्तों
बलि के संग में छल किया था श्री विष्णु ने भक्तों
कोरस: -श्री विष्णु ने भक्तों
बलि के द्वारे श्री विष्णु जी एक दिन आये भक्तों
कुछ भिक्षा मुझको मिल जाये वचन सुनाये भक्तों
कोरस: -वचन सुनाये भक्तों
M: -कहा बलि ने क्या तुम्हें चहिए जल्दी बतलाओ
जो मांगोगे वही मिलेगा ना तुम सकुचाओ
कोरस: - ना तुम सकुचाओ
M: -वामन रूपी श्री विष्णु जी इच्छा बताते हैं अपनी इच्छा बताते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -राजा बलि के द्वार पर भगवान श्री विष्णु जी प्रकट थे और उन्होंने बावन अवतार लिया था और
उन्होंने राजा बलि से कहा है राजन मुझे तीन पग चाहिए फिर क्या होता है आइये कथा के
माध्यम से जानते है -
M: -राजा बलि से वामन रूपी विष्णु जी बोले
मुझे चाहिए तीन पग भूमि विष्णु जी बोले
कोरस: -श्री विष्णु बोले
M: -कहा बलि ने तीन पग भूमि नापो तुम कहीं से
शुरु आत फिर विष्णु जी ने कर दीनी वहीं से
कोरस: -कर दीनी वहीं से
M: -पहले पग में धरती नापी दूजे में अम्बर
रखूं कहां पर पग में तीजा बोले वो श्री हंसकर
कोरस: -बोले वो श्री हंसकर
M: -फिर तो राजा बलि ने आगे शीश झुकाया अपना
खुश होकर तब विष्णु जी ने रूप दिखाया अपना
कोरस: -रूप दिखाया अपना
M: -रूप देख के राजा बलि झुक चरण में जाते हैं झुक चरण में जाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -अपना सर्वस्व देने के बाद, प्रभु ने, राजा बलि को, उसकी दानवीरता से प्रसन्न हो ,उसे पाताल
का राजा बना दिया , तब राजन ने कहा प्रभु ,आप तो करुणा के सागर हो, आप ने मुझे
पातळ का राजा बनाया है, तो मैं आपकी सेवा वहीँ करना चाहता हूँ -
M: -फिर पाताल पुरी के राजा बलि बनाये भक्तों
हाथ जोड़कर बलि ने मुख से वचन सुनाये भक्तों
कोरस: -वचन सुनाये भक्तों
M: -शासक मुझे बनाया है तो इतनी कृपा करना
जब तक राज्य करूं मैं तब तक मेरे संग में रहना
कोरस: -मेरे संग में रहना
M: -वामन रूपी श्री विष्णु जी मना नहीं कर पाये
क्षीर भवन को छोड़ के राजा बलि के महल को आये
कोरस: -बलि के महल को आये
M: -प्रेम के बंधन में वो बंध कर समय बिताते भक्तों
अपने करुणा की दृष्टि से कृपा लुटाते भक्तों
कोरस: -कृपा लुटाते भक्तों
M: -धीरे धीरे साल महीने गुजरते जाते हैं महीने गुजरते जाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो बहुत समय बीत जाने के बाद जब विष्णु जी अपने धाम में ,वापस नही आए
तो सभी देवता ,और माता लक्ष्मी बहुत चिंतित हुई ,तब उन्होंने ,एक दिन देव ऋषि नारद जी
से पूछा ,ऋषि आप कोई ऐसा यतन बताएं, जिससे वामन रूपी श्री हरि विष्णु ,राजा बलि
के यहां से मुक्ति पा सके इतना सुनने के बाद देव ऋषि नारद जी बोले हे माँ उनसे मुक्ति का
मार्ग तो केवल राजा बलि के पास है आप जाकर निर्बल असहाय बनकर उनसे भगवान श्री
विष्णु की मुक्ति का वचन मांग ले -
M: -वाणी सुन के नारद जी की फिर ना बिलंब लगाया
लक्ष्मी मां ने दीन हीन दुखिया का रूप बनाया
कोरस: -दुखिया का रूप बनाया
M: -राजा बलि के द्वारे जाकर उसने अर्ज लगाई
दीन हीन अबला नारी के बन जाओ तुम भाई
कोरस: -बन जाओ तुम भाई
M: -जीने नहीं देते हैं मुझको इस समाज के भक्षक
मुझको अपनी बहन बना के बन जाओ मेरे रक्षक
कोरस: -बन जाओ मेरे रक्षक
M: -सुन के वाणी राजा बलि ने देरी नहीं लगाई
रक्षा सूत्र बंधा के फौरन बन गए उसके भाई
कोरस: -बन गए उसके भाई
M” =रक्षा सूत्र का राजा बलि फिर नेग चुकाते हैं राजा नेग चुकाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -भगवान विष्णु ने दान स्वरुप दैत्यराज बलि से तीनों लोकों को ,प्राप्त कर लिया, तो राक्षस
राज राजा बलि ने उनसे अपने महल में ,रहने का अनुरोध किया। और भगवान् राजा बलि
के साथ रहने लगे।इधर माता लक्ष्मी, उनके मूल स्थान वैकुंठ लौटना चाहती थीं।
M: -कुछ भी मांगो नेग के बदले उसने वचन सुनाया
उसी समय फिर लक्ष्मी मां ने अपना रूप दिखाया
कोरस: -अपना रूप दिखाया
M: -लक्ष्मी बोली नेग के बदले इतना मुझको वर दो
अपने प्रेम के बंधन से मेरे पति को मुक्ति दे दो
कोरस: -मेरे पति को मुक्ति दे दो
M: -अपनी बहन को मुंह मांगा वर तभी दिया राजा ने
प्रेम के बंधन से श्री हरी को को मुक्त किया राजा ने
कोरस: -मुक्त किया राजा ने
M: -भक्तो सावन पूर्णिमा को घटी थी घटना सारी
चली आ रही तभी से भक्तों परंपरा ये प्यारी
कोरस: -परंपरा ये प्यारी
M: -तब से रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हैं हम त्योहार मनाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -प्रिये भक्तों एक और कथा है जब देवासुर संग्राम हुआ भगवान् इंद्र को अपना समस्त राज्य
का त्याग करना पड़ा और असुरों का राज हो गया असुरों ने स्वर्ग पर अधिकार कर लिया
और यह घोषणा करवा दी की कोई भी पूजन हवन यज्ञ आदि नहीं करेगा -
M: -एक दूसरी कथा सुनाऊं रक्षा बंधन की
चली है कब से प्रथा बताऊं रक्षा बंधन की
कोरस: -रक्षा बंधन की
M: -देव असुर संग्राम हुआ था एक समय भारी
असुर जीत गए देवताओं की सेना थी तब हारी
कोरस: -सेना थी तब हारी
M: -इंद्र देव की इंद्र पुरी हथिया ली असुरों ने
इंद्र पुरी की सत्ता भी कब्जा ली असुरों ने
कोरस: -कब्जा ली असुरों ने
M: -धर्म कार्य और हवन यज्ञ भी बंद किए भक्तों
कार्य अनैतिक नये नये अंधा धुंध किए भक्तों
कोरस: -अंधा धुंध किए भक्तों
M: -स्वर्ग लोक को छोड़ देव गायब हो आते हैं गायब हो जाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -देवताओं ,और असुरों का यह संग्राम ,बारह वर्षों तक चला, इस संग्राम में ,देवता ,असुरों से
हार जाते हैं और, अमरावती पर जाकर, अपने प्राणों की, रक्षा करते हैं ,उधर असुरों ने
,एलान कर दिया कि ,देवताओं के राजा इंद्र कभी भी राज्य सभा में ना आएं, और सभी
मनुष्य धर्म कर्म को छोड़ कर, मेरी ही पूजा करें,बढ़ते हुए पाप कर्म को देख कर ,इंद्र देव
बड़े चिंतित हुए ,और एक दिन ,अपने गुरु के पास जाकर क्या कहते हैं आप भी ध्यान
लगाकर सुनिये -
M: -इंद्र देव ने कहा गुरु जी समझ में नही आता
असुरों से अपमानित होकर जिया नही जाता
कोरस: -जिया नही जाता
M: -असुरों से हम बहुत दुखी हैं उनसे हमे बचाओ
असुरों का अन्याय खत्म हो ऐसा मार्ग बताओ
कोरस: -ऐसा मार्ग बताओ
M: -बोले गुरु जी साधन तुमको मैं बतलाता हूं
रण भूमि में विजय श्री का तुम्हे मंत्र बताता हूं
कोरस: -तुम्हे मंत्र बताता हूं
M: -तुम रक्षा का सूत्र सावन की पूर्णिमा को लेना
फिर असुरों पे सैना लेके तुम हमला कर देना
कोरस: -तुम हमला कर देना
M: -रक्षा सूत्र को लेने वाले विजयी कहाते हैं हमेशा बिजयी कहाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -फिर इंद्र की पत्नी शची भगवान विष्णु के पास गईं, जिन्होंने,ब्रह्मणो को बुलवाकर ,एक पवित्र
धागा दिया। और सभी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर इंद्र को रक्षा सूत्र बाँधा,और भगवान् इंद्र ने
राक्षसों को हरा कर अमरावती को पुनः प्राप्त किया तभी से ये परमपरा चली आ रही है -
M: -जब सावन की पूर्णिमा का दिन आया है भक्तों
ब्राह्मणों को इंद्राणी ने बुलबाया हे भक्तों
कोरस: -बुलबाया हे भक्तों
M: -अनुष्ठान फिर रक्षा सूत्र का करवाया भक्तों
मंत्रों का उच्चारण उनसे बुलवाया भक्तों
कोरस: -उनसे बुलवाया भक्तों
M: -बांधा रक्षा सूत्र इंद्र की सीधी कलाई में
भेज दिया फिर इंद्र देव को लड़ने लड़ाई में
कोरस: -लड़ने लड़ाई में
M: -उस रक्षा के सूत्र के आगे असुर टिके ना रण में
पीठ दिखा के भागे रण से डर के अपने मन में
कोरस: -डर के अपने मन में
M: -इंद्र देवता अपने मन में खुशी मनाते हैं मन में खुशी मनाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -भगवान् इंद्र की विजय के बाद ही ये परम्परा अब तक चली आ रही है और लोग ब्राह्मणो से
भी रक्षा सूत्र अपनी कलाई पर बंधवाते हैं -
M: -इंद्र देव ने पूर्णिमा को रक्षा सूत्र लिया था
रक्षा सूत्र के कारण उन्होंने युद्ध को जीत लिया था
कोरस: -उन्होंने युद्ध को जीत लिया था
M: -तब से रक्षा सूत्र पहनने लग गए हैं सब भक्तों
रक्षा बंधन पर्व को करने लग गए हैं सब भक्तों
कोरस: -लग गए हैं सब भक्तों
M: -इस दिन भाई बहन से रक्षा सूत्र पहनते हैं
इस रक्षा के सूत्र को हम सब राखी कहते हैं
कोरस: -हम सब राखी कहते हैं
M: -भाई के दुख को हरती है राखी बहना की
संकट से रक्षा करती है राखी बहना की
कोरस: -राखी बहना की
M: -इसीलिए बहनों से राखी भाई बंधाते हैं सारे भाई बंधाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -जय श्री कृष्ण प्रिये भक्तों रक्षा बंधन की एक कथा द्वापर काल से भी जुड़ी है , शिशु पाल
नामक एक अहंकारी राजा था जिसने कई बार श्री कृष्णा का अपमान किया और अक्सर
करता था क्योंकि उसकी माँ को भगवान् श्री कृष्ण ने ये वचन दिया था की आपके पुत्र की सौ
गलतियां सहन कर लूँगा लेकिन उसके बाद मैं उसे क्षमा नहीं कर पाऊँगा और एक सभा में
उसने अपने जीवन की आखरी गलती श्री कृष्ण का अपमान कर किया -
M: -एक तीसरी अन्य कथा मैं तुमको और सुनाऊं
शुरू हुआ त्योहार ये कैसे तुमको मैं बतलाऊं
कोरस: -तुमको मैं बतलाऊं
M: -द्वापर युग की कथा सुनाऊ सुनिए ध्यान लगाकर
वध किया था शिशुपाल का कृष्ण ने चक्र चलाकर
कोरस: -कृष्ण ने चक्र चलाकर
M: -चक्र चलाते समय कृष्ण की उंगली घायल हो गई
बहता खून देख के द्रोपती मन में व्याकुल हो गई
कोरस: -मन में व्याकुल हो गई
M: -उसी समय पर साड़ी फाड़ी आसूं नैन बहाकर
घायल ऊंगली जहां हुई थी बांधी चीर वहां पर
कोरस: -बांधी चीर वहां पर
M: -भाव देख के श्री कृष्ण जी खुश हो जाते हैं कृष्ण जी खुश हो जाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
वार्ता: -जब द्रौपदी ने, श्री कृष्ण की कटी ऊँगली को ,अपनी साड़ी फाड़ कर ,उनकी अंगुली से बहते
हुए रक्त को ,रोका श्री कृष्ण ने भी ,उन्हें अपनी बहन स्वीकार कर लिया -
M: -फिर तो भक्तों श्री कृष्ण ने भाई धर्म निभाया
चीर हरण जब हुआ था उसका जाकर चीर बढ़ाया
कोरस: -जाकर चीर बढ़ाया
M: -परंपरा राखी की तब से चली आ रही भक्तों
बहना राखी बांध के अपना फर्ज निभा रही भक्तों
कोरस: -फर्ज निभा रही भक्तों
M: -एक बहन का प्यार भरा है राखी में भक्तों
एक बहन का दुलार भरा है राखी में भक्तों
कोरस: -राखी में भक्तों
M: -जैसी कथा पढ़ी थी मैने वैसी तुम्हें सुनाई
करना क्षमा हुई जो गलती मिल के बहनों भाई
कोरस: -मिल के बहनों भाई
M: -राज अनाड़ी इससे ज्यादा लिख ना पाते हैं देवेश कुंदन गाते हैं
रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार
है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार
लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ़ राज अनाड़ी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40