Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:57 15+ Views

Sammed Shikhar Chalisa

Super Hit Devotional track Sammed Shikhar Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sammed Shikhar Chalisa sung by Angel

दोहा
अरिहन्त सिद्धाचार्य को, नमन करूँ शतबार।
सर्वसाधु और सरस्वती, देवें सौख्य अपार ।।
सम्मेद शिखर की भूमि का, धरूँ हृदय में ध्यान।
दर्शन वन्दन भक्ति से, शत्-शत् करूँ प्रणाम।।
चौपाई
जय जय जय सम्मेद शिखर वर, तीर्थों में यह मुख्य गिरीवर।
इसका कण-कण भी पावन है, होवे सौ-सौ बार नमन है।।
भूले भटके कर्म के मारे, आये शरणा जीव ये सारे।
है अचिंत्य महिमा गुणगान, शुद्ध भाव शाश्वत सुख खान।।
है इतिहास अनादि अनन्त, आते ही मिल जाता पंथ।
ना है कोई मिटाने वाला, तोड़े कर्मों का जंजाला ।।
भूत-भविष्यत काल हो भावी, प्रलय काल न होवे हावी।
इन्द्र देवगण रक्षा करते, भक्त की आशा पूरी करते।।
दूर-दूर से यात्री आवें, दर्शन करके मन हर्षावें।
टोंक-टोंक पर दर्शन पावें, रोम-रोम पुलकित हो जावें ।।
एक-एक टोंकों के दर्शन, फल करोड़ उपवास का अर्जन ।
होय असाध्य असम्भव काम, किया स्मरण लिया जो नाम।।
दर्शन कर संकट को खोवें, चमत्कार उनके संग होवें।
आगम शास्त्र पुराण बताते, महिमा इनकी इन्द्र भी गाते ।।
चौबीसों तीर्थंकर धाम, यहीं से पावें मोक्ष निधान।
जैन-अजैन सभी जन आते, पर्वत ऊपर दर्श को जाते ।।
भाव सहित वन्दन जो करते, नरक-पशु योनि ना धरते।
नयन बन्द कर ध्यान लगाओ, श्री सम्मेद के दर्शन पाओ।।
चौपड़ा कुण्ड में पार्श्व का धाम, वन्दन कर करते विश्राम।
दर्शन भव्य जीव ही करते, धर्मधार कर मुक्ति वरते।।
व्यसन बुराई दर्श से छूटे, नाता न तेरे दर से टूटे।
मानव को शक्ति दे देता, संकट सब क्षण में हर लेता।।
हरे-भरे वृक्षों की डाली, झूम रही होकर मतवाली।
करूँ अर्ज मैं हाथ को जोड़, तू है चन्दा मैं हूँ चकोर ।।
मधुबन मन्दिर शिखर सुहाना, दर्शन प्रथम यहाँ का पाना।
गुरुवर सुमति सागर आए, त्यागी व्रती आश्रम बनवाये ।।
पीत वर्ण पारस की प्रतिमा, आकर निश्चित दर्शन करना।
आत्म-ज्योति है सिद्ध स्वरूप, सिद्धालय का बनना भूप ।।
आत्म ज्ञान आकर प्रगटाना, शुद्ध ज्ञान की ज्योति जलाना।
सिद्धों की नित करोगे जाप, होंगे दूर भवों के ताप ।।
पारस गुफा में ध्यान लगाओ, आत्म शान्ति को निश्चित पाओ।
पाप छोड़ तुम पुण्य को भर दो, आशा मेरी पूरी कर दो।।
शब्द अर्थ भावों से वन्दन, दर्श करूँ हो जाऊँ चन्दन।
अज्ञानी हूँ ज्ञानी कर दो, खाली झोली को तुम भर दो।।
जग के दुखों ने आ घेरा, छूटे जन्म-मरण का फेरा।
बूढ़ा बच्चा और जवान, करते हैं तेरा गुणगान ।।
डोल रही भव सागर नैया, प्रभुवर तुम हो एक खिवैया।
जग में घूम-घूम कर हारे, अब वरदान मुझे दो सारे ।।
चरणों में वन्दन को आऊँ, बार-बार दर्शन को पाऊँ।
'स्वस्ति' चाहे शरण में रहना, और नहीं कुछ तुमसे कहना।।
दोहा
चालीसा चालीस दिन, पाठ करे जो कोय।
सुख वृद्धि होवे तुरन्त, दुख दरिद्र सब खोय।।
तीर्थंकर श्री बीस जिन, गये जहाँ निर्वाण ।
उनकी पावन माटी को, शत-शत करूँ प्रणाम।।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40