Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:02:49 2+ Views

Shyam Ardaas

Super Hit Devotional track Shyam Ardaas sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shyam Ardaas sung by Devesh Kundan

M:- हाथ जोड़ विनती करूँ सुनिए चित लगाए
दास आ गए शरण में रखियो इसकी लाज
धन्य ढूंडारो देश है खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण
श्याम श्याम मै रटूं श्याम है जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े उनको करूँ प्रणाम
खाटू नगर के बीच में बनियो आपको धाम
फागुन शुक्ल मेला भरे जय जय बाबा श्याम
कोरस:- जय जय खाटू श्याम जय जय बाबा श्याम
M:- फागुन शुकल द्वादशी उत्सव भारी होये
बाबा के दरबार से खाली ना जाए कोई
उमापति लक्ष्मी पति सीता पति श्री राम
लजा सबकी रखियो खाटू के श्री श्याम
पावन सुपारी इलाची इत्र सुगंध भरपूर
सब भक्तन की विनती दर्शन देयो हुजूर
आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान
श्याम भक्त पावे सदा श्याम की कृपा से मान
कोरस:- जय जय खाटू श्याम जय जय बाबा श्याम
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40