Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 1:31:44 15+ Views

Geeta Amritwani

Super Hit Devotional track Geeta Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Geeta Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

गीता ब्रम्ह स्वरूपिणी गीता मोक्ष का द्वार गीता गंगा ज्ञान की गीत महसुखकार
कृष्ण का मुख सरोज है इस अमृत का स्त्रोत इसमें आत्मा भीगे तो सिद्ध मनोरथ हो
संत सभा यज्ञ शाळा में होये जो इसका पाठ अद्भुत ज्ञान के दीप से ब्रम्ह की मिटती रात
दुर्गति नाशक गीता करे परम गति प्रदान गीता भव भय मोचिनी गीता कष्ट निदान
गीता ग्रंथ महान मुक्ति का वरदान
गीता का रस डालके धर्म की बगिया सिच श्रद्धा जिसे ना गीता पर वह मानव अति नीच
जल से करके स्नान तू मेंल तू तन के धोय गीता सुधा का पान कर मन से निर्मल हो
ओषधि शोक विनाशिनी यह संजीवनी रूप तिमिर हरे अज्ञान का दिव्य अलौकिक धूप
भोगो का विष त्याग के गीता अमृत पी क्रीड़ा व्याधि नष्ट कर सुखमय जीवन जी
गीता ग्रंथ महान मुक्ति का वरदान
अध्ययन भक्ति भाव से ले तू निरन्तर कर पाप शाप संताप तेरे पल में जायेंगे हर
गीता रूपी नौका पर होंगे जो भी सवार निःसंदेह वो जन होंगे भव सिंधु से पार
विष्णु भक्तो को गीता पढ़कर सदा सुना दुःख जंजाल मिटा उनके स्वयं की मुक्ति पा
सर्व शास्त्र है युक्त यह चहु वेदो का सार महिमा अन्नंत अमर है गुण है अपरम्पार
गीता ग्रंथ महान मुक्ति का वरदान
निज दिव्य श्रद्धा प्रेम से आनंद इसका रूप काम क्रोध मद लोभ के बंधन जायेंगे टूट
गीता साँचा आश्रय गीता उत्तम कर गीता कल्प वृक्ष से दे मनवांछित वर
अक्षर नयी ब्रम्ह विद्या में होकर देखो लीं पाओगे ऐसा तन जिसे कोई ना सकेगा छीन
जिस घर निष्ठां भव से हो इसका अभ्यास मधुसूदन श्री कृष्ण का होता वहां निवास
गीता ग्रंथ महान मुक्ति का वरदान
कह धृतराष्ट्र संजय आओ उत्सुक हु शीघ्र बतलाओ
कुरुक्षेत्र रण भूमि का हाल सुनाओ मुझे सभी का
किसी किसकी है व्यूह रचना निःसंकोच सब कुछ कहना
निर्बल लोका मनोबल केसा पांडव लालो का दल केसा
कहा संजय ने सुनिए राजन पांडव दल का देख के व्यूह ही
दुर्योधन है अति अकुलाये कहा द्रोण के सन्मुख जाए
द्रुपद लाल की कला देखना विकत अभेद की व्यूह रचना
खड़ा है अर्जुन धनुषधारी भाला लिए है भीम बलकारी
महाबली वीर विराट सजे है दृष्ट केतु का सिराज सजे है
उर्जित कुंत महाराज महाराजे योद्धा अभिमन्यु की तान है राजे
अभिमन्यु की शान निराली उच्च मोर्चा है शक्तिशाली
चुनी कर्म की राह सबने मर मिटने की चाह सबमे
गुरुवार अपनी खड़ी जो सेना उसके नायक भीष्मपितामह
कृपाचार्य की वो आभा कारण विकर्ण की न्यारी शोभा
राण कौशल दिखलाने वाले मुझ पर जान लुटाने वाले
बाहुबल सबका विकराला ज्वालामुखी है फूटने वाला
भीष्म ने तब शंख बजाय शोर नगाड़ो का वहां छाया
श्वेत अश्व रथ लाये कृष्णा पूरी हो वीर की तृष्णा
देवी शंख बजा जब रण में हलचल बढ़ गयी सबके मन में
किसी बहेगी खून की नदिया जिसको भूल ना पायेगी दुनिया
कहा अर्जुन ने कृष्णा से रख धनुष पे हाथ
सेना के बदले चुनो मेरे रथ को नाथ
देख तो लू मुझे किनसे लड़ना बाण की बिजली में कहा गिरना
मृत्यु की शय्या कीन्हे सुलाना किस किस योद्धा से टकराना
कृष्णा ने क्षण भी जाया ना कीन्हा युद्ध भूमि में रथ पड़ा कीन्हा
अर्जुन देखे वीर जो सारे पिता पिता गुरुमह थे प्यारे
व्याकुल मन से अर्जुन बोले देखके दृष्टि काया डोले
मारूंगा किसे बंधु नाती नहीं बनूंगा में कुल भाति
अपनों का जहाँ रक्त बहेगा वह युद्ध अर्जुन नहीं करेगा
अंग शिथिल है सर चकराए धनुष हाथ से गिरता जाए
शवों के ढेरो पे से जाना वो सिंहासन नरक समाना
तीन लोक का राज्य जो पाऊं तो भी ना ऐसा कर्म कमाऊ
क्या सुख हो वध इनका करके पाप कोई ना इससे बढ़के
पूजा योग्य राम है जिनका कैसे बनु हत्यारा उनका
इससे कष्ट उठाना अच्छा भिक्षा मांगके खाना अच्छा
कृष्णा बोले है अर्जुन सम्भलो कायरता की बात ना बोलो
कुछ पापी कुछ पाप के साथ झूठ के पिट्ठू सच के पापी
भावुक होक इन्हे ना देखो क्या क्या पाप किया है सोचो
अर्जुन बोले ये प्रभु प्यारे युद्ध नहीं है बस में हमारे
इतना कहा कर धनुष को जोड़ा कृष्णा के पग से माथा जोड़ा
क्षमा करो है अन्तर्यामी मुझे ना बनना कही का स्वामी
ये जो है श्मशान की अग्नि क़्या है इससे शांति मिलनी
युद्ध बिना ही मान ली मेने उनसे हार
यहां से मुझको ले चलो सारथी कृष्णा मुरार
धृतराष्ट्र से संजय बोले विचलित हो जब अर्जुन डोले
श्री कृष्ण की गुंजी वाणी जीवन तो है बहता पानी
अपयश कार्य मोह को छोडो व्याकुल चित को रह पर मोड़ो
दुर्बलता है वाम त्यागो जागो जागो अर्जुन जागो
योग्य नहीं जो शोक के वस्तु उसका शोक क्यों करता है तू
बचपन यौवन और बुढ़ापा ये तो केवल देह का नाता
सर्दी गर्मी सुख दुःख सारे खेल लगते है जीते सारे
इनकी चिंता छोड़ दे अर्जुन सत्य पकड़ के देख दर्शन
जीवात्मा तो है अविनाशी नाश ना हित की क्यों उदासी
वो तो छाया चलती फिरती वो है छोले रोज बदलती
आत्मज्ञान है ज्ञान पुरातन आत्मा ही है सत्य सनातन
जो है जन्म करता धर्ता वेदक मरने से नहीं मरता
कौन है मरता कौन मरवाता भेद जो तू समझ ना पाता
देह ही हस्ते देह ही रोती देह ही जागे देह ही सोती
आत्मा को ना शास्त्र काटे देख के उसको फूल और काटे
अग्नि उसे जला नहीं सकती वायु उसे उड़ा नहीं सकती
देह ही जन्मे देह की मरती देह से रक्त का क्यों आसक्ति
देह का हर पल शोक मनाता आत्मा को तू भूल है जाता
तू है क्षत्रिय तू बलवान कर्म से तेरा है कल्याण
धर्म युक्त जो युद्ध करेगा निश्चित है की स्वर्ग मिलेगा
अजर अमर है आत्मा ब्रम्ह कर मन का दूर
हस कर कर कर्तव्य तू है अर्जुन रण शूल
आत्मा सदा अमर है रहती ना कुछ सुनती ना कुछ कहती
धर्म का भय है देह के कारण आत्मबल से कर तू निवारण
न्याय युद्ध जो नहीं करेगा झूठे नातो से जो डरेगा
अपकीर्ति होगी जो तुम्हारी मृत्यु से जो लगेगी भारी
जिनकी दृष्टि में सम्मानित वो ही करेंगे तब अपमानित
युद्ध से भागा तुझे कहेंगे एक बिछड़ना चुप रहेंगे
होगी तेरे सामर्थ्य की निंदा स्वयं से होगा तू शर्मिंदा
कोई नपुंसक वीर कहेगा जीकर भी तू मरा रहेगा
इसीलिए है कुंती नन्दन तोड़के नाते तू सब बंधन
युद्ध करण का खड़ा तू होजा कुछ ना सोच कर्तव्य में खोजा
जय पराजय ना लाभ ना हानि इस दुविधा में ना पड़ प्राणी
आज तू केवल युद्ध की ठान इसी में वीरो का कल्याण है
अमर जो तन में आत्मा अर्जुन वो ही है परमात्मा अर्जुन
भ्रान्ति के ना कंकर चुनना आत्मा क्रोध की भाषा सुनना
महासागर को देखें वाले क्या करने है नदिया नाले
ब्रम्हतत्व को जो पा जाता वो वेदो का होता ज्ञाता
समबुद्धि से युक्त होजा फल इच्छा से मुक्त होजा
निर्विकार पद पा जायेगा स्वर्ग यही पर आ जायेगा
मोह रूप की दलदल काली गर्क विवेक को करने वाली
अब ना शुद्ध अशुद्ध की सोच अब तो तू सिर्फ युद्ध की सोच
मन के चक्षु खोल के आत्म शक्ति ढूंढ झूठा है इस त्याग के सच्चा आनद ढूंढ
दूर होनी अब शान्ति चाहीये शांति नहीं अब क्रांति चाहिए
पाप करम में जो है बाघी कुल के चोले हो गये दागी
पांचाली जब हुई अपमानित चूक दर्शनक हुए प्रमाणित
लो अचार तब नहीं बोले पदम् जैसे मन नहीं डोले
सत्य लोक से बाहर आजा खोल परजीत का दरवाजा
युद्ध भूमि में व्यस्त होजा कर्म योग में मस्त होजा
युद्ध नाद जब गया बजाया कौन फिर अपना कौन पराया
यश अपयश की बात ना सोचो क्या पदवी क्या ज़ात ना सोचो
तुम्हे जो डटकर कर्म है करना किसे है जीना किसे है मरना
ये तुम मुझपर छोड़ दो अर्जुन मोह की कड़िया तोड़ दो अर्जुन
शेर तुम्ही हो वो है गीदड़ आज मचा दो उनमे भगदड़
अब दाण्डीव को चिर दो अर्जुन हर पापी को चिर दो अर्जुन
तनावग्रस्त क्यों दशा तुम्हारी कुंती नन्दन ये बलकारी
भाई बंधू जो दीखते प्यारे न्याय विरोधी है वो सारे
शंख बजा संग्राम का अर्जुन मुझे बता परिणाम का अर्जुन
गिरा हुआ धनुष उठा ले मुझको अपना कवच बना ले
बंधे है क्यों ये हाथ तुम्हारे में जो खड़ा हु साथ तुम्हारे
तेरे युद्ध में जय ही जय है मेरे होते तुम्हे क्या भय है
आंच ना तुम पर आने दूंगा मात कभी ना खाने दूंगा
परम हितेषी आस ना कहना महापाप है पाप को सहना
गिरता सेतु कर्म कर छोड़ दे फल की आस पुण्य का तू है पक्षधर
पाप का कर दे नाश कर्म योग का करके वर्णन अर्जुन से बोले मधुसुदन
यही तो सूर्य को भी समझाया इसने अपने सूत को बताया
राज ऋषियों ने किसको ध्याना विश्व पुण्य किसको माना
पृथ्वी लोक से युक्त रहा ये अब ना तो अर्जुन गुप्त रहा ये
सच्चा भक्त भी सखा हमारा प्राणो से भी बढ़के प्यारा
इसलिए सब तुम्हे बताया ताकि मिट जाए मोह की छाया
अर्जुन को ले गोविन्द कान्हा जन्म सूर्य का बड़ा पुराना
इसको कैसे सत्य में मानु क्या है माया तुझको जानू
केशव बोले कुंती ललना पहले भी त्रि बार में जन्मा
तू भी रहा है आता जाता में जानू तू जान ना पाता
युग माया से प्रकट में होता छल कपट के मेल को धोता
जब जंब धर्म की होती हानि करते अधर्मी है मनमानी
तब तब में हूँ लीला रचता भक्तो का कल्याण हूँ करता
संतो को में काम हूँ लेता दुष्ट जनो को दण्ड हूँ देता
दिव्य अलौकिक जन्म है मेरे जनहितकारी कर्म है मेरे
मन से मेरा भजन जो करते उनके लोक परलोक सवरते
चारो वर्ण है रचना मेरी सुर नर करते वंदना मेरी
भावना जैसी होती जिनकी मूरत उनकी होती वैसी
में करता हु दूर अँधेरे में भक्तो का भक्त है मेरे
सच मानो ए अर्जुन प्यारे रोम रोम में बसा तुम्हारे
में अविनाशी परमेश्वर जान ले पांडव नाथ
भक्त पुकारे जब मुझे आता हूँ तत्काल
मेरे तत्व का भेद जो पाता जन्म मरण से टूट है जाता
भय क्रोध अभिमान जो छोड़े प्रेम का बंधन मुझसे जोड़े
मेरे आश्रित जो हो जाता तप तप ज्ञान से मुझको पाता
भजन मेरा दिन रेन जो करता में भी ऐसे भक्त को भजता
यही प्रेम की रीत है जचती ताली ना एक हाथ से बजती
शुभ कर्मो से मिलती सिद्धि तीन लोक में हो प्रसिद्धि
श्रद्धा का जब तरु है खिलता फल रूपी वहां में ही मिलता
मेरा जिसने प्रेम हो पाना शीश तले पर धर के आना
भोग सामग्री का परित्यागि आशा रहित है जन बड़भागी
हर तरह से संतुष्ट जो रहता हर्ष शोक को एक सम कहता
देह अभिमान ममता तज के जो संतुष्ट है मुझको भजते
इन्द्रियों को वश में जो करते वे जन मरके भी ना मरते
भरम से अर्जुन बाहर आओ ज्ञान की नौका पे चढ़ जाओ
शंका और संदेह मिटेंगे कर्म के बड़े पार लगेंगे
सत्य का जब पता है चलता तब ज्ञान अग्नि में सब शय जलता
वहां सुगन्धित उपवन खिलता इसमें पार ब्रम्हा है खिलता
विवेक जिसका नष्ट है होता वे प्रभात से भ्र्ष्ट है होता
सो शय युक्त दुःख ही रहता भटक भटक के दुःख है सहता
भरतवंशी है प्रिय अर्जुन प्रेम के आगे करके समर्पण
युद्ध करने को तत्पर हो जा कर्मयोग की धुन में खोजा
कर्म के गहरे सागर में करोगे जब प्रवेश काग ये सच्ची शान्ति
मिटेंगे सकल कलेश अर्जुन बोले है प्रभु माधव समझ पाना हो गया दुर्लभ
कर्म योग या कर्म सन्यास किसको में करू अभ्यास
गोविन्द बोले पांडव ननदन कर्म योग है सुघड़ साधक
वे ही है कष्ट निवारक वे ही है कल्याण कारक
इच्छा आकांशा जिसे ना कोई द्वेष की मेल है जिसने धोयी
कर्मयोगी वे जग से न्यारा है सन्यासी से भी प्यारा
परमधाम जो ज्ञानी पाते कर्मयोगी भी उस तक जाते
कर्मफल और ज्ञान का जल दोनों के है रूप अटल
वश में करके चंचल मन को बोले ना जो मेरे मनन को
आत्मा में परमात्मा जाने उसको सभी महात्मा माने
कर्मो को कर ब्रम्ह के अर्पण इस मानव का कटता जीवन
वे है कमल के पत्तो जैसा और है योगी होता केसा
नवद्वारों की देह है सपना सपना कभी ना होता अपना
कर्मयोग में दूर हो जाता सच्चिदानंद का वे हो जाता
ज्ञान ढका अज्ञान से अर्जुन शांति हरी अभिमान ने अर्जुन
अंतकरण के खोलो द्वारे मिट जायेंगे सब अंधियारे
यहाँ को ना चित्त को फेको अंतरात्मा में मुझे देखो
एक निष्ट हो करो समर्पण उजला होगा जीवन दर्पण
निश्छल भाव है जिनके होते अंतर्मन से वे नहीं सोते
शांत भरम लीन रहते माया नदी में वे नहीं रहते
त्याग से कर्म श्रेष्ट है यही है यत्न महान
कर्म के सच्चे आनंद में रहते स्वयं भगवान
प्रेम से फिर बोले यदु ननदन ध्यान से सुन ले प्यारे अर्जुन
कर्म के फल की जिसे न इच्छा वह योगी सन्यासी सच्चा
यत्न हवन को छोड़ा जिसने कर्म से मुंह मोड़ा जिसने
उसको कौन कहेगा योगी उसकी गिनती मूढ़ो में होगी
वासनाओ को जो जन त्यागे अंतकरण को शुद्ध कर जागे
योगरूढ़ में होता प्राणी उसकी करनी जग कल्याणी
स्वाधीन जो मन को करता स्वयं का हित कर वो है बनता
जिसने तोडा विवेक से नाता अपना शत्रु स्वयं हो जाता
शांत स्वभाव की जीभ निराली नटखट मन को मोहने वाली
अचल अडिग सी है रहते घृणा की धारा में नहीं बहते
इन्द्रिय जो वश में कर ले मिटती सोना एक सा समझे
सच्चा योगी वे कहलाता द्वेष उसे तो छू नहीं पाता
योग से होती ज्ञान की वृद्धि योग ही करता मन की शुद्धि
उसमे लीन जो हो है जाता ब्रम्हरूप वो शांति पाता
अधिक भुजंग है जो खाता बार बार उपवास जो करता
अधिक जागता अधिक सोता ज्ञात उसको योग न होता
खान पान उपयुक्त जिसका कर्म योग मन युक्त है जिसका
समय पे सोये समय पे जागे दुःख संताप उसके भागे
कामनाओ से निवृत प्राणी मोक्ष पद का है अधिकारी
आत्मा में संतुष्ट होता उसका हर पग पुष्ट होता
मन को विचलित ना कर तू तज संयोग वियोग
धनुष तुम्हारा कर्म है बाण तुम्हारे योग
विकार रहित जब मानव होता दूर जब दोष का दानव होता
मेल परायण तब हो जगाता मुझमे ही तो वो खो जाता
विषय निमितना घूमो जग में मोह माया में ना घूमो जग में
शांत जब ये रज गुण होगा सच्चिदानंद का दर्शन होगा
अमर अनंत आनंद वही है सुखमयी मधुर सुगंध वही है
जागृत चेतन आत्मा वाला लगता मुझको भक्त निराला
सर्व भूतो को जो निरखे वासुदेव को उसमे देखे
उससे में अदृश्य ना होता उसके सारे पाप हूँ धोता
सुनो सुनो है प्रिय महाबाहु विजय जो मन पार पाना चाहो
उसके लिए है त्रास जरूरी प्रभु मिलन की त्रास जरूरी
अर्जुन पूछा जग रखवाली योग में श्रद्धा रखने वाली
यदि ना होंगे निश्छल संयम उनकी गति फिर किसी होगी
माधव बोले कुंती के पुत्र भक्ति के पथ पर लगा मन
हो यदि छीन भिन्न से बादल नहीं सूखता उसका जल
संशय छेड़ है करने को कर्म योग का रस भरने को
अर्जुन में संसार में आया यश अपयश है मेरी माया
योगी तपस्वी नजर जो आते अनगिन है वो गिनना जाते
किन्तु जो है मुझको भजता सबसे मुझे वो श्रेष्ट लगता
सुनो है अर्जुन वीर बलकारी कर्मयोग है छवि हमारी
उसमे खोकर कर्म तू कर ले तेरे धनुष को हाथ पकड़ ले
धर्म रूप ही कर्म को तटपर हो रणधीर
पंचतत्व को बना हुआ काम मेरा शरीर
प्रभु कहा ये बात अर्जुन सत्य ज्ञान को ध्यान से तू सुन
जानके जिसकी अमर सत्यता जानने योग्य शेष नहीं बचता
एक है चाँद सितार में जैसे फिर ना कोई हजारो में वैसे
मेरी प्राप्ति का यत्न है करता निष्ठां से मेरा मनन है करता
पृथ्वी जल और वायु अग्नि मन आकाश अभिमान बुद्धि
आठ तरह की कुदरत मेरी समझ तू समझ जो आये तेरी
दो भाग इसके जड़ और चेतन जिनसे भुत हुए सब उतपन्न
है धनंजय ब्रम्हांड सारा इसी सूत्र में बंधा है न्यारा
जल में रस की में अनुभूति सूर्य चाँद है मेरी ज्योति
अम्बर क्षत्र भी मेरा सार है सब वेदो में ओमकार
पृत्वी में में गंध न्यारी तेज अग्नि का में हु भारी
सब भूतो का जीवन में हूँ जपि तपी का चिंतन में हु
सत्व गुण के भाव पवित्र तजो गुण तम गम है पवित्र
तुझसे उतपन्न हुए ये मानो लेकिन मुझसे जुदा भी जानो
तीनो गुणों से परे में रहता गुपचुप सबकी चर्चा सुनता
में ही अर्जुन हूँ अविनाशी तृप्त कर ले आत्मा प्यासी
मेरी अलौकिक त्रिगुणी माया भेद ये गहरा जान जो पाया
मेरा अनुभव उसी का होता भव सिंधु से वो ही तरता
युग माया से छिपा में रहता इसीलिए जग जान ना पाता
पर गुमान है मेरी ही छाया भूत भविष्य भी मेरी माया
भरतवासी है अर्जुन ज्ञान की गागर भर
करम का चोला पहन के जो में कहता कर
अर्जुन बोला है पुरुषोत्तम क्या है ब्रम्ह और क्या अध्यात्म
कौन आदिभूत कहाये अधिदेव का कौन पद पाए
करुणा कर ये कहो मधुसूदन अति अध्यन है किसका चिंतन
अंत समय जब किसी का आता आपको कैसे जान वो पाता
केशव बोले पाण्डव लाला परम अक्षर है ब्रम्ह निराला
जीवात्मा ही है अध्यात्म वो ही अर्जुन सत्य सनातन
पांच भुत का उतपन्न करता कार्य है जो त्याग का होता
उसी को अर्जुन कर्म है कहते कर्म से जग के काम है चलते
विनाश उतपत्ति के जो काम उसका ही अधिभूत है नाम
विश्वपति जो है विधाता अधिगर्भ है वही कहलाता
इस देह में अधियज्ञ में हु सर्व सर्वस्व सर्वंगी में हु
अंतकाल जो मुझे है ध्याता निःसंदेह वो मुझको पाता
कोई कहे मुझे जग का स्वामी कोई कहे प्रभु अन्तर्यामी
पूर्व पश्चिम में ही में हु उत्तर दक्षिण में ही में हु
है अर्जुन मेरा भज लो नाम शोक छोड़के कर संग्राम
हर पल में हु साथ तुम्हारे भक्त सखा तुम मुझको प्यारे
कर्म योग से चिंतन करना धनुष पकड़ मेरा वंदन करना
भक्ति यही एकाग्र मन की साधना कर तू मेरे कथन की
है कुन्ती के योद्धा बालक धर्म दल के ए संचालक
उठकर बन जा कर्म का योगी तीनो लोक प्रशंशा होगी
कर्म ही तेरा धर्म है कर्म ही तेरी शान कर्म ही सच्ची है भक्ति
कर्म में है भगवान जो जन ॐ का करे उच्चारण
वो मानव है नहीं साधारण ॐ सुमिर जो प्राण गवाए
परमगति पुरुष वो पाये आनंद चित्त जिज्ञासु होकर
स्मरण मेरा जो करे निरंतर उस योगी को सदा ही मिलता
कोई भी उससे दूर ना रहता परम सिद्धि या पाने वाले
तप से मुझे रिझाने वाले दुःख बंधन से छूट है जाते
पुनर्जन्म ले नहीं है आते जिसने मन में मुझको चाहा
उसका बाल ना होये बांका काली घटाओ में मैं रहता
दसो दिशाओ में में रहता परम पुरुष में सबका पोषक
में ही अनादि में मनमोहित में ही गुणों की पूरणमासी
ढूंढ रहे है जिसे सन्यासी सुख के पीछे दुःख है आती
दिन को रात निगल है जाती पतझड़ में मधुमास को छेड़ा
फूलो का कांटो में डेरा नाशवान है हर एक वस्तु
किन्तु सत्य समझ ले ये तू ओमकार में सृष्टि करता
जग में नष्ट कभी ना होता सर्वभूत है छाया मेरी
कण कण में है माया मेरी सच्चिदानंद परमात्मा हु
धर्म रूप धर्मात्मा में हु तुझमे में और मुझमे तू
जैसे फूलो में खुशबु सागर में है लहरे जैसे
में और दुनिया बिलकुल वैसे युगो से में हु तेरा अर्जुन
कहना मान ले मेरा अर्जुन तूने ये जो नर्तन पाया
अंत पाप का करने आया अक्षर रूपी ब्रम्ह का ये है अर्जुन सार
रण भूमि के कर्म से बदल दे ये संसार कहा केशव ने अर्जुन प्यारे
दोष तृष रहित तुम प्यारे गोपनीय ज्ञान सुन भली भांति
तभी तो मनवा पायेगा शांति सभी विद्याओ का ये नायक
उत्तम पावन अति फल दायक धर्म युक्त ये सुगम साधन
छीन भिन्न करता भरम के बंधन श्रद्धा रहित ना इसे जान पाते
मृत्युलोक में भर्मण ये करते मुझमे ही ये प्रगति समाया
है कोई ज्ञानी समझ ना पाया मुझमे स्थित होकर मेरी भक्ति
तब देखेगा मेरी योग शक्ति भूत को उत्पन्न करता में हु
भयनाशक दुखहर्ता में हु जिव है जितने घूमते फिरते
मुझसे उतपन्न मुझमे ही मिलते अज्ञानी ये जान नहीं पाते
राहु में पहचान नहीं पाते मानव रूप में जब में विचरता
मूढ़मति जन संत है करता मुझ परमेश्वर की क्या शक्ति
कौन जानेगा ये भक्ति आसुरी भव हो मन में जिनके
ज्ञान के बंद है द्वार उनके अंतर्मन है जब तक पारा
कैसे टिके वहां मेरा उजाला में विराट रूप में परमेश्वर
भक्त वत्तस्ल में शरणेश्वर समस्त राष्ट का में स्वामी
घट घट वासी अन्तर्यामी स्त्रोत यज्ञ तो कला है मेरी
मात यज्ञ की छटा है मेरी पितृ रत्न भी रूप है मेरा
रूप अग्नि स्वरूप है मेरा माता पिता में गुरु पिता में
में ही गोविन्द में ही श्याम रक्षक पालक बंधु सखा में
जहाँ पुकारो उसी जगह में उत्तपत्ति और प्रलय हु में
में ही निकट में दूर शुभ अशुभ है तब होता जब है मुझे मंजूर
सूर्यरूप में में ही तपता बादल बनके में ही बरसता
जीवनदायक अमृत ही में मृत्यु रूपी घातक ही में
सत्य असत्य की लड़ियो में में पुण्य पाप की घडियो में में
में ही चिंतन मोक्ष दायक प्रलय कभी हु में परिचायक
कही प्रेम और कही पे धोखा किया कर्म का लेखाजोखा
में ही तो हु करता अर्जुन खुदा का दुःख हरता अर्जुन
निराकार का में आधार में ही सृष्टि का आधार
में ही जड़ हु में चेतन में ही साधक में ही साधन
जैसे मकड़ी का हो जाला में ही हु उलझाने वाला
उलझन को सुलझाता भी में रोता और रुलाता भी में
आवागमन का चक्कर में हूँ सुखमय और भयंकर में हूँ
में ही उतपन्न कामना करता में ही भल हर भावना करता
पूजा कर निष्काम तू मेरी भक्ति कर अविराम तू मेरी
भले बुरे की मुझे खबर है खोटे खरे पर मेरी नजर है
में ही त्यागी में ही अध्यात्मक में ही तो हूँ सर्व व्यापक
कोई प्रिय प्रियना मेरा मेरा तो है सब में डेरा
परन्तु जो है सुमिरन करते प्रेम भाव से मुझको भजते
उन भक्तो में में हूँ बसता में ही रोता में ही हसता
कष्ट में जिसको कष्ट ना होता वो मेरा प्यारा नष्ट ना होता
अमर सत्यता जान ले अर्जुन मेरी और ही ध्यान दे अर्जुन
समर भूमि में पहुंच कर शंका जाल को तोड़
धर्म धर्म के खेल में करम से मुख ना मोड़
गोविन्द बोले है महाबाहु तुम कल्याण जो अपना चाहो
परम रहस्य की सुन लो वाणी भव युक्त जो जन कल्याणी
मेरी उतपत्ति की क्या लीला ऋषि देवता कोई ना समझा
में ही उपमा में ही उदाहरण सबका में ही आदिकारण
जन्मरहित जो मुझको माने ईश्वर तत्व की महिमा जाने
ज्ञान के पावन बीज वो बोता सब पापो से मुक्त वो होता
सप्त ऋषि सब आदिमानव चौदह अनूपा में मन भावन
मेरे संकल्प से उतपन्न सारे मेरे आश्रित चंदा तारे
योग शक्ति जो जाने मेरी उसे ना भयती रेन अँधेरी
वासुदेव में जग का पालक सब नक्षत्रो का संचालक
मुझमे प्राण जो करते अर्पण मन से करते जो है समर्पण
वो साधक संतुष्टि है होते मुझसे कभी भी रुष्ट ना होते
रहे जो मुझमे मगन निरंतर मुझमे उनमे कुछ ना अंतर
तत्वज्ञान का योग है जिनमे मेरा सदैव निवास है उनमे
मेरे तेज में घुले जो रहते अंतर्मन से धुले वो रहते
कभी भी कार्य ना उनको घेरे मुझमे स्थित वो साँझ सवेरे
कहा अर्जुन ने है योगेश्वर दया करो अब इतनी मुझ पर
कोनसा मुक्तिदायक वंदन इन भावो से करू में चिंतन
अमृतवाणी कोनसा वंदन विमल मुख से कहो जनरदक
जितने वचन ये आत्मा सुनती तेजमय दिव्य स्वरूप का
कुछ तो करो बखान दया करो मम दिन पर दया निधि भगवान
गुरु शेष से बोले कृष्णा सुनने की यदि मन में तृष्णा
दिव्य रूप प्रदान जो मेरे जन का हूँ में सम्मुख तेरे
आत्मा सबके हित में में हूँ पुत्रो में में विष्णु ज्योतियो में सूर्य में में हूँ
में ही सूर्य में ही चंदा वेदो का राजा में सामवेद
देवो में इंद्र है मेरा राज ऋषियों में वन मेरा धाम
में हूँ कुबेर सब यक्षों में नारद में ही देव ऋषियों में
रूद्र में हूँ में शिव भोला हूँ हिमालय तीरसपति में हूँ पुरोहितो में
में संदल हूँ सेनापतियों में जलाशयों में में हूँ सागर
वैष्णव में ओंकार में अक्षर महाऋषियो में व्रिगु वाणी
वृक्षों में पीपल कल्याणी कपिला मुनि हूँ में सिद्धो में
चित्र रथ हूँ गन्धर्वो में ऐरावत में सब गजो में
कामधेनु हूँ में गउओ में सर्पो में वस्ति नागो में शेर
पक्षियों का में गरुड़ नरेश में कामदेव उतपत्ति करता
में ही काल हूँ हर जीवन का नदियों में गंगा वेगो में वायु
दिव्य अध्यात्म में ही में हूँ कवियों में शुक्र छंद गायत्री
में ही दिव्य अलौकिक शक्ति रेन भी में हूँ में ही सवेरा
धुप छाया सब रूप है मेरा रूप मेरा ब्रम्हांड है सारा
में अन्नंत में अपरम्पारा क्या क्या बोलू क्या बतलाऊ
सागर में क्या सागर लाउ सर्वकला सम्पूर्ण में सन्मुख तेरे खड़ा
ज्ञान ध्यान का छोड़ के अर्जुन धनुष उठा कहा अर्जुन ने हे भगवन, कृपा जो की कृपानिधान
मोह भ्रम से मेरे हटाया, अंतर मन से मुझे जगाया
जैसा मुखारविंद से किया वर्णन, देखन की इच्छा है परुषोत्तम,
हे मधुसुदन, हे योगेश्वर अनुग्रह कर दो इतना मुझ पर
प्रभु बोले हे पांडव नंदन कर मेरे दिव्या रूप का दर्शन
वसु अश्विनी रूद्र न्यारे, आज दिखता हूँ मैं सारे
परंत सच ये जु बतलाये, देखन कोई इन नैन से पाए
ये मुश्किल आसान हूँ करता, दिव्या दक्षु प्रदना हूँ करता
दिव्या आँख की रच के माया, परम अलौकिक रूप दिखाया
अनगिन मुख के अनगिन आँखे, विश्वरूप की अद्भुत बाते
गंग युक्त परिधान के तन पर, सजे थे बहुत आभूषण उन पर
देव अनंत आश्रयामि थे, सूरज जैसे चमक कई थे
अर्जुन देख के चकित हुए भरी, दिव्या शर्प की छवि थी न्यारी
ब्रह्मदेव कमलासन देखे, दिव्या मान सिंघषण देखे
सत्य सनातन धर्म के रक्षक, कांति मान के पाप के भक्षक
अर्जुन बोला है प्रभु प्यारे, तेजस्वी है रूप तुम्हारे
दसो दिशाओं में तुम छाए, अपरम्पार का पार करता ये
तीनो लोक विधित हुए है, सुग्ररूप से चकित हुए है
देवता आ रहे शरण तुम्हारी, दया करो वैकुण्ठ बिहारी
रूद्र, आदित्य, यक्ष और अश्विनी, करते सब प्रशंसा तुम्हरी
देख के रूप विशाल ये, सभी हुए भयभीत
जगन्नाथ प्रभु अविनाशी, बन जाओ सबके भीत
ढाढो से विकराल जो काया, पर्याकाल की जैसी माया
अग्नि जैसे ज्वलित मुख है, देख के दुःख में दुबे सुख है
धृतराष्ट्र के पुत्र ये सारे, सत्य धर्म के जो हत्यारे
कालाग्नि में जलते देखे, उनको तुम्ही निगलते देखे
भीष्म, द्रोणाय, कर्ण से योद्धा, करते है प्रभु तौबा तौबा
तुमको उन्हें चबाते देखा, पकड़ पकड़ के खाते देखा
भड़की हुई विनाश की ज्वाला, बड़े भयानक मुँह विकराला
दीप पे जैसे पतंग जलते, वैसे देख सबको मरते
मृत्यु का सब ग्रास हुए है, वैभव सत्यानाश हुए है
गौरव सबका नष्ट हुआ है, देख के मन को कष्ट हुआ है
उग्र रूप हे महामानव, थर थर तुमसे कांपे दानव
आदिपुरुष ये रूप निराला, भय बड़ा ही देने वाला
अपरम्पार स्मार्त तुम्हारी, जिससे डरते सब बलकारी
अंतर्यामी अनंतरूपा, नमस्कार हो दिव्या स्वरूपा
सचिदानंद है आदिकर्ता, अर्जुन सक्षक्त वंदन कर्ता
कहता हूँ नतमस्तक होकर , चरण पड़ा हूँ सुधबुद्ध खो कर
काँप रहा हूँ प्रभु संभालो, दुविधा भव से मुझे निकालो
हे अनुपम प्रभाव वाले, जगत पिता गुरु देव निराले
प्रलय में न और डुबोना, शीघ्र नाथ प्रसन्न होना
क्षमा करो अपराध हमारे, वित्त वाद विवाद हमारे
परमाश्र्य जगत के दया सिंधु हे नाथ
मैं दुर्बल अतिदिन हूँ, सिर पार रखो दो हाथ
विनय अजुन की सुन भगवान, बोले सुन लो घर के दयात
इन दुष्टो के नाश के हेतु, रूप ये पाप विनाश के हेतु
ज्वालामुखी विकराल में हूँ, उग्र रूप महाकाल में हूँ
जितने तुम्हारे ये प्रतिप्रक्षी, मरे हुए है सब के सभी
कहा अर्जुन ने हे भगवन, कृपा जो की कृपानिधान
मोह भ्रम से मेरे हटाया, अंतर मन से मुझे जगाया
जैसा मुखारविंद से किया वर्णन, देखन की इच्छा है परुषोत्तम,
हे मधुसुदन, हे योगेश्वर अनुग्रह कर दो इतना मुझ पर
प्रभु बोले हे पांडव नंदन कर मेरे दिव्या रूप का दर्शन
वसु अश्विनी रूद्र न्यारे, आज दिखता हूँ मैं सारे
परंत सच ये जु बतलाये, देखन कोई इन नैन से पाए
ये मुश्किल आसान हूँ करता, दिव्या दक्षु प्रदना हूँ करता
दिव्या आँख की रच के माया, परम अलौकिक रूप दिखाया
अनगिन मुख के अनगिन आँखे, विश्वरूप की अद्भुत बाते
गंग युक्त परिधान के तन पर, सजे थे बहुत आभूषण उन पर
देव अनंत आश्रयामि थे, सूरज जैसे चमक कई थे
अर्जुन देख के चकित हुए भरी, दिव्या शर्प की छवि थी न्यारी
ब्रह्मदेव कमलासन देखे, दिव्या मान सिंघषण देखे
सत्य सनातन धर्म के रक्षक, कांति मान के पाप के भक्षक
अर्जुन बोला है प्रभु प्यारे, तेजस्वी है रूप तुम्हारे
दसो दिशाओं में तुम छाए, अपरम्पार का पार करता ये
तीनो लोक विधित हुए है, सुग्ररूप से चकित हुए है
देवता आ रहे शरण तुम्हारी, दया करो वैकुण्ठ बिहारी
रूद्र, आदित्य, यक्ष और अश्विनी, करते सब प्रशंसा तुम्हरी
देख के रूप विशाल ये, सभी हुए भयभीत
जगन्नाथ प्रभु अविनाशी, बन जाओ सबके भीत
ढाढो से विकराल जो काया, पर्याकाल की जैसी माया
अग्नि जैसे ज्वलित मुख है, देख के दुःख में दुबे सुख है
धृतराष्ट्र के पुत्र ये सारे, सत्य धर्म के जो हत्यारे
कालाग्नि में जलते देखे, उनको तुम्ही निगलते देखे
भीष्म, द्रोणाय, कर्ण से योद्धा, करते है प्रभु तौबा तौबा
तुमको उन्हें चबाते देखा, पकड़ पकड़ के खाते देखा
भड़की हुई विनाश की ज्वाला, बड़े भयानक मुँह विकराला
दीप पे जैसे पतंग जलते, वैसे देख सबको मरते
मृत्यु का सब ग्रास हुए है, वैभव सत्यानाश हुए है
गौरव सबका नष्ट हुआ है, देख के मन को कष्ट हुआ है
उग्र रूप हे महामानव, थर थर तुमसे कांपे दानव
आदिपुरुष ये रूप निराला, भय बड़ा ही देने वाला
अपरम्पार स्मार्त तुम्हारी, जिससे डरते सब बलकारी
अंतर्यामी अनंतरूपा, नमस्कार हो दिव्या स्वरूपा
सचिदानंद है आदिकर्ता, अर्जुन सक्षक्त वंदन कर्ता
कहता हूँ नतमस्तक होकर , चरण पड़ा हूँ सुधबुद्ध खो कर
काँप रहा हूँ प्रभु संभालो, दुविधा भव से मुझे निकालो
हे अनुपम प्रभाव वाले, जगत पिता गुरु देव निराले
प्रलय में न और डुबोना, शीघ्र नाथ प्रसन्न होना
क्षमा करो अपराध हमारे, वित्त वाद विवाद हमारे
परमाश्र्य जगत के दया सिंधु हे नाथ
मैं दुर्बल अतिदिन हूँ, सिर पार रखो दो हाथ
विनय अजुन की सुन भगवान, बोले सुन लो घर के दयात
इन दुष्टो के नाश के हेतु, रूप ये पाप विनाश के हेतु
ज्वालामुखी विकराल में हूँ, उग्र रूप महाकाल में हूँ
जितने तुम्हारे ये प्रतिप्रक्षी, मरे हुए है सब के सभी
प्रलय का कोहराम मचेगा, जीवित न अब कोई बचेगा
मृत्यु तांडव के लो अर्जुन, ये यश तुम्ही लेलो अर्जुन
क्षमा न इनको करू कदाचित, मृत्यु इनकी हो चुकी निश्चित
इसके तुम्ही ही निम्ति हो जाओ, शुर बनो गांडीव उठाओ
द्रोणा, भीष्म, जयरथ है सारे, कर्ण दुर्योधन गए है मारे
ये मैं जानू या तू जाने, ये भुगतान है नए पुराने
मैंने दी जिन्हें मृत्यु छैया, डूबी है जो पाप की नैया
अब तुम उन पर तीर चलाओ, मरे हुए को मार गिराओ
ये सुन होक अर्जुन कंपित, बोला प्रभु त्रिलोक के वन्दित
शीघ्र लीला कोई रचाओ, मुझे दुखिया को धीर बंधाओ
बोले की शव जगत आधार, विश्व रूप जो देखा हमारा
ये दर्शन अत्यंत दुर्लभ, जप तप दान से भी न संभव
जो मैं कहता उसको मान, सर्वोत्तम तू उसी को जान
अब तुम मुझमे ही खो जाओ, विश्वरूप में लीन हो जाओ
आज्ञा पालन काम तुम्हारा, करता मैं हु नाम तुम्हारा
चतुर्भुज भी रूप है मेरा, जान ना पाया क्यों मन तेरा
भक्ति युक्त पुरुष के भ्रम में देता धो
उठके कर कर्त्तव्य तू, बाकि मुझे पर छोड़
अर्जुन बोला प्रभु बतलाओ, मोड़ मति को ये समझाओ
भजन ध्यान जो मन से करते, सम्पूर्ण रूप है आपका भजते
लेकिन अन्य भक्त जो दूजे, निराकार ब्रम्ह को पूजे
सच्चे तनन्द को सुमिरण करते, शिष्ट भाव से चिंतन करते
उन दोनों में कौन है उत्तम, कृपा करके कहो पुरषोत्तम
प्रभु योगेश्वर है के बोले, ज्ञान अमृत में आत्मा धो ले
भजन मनन जो भाव से करते, सगुण रूप है मेरा भजते
योगियों में है वो उत्तम, करे जो जीवन मेरे समर्पण
परन्तु ध्यान जो मेरा धर के, इन्द्रियों को वश में वो करके
सर्वयापी ब्रम्ह को ध्याते, वे भी अर्जुन मुझे ही पाते
सब कर्मो को कर मेरे अर्पण, फल से मुक्त करे जो चिंतन
उनका मैं उद्दार हूँ करता, भव सिंधु से पार हूँ करता
मुझमे यदि निवास करोगे, योग युक्त अभ्यास करोगे
वो भी कम नहीं होगी भक्ति, पा जाओगे उसी से भक्ति
अनन्य भाव से शरण में आओ, त्याग से उत्तम शांति पाओ
सार को दृढ़ निश्चय वाला, सच मुच मेरा भक्त निराला
लाभ से जो प्रसन्न न होता, हानि में भी जरा न रोता
द्वेष किसी से कभी न करता, वो मुझको अति प्रिय है लगता
शुभ अशुभ को वो कर त्यागी, कर्म योग से बन अनुयागि
थोड़े में जो संतोष है करता, वो मेरे प्रेम से झोली भरता
धर्ममयी ये अमृत जो, पान करे इसका
मेरे परायण होके वो, पहुंचे मेरे धाम
गंभीर हो बोले परमेश्वर, शरीर तो है ये एक क्षेत्र
जो इस तत्य को जान है जाता, वो ही क्षेत्रज्ञ कहलाता
क्षेत्रज्ञ आत्मा का नाम, जो शरहित है वो सुख काम
क्षेत्रज्ञ है विकारो वाला, क्षेत्रज्ञ शुद्ध स्वच्छ निराला
ऋषियों द्वारा कहा जो जाता, ब्रम्हसूत्र भी जो बतलाता
वेदो से जो रास है रिस्ता, वही सत्य मैं तुमसे कहता
अहंकार बुद्धि मूल प्रकृति, रूप, रस, गंध, स्पर्श और शक्ति
सुख दुःख इच्छा द्वेष चेतना, उनसे क्षेत्र की हुई है रचना
अहम भाव को दूर भगाना , किसी भी प्राणी को न सताना
क्षमा भाव वाणी की सरलता, बाहर भी तर हो विशुद्धता
भोगो में न वे आसत्ती, जोश रहित हो सच्ची भक्ति
प्रिय प्रिय को इक समझाने, रूप मेरा बस वो पहचाने
तत्त्व ज्ञान समझ परमात्मता, परमानन्द भी देखे आत्मा
परम ब्रम्ह से जुड़ता रिश्ता, सत्य असत्य न कुछ भी दिखता
हाथ पाव हर ओर है जिसके, हर दिशा में मुख है उसके
हर ओर है जो काल रखता, वो सृष्टि का करता धर्ता
जानने का है जिसको ज्ञात, फिर से सब से जो अनजान
निर्गुण होक गुणों को भोगे, उसको ही परम ब्रम्ह कहोगे
चरा अचर विभूति जिसकी, छाया उसकी धुप उसकी
वो ही समीप है वो ही दूर, वो ही रिक्त वो भरपूर
उत्त्पन ओर संघार का बल जो अपरम्पार
धारण पोषण भूतो का करे वही करतार
परमब्रम्ह ज्योति की ज्योति, माया न जिसकी वर्णन होती
बौद्धस्वरूप है उसको जानो, फिर .......... उसे ही मानो
कार्य करण जब उत्त्पन होते, उसको ही प्रकृति कहते
निर्गुण आत्म का जो है प्रदार्थ, उनमे छुपे है बड़े ही स्वार्थ
अच्छी बुरी योनि के जो कारण, मानव समझे जिन्हे साधारण
उन सब की है आत्मा साक्षी, सच तो ये परमात्मा साक्षी
जो प्रकृति को पहचाने, कर्म कर्त्वय जो अपना जाने
जन्म मरण से मुक्ति पता, सचिदानंद में लीन हो जाता
शुद्ध ही सूक्ष्म बुद्धि द्वारा, ह्रदय पटल जो देखे न्यारा
ज्ञान योग है उन्ही ने पाया, कर्म योग की उन पर छाया
परन्तु कुछ मनबुद्धि वाले, तन के उजले मन के काले
ज्ञान की बाते सुन सुनाकर, तर जाते संसार का सागर
सुख दुःख जो संभव से देखे, शत्रु को सदभाव से देखे
वो ही अतार्थ वक्त हमारा, वो पाए मेरे प्रेम की धारा
कर्म को सब प्रकृति करती, आत्मा तो है अकर्ता रहती
भूतो का विस्तार ब्रम्ह है, साक्षात् निराकार ब्रह्म है
निर्गुण और अविनाशी हो कर, हर शरीर के भीतर रह कर
न में जगता न में सोता, किसी काम में लिप्त न होता
गुण, अवगुण सब देह के अर्जुन, हर्ष विषाद है उसी के कारण
मैं तो मन प्रकाशित रखता, मानव ही अंधकार में रहता
बुरे भले मन भाव को, देखता मैं दिन रैन
ह्रदय की ही कर भावना जन को करे बैचेन
बोले माधव श्री भवगान, ज्ञानो में उत्तम है ज्ञान
जो है अनुपम सिद्दी देता, अर्जुन तेरे सम्मुख कहता
किसी ज्ञान का आश्रय लेकर, प्रलय का.कई थर.गए सागरधरती धरती पटल
भूल के दुनिया मेरे हो गए, मेरे दिव्या तेज में खो गए
ब्रम्ह रूप ये मूल प्रकृति, हर योनि को जन्म है देती
जानते है ब्रम्हज्ञानी लोग, जड़ चेतन के ये संयोग
मुर्तिया ये सब देह.धारी , माया प्रकृति की है सारी
सत्त्व गुण ,रजो, तमो गुण, देह का आत्मा से है बंधन
सत्त्व गुण भी कार्य रहित है, उजला ही प्रकाश का रथ है
रजो गुण कामना उत्त्पन करता, कर्म और फल से बाँधे रखता
तमो गुण है अज्ञान का दाता, देह थारी को मोहित करता
आलस निद्रा और प्रमाण, तमगुण के है ये प्रसाद
सत्त्व गुण है महा सुख दाता, रजो गुण है कर्मा विधाता
तमो गुण ज्ञान को ढकने वाला, सूरज पर जो बदल काला
सत्त्व गुण जो धारण करते, उच्च लोको में वो है जाते
जो रज गुण नदी में बहते, मृत्यु लोक में घूमते रहते
तमो गुण तामस में जो करते, कीट पशु वो अदम है बनते
तीनो गुणों पर जो छा जाते, सचिदानंद भगवन को पाते
सुख दुःख एक सम जानने वाले, सोने को मिटटी मैंने वाले
निंदा स्तुति में एक से रहते, वो मुझे सबसे प्यारे लगते
परमपिता अविनाशी के रस का आनंदमय
तीनो गुणों के काम की जानू हर गंध में
केशव के फिर शब्द ये गूंजे, और भी बातें सुन तू मुझसे
ये संसार रूप जो पीपल, इसको जान तू होके निश्छल
वेद रूप है पत्ते जिसके, करम रूप की जड़े है उसके
शब्द रूप तुम डालिया देखों, तीनो गुणों को नशो में परखो
जड़े है अनगिन कितनी गहरी, एक जगह न कभी जो ठहरी
हाथ मिले वैराग्य का शास्त्र, काटो इसे तुम ज्ञानी होकर
इसका अंत ढूंढ़ना चाहिए, सच है क्या वो आंकना चाहिए,
जड़ो का ये विस्तार है जैसे, आदिपुरुष ओमकार वैसे
मोह अभिमान को जितने वाले, कामनाओ को त्यागने वाले
हानि लाभ भुला जो जाते, शाश्वत पद को पा वो जाते
परमधाम जो मेरा अर्जुन, वह सत्य का महके चन्दन
जा कर चाह नहीं लौटना होता, जन्म लीन हो बैठने होता
पांच इन्द्रिया छठा ये मन से ये मेरा अंश सनातन
सदा छुड़ाता है रे अर्जुन, जग को बचाता है रे अर्जुन
पुष्प से .जो नव वायु आती, गंध वह से साथ है लाती
देह का जब जन त्याग है करता, इन्द्रिया मन संग ले जाता
जल जो आखिर है पेहचाता, धरती पटल सूखा रह जाता
छलके दिखा जो गुम हो जाता, वो चेहरा फिर नज़र ना आता
कोई सखा न कोई सहेली, ये संसार है एक पहेली,
मेरा मेरा तो बहुत है कहते, कोई सदा पर टीके नहीं रहते
हवा के झोके जैसा ही तू ये जीवन जान
आया आकर चला गया घड़ियों का मेहमान
कान नाक और आँख चरम से,
जी के रस और नटखट मन से
विष्यों का हम भोग है करते, कभी हर्ष कभी सोग है करते
जीव आत्मा तो घूमती रहती, देह के भवन बदलती रहती
ज्ञान युक्त है नैन जिनके, वो ही इसको देखा करते
परन्तु जी है मोड़ अज्ञानी, अनगिन यतन करने पर भी
ये रहस्य जान ना पाते, आवगमन पहचान न पाते
सूरज चंदा और अग्नि का, जगमग तारो की चिमनी का
तेज जो जग प्रकाशित करता, उसमे मैं ही वियप्त रहता
मैं ही जगत कर पालन करता, सब भूतो का धारण करता
औषधियाँ जो कष्ट निवारक, उनका मैं ही हूँ प्रचारक
देहो में मैं प्रविष्ट होता, अन्य पचाशन संतुष्ट होता
ह्रदय कमल निवास है मेरा, ज्ञानी को विश्वास है मेरा
मैं ही हूँ वेदांत कर करता, मैं ही वेदो का ज्ञाता
चर अचर है जितने अर्जुन, सब करते मेरा अभिनन्दन
तीनो लोक में जो है उत्तम, मैं ही तो हूँ वो पुरुषोत्तम
वायु जो संगीत सुनाती, ये सब मेरी ही है ध्याति
अमृतमय हर वचन है मेरा, ज्ञान का सागर कठिन है मेरा
वासुदेव परमेश्वर मैं हूँ, सर्वगुणी सर्वेश्वर मैं हूँ
इस वाणी को जो कोई सुनता, ज्ञानवान कृतार्थ होता
तू भी इसमें खो जा अर्जुन, मेरे समर्पित होजा अर्जुन
अम्बर पर है जो अम्बर दिव्य मेरा ही रूप
मैं ही दिन में रात हूँ मैं छाया मैं धूप
केशव मुख से रिसि ये वाणी
अभय शुद्ध .सतगुणी जो प्राणी
ज्ञान योग पे निष्ठा जिनको, उत्तम नर मैं मानता उनको
जप तप दान कर्म जो करते, इन्द्रियों का दमन जो करते
पुण्य अहिंसा के जो पुजारी, उन पर कृपा है सदा हमारी
निंदा चुगली क्रोध जो त्यागे, दया धर्म से जो नही भागे
वेश रहित जो मन के कोमल, उनमे मेरा तेज है निर्मल
अनुपमदेवी संपत्ति वाले, बाँटते है जो प्रेम के प्याले
जिन्हे चपलता छू नहीं पाती, छाया मेरी है उन्हें छुपाती
परन्तु दम अभिमानी क्रोधी, कटु भाषी और निष्ठुर लोभी
आसुरी भाषा बोलने वाले, होते है विष घोलने वाले
उनमे सोच आचार न होता, सच का ज़रा आधार न होता
अल्पबुद्धि कर्म से दूषित, मेरे स्नेह से रहते वंचित
काम वासनाफिन्श्वर को शूरवीरता
जिन पर छायी, नीच कर्मो ने सुध बिसराई
मोह पासो में बंधे प्राणी, तन और मन से गंदे प्राणी
स्वयं को जो बलवान कहते, औरो का अपमान है करते
यत्न ज्ञान की चाहे पढ़ाई, मुझे तक उनकी नहीं रसाई
कामी क्रोधी और घमंडी, करे दिखावा सदा पाखंडी
मुझसे बड़ा अद्वेष है रखते, स्वयं को ही भगवन समझते
नरक ज्वाला में जल जाते, परमगति वो कभी न पाते
झूठी आन और शान . त्यागो , मैं कहता हूँ सबको त्यागो
मैं मैं की रट छोड़ के तू तू कहना सीख
फिर मुझसे तू ज्ञान की बखत के लिए भीत
पापा चाही क्रूर कुकर्मी, आसुर योनि के अधर्मी
कभी परम पद पा नहीं सकते, निकट भी मेरे आ नहीं सकते
जग में मारे मारे फिरते, आखिरकर नरक में गिरते
जन्म दुबारा जब ले आते, आसुर योनि ही वो पाते
वो नरकों में घूमने वाले, गृह्णा द्वेष मोह मद मत वाले
सच की बोले कभी न भाषा, झूठ का करते रोज तमाशा
काम क्रोध लोभ के मारे, देख नरक के तीनो द्वारे
दुखी आत्मा को है करते, बार बार जी कर है मरते
जो सिद्धियों का गर्व करते, ज्ञान रहित ही पर्व करते
ऐसे धनी कुटुम्ब वाले, अंतःकरण से होते काले
कार्य अकार्य को तुम जानो, पुण्य पाप को भी पहचानो
शास्त्र को तुम विधिया समझो, झूठ के काँटों में न उलझो
मन माना अचरण है जिनका, होता नहीं कल्याण उनका
सच के तुम अनुयायी बनना, सदा असत्य की डगर से टलना
धर्म युक्त कर्त्तव्य करना, सीख अपनी पर्याप्त करना
गति जो उत्तम तुमने पा ली, कर्म ही मार्ग है कल्याणी
कर्म की रह से भागने वाले, सत्य के दीप त्यागने वाले
स्वयं ही अपने शत्रु होते, बहार से हसते भीतर रोते
अर्जुन अपने आप को साधो, जो मैं कहते पल्ले बांधो
धर्म कर्म का नाद बजाओ, कुरुक्षेत्र में तुम डट जाओ
अच्छे कर्म का होता है, अच्छा ही परिणाम
इस कारण तुम आये हो, ये ही तुम्हारा काम
फिर से बोले कुंती नंदन, ये समझो असुर निकंदन
त्याग की शास्त्र विधियाँ सारी, जप तप करते जो संसारी
स्थिति क्या वो सात्विक की है, राजसियत व तामसी है
ये सुन बोले श्री भगवान, ये भी जानने योग्य ज्ञान
अंतकरण मानव का जैसा, श्रद्धा भाव भी होता वैसा
देवताओ को सात्विक पूजे, उनके ही इष्ट और न दूजे
रजो गुणी यक्षों को ध्याते, राक्षक उनके मन भाते
काम से भूत प्रेत को भजते, जनहित का वो काम न करते
विष अनुराग कपट में भरके, दया छोड़ अभिमान करके
उर्ग्र रूप तप जो कर लेते, मुझको भो वो कष्ट है देते
सात्विक भोजन खाने वाले, सुख और प्रीत बढ़ाने वाले
मुझको है जी जान से प्यारे, उनको देते फल मैं न्यारे
रूखे फीके कड़वे खट्टे, राक्षक को लगते अच्छे
दुःख चिंता जो रोग बढ़ाते, राजसी भोजन वो कहलाते
रस रहित अध्पका या बासी, दुर्गन्ध युक्त के जो अभिलाषी
उनको तामस पुरुष है कहते, मुझसे हर पल दूर वो रहते
हे अर्जुन अनुभोगा जैसा, मानव का मन होगा वैसा
फल से मुक्त यतन जो करता, वो ही सच्चा सात्विक होता
फल हेतु तप किया जो जाता, वो तप राजसी ही कहलाता
जिसमे विधि नामन्त पढ़ते, वो यज्ञ अर्जुन तामसी होते
श्रद्धा रहित यज्ञ पूजा से, मैं हूँ कोसो दूर
जहा निष्ठा सत भावना, वह है मेरा रूप
गुरु ज्ञानी देवता ब्रम्ह्माण का जो करके पूजन
पावनता जीवन में रखते, वही शारीरिक तप है करते
सुखदायक जो बोली बोले, कटु वचन का विष न घोले
वाचिक तप वो करने वाला, औरो की पीड़ा हरने वाले
शांत चित निष्कपट प्राणी, जिन्हे न घेरे आत्मज्ञानी
प्रेम की धारा में जब बहते, उसी को मानसिक तप है कहते
त्याग के फल की इच्छा सारी, तीनो तप जो करे संसारी
सच्चा सात्विक वो कहलाता, धरती पर ही वो स्वर्ग वो पाता
अपना आदर और बढ़ाये, जिसकी तेह में वो समायी
क्षणिक तप तो राजसी होता, उससे प्राप्त कुछ नहीं होता
मूढ़ता हट हो जिसके भीतर, छुपे गरज के जिसमे नश्कर
वो अनिष्ट जो करने वाला, तामसी है वो महा विकराला
इसी तरह हे अर्जुन प्यारे, दान की भीति रूप है न्यारे
उत्तम जिसमे त्याग भावना, दानसमय न कोई कामना
दूसरा जिसमे फल की इच्छा, लोग कहे दानी अच्छा
तीसरा दे न निरादर करते, दोष भी देनी हे जी भर के
हे अर्जुन तुम कर्म कामना, ॐ तत्सत रटते ही जाना
सदा तुम्हारा मंगल होगा, रोम रोम ही निर्मल होगा,
धर्म युक्त सोच तुम्हरी, लोक परलोक हितकारी
सतत सदभवना मन की, है संपत्ति उत्तम जन की
कर्म परायण होकर के, धर्म का पालन कर
जग का पालक मैं खड़ा, जग से न तू डर
अर्जुन बोले हे भगवंता, अंतर्यामी अमर अनंता
त्याग और सन्यास तत्व भी, जानना चाहता हूँ मैं सब ही
ये सुन बोले पड़े योगेश्वर, मुरलीधार मोहन राकेश्वर
पंडित जन कई गुणी ज्ञानी, मुख से उचारे यही वाणी
काम कर्म के जो त्यागी, निरापार के जो अनुरागी
सच्चे वो सन्यासी होते, अजर अमर अभिनाशी होते
दूसरे कहते कर्मो का फल, त्याग के मिलती है जो मंज़िल
उसी को सच्चा त्याग है कहते, ज्ञान के झरनो में वो बहते
कई कर्म में दोष निकाले, कई कर्म के है मतवाले
यतन दान भी कर्म से होते, ऐसे कर्म धर्म से होते
पुरुष श्रेष्ठ है प्रिय अर्जुन, त्याग कर तीन तरह का वर्णन
सात्विक राजस और तामस, जान न पाया है जनमानस
धर्महित कर्त्वय को निभाना, सच्चाई में को ही जाना
उसके फल का त्याग जो करता, वो ही त्याग सात्विक होता
कर्म को दुःख का रूप समझ के, उसे जो साधे साधु बन के
ऐसे त्याग को राजसी कहते, कर्म योगी ये नहीं करते
मोह का माया जाल में फस के, नित्य कर्म को जो है तजते
तामसी त्यागी वो कहलाते, किसी न गिनती में वो आते
शुद्ध कर्म में लगे जो होते, द्वेष भाव से परे जो होते
संशय हीन वो बुद्धिमान, उन्हें तो सच्चे त्यागी जान
देहधारी तो सदा रहे, कर्मो से अनुराह
कर्म का फल जो त्याग दे, वही है उत्तम त्याग
अर्जुन सुन ले ध्यान लगाके, कर्म फल होते कीन तर के
इष्ट अनिष्ट और मित्रता, निर्णय होता प्रभु के धाम
ज्ञान श्रेय और ज्ञाता तीनो, इन्हे कर्म के साधन मानो
सब में प्रभु की ज्योत जो देखे, उसको ज्ञान सात्विक कहते
मन जो एक जगह न टिकता, कई सदाए जन में तकता
राजसी ज्ञान नाम है उसका,अर्जुन सुनले ध्यान लगाके कर्म फल होते कीनतर के
इष्ट अनिष्ट मित्र नाम प्रलय होता प्रभु के धाम
लाल श्रेय और ज्ञाता तीनो इन्हे करम के साधन मानो
सबमे प्रभु की ज्योत जो देके उसको ज्ञान सात्विक कहते
मन जो एक जगह ना टिकता कई सताये जन्मे तकता
राज से क्या है नाम उसका भिन्न परखना काम उसका
देह में सदा आसक्त रहे जो बिना युक्ति के जल में बहे जो
सात्विक अर्थ को जो न समझे राम सुजान उसी को कहते
कर्तव्य्पन का गर्व जो त्यागे कर्म समय भीतर से जागे
राग द्वेष जो दूर भगाता सच्चा सात्विक वो कहलाता
मन इच्छित फल चाहने वाला गर्व से होता जो मतवाला
हर्ष शोक से युक्त जो होता उसे है कहते राजसी करता
चंचलता है जिनमे समायी ओरो की करके जो बुराई
मूर्खता की जो बाते करते उनको तामसी करता कहते
आज तो मुझसे प्रिय धनंजय बुद्धिमता का भेद सुमिरे
काम आएगा बहुत तुम्हारे अंतर्मन के खुलेंगे द्वारे
जो कर्तव्य करू पहचाने भय अभय के बंधन जाने
मोक्ष के पावन पथ पर चलते सात्विक बुद्धि उसे ही कहते
धर्म अधर्म का करे ना निर्णय इसका डामाडोल है निश्चय
यहाँ वहां जो राह भटकती वो बुद्धि है राजसी होती
झूठ को भी सच मानना जिस बुद्धि का काम
कहे अधर्म का धर्म जो उसका तामसी नाम
भरत श्रेष्ठ पांडव निकंदन तीन प्रकार के सुख भी तू सुन
भजन ध्यान जो सेवा करते फिर भी दुःख बड़े ही सहते
शुरू में विष प्रीत जो होता अंत में अमृत तुल्य जो बनता
जो सुख दुःख से जन्म है लेता वो ही सच्चा सुख है होता
इन्द्रियों से जो सुख मिलता पहले सुधा समान जो लगता
लेकिन जब परिणाम है आता जीवन काटो से भर जाता
जिस भी सुख के भोग के बाद घेरत निद्रा और प्रमाद
कुछ ही क्षण जो रहता सुख है उसकी तह में दुःख ही दुःख है
धरती अंबर और पाताल कोई भी युग हो कोई भी काल
तीनो गुणों से बच नहीं पाते लोग उन्हें है जानना चाहते
अंतःकरण का निग्रह करना इन्द्रियों का नाभिक चलता
धर्म पालन में कष्ट उठाना अंदर भी शुद्ध हो जाना
ओरो की भूली माफ़ करना तन और मन को साफ़ करना
सत्य करम से ना कतराना ईश्वर को ना कभी भुलाना
सच मानो है अर्जुन प्यारे ये ब्राह्मण के कर्म के सारे
शूरवीरता तेज चतुरता प्रभु क्षत्रिय को है देता
दीन के दुःख वो जिससे हरता देश धर्म की रक्षा करता
सच की नाव ना डूबने देता ज्ञान का वृक्ष ना सूखने देता
मानो सच्चा कथन हमारा अर्जुन ये है रूप तुम्हारा
समर भूमि में डटे ही रहना चिंतन करूंगा कभी ना कहना
ओ पालन व्यापारिक की विश्वो का है काम
तीनो वर्णो की सेवा लिखी शूद्र के नाम
जो भी स्व्भविक कर्म है करते नहीं लक्ष्य से पीछे हटते
सिद्धि प्राप्ति कर वो लेते कोष धर्म का भर वो लेते
जगत रचैया जो परमेश्वर राज है किसका सृष्टि ऊपर
उसे जो पूजे परमो द्वारा आ सिद्धि का लूट नजारा
निष्ठां से जो कर्म कमाते कर्म से अपना धर्म निभाते
उनको पाप कभी ना लगता लुणसे में प्रसन्न रहता
सहज करम में जोश जो पाओ फिर भी उससे दूर ना जाओ
कुंती लाला ये ही धरम है अधिक है पुण्य पाप कम है
नियमित भोजन करने वाला वाणी और मन जितने वाला
इन्द्रिय जो वश में करता उसको है हरी ॐ मिलता
खोजो कोई एकांतवासी प्रभु अनुरागी दृढ़ विश्वासी
काम क्रोध अभिमान जो छोड़े वही ब्रम्ह से नाता जोड़े
हरीश शोक की किसी को ना चिंता समदर्शी वो होकर जीता
डोरी मुझको सौंप जो देता सच्चिदानंद को पा वो लेता
केकई भाव प्रसनचित वाला कर्म में देके मेरा उजाला
शुद्धता मन की जो नहीं खोता मोक्ष पद उसे प्राप्त होता
मुझमे स्थिर कर अपने मन को करके कथा आस्था तन को
मुझे ही अर्पण जो कर जाता दुर्गम कष्टों से तर जाता
रहे यदि अभिमान से संचित नष्ट हो जाना तेरा निश्चित
अब जो बोले युद्ध करूँगा वरना तुम्हारे साथ रहूँगा
हर प्राणी के हिरदय में माया मेरी का वास
जो मेरी इच्छा जानता अर्जुन रख विशवास
तू है उपासक सखा हमारा ज्ञान हितकारी दिया है सारा
अर्जुन मेरे ध्यान में खोजा वंदन कर नतमस्तक होजा
मुख से कोई शब्द ना कहना कटपुतली बन नाचते रहना
ये जो प्राणी जीता मरता में ही हूँ नित लीला करता
दुःख सुख हां लीला अब छोडो मोह ताश की कड़िया जोड़ो
तुझमे होजा लीन अर्जुन मुझमे रख यकीन तू अर्जुन
में ही खिलोने घड़ने वाला जोड़ जोड़ के तोड़ने वाला
अब हे किस्से क्या करवाना देवी माया को किसने जाना
आज जो दीखता कल नर है कहा कल नर है जो कल नर है
बंधु सखा सब रिश्ते नाते वो है मौसम आते जाते
असहाय है नश्वर नश्तन लगता नियम है जग परिवर्तन
तूने काव्य चित्त से सारा सुन लिया उपदेश सारा
अर्जुन बोलै है योगेश्वर किया अनुग्रह ये मुझ पर
कष्ट हुआ ज्ञान का डेरा टूट गया अंधकार का घेरा
अब चुप होके वही करूंगा कुरु भूमि से नहीं टलूँगा
जिसमे केशव आपकी इच्छा जो भी होगा होगा अच्छा
क्या है पाना क्या है खोना आप जो दोगे वही है होना
दिशा हिन् ने दिशा है पायी उड़ गए भरम की बदली छायी
है प्रभु माधव कृष्ण गोपाला नाम तेरा निर्दोष निराला
गीता रूप जो सुधा पिलायी जन्म जन्म की प्यास बुझाई
पतित पावनि ये गीता जो भी सुने सुनाय
छूटे दुःख जंजाल से भव सिंधु टल जाए
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40