Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:03 9+ Views

Narsingh Jayanti Ki Katha

Super Hit Devotional track Narsingh Jayanti Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Narsingh Jayanti Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों प्रेम से बोलिये श्री नृसिंह भगवान् की जय आज मैं आपके समक्ष भगवान श्री
हरि विष्णु के नृसिंह अवतार की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ जो की भगवान श्री हरि
विष्णु के रौद्रावतार कहे जाते हैं , श्री नृसिंह भगवान का जन्म प्रदोष काल में हुआ था
इसीलिए इनकी पूजा सांध्यकालीन होती है -
M: -हम श्री विष्णु भगवान् को पहले शीश झुकाते है हम शीश झुकाते है
श्री नरसिंह अवतार की आपको कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
हिरण्यकश्यप अभिमानी का अंत दिखाते है हम अंत दिखाते है
श्री नरसिंह अवतार की आपको कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय कृपा निधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय कृपा निधान
वार्ता: -प्रिये भक्तों महर्षि कश्यप तथा दिति का पुत्र था हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष प्रिये भक्तों
हिरण्याक्ष को भगवान श्री हरि ने वराह अवतार लेकर उसका वध कर दिया था ,इसी
प्रतिशोध के कारण, हिरणकश्यप भगवान् विष्णु का प्रबल विरोधी हो गया था और बदला
लेने के लिए उसने ब्रह्मा जी की कठिन तपस्या की और उन्हें प्रसन्न कर लेता है, फिर क्या
होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M: -ब्रह्मा जी की कर के तपस्या पाता है वरदान
तथास्तु कह देते हैं श्री ब्रहम देव भगवान्
कोरस: -श्री ब्रहम देव भगवान्
M: -क्या वर माँगा ब्रह्मा जी से तुम्हें बताते हैं
उसके हर एक शब्द का भक्तों सार बताते हैं
कोरस: -हम तो सार बताते हैं
M: -घर के बाहर में न मरुँ और न घर के अंदर
मौत न हो आकाश में मेरी ना धरती अंदर
कोरस: -ना धरती अंदर
M: -मरुँ न जल में मरुँ न थल में मरुँ न मानव से
अस्त्र शस्त्र से मौत न हो न दानव न नर से
कोरस: -न दानव न नर से
M: -श्री नारायण श्री हरि विष्णु की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
श्री नरसिंह जयंती की हम कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपा निधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपा निधान
वार्ता: -हिरण्यकश्यप ने कठिन तपस्या करके ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया था और यह वरदान
प्राप्त कर लिया था , कि वह ना किसी मनुष्य द्वारा मारा जा सकेगा ना पशु के द्वारा मारा
जा सकेगा, ना दिन में मारा जा सकेगा और ना ही रात में मारा जा सकेगा. ना घर के अंदर
ना घर के बाहर न धरती पर और न आकाश में न अग्नि में न जल में और ना ही किसी
अस्त्र-शस्त्र से इसी वरदान के कारण हिरण्यकश्यप अंहकारी बन गया और वह स्वयं को
अमर समझने लग गया उसने इंद्र का राज्य छीन लिया और तीनों लोक प्रताड़ित करने
लगा-.
M: -ब्रह्मा जी से मिला जिस घड़ी मन चाहा वरदान
उसके मन के अंदर भक्तों जाग उठा शैतान
कोरस: -जाग उठा शैतान
M: -मृत्यु का भय रहा न उसको होने लगा गुमान
हिरणकश्यप के सिर ऊपर चढ़ बैठा अभिमान
कोरस: -चढ़ बैठा अभिमान
M: -तीनो लोक में कोई नहीं है मुझ से बड़ा भगवान्
वर मिलते ही वो राजा से वो बन बैठा नादान
कोरस: -बन बैठा नादान
M: -अहंकारी और मूर्ख की भक्तों है तो यही पहचान
स्वयं से ज्यादा नहीं समझते किसी को भी बलवान
कोरस: -किसी को भी बलवान
M: -इसके आगे क्या होता है हम वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री नरसिंह जयंती की हम कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपानिधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपानिधान
वार्ता: -जय श्री हरी हिरण्यकश्यप को पता था ,कि जिसने भी मृत्यु लोक में जन्म लिया है, उसे
मरना ही होगा , इसलिए उसने एक चाल सोची तथा भगवान ब्रह्मा जी से ऐसा वर माँगा,
जिससे वह अविजयी, अविनाशी तथा सर्वशक्तिमान हो जाता।उसने अपने राज्य में किसी
भी प्रकार की पूजा पाठ को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया और स्वयं को ही भगवान
घोषित कर दिया
M: -हिरणकश्यप स्वयं को घोषित करता है भगवान
हिंरण्यकश्यप को हो गया था भक्तो बहुत अभिमान
कोरस: -भक्तो बहुत अभिमान
M: -लीला देखों नारायण की अब क्या होता है
उसके घर मे एक पुत्र का जन्म फिर होता है
कोरस: -जन्म फिर होता है
M: -नाम रखा प्रह्लाद पुत्र का बजे नगाड़े ढोल
प्रजा की खातिर राजा ने तो दिया खजाना खोल
कोरस: -दिया खजाना खोल
M: -थोड़ा बड़ा हुआ जब बेटा तो हुई अनोखी बात
श्री विष्णु श्री नारायण का नाम जपे दिन रात
कोरस: -नाम जपे दिन रात
M: -बड़ी विलक्षण कथा आज मैं ये समझाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
श्री नरसिंह जयंती की भक्तों महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपा निधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपानिधान
वार्ता: -जय श्री नरसिंघ नारायण की उसी राज्य में एक कुम्हार था जो कच्चे बर्तन को पकाने के
लिए आवा लगाता है एक मटके के अंदर बिल्ली ने अपने बच्चे को जन्म दिया था गलती से
वो मटका भी आवा में लगा जाता है आवा में आग लग चुकी थी जब कुम्हार को पता
चलता है की बिल्ली के बच्चे आवा के अंदर है तो उनकी रक्षा के लिए कुम्हार मन ही मन।
ईश्वर से प्रार्थना करता है प्रह्लाद भी वहीँ था वो भी भगवान् से प्रार्थना करता है बिल्ली का
बच्चा बच जाता है फिर आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -करने लगा श्री हरि की भक्ति बालक वो प्रह्लाद
श्री विष्णु श्री नारयण वो नाम जपे दिन रात
कोरस: -नाम जपे दिन रात
M: -हिरण्यकश्यप ने ये सुना तो किया क्रोध भारी
बुला के बेटे को बोला तेरी मति गई मारी
कोरस: -तेरी मति गई मारी
M: -मैं ही हूँ तेरा पिता और मैं ही तेरा भगवान
तू विष्णु का नाम जपे क्यूँ ओ मूर्ख नादान
कोरस: -क्यूँ ओ मूर्ख नादान
M: -मेरी पूजा मेरी अर्चना कर तू मेरा ही ध्यान
इसी में तेरा भला है बालक इसी में है कल्याण
कोरस: -इसी में है कल्याण
M: -क्या कहता है पिता से बेटा हम वो बतलाते है हम सत्य बताते है
श्री नरसिंह भगवान् की आपको कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपा निधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपानिधान
वार्ता: -जय श्री हरी प्रह्लाद ने विनम्रता पूर्वक ,अपने पिता से कहा ,पिता जी ,आप मेरे जन्म दाता
अवश्य हैं, परन्तु ,भाग्य विधाता तो ,श्री हरि विष्णु,भगवान ही हैं ,आप मेरे पिता हैं महाराज ,
परन्तु भगवान नहीं , आप मेरे ह्रदय से श्री विष्णु जी की भक्ति को मिटा नहीं सकते , पुत्र
की बातों को सुनकर हिरणकश्यप क्रोधित हो गया ,फिर क्या होता है आइए कथा के
माध्यम से जानते हैं
M: -पुत्र की बातों को सुनकर वो क्रोध से हो गया लाल
म्यान से उसने तुंरत अपनी ली तलवार निकाल
कोरस: -ली तलवार निकाल
M: -अगर ना मानी बात हमारी नहीं बचेगी जान
हाथ जोड़ घुटनों पे बैठ के बोल मुझे भगवान्
कोरस: -बोल मुझे भगवान्
M: -बोला पुत्र पिता से अपने श्री हरि हैं भगवान्
जैसे सब हैं वैसे आप भी मामूली इंसान
कोरस: -मामूली इंसान
M: -हम नर हैं वो हैं नारायण सर्वेश्वर भगवान्
आपके मन में बैठ गया है पिता श्री अज्ञान
कोरस: -पिता श्री अज्ञान
M: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री नरसिंह भगवान की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपानिधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपानिधान
वार्ता: -जय श्री हरी हिरणाकश्यप प्रह्लाद को मारने के लिए खम्बे से बंधवा देता है और कहता है
की आज देखता हूँ ,तुझे बचाने कौन आता है ,या तो मुझे भगवान् मान लो या फिर अपने
प्राण गवाने के लिए तैयार हो जाओ। प्रह्लाद कहता है, आपको जो भी करना हो कीजिये,
मुझे श्री विष्णु भगवान् पर पूरा विश्वास है की वो मेरी रक्षा, अवश्य करेंगे , हिरणकश्यप
क्रोध से आग बबूला हो जाता है ,और क्रोध में भरकर तलवार लेकर जैसे ही उस पर वार
करने दौडता है तभी भयंकर सिंह गर्जना के साथ ,खम्बे को फाड़ कर भगवान् श्री हरि
नरसिंघ के रूप में प्रकट हो जाते हैं बोलिये नरसिंघ भगवान की जय -
M: -सिंह गर्जना हुई भयंकर खम्बे के अंदर
खम्बा फाड़ के नरसिंह रूप में निकले हरि बाहर
कोरस: -निकले हरि बाहर
M: -आधा तन है नर के रूप में आधा सिंह स्वरुप
ज्यों आधी छाया हो शीतल आधी तपती धूप
कोरस: -आधी तपती धूप
M: -हिरणकश्यप को है उठाया रखा बीच दहलीज
पटक लिया जांघो के ऊपर उसकी गर्दन खींच
कोरस: -उसकी गर्दन खींच
M: -गोधूलि की बेला थी वो न दिन था और न रात
न घर में न घर के बाहर न ही धरा आकाश
कोरस: -न ही धरा आकाश
M: -हाथ जोड़ के खड़ा भक्त प्रहलाद दिखते है हम कथा सुनाते है
श्री नरसिंह भगवान् की भक्तों महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपानिधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपा निधान
वार्ता: -श्री नरसिंह भगवान् खम्बा को फाड़ के प्रकट होते हैं और हिरण्यकश्यप को अपनी जंघा
पर लिटा कर बोलते हैं सुन अहंकारी दुष्ट अपने वरदान को याद कर न दिन है न रात न
धरती पे है ना आकाश और न ही घर के अंदर और न घर के बाहर और अपने नाखूनों को
दिखा कर बोले ये न तो अस्त्र हैं और न ही शस्त्र अब तू मरने के लिए तैयार हो जा -
M: -अंत हो गया अहंकार का भक्ति जीत गई
हार गया अभिमान देखिये शक्ति जीत गई
कोरस: -देखिये शक्ति जीत गई
M: -परम भक्त प्रहलाद को अपने दे कर के आशीष
अपने स्वयं के रूप में आकर चले गए जगदीश
कोरस: -आकर चले गए जगदीश
M: -हुआ राज्य खुशहाल थे सारे हो रही जय जय कार
जय जय हो प्रह्लाद तुम्हारी जय हो राज कुमार
कोरस: -जय हो राज कुमार
M: -जय जय जय श्री नारायण की जय जय जय श्री हरि
प्रेम से बोलो सारे मिल के जय जय श्री हरि
कोरस: -जय जय श्री हरि
M: -हाथ जोड़ देवेश कुंदन कथा सुनाते है कैलाश संगीत बनाते है
श्री नरसिंह जयंती की मैं गाथा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - जय श्री विष्णु भगवान् जय जय जय हो कृपानिधान
जय श्री हरि दयावान जय जय जय हो कृपा निधान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40