Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:13 12+ Views

Shanidev Amritwani

Super Hit Devotional track Shanidev Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shanidev Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F: -सूर्य पुत्र शनिदेव को प्रथम नवाऊ शीश
कृपा करो शनिदेव जी देकर के आशीष
न्याय के हो तुम देवता करते हो तुम न्याय
सहन नहीं तुमको जरा कोई करे अन्याय
यश वैभव तुमसे मिले मिले मान सम्मान
निर्धन को कर देते है पल भर में धनवान
करुणा में सागर हो तुम क्रोध में हो अंगार
जिसके सिर पर हाथ हो नहीं हो उसकी हार
कोरस: -जय जय जय शनिदेव जय जय जय शनिदेव
F: -श्याम वर्ण हूँ आपका श्यामल श्याम शरीर
कर्मो के अनुसार से लिखते हो तकदीर
उगने तुम देते नहीं अहंकार का बीज
अंकुश ना हो आपका ऐसी नहीं कोई चीज
जिसके सिर पर चढ़ गया अहंकार अभिमान
टेढ़ी नजर से देखलो मिल जाता है ज्ञान
तिरछी भृकुटि आपकी अग्नि भरे है नेन
जिस छूट के देखलो छीन जाये सुख चैन
कोरस: -जय जय जय शनिदेव जय जय जय शनिदेव
F: -तुमसे बड़ा कोई देवता धरती पर है कौन
तुमको सामने देख के हो जाये सब मौन
धन दौलत यश मान की जिसमे अकड़ ना जाय
साढ़े साती रूप में देते उसे समझाय
निर्धन को धनवान और निर्बल को बलवान
यही अनोखी बात है शनि की है पहचान
पल भर में धनवान को कर देते कंगाल
चलते शनि महाराज तुम जब भी टेढ़ी चाल
कोरस: -जय जय जय शनिदेव जय जय जय शनिदेव
F: -सबसे प्यारा आपका दिखा है शनि शनिवार
द्वार जो आये आपके कर देते उपकार
लोह तेल तिल दीप से होते तुम प्रसन्न
जिस पर हो प्रसन्न उसको कर देते सम्पन्न
लगता है जो तेज तुम्हे और लगे चालाक
एक नजर उसे देखके कर देते हो राख
बना शनि जी आपका शिंगणापुर में धाम
सुखदेव वहां जो आ गया बन जाये हर काम
कोरस: -जय जय जय शनिदेव जय जय जय शनिदेव
F: -शनिदेव की अमृतवाणी अति पावन है अति कल्याणी शनिदेव है बड़े दयालु
कोरस: -करुणाकारी अति कृपालु
F: -वश में तुम्हारे सारी सृष्टि हे सब पर ही तुम्हारी दृष्टि नजर तुम्हारी है सबके ऊपर
कोरस: -क्या है अंदर क्या है भीतर
F: -शनिदेव को प्रिय अनुशासन कोई करे यदि मित्या भासण दण्ड का भागी वो होता है
कोरस: -पाके दण्ड बहुत रोता है
F: -राजा रंक बाहुबली कोई दण्ड से नहीं बचा है कोई न्याय तराजू लिए हाथ में
कोरस: -करते फैसला साथ साथ में
F: -साढ़े साती जब नल पर आयी भूमि मीन जल जाके समायी खुटी निगल गयी चल हार
कोरस: -ऐसी है शनिदेव की मार
F: -हरिश्चंद्र पर जब तुम आये डोम के घर पानी भरवाये बिक गया पुत्र और बिकी नारी
कोरस: -ऐसी नजर है शनि तुम्हारी
F: -हस्तिना पुर में नजर जो डारी दुर्योधन की मति गयी मारी महाभारत संग्राम कराया
कोरस: -सबका काम तमान कराया
F: -जिसके ऊपर तुम आते हो उसको कीमती कर जाते हो गिरता नहीं वो सम्भल जाता है
कोरस: -हर मुश्किल से निकल जाता है
F: -तुमसे बड़ा ना शिक्षक कोई और ना तुमसे रक्षक कोई देखा नहीं तुमसा कोई नायक
कोरस: -तुमसा ना कोई और सहायक
F: -न्याय धर्म की राह दिखाते अच्छा बुरा सबको समझाते शनि देव तुम दया के सागर
कोरस: -धन्य हे दुनिया दर्शन पाकर
F: -साढ़े साती आपकी जिसके सिर चढ़ जाए कितना भी निर्बुद्धि हो अकाल उसे आ जाय
F: -जिसके ऊपर आती छैया डगमग डोले उसकी नैया ढाई साल फिर सिर पर आते
कोरस: -गली गली उसे नाच नचाते
F: -शिव शंकर पर जब तुम आये सती वियोग उन्हें दिलवाये अग्नि के जैसे है क्रोध तुम्हारे
कोरस: -तुमसे महाकाल भी हारा
F: -शिंगणापुर में दिव्य रूप है स्याह छवि लगती अनूप है जहाँ ना घर में लगते ताले
कोरस: -शनिदेव हो तुम रखवाले
F: -नाम तुम्हारा शनि निरंजन तेल से होता है अभिनंदन दीपक तेल का तुमको प्यारा
कोरस: -करते आप जगत उजियारा
F: -शनिदेव की दशा जो आयी रावण की मति गयी बौरायी लाया उठा राम की सीता
कोरस: -उसका समय हुआ विपरीता
F: -जिसके सिर पर आ जाते हो बुद्धि उसकी खा जाते हो सोच समझ हर लेते हो तुम
कोरस: -पागल सा कर देते हो तुम
F: -पांडव पर आयी नजर तुम्हारी अपमानित भयी द्रौपदी नारी कौरव कुल का नाश हो गया
कोरस: -यहाँ से महा विनाश हो गया
F: -शनिदेव दुखभंजन हारी सारी सृष्टि पर तुम भारी दृष्टि तुम्हारी उगले ज्वाला
कोरस: -अहंकार बन जाए निवाला
F: -एक बार सब पर आते हो अच्छा बुरा सब समझाते हो कौन है अपना कौन पराया
कोरस: -तुम्ही ने सबको है समझाया
F: -नील वर्ण हो तुम नीलांजन करते देव तुम्हे अभिनन्दन शनिदेव तुम हो उपभंजन
कोरस: -तुम्हे नमन है तुम्हे है वंदन
F: -झूट कपट छल है जहाँ वहां नहीं है आप झूठे कपट छल वालो को मिले आपका ज्ञान
F: -भक्तो के तुम हो अभिभावक उनके हो तुम सदा सहायक सत्य का मार्ग दिखाते हो तुम
कोरस: -ऊँगली पकड़ चलाते हो तुम
F: -सत्य मार्ग पर जो चलता है शनि कृपा से वो खिलता है घर में सदा खुशहाली रहती
कोरस: -लदी फलो से डाली रहती
F: -लौह चरण पर जब तुम आओ धन जब सम्पति नष्ट कराओ समता ताम्र रजत शुभकारी
कोरस: -स्वर्ण सदा शुभ मंगलकारी
F: -जो शनिवार को मंदिर जाये लौह तेल तिल शनि पे चढ़ाये हाथ जोड़ जो करे प्रार्थना
कोरस: -पूरण होती सभी कामना
F: -जो शनि देव का करते पूजन सरल हो जाये उनका जीवन कभी नहीं कोई मुश्किल आती
कोरस: -किरपा से हर मुश्किल टल जाती
F: -शनि मंदिर में बोले जो दीपक कभी बुझे ना कुल का दीपक खुशियां भरी रहे आँगन में
कोरस: -कोई कमी ना हो जीवन में
F: -शनि चालीसा जो पढ़ता है शनि दृष्टि में वो रहता है शनिदेव की कृपा जो पाये
कोरस: -मस्त रहे और मौज उड़ाये
F: -कुम्भ राशि के शनि है स्वामी फल दायक है अति शुभगामी शनिदेव की कृपा बरसे
कोरस: -किसी चीज की कमी ना करते
F: -संध्या को शनि मंदिर जाकर चरणों में दीप जलाकर शनिदेव के दर्शन करना
कोरस: -खुलेगा फिर किस्मत का झरना
F: -मदिरा मांस न सेवन करना सदा सात्विक भोजन करना
शनि की कृपा पात्र बनोगे नहीं तो दुखिया मात्र बनोगे
F: -करे सुखदेव तुम्हारा वंदन पात्र काल करे अभिनंदन रखना हाथ सदा मेरे ऊपर
कोरस: -दास बना रख लेना नौकर
F: -सबके दुखो की है दवा शनि देव के पास जो हो गया शनिदेव का होता नहीं निराश
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40