Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:19 7+ Views

Aaj Chhathi Hai Mere Lalla Ki

Super Hit Devotional track Aaj Chhathi Hai Mere Lalla Ki sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aaj Chhathi Hai Mere Lalla Ki sung by Angel

F:-आज छठी है मेरे लल्ला की
आओ री सखियों आओ री
मेरो लल्ला झूले पलना, मंगल गीत सुनाओ री
कोरस:- मंगल गीत सुनाओ री
F:-आज छठी है मेरे लल्ला की
आओ री सखियों आओ री
मेरो लल्ला झूले पलना, मंगल गीत सुनाओ री
आज छठी है मेरे लल्ला की
F:-लाखो करोड़ो से भी बढ़कर, कृष्ण कन्हैया मेरा है
चाँद सितारों फूलो से सुन्दर, देखलो छइयां मेरा है २
देखलो छइयां मेरा है
दूर से देखो पास ना आओ, नज़र ना इसे लगाओ री
मेरो लल्ला झूले पलना, मंगल गीत सुनाओ री
कोरस:- मंगल गीत सुनाओ री
F:-आज छठी है मेरे लल्ला की
F:-पहले काला टिका लगाउंगी, बाद में तुम्हे दिखाउंगी
जादू टोना मत कर देना, वरना में लड़ जाउंगी
वरना में लड़ जाउंगी
मीठी मीठी लोरी गाके, मेरे लल्ला को सुलाओ री
मेरो लल्ला झूले पलना, मंगल गीत सुनाओ री
कोरस:- मंगल गीत सुनाओ री
आज छठी है मेरे लल्ला की
F:-सूरत देखीं मेरे लल्ला को, कितनी सुन्दर प्यारी है
कारे नैन चंचल चितवन, सारे जगत से न्यारो है
सारे जगत से न्यारो है
मेरे सलोने कृष्ण पर ना, नैनन तीर चलाओ री
मेरो लल्ला झूले पलना, मंगल गीत सुनाओ री
कोरस:- मंगल गीत सुनाओ री
F:-मंगल गीत सुनाओ री
कोरस:- मंगल गीत सुनाओ री
F:-आज छठी है मेरे लल्ला की
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40