Close Menu
Subscribe :

Hindi Album

Hindi Hindi 0:09:11 17+ Views

Nar Ho Na Nirash Karo Man Ko

Super Hit Hindi track Nar Ho Na Nirash Karo Man Ko sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Nar Ho Na Nirash Karo Man Ko sung by Angel

F- नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- जग में रह कर कुछ नाम करो
कुछ काम करो कुछ काम करो
कोरस - जग में रह कर कुछ नाम करो
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो - २
कुछ तो - २ उपयुक्त करो तन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस – नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- सँभलो कि सुयोग न जाए चला
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला
समझो जग को न निरा सपना
पथ आप प्रशस्त करो अपना
अखिलेश्वर - २ है अवलंबन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- जब प्राप्त तुम्हें सब तत्त्व यहाँ
फिर जा सकता वह सत्त्व कहाँ
तुम स्वत्त्व सुधा रस पान करो
उठके अमरत्व विधान करो
दवरूप रहो - २ भव कानन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- निज गौरव का नित ज्ञान रहे
हम भी कुछ हैं यह ध्यान रहे
मरणोत्तैर गुंजित गान रहे
सब जाए अभी पर मान रहे
कुछ हो न तजो - २ निज साधन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- प्रभु ने तुमको कर दान किए
सब वांछित वस्तु विधान किए
तुम प्राप्त करो उनको न अहो
फिर है यह किसका दोष कहो
समझो न - २ अलभ्य किसी धन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- किस गौरव के तुम योग्य नहीं
कब कौन तुम्हे सुख भोगे नहीं
जन हो तुम भी जगदीश्वर के
सब है जिसके अपने घर के
फिर दुर्लभ - २ क्या उसके जन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
F- करके विधि वाद न खेद करो
निज लक्ष्य निरंतर भेद करो
बनता बस उद्‌यम ही विधि है
मिलती जिससे सुख की निधि है
समझो धिक् - २ निष्क्रिय जीवन को
नर हो न निराश करो मन को
कोरस - नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो – ३
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40