Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:09:08 3+ Views

Buddha Chalisa

Super Hit Devotional track Buddha Chalisa sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Buddha Chalisa sung by Satya Prakash Adhikari

गौतम बुद्ध स्वामी तुम्हें,शत शत करते प्रणाम वंदना आपकी गाते हैं,दिज्यो दया का दान
जय हो बुद्ध स्वामी जी तिहारी आप जगत के पालनहारी
दीन दुखी के तुम रखवाले सबके संकट आपने टाले
आपकी महिमा को हम गाएं चरणों में नित शीश झुकाएं
महामाया के राज दुलारे शुद्धोधन को प्राणों से प्यारे
कपिलवस्तु का लुंबिनी वन है जहां आपने पाया जनम है
सात दिवस मां काल समाई बहन गौत्तमी आगे आई
गौतम नाम तब पड़ा तिहारा नतमस्तक करता जग सारा
विश्वामित्र से पाई है शिक्षा राजकाज,युद्धकला की दीक्षा
जैसे नभ में चंद्रमा चमके वैसे धरती पर तुम दमके
यशोधरा से विवाह हुआ था गृहस्थ में लेकिन मन ना लगा था
पिता ने अनुपम कार्य रचाया ऋतु अनुरूप महल बनवाया
सब भोगों से युक्त करवाया यशोधरा संग तुमको बसाया
पुत्र रतन यहां तुमने पाया राहुल पुत्र का नाम कहाया
मन वैराग्य में आपका लागा शांति के लिए सब कुछ त्यागा
राजमहल को त्याग के स्वामी तुमने तप की राहें थामी
त्याग महल तुम राजगृह आए भिक्षा मांग मांग कर खाए
वन वन घूमे शांति नहीं पाए उद्दक रामपुत्र के पास आए
योग साधना इनसे सीखी और सीखा लगाना समाधि
व्याकुल मन संतोष ना पाए तब उरूवेला में तुम आए
तप में अपना ध्यान लगाए तिल चावल केवल तुम खाए
थोड़े समय के बाद में भगवन त्याग दिए तुम सबकुछ जल अन्न
कुछ भी जब नहीं खाए अहारा क्षीण हो गया बदन तुम्हारा
छः वर्षों तक करी तपस्या फिर भी नहीं मिली कोई सफलता
अंत में पहुंचे तुम गया धाम पाया यहां पर ही ब्रह्मज्ञान
ब्रह्मज्ञान को तुम जब पाए गौत्तम से बुद्ध जी कहलाए
जय जय गौतम बुद्ध तिहारी सारा जग तुम पर बलिहारी
बुद्ध धर्म के तुम संस्थापक दीन दुखी के बने प्रतिपालक
ज्ञान का अद्भुत दीप जलाया सबका ही अज्ञान मिटाया
भटके हुए थे जो राहों से मार्ग सही उनको दिखलाया
अद्भुत स्वामी तुम्हारी माया सकल विश्व परचम लहराया
लाखों कुरीतियां तुमने मिटाई भक्तों कर की है करुणाई
कोई नहीं प्रभु तुमसा दूजा सारा जगत करता है पूजा
सबकी नैय्या आप संभालो सबको भव से पार निकालो
जिसके तुम बन जाते सहाई आती नहीं उसको कठिनाई
जन जन आपका ध्यान लगावे मनवांछित फल तुमसे पावे
बल बुद्धि और ज्ञान के दाता सबके ही तुम भाग्यविधाता
जो जन आपकी शरण में आवे भव बंधन से मुक्ति पावे
जन जन पर करते उपकारा जग में चमके नाम तिहारा
शाम सवेरे आपको ध्याएं हर सुख वैभव आपसे पाएं
शर्मा आपकी महिमा गावे क्षमा कीजियो त्रुटि हो जावे
शरण पड़े हैं आपकी स्वामी करो उपकार आपके बिन इस जीवन का, नहीं कोई आधार
लेखक :- अनिल कुमार शर्मा
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40