Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:03:26 8+ Views

Aarti Kije Shri Ganesh Ki

Super Hit Devotional track Aarti Kije Shri Ganesh Ki sung by Sohini Manoj Mishra (Sohini Mishra).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aarti Kije Shri Ganesh Ki sung by Sohini Mishra

आरती कीजे श्री विघ्नहरण की, आरती कीजे श्री विघ्नहरण की
गणपति शिव गौरी नंदन की। गणपति शिव गौरी नंदन की।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की।
माँ गौरी की आँख के तारे , शिव शंकर के राज दुलारे।
माँ गौरी की आँख के तारे, शिव शंकर के राज दुलारे।
कार्तिकेय के भ्राता प्यारे, सब देवों में सबसे न्यारे।।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की।
रिद्धि सिद्धि के शाश्वत स्वामी, सब घट वासी अन्तरयामी।
रिद्धि सिद्धि के शाश्वत स्वामी, सब घट वासी अन्तरयामी।
गजमुख शुभ और लाभ के दायक, विघ्न विनाशक वरद विनायक।।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की।
एकदन्त गजवदन विनायक, लम्बोदर गणधर गणनायक।
एकदन्त गजवदन विनायक, लम्बोदर गणधर गणनायक।
मोदक लड्डू के आहारी, भालचंद्र प्रभु मूषक चारी।।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की।
सुखकर्ता दुखहर्ता भगवन, सब शुभ मंगल कर्ता भगवन।
सुखकर्ता दुखहर्ता भगवन, सब शुभ मंगल कर्ता भगवन।
यश वैभव सुख सम्पति दाता, भोग मोक्ष ऐश्वर्य प्रदाता।।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की,
गणपति शिव गौरी नंदन की।
आरती कीजे श्री विघ्नहरण की।
लेखक :- सुरेश तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40