Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:07 5+ Views

Ekadashi Aarti

Super Hit Devotional track Ekadashi Aarti sung by Neeru Dubey, Deepak Rana.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ekadashi Aarti sung by Deepak Rana, Neeru Dubey

ओम जय एकादशी माता मैया जय जय एकादशी माता
विष्णु पूजा व्रत को धारण विष्णु पूजा व्रत को धारण
कर शक्ति मुक्ति पाता ओम जय एकादशी माता
तेरे नाम गिनाऊं देवी भक्ति प्रदान करनी
मैया भक्ति प्रदान करनी गण गौरव की देनी माता
गण गौरव की देनी माता शास्त्रों में वरनी ओम जय एकादशी माता
मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना विश्वतारनी जन्मी
मैया विश्वतारनी जन्मी शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा मुक्तिदाता बन आई ओम जय एकादशी माता
पौष के कृष्णपक्ष की सफला नामक है
मैया सफला नामक है शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा आनन्द अधिक रहै ओम जय एकादशी माता
नाम षटतिला माघ मास में कृष्णपक्ष आवै मैया कृष्णपक्ष आवै
शुक्लपक्ष में जया कहावै विजय सदा पावै ओम जय एकादशी माता
विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी मैया शुक्ला आमलकी
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में पापमोचनी कृष्ण पक्ष में
चैत्र महाबलि की ओम जय एकादशी माता
चैत्र शुक्ल में नाम कामदा धन देने वाली मैया धन देने वाली
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में
वैसाख माह वाली ओम जय एकादशी माता
शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी
मैया अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी नाम निर्जला सब सुख करनी
नाम निर्जला सब सुख करनी शुक्लपक्ष रखी ओम जय एकादशी माता
योगिनी नाम आषाढ में जानों कृष्णपक्ष करनी मैया कृष्णपक्ष करनी
देवशयनी नाम कहायो देवशयनी नाम कहायो
शुक्लपक्ष धरनी ओम जय एकादशी माता
कामिका श्रावण मास में आवै कृष्णपक्ष कहिए मैया कृष्णपक्ष कहिए
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा श्रावण शुक्ला होय पवित्रा
आनन्द से रहिए ओम जय एकादशी माता
अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की परिवर्तिनी शुक्ला मैया परिवर्तिनी शुक्ला
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में
व्रत से भवसागर निकला ओम जय एकादशी माता
पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में आप हरनहारी मैया आप हरनहारी
रमा मास कार्तिक में आवै रमा मास कार्तिक में आवै
सुखदायक भारी ओम जय एकादशी माता
देवोत्थानी शुक्लपक्ष की दुखनाशक मैया मैया दुखनाशक मैया
पावन मास में करूं विनती पावन मास में करूं विनती
पार करो नैया ओम जय एकादशी माता
परमा कृष्णपक्ष में होती जन मंगल करनी मैया जन मंगल करनी
शुक्ल मास में होय पद्मिनी शुक्ल मास में होय पद्मिनी
दुख दारिद्रय हरनी ओम जय एकादशी माता
जो कोई आरती एकादशी की भक्ति सहित गावै मैया भक्ति सहित गावै
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा जन गुरदिता स्वर्ग का वासा
निश्चय वह पावै ओम जय एकादशी माता
ओम जय एकादशी माता मैया जय जय एकादशी माता
विष्णु पूजा व्रत को धारण विष्णु पूजा व्रत को धारण
कर शक्ति मुक्ति पाता ओम जय एकादशी माता
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40