विघ्न हरण मंगल करन गौरी सुत गणराज
कंठ विराजो शारदाआन बचाओ लाज
मात पिता गुरुदेव के धरु चरण में ध्यान
कुलदेवी माँ जीण भवानी लाखो लाख प्रणाम
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
नाम जपे माँ खुश हो जावे संकट हर लेती हैं सारा
आदिशक्ति माँ जीण भवानी महिमा माँ की किसने जानी
मंगलपाठ करूँ मई तेरा करो कृपा माँ जीण भवानी
साँझ सवेरे तुझे मनाऊं चरणो में मैं शीश नवाऊँ
तेरी दया से भंवरावाली मैं अपना संसार चलाऊँ
हर्षनाथ की बहना प्यारी जीवण बाई नाम तुम्हारा
गोरिया गाँव से दक्षिण में है सुन्दर प्यारा धाम तुम्हारा
पूर्व मुख मंदिर है प्यारा भँवरवाली मात तुम्हारा
तीन ओर से पर्वत माला साँचा है दरबार तुम्हारा
अष्ट भुजाएं मात तुम्हारी मुख मंडल पर तेज निराला
अखंड ज्योति बरसो से जलती जीण भवानी है प्रतिपाला
एक घ्रीत और दो है तेल के तीन दीप हर पल हैं जलते
मुग़ल काल के पहले से ही ज्योति अखंड हैं तीनो जलते
अष्टम सदी में मात तुम्हारे मंदिर का निर्माण हुआ है
भगतों की श्रद्धा और निष्ठा का जीवंत प्रमाण हुआ है
देवालय की छते दीवारे कारीगरी का है इक दर्पण
तंत्र तपस्वी वाम मारगी के चित्रो का अनुपम चित्रण
शीतल जल के अमृत से दो कल कल करते झरने बहते
एक कुण्ड है इसी भूमि पर जोगी ताल जिसे सब कहते
देश निकला मिला जो उनको पाण्डु पुत्र यहाँ पर आये
इसी धरा पर कुछ दिन रहकर वो अपना बनवास बिताये
बड़े बड़े बलशाली भी माँ आकर दर पे शीश झुकाये
गर्व करे जो तेरे आगे पल भर में वो मुँह की खाए
मुगलों ने जब करी चढ़ाई लाखो लाखो भँवरे छोड़े
छिन्न विछिन्न किये सेना को मुगलों के अभिमान को तोड़े
नंगे पैर तेरे दर पे चल के औरंगजेब था आया
अखन ज्योत की रीत चलायी चरणों में माँ शीश नवाया
सूर्या उपासक जयदेव जी राज नवलगढ़ में करते थे
भंवरा वाली माँ की पूजा रोज नियम से वो करते थे
अपनी दोनों रानी के संग देश निकाला मिला था उनको
पहुँच गए कन्नौज नगर में जयचंद ने वहां शरण दी उनको
कुरुक्षेत्र के युद्ध से पहले काली ने हुंकार भरी थी
भंवरावाली बन कंकाली दान लेने को निकल पड़ी थी
सारी प्रजा के हित के खातिर जगदेव ने शीश दिया था
शीश उतार के कंकाली के श्री चरणों में चढ़ा दिया था
भंवरा वाली की किरपा से जीवण उसने सफल बनाया
माता के चरणों में विराजे शीश का दानी वो कहलाया
सुन्दर नगरी जीण तुम्हारी सुन्दर तेरा भवन निराला
यहाँ बने विश्राम गृहो में कुण्डी लगे लगे न ताला
करुणामयी माँ जीण भवानी जो भी तेरे धाम ना आया
चाहे देखा हो जग सारा जीवण उसने व्यर्थ गंवाया
आदि काल से ही भगतों ने वैष्णो रूप में माँ को ध्याया
वैष्णो देवी जीण भवानी की है सारे जग में माया
दुर्गा रूप में देवी माँ ने महिषासुर का वध किया था
काली रूप में सब देवो ने जीण का फिर आह्वान किया था
सभी देवताओं ने मिलकर काली रूप में माँ को ध्याया
अपने हांथो से सुर गणों ने माँ को मदिरा पान कराया
वर्त्तमान में वैष्णो रूप में माँ को ध्याये ये जग सारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्ध पीठ काजल सिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरन करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माहि जो मेरी मैया मेट ना पाई
माला बाबा अर्चन पूजा,मात जयंती की करते थे
पाराशर ब्राह्मण कुल-वंशी देवी की सेवा करते थे
माला बाबा के सेवा काल में,वाम मार्गी यहाँ पे आये
अखंड-धूनी सिद्ध पीठ के,निकट में ही चालु करवाये
कई वर्षो तक वाम-मार्गी जीण धाम में समय बिताये
पुरी सम्प्रदाय के महंत जी,उन सबके सरदार कहाये
जीण धाम से वाम-मार्गी,कालान्तर में कूच किये थे
जाते हुए माला बाबा को अखंड-धूनी सौंप गए थे
कपिल मुनि भी उसी काल में जीण धाम में आन पधारे
घोर तपस्या करी वहां पर,पर्वत से निकले जल धारे
कपिल धार की वह जल-धारा,कुण्ड रूप में आज विराजे
उसी कुण्ड के जल से पुजारी,मईया को स्नान कराते
आदि काल की सच्ची घटना,भगतों तुमको आज सुनाऊँ
जीवण बाई हर्षनाथ के जीवन का वृत्तांत सुनाऊँ
राजस्थान के जिला चुरू में,घांघू नाम का एक ग्राम था
चौहानों के ठाकुर राजा गंगो सिंह का वहाँ राज था
माला पुजारी को दर्शन दे,मात जयंती इक दिन बोली
जीण रूप में मैं प्रगटूंगी,उनसे सच्चा भेद ये खोली
जीवण-बाई नाम की कन्या,गंगो सिंह के घर जन्मेगी
मेरी शक्ति से कलयुग में घर घर उसकी पूजा होगी
इक दिन राजा गंगो सिंह जी खेलन को शिकार गए थे
वहाँ लोहागर जी के पास में परी से नैना-चार हुए थे
सुंदरता से मन्त्र-मुग्ध हो,गंगो सिंह जी परी से बोले
शादी करना चाँहू तुमसे,तू मेरी अर्धांगिनी हो ले
परी ये बोली,सुनो हे राजा,मुझसे मेरा भेद ना लेना
अगर भेद की बात करोगे,फिर पीछे तुम मत पछताना
शर्त ये मेरी ध्यान से सुन लो,जब भी मेरे कक्ष में आओ
अंदर आने से पहले ही,शयन कक्ष को तुम खटकाओ
शर्त मान कर गंगो सिंह ने परी के संग में ब्याह रचाया
प्रेम और विश्वास के बल पे अपना जीवन रथ चलाया
परी की कोख से जीवण बाई हर्षनाथ दोनों थे जन्मे
बड़ा प्रेम आपस में रखते,भाई बहना अपने मन में
मन की कोमल जीवण बाई,सच्ची सीधी भोली भाली
हर्षनाथ ने निज बहना की कोई बात कभी ना टाली
इक दिन राजा गंगो सिंह जी परी से मिलने घर में आये
सीधे शयन कक्ष जा पहुंचे,बिना द्वार को ही खटकाए
शयन कक्ष के अंदर जाकर देख नजारा वो चकराए,
परी बनी थी वहां सिंघनी,गंगो सिंह जी मन में घबराये
परी यूं बोली,सुनो हे राजन,भेद मेरा तुम जान गए हो,
अब तुम मुझ से मिल ना सकोगे,वादा अपना भूल गए हो
शर्त तोड़कर तुमने राजन,वादे का अपमान किया है
इतना कहकर परी ने झटपट इंद्र-लोक प्रस्थान किया है
कुछ दिन उनके साथ में रहकर,गंगो सिंह परलोक सिधारे
बड़े हुए थे फिर वो दोनों,बन के इक दूजे के सहारे
हर्षनाथ ने ब्याह रचाया,सुन्दर भावज घर में आई
प्यारी भाभी को पाकर वो मन में फूली ना समायी
भाई बहन का प्यार अनोखा,भाभी को बिलकुल ना भाया
फूट डालने उनके मन में,भावज ने इक जाल बिछाया
जीण भवानी के उद्गम का सच्चा हाल कहूँ मैं सारा,
जीण जीण भज बारम्बारा,हर संकट का हो निस्तारा
सिद्ध पीठ काजल वशखर बना जीण का धाम
नित की पूजा देत है,पूरन करती काम
रजपुतो में चुनडी का तब ऐसा चलन हुआ था जारी
तीज त्योहारो के अवसर पर चुनडी लाय उढाये भाई
हर्षनाथ की चुनडी देखकर भावज बोली करके बहाना
जीवण को यह बडी पसंद है यहीचुनडी मुझेउढाना
भोले भाले हर्षनाथ ने पत्नी की बातो को माना
अनजान पत्नी की चालाकी से भाई था बिलकुल अनजाना
जीिण के संग अगले ही वदन भाभी पानी भरने आई
बातो ही बातो मेंउसने जीिण को यह बात बताई
तुमसे ज्यादा तेरा भाई मुझसे प्रेम करे है जीवण
जीवण को विश्वास ना आया शर्त लगी दोनों में उस दिन
भाभी बोली अमुक चुनडी अगर मुझको आज उढाये
तब तुम नणदल जान ही लेना तुमसेज्यादा मुझको चाहे
होनी तो होकर रहती है दोनों पानी भर कर लाई
घडा उतार के हर्षनाथ ने पत्नी को चुनडी ओढाई
भारी ठेस लगी जीवण को नैनो से बही अश्रुधारा
घड़ा फोड दौडी घाटी में छूट गया पीछे जग सारा
भाई पीछे दौडा आया बहना को वो लाख मनाया
लेकिन उसने एक न मानी होनी ने क्या जाल बिछाया
अब भैया मै घर नही जाती हर्षनाथ को वो बतलाती
मोहमाया सब छोड चुकी हूँ तज दी घर और सखा संघाती
पर्वत के ऊपर जीवण ने जाकर इतना नीर बहाया
नेंनो से जो काजल निकला काजल शिखर फिर वही कहलाया
शक्ति की फिर घोर तपस्या जीवण बाई करने लागी
हर्षनाथ के मन में भक्तो शंकर जी की भक्ति जागी
उलट दिशाओ में मुंह करके धोर तपस्या दोनों ने की
आदि शक्ति माँ भवरा वाली जीवण के सन्मुख आ प्रगटी
प्रगट होय कर मात जयंती जीवण बाई से यु बोली
मेरी लो तुझमे मिलने से कहलाओगी जीण भवानी
घर घर तेरी पूजा होगी बोली माँ भवरो की रानी
कलयुग में पूजी जाओगी तुम भी बन भवरो की रानी
द्वापर युग में नन्द के घर में इक कन्या ने जन्म लिया था
वासुदेव ने उस कन्या को कृष्ण के बदले बदल दिया था
कन्या रूप में मात जयंती आठवीं बन सन्तान थी आई
कलयुग में माँ जीण भवानी वही जयन्ती बन कर आई
हर्षनाथ ने शिव शंकर को करके तपस्या खूब रिझाया
भोलेजी की कृपा से फिर भैरो रूप उन्ही से पाया
शंकर जी का भवन नीराला हर्षनाम के पर्वत ऊपर
भैरो हर्षनाथ का मंदिर बना हुआ है इस भूमि पर
सच्ची घटना में बतलाऊ सच्चा हाल सुनाऊ सारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
वर्तमान में साक्षात् है विधमान माँ आदि भवानी
शक्ति की कृपा से जीवण कहलाई माँ जीण भवानी
शिव पार्वती रूप तुम्हारा दाहिनी और माँ लक्ष्मी साजे
बाई तरफ में मात शारदा वीणा वादिनी आप विराजे
पाराशर के कुल वंशो को माँ की पूजा का हक़ सारा
जीण भवानी की कृपा से उन सबका चलता है गुजारा
सारे जग में एक अकेली तन्त्र वेद की मात भवानी
भक्तो का कल्याण करे है अलबेली भँवरो की रानी
चमत्कार है देवी तेरा नमस्कार है मेरा
तुझको दास जानकर अपना माता चरणों में रख लेना मुझको
ऊपर काजल शिखर विराजे नीचे भँवरो वाली साजे
बीच में मैया जीण भवानी ड्योढ़ी पे नोबत है बाजे
आठों पहर चौबीसों घन्टे खुला रहे ये माँ का द्वारा
नंगे पैरो दौड़ी आई जिसने मन से नाम पुकारा
ऐसा है दरबार निराला बिन बोले भक्तो की सुनती
बिन माँगे माँ दे देती हैं भक्तो के कष्टों को हरती
निर्धन दर पे दौलत पावे लँगड़ा झटपट दौड़ा आवे
अंधे को आँखे मिल जाती बाँझन पल में बेटा पावे
दीन दयालु भंवरावाली भक्तो की करती रखवाली
ये ही दुर्गा ये ही लक्ष्मी ये ही काली खप्पर वाली
जग में गूँजे नाम तिहारो भक्तो को लागे अति प्यारा
सबसे प्यारा तेरा द्वारा वैभव इस दुनियाँ से न्यारा
मुखमण्डल की आभा भारी अरज करे लाखों नर नारी
भक्तो का कल्याण करें माँ नित की परचा देवे भारी
मनसे जो भी नाम पुकारे कट जाती है विपदा सारी
भक्तो के दुखड़े हर लेती विघ्न हरण माँ मंगलकारी
सवामणी का भोग लगे है सेवक जन गुणगान करे है
शरणागत की लाज रखे माँ भक्तो का उद्धार करे है
खीर चूरमा और नारियल हलवा पूड़ी भोग है प्यारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
पाराशर सारे मिल करके चैत के नवरात्रो के आगे
जीण भवानी का न्योता ले हर्षनाथ के पास में जाते
दाल चरमा बाटी की वो सवामणी जाकर करवाते
न्यौता देकर हर्षनाथ को सारे मिलकर रात जगाते
नवरात्रों में जीण धाम में भारी भीड़ लगेगी भेरों
आकर उसको आप सम्भालो न्यौता तुम माँ का स्वीकारो
आशविंन चैत के नोरातो में लगता माँ का मेला भारी
दर्शन माँ का करने आते देश देशावर से नर नारी
गठजोड़े से जात लगाये बच्चों माँ मुण्डन करवाये
तरह तरह की मनोकामना चौखट पे पूरी हो जाये
नंगे पैरों चल कर आते मन्दिर पे निशान चढ़ाते
भंवरा वाली जीण भवानी मैया की वो किरपा पाते
जै जैकार लगाते सारे बच्चे बूढ़े नर और नारी
माता का गुणगान करे है मिल कर के सब बारी बारी
हरियाणा के नारनोल से बत्तिसी का संध है आता
षष्ठी शुक्ला चैत में भक्तो लिए मशाल हाथ में आता
बारह बजे अधरात्रि में इक्कीस सेवक चलकर आते
नंगी तलवारों को थामे सीधे माँ के मंड में जाते
तीन पुजारी मंड में उस पल माँ की सेवा में है रहते
धोक लगा चरणों में सारे जाकर अपना शीश झुकाते
मंड के पीछे पुजारी मिल के उनको बाना देकर आये
हारी बीमारी में वो बाना पीछे उनकी लाज बचाए
महासष्टमी के दिन सेवक माता की फिर रात जागते
मीठे मीठे भाव भक्ति के भजनों की बरसात कराते
महा- अष्टमी के दिन सारे चरणों में जा धोक लगाते
माता का वो कर भंडारा खीर चूरमा भोग लगाते
कलकत्ता से नवरात्रों में कई समिति दर पर जाती
गोरिया मोड़ से पैदल चल कर माता का निशान चढ़ाती
विप्रजनो और कन्याओं के सारे मिलकर चरण धुलाये
बड़े प्रेम और श्रद्धा से फिर उन सबको वो भोज कराते
टोले के टोले दर आते मीठे मीठे भजन सुनाते
जय माँ जीण के जयकारों से धरती अम्बर है गुजाते
कहते है माँ नवरात्रों में सबकी इच्छा पूरण करती
दर पे आये हर सेवक की जीण भवानी झोली भरती
खोल खज़ाना माल लुटाती भक्तो के भण्डार है भरती
सेवक इतना पाते उनकी झोली भी छोटी पड़ जाती
अपने भक्तो की रखवाली करती है माँ भंवरा वाली
दुष्टो को ये मार भगाये भक्तो का हित करने वाली
माँ का नाम बड़ा ही प्यारा दुःखडो से मिलता छुटकारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
सर्वसुहागण तुझे मनाती हाथो से माँ तुझे सजाती
लाल चुनड़ी चूड़ा मेहँदी रोली मोली भेंट चढ़ाती
लाल फूल के गजरे सोहे सोणा सा सिणगार भवानी
सांची है सकलाई तेरी साँचा है दरबार भवानी
जीण जीण जो नाम पुकारे उसको तू संकट से उबारे
हृदय बीच बसाकर देखो हो जायेंगे वारे न्यारे
सभा मंड में मात विराजे सिर सोने का छत्र साजे
लाल ध्वजा तेरे मंड पे फहरे सात कलश तेरे शिखर पे साजे
कानो में तेरे कुण्डल साजे शीश बोरला सजे सुहाना
हाथो में त्रिशूल भवानी गल मोतियन का हार सुहाना
हाथो मेंहन्दी रची सुरंगी माँ का मुखड़ा दम दम दमके
लाल चुनरियाँ चमचम चमके नथली में माँ हिरा चमके
सिन्दूरी माँ तिलक लगा है छप्पन भोग का थाल सजा है
महक रहा दरबार तुम्हारा इत्र का अंबार लगा है
सिंहासन पर आप विराजो सेवक चॅवर ढुलाये माता
देख देख श्रंगार तुम्हारा सेवक लेत बुलाये माता
लाल जवा की माला सोहे हीरा पन्ना दम-दम दमके
हार बासीको गले में सोहे माथे पे तेरे बिन्दिया चमके
ढोल नगाड़े दर पे बाजे भक्तो की माँ भीड़ बड़ी है
दोनों हाथ पसारे मैया दुनिया तेरे द्वारा खड़ी है
मुखड़े पे है तेज निराला सिंह पीठ पर आप विराजे
नैनो से तेरे ममता बरसे दर्शन से माँ संकट भाजे
अदभुत है सिणगार भवानी प्यारा सा है निखार भवानी
पल भर भी आँखे ना हटती सेवक रहे निहार भवानी
सज के मैया यूँ बैठी है मानो जेसे कोई शक्ति
भक्त करे अरदास आपसे दे दो माँ हम सबको भक्ति
तेरी ममता हम बच्चों को यूँ ही हर दम मिलती जाये
जन्म जन्म तक जीण भवानी तेरी कृपा हम सब पाये
सुन्दर ये श्रृंगार तुम्हारा हम सबको लगता माँ प्यारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
पूजन थाल सजा कर माता आज आरती तेरी उतारूँ
द्वार खड़ा माँ तेरा बालक सोणी मूरत तेरी निहारूँ
मैया तुझको तिलक लगा कर हाथो में चूड़ा पहनाऊँ
लाल सुरंगी मेंहन्दी तेरे हाथो में माँ आज रचाऊँ
जवा कुसूम के फूलो से माँ प्यारा सा इक हार बनाऊँ
लाल चुनरिया तारो वाली माता तुझको आज उढ़ाऊँ
भाव भरी ये लाल चुनरिया अम्बर से सजकर है आई
सूरज चाँद सितारों की माँ किरणें इसमें आन समाई
ब्रम्हा जी ने बड़े चाव से बुनकर के इक पोत बनाया
विष्णु जी ने बड़े प्रेम से निज हाथो से इसे सजाया
गणेश को लिए साथ में भोले पार्वती भी आये
श्री आज जरा इसे मान से ओढ़ो इन्दर देव गण सभी मनाये
लम्पी लूमा लगी सुरंगी भाव भरी ये चुनड़ ओढ़ो
मुझको अपना जान भवानी माँ बेटे का रिश्ता जोड़ो
इन्द्र धनुष के साथ रंगों से रंगी चुनरिया लाये माता
बड़े प्रेम से सारे सेवक तुझको आज उढाये माता
सबका तूने मान बढ़ाया मुझको ना बिसराना माता
सरण तुम्हारी आन पड़ा हूँ यूँ ही ना ठुकराना माता
तेरी कृपा जिस पर होवे चमके है किस्मत का तारा
जब जब तेरा नाम पुकारा तूने आकर दिया सहारा
ममता की माँ शीतल छाया आज मुझे भी दे देना तूम
चरणों में दे मुझे ठिकाना सरण तुम्हारी ले लेना तुम
ख़ाली झोली लेकर माता द्वार तुम्हारे बेटा आया
पलक झपकते भर जायेगी जान गया में तेरी माया
भाव भरे ना भक्ति आई मेरे पापी मन के अन्दर
दया करो बन जाये इसमें तेरा प्यारा सा इक मंदिर
पूण्य आत्माओं के घर में रहती हो तुम सदा भवानी
तेरी कृपा से ही जग सारा रहता है खुशहाल भवानी
मंगल करणी हे दुःख हरणी हम को है आधार तुम्हारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
नमो नमो हे जीण भवानी नमो नमो हे अंबे रानी
तीनो लोकों में ना दूजा मैया तेरा कोई सानी
मन मोहक है रूप तुम्हारा साँचा है माँ नाम तुम्हारा
जीण धाम की हे महारानी सिद्धपीठ है धाम तुम्हारा
अन्नपूर्णा अन्न की दाता धन वैभव की लक्ष्मी माता
ज्ञान बुद्दि का रूप शारदे चण्डी रूप में दुर्गा माता
हिंगलाज में आप भवानी महिमा तेरी किसने जानी
सिंह सवारी करती माता तुमसा दूजा कोई ना दानी
नमन् है तुमको माँ बाह्यणी नमन है तुमको है रुद्राणी
शत् शत् नमन हमारा तुमको नमन है तुमको जग कल्याणी
सुख सम्पति की तुम हो दाता नमस्कार हे भाग्य विधाता
बल बुद्दी विधा की देवी मातृ रूप में तुझे मनाता
कृपा करो हे मात भवानी खोल मेरी तकदीर का ताला
शरणागत् को तूने माता सारी विपदाओं से टाला
ऐसा दो वरदान भवानी जन्म जन्म में तुझको पाऊँ
जब तक सांस चले ये मेरी मैया तेरी महिमा गाऊँ
जग की माया मुझे सताये रह रह करके मुझे डराये
तेरा ध्यान धरूँ जब माता आकर ये बाधा पहुँचाये
मुझको माँ दुःखडो ने घेरा तुम बिन कौन यहाँ पर मेरा
तुम हीं आकर राह दिखाओ छाया है घनघोर अँधेरा
मैया मैया आज पुकारूँ सुनले करुण पुकार भवानी
आजा मुझको गले लगाले थोडा सा दे प्यार भवानी
धन दौलत ना पास में मेरे दो आँसू में भेंट में लाया
माना बिल्कुल नालायक हूँ फिर भी में हूँ लाल तुम्हारा
बिन तेरे अब कौन सुने माँ आजा सुनले हाल हमारा
सेवा पूजा कुछ ना जाने छोटा सा ये दास भवानी
भूल चूक की माफ़ी देना तुमसे है अरदास भवानी
मन मंदिर में मूरत तेरी आज बसा कर दौड़ा आया
चरणों में बस बेठा रहूँ मेंमन में मेरे आस यही है
निर्मोही दुनिया की मुझको अब कुछ परवाह नहीं है
अपनों ने ही मुझे सताया गैरो ने माँ खूब रुलाया
आखिर थक कर जीण भवानी शरण तिहारी लेने आया
पाप की गठरी सिर पर लादे भटक रहा हूँ जग जगंल में
जूझ रहा पतवार लिये माँ मोह माया के इस दंगल में
जितने तारे नील गगन में चाहे उतने शत्रु होवे
तेरी दया हो जिस पर माता उसका बाल ने बाँका होवे
बावन भेरों चौसठ योगिनी आगे भैरू नृत्य करत है
बह्मा विष्णु शिव शंकर माँ हर पल तेरा ध्यान धरत है
तू ही काली तू जगदम्बा ये सृष्टि है खेल तुम्हारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
कुल की देवी जीण भवानी मन इच्छा माँ पूरी करना
दास खड़ा अरदास गुजारे मान हमारा तुम रख लेना
ऊँचे आसन आप विराजो गंगा जल से चरण धुलाऊँ
रुखा सुखा पास जो मेरे भोग लगा कर भोग में पाऊ
धन दौलत ना पास में मेरे सर्दा चाहे जितनी लेना
मन में मेरे भाव भरे है आकर माता तुम पढ़ लेना
डूब न जाये नैया मेरी आकर तुम पतवार सम्भालो
बीच भँवर में नाव हमारी आकर के माँ इसे निकालो
माना मैया में पापी हूँ फिर भी मेरी विनती सुनना
भूल चूक जो होवे मुझसे उसकी लाज सदा तुम रखना
अपनी शरण में लेना मैया मुझको ना बिसराना मैया
तेरे बिना है जीण भवानी नहीं ठिकाना दूजा मैया
आदिशक्ति हे जीण भवानी सारा जग माँ तुझको ध्याये
शिव शंकर भी आदि देव की तुझसे ही माँ पदवी पाये
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे शिव शंकर तेरा ध्यान धरे है
इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरतीचंवर कुबेर ढुलाय रहे है
तुम ही हो सर्वस्व हे जननी सारी दुनिया तेरी माया
चारों धाम तेरे चरणों में तुझमे ह बह्ममंड समाया
माना मै नालायक हूँ माँ त्याग ना देना मुझको माता
पूत कपूत तो हो सकता है माता हुई ना कभी कुमाता
तेरे जैसी मैया पाकर बालक तेरी शरण में आया
आँचल में माँ आज छिपाले सारी दौलत आज मै पाया
जिस घर में हो कृपा तुम्हारी उस घर कोई कमी ना आवे
युगों युगों तक जीण भवानी वो प्राणी जग से तर जावे
जीण नाम का जाप करू तो जीवन में मधुपाक बनाऊँ
ऐसा दो वरदान भवानी हर पल तेरा ही गुण गाऊँ
सुदी अष्टमी - नवमी को माँ जो कोई लेता ज्योत तुम्हारी
प्रगट होय कर मात भवानी मन इच्छा फल तू दे जाती है
रोज नियम से पाठ करे जो उसका पल में कष्ट टलेगा
ग्यारह पाठ करे जो कोई मन इच्छा फल उसे मिलेगा
यह शत पाठ करे जो प्राणी भव सागर से तर जायेगा
जीण भवानी महर करेगी दामन उसका भर जायेगा
स्नान ध्यान कर धूप दीप धर जो ये मंगल पाठ करेगा
हर्ष कहे माँ तेरी दया से उस नर का भण्डार भरेगा
दुःख दारिद्र पास नहीं आते शक्ति पाठ जहाँ हो तेरा
जिस घर में माँ आप विराजो करती लक्ष्मी वहाँ बसेरा
कलम विराजी मात शारदा मन बुद्धि को चिन्तन दीन्हा
मंगल पाठ भवानी तेरे हर्ष भक्त ने पूरा कीन्हा
मंगल पाठ करे जो कोई निषचय हो जावे भव पारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्धपीठ काजल शिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरण करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माँहि जो मेरी मैया मेट न पाई
मैया जीण की ज्योत ले करेगा जो ये पाठ भंवरा वाली की कृपा से सदा रहेंगे ठाठ
लेखक :- Traditional
Vighn Haraṇ Maagal Karan Gauri Sut Gaṇaraj
Kanṭh Virajo Sharadaan Bachao Laj
Mat Pita Gurudev Ke Dharu Charaṇ Mein Dhyan
Kuladevi Maa Jiṇ Bhavani Lakho Lakh Praṇam
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Nam Jape Maa Khush Ho Jave Sankaṭ Har Leti Hain Sara
Adishakti Maa Jiṇ Bhavani Mahima Maa Ki Kisane Jani
Maagalapaṭh Karun Mai Tera Karo Kṛpa Maa Jiṇ Bhavani
Sanjh Savere Tujhe Maaaun Charaṇo Mein Main Shish Navaun
Teri Daya Se Bhamvaravali Main Apana Samsar Chalaun
Harshanath Ki Bahana Pyari Jivaṇ Bai Nam Tumhara
Goriya Ganv Se Dakshiṇ Mein Hai Sundar Pyara Dham Tumhara
Purv Mukh Maadir Hai Pyara Bhanvaravali Mat Tumhara
Tin Or Se Parvat Mala Sancha Hai Darabar Tumhara
Ashṭ Bhujaen Mat Tumhari Mukh Maaḍal Par Tej Nirala
Akhanḍ Jyoti Baraso Se Jalati Jiṇ Bhavani Hai Pratipala
Ek Ghrit Aur Do Hai Tel Ke Tin Dip Har Pal Hain Jalate
Mugal Kal Ke Pahale Se Hi Jyoti Akhanḍ Hain Tino Jalate
Ashṭam Sadi Mein Mat Tumhare Maadir Ka Nirmaṇ Hua Hai
Bhagaton Ki Shraddha Aur Nishṭha Ka Jivant Pramaṇ Hua Hai
Devalay Ki Chhate Divare Karigari Ka Hai Ik Darpaṇ
Tantr Tapasvi Vam Maragi Ke Chitro Ka Anupam Chitraṇ
Shital Jal Ke Amṛt Se Do Kal Kal Karate Jharane Bahate
Ek Kuṇḍ Hai Isi Bhumi Par Jogi Tal Jise Sab Kahate
Desh Nikala Mila Jo Unako Paṇḍu Putr Yahan Par Aye
Isi Dhara Par Kuchh Din Rahakar Vo Apana Banavas Bitaye
Bade Bade Balashali Bhi Maa Akar Dar Pe Shish Jhukaye
Garv Kare Jo Tere Age Pal Bhar Mein Vo Munh Ki Khae
Mugalon Ne Jab Kari Chadhai Lakho Lakho Bhanvare Chhode
Chhinn Vichhinn Kiye Sena Ko Mugalon Ke Abhimaa Ko Tode
Nange Pair Tere Dar Pe Chal Ke Aurangajeb Tha Aya
Akhan Jyot Ki Rit Chalayi Charaṇon Mein Maa Shish Navaya
Surya Upasak Jayadev Ji Raj Navalagadh Mein Karate The
Bhamvara Vali Maa Ki Puja Roj Niyam Se Vo Karate The
Apani Donon Rani Ke Sang Desh Nikala Mila Tha Unako
Pahunch Gae Kannauj Nagar Mein Jayachand Ne Vahan Sharaṇ Di Unako
Kurukshetr Ke Yuddh Se Pahale Kali Ne Hunkar Bhari Thi
Bhamvaravali Ban Kankali Dan Lene Ko Nikal Padi Thi
Sari Praja Ke Hit Ke Khatir Jagadev Ne Shish Diya Tha
Shish Utar Ke Kankali Ke Shri Charaṇon Mein Chadha Diya Tha
Bhamvara Vali Ki Kirapa Se Jivaṇ Usane Saphal Banaya
Mata Ke Charaṇon Mein Viraje Shish Ka Dani Vo Kahalaya
Sundar Nagari Jiṇ Tumhari Sundar Tera Bhavan Nirala
Yahan Bane Vishram Gṛho Mein Kuṇḍi Lage Lage N Tala
Karuṇamayi Maa Jiṇ Bhavani Jo Bhi Tere Dham Na Aya
Chahe Dekha Ho Jag Sara Jivaṇ Usane Vyarth Gamvaya
Adi Kal Se Hi Bhagaton Ne Vaishṇo Rup Mein Maa Ko Dhyaya
Vaishṇo Devi Jiṇ Bhavani Ki Hai Sare Jag Mein Maya
Durga Rup Mein Devi Maa Ne Mahishasur Ka Vadh Kiya Tha
Kali Rup Mein Sab Devo Ne Jiṇ Ka Phir Ahvan Kiya Tha
Sabhi Devataon Ne Milakar Kali Rup Mein Maa Ko Dhyaya
अपने हांथो से सुर गणों ने माँ को मदिरा पान कराया
वर्त्तमान में वैष्णो रूप में माँ को ध्याये ये जग सारा
जीण जीण भज बारम्बारा हर संकट का हो निस्तारा
सिद्ध पीठ काजल सिखर बना जीण का धाम
नित की परचा देत है पूरन करती काम
मंगल भवन अमंगल हारी जीण नाम होता हितकारी
कौन सो संकट है जग माहि जो मेरी मैया मेट ना पाई
माला बाबा अर्चन पूजा,मात जयंती की करते थे
पाराशर ब्राह्मण कुल-वंशी देवी की सेवा करते थे
माला बाबा के सेवा काल में,वाम मार्गी यहाँ पे आये
अखंड-धूनी सिद्ध पीठ के,निकट में ही चालु करवाये
कई वर्षो तक वाम-मार्गी जीण धाम में समय बिताये
पुरी सम्प्रदाय के महंत जी,उन सबके सरदार कहाये
जीण धाम से वाम-मार्गी,कालान्तर में कूच किये थे
जाते हुए माला बाबा को अखंड-धूनी सौंप गए थे
कपिल मुनि भी उसी काल में जीण धाम में आन पधारे
घोर तपस्या करी वहां पर,पर्वत से निकले जल धारे
Kapil Dhar Ki Vah Jal-Dhara,Kuṇḍ Rup Mein Aj Viraje
Usi Kuṇḍ Ke Jal Se Pujari,Maiya Ko Snan Karate
Adi Kal Ki Sachchi Ghaṭana,Bhagaton Tumako Aj Sunaun
Jivaṇ Bai Harshanath Ke Jivan Ka Vṛttant Sunaun
Rajasthan Ke Jila Churu Mein,Ghanghu Nam Ka Ek Gram Tha
Chauhanon Ke Ṭhakur Raja Gango Sinh Ka Vahan Raj Tha
Mala Pujari Ko Darshan De,Mat Jayanti Ik Din Boli
Jiṇ Rup Mein Main Pragaṭungi,Unase Sachcha Bhed Ye Kholi
Jivaṇ-Bai Nam Ki Kanya,Gango Sinh Ke Ghar Janmegi
Meri Shakti Se Kalayug Mein Ghar Ghar Usaki Puja Hogi
Ik Din Raja Gango Sinh Ji Khelan Ko Shikar Gae The
Vahan Lohagar Ji Ke Pas Mein Pari Se Naina-Char Hue The
Sundarata Se Maatr-Mugdh Ho,Gango Sinh Ji Pari Se Bole
Shadi Karana Chanhu Tumase,Tu Meri Ardhangini Ho Le
Pari Ye Boli,Suno He Raja,Mujhase Mera Bhed Na Lena
Agar Bhed Ki Bat Karoge,Phir Pichhe Tum Mat Pachhatana
Shart Ye Meri Dhyan Se Sun Lo,Jab Bhi Mere Kaksh Mein Ao
Amdar Ane Se Pahale Hi,Shayan Kaksh Ko Tum Khaṭakao
Shart Maa Kar Gango Sinh Ne Pari Ke Sang Mein Byah Rachaya
Prem Aur Vishvas Ke Bal Pe Apana Jivan Rath Chalaya
Pari Ki Kokh Se Jivaṇ Bai Harshanath Donon The Janme
Bada Prem Apas Mein Rakhate,Bhai Bahana Apane Maa Mein
Maa Ki Komal Jivaṇ Bai,Sachchi Sidhi Bholi Bhali
Harshanath Ne Nij Bahana Ki Koi Bat Kabhi Na Ṭali
Ik Din Raja Gango Sinh Ji Pari Se Milane Ghar Mein Aye
Sidhe Shayan Kaksh Ja Pahunche,Bina Dvar Ko Hi Khaṭakae
Shayan Kaksh Ke Amdar Jakar Dekh Najara Vo Chakarae,
Pari Bani Thi Vahan Singhani,Gango Sinh Ji Maa Mein Ghabaraye
Pari Yun Boli,Suno He Rajan,Bhed Mera Tum Jan Gae Ho,
Ab Tum Mujh Se Mil Na Sakoge,Vada Apana Bhul Gae Ho
Shart Todakar Tumaae Rajan,Vade Ka Apamaa Kiya Hai
Itana Kahakar Pari Ne Jhaṭapaṭ Indr-Lok Prasthan Kiya Hai
Kuchh Din Unake Sath Mein Rahakar,Gango Sinh Paralok Sidhare
Bade Hue The Phir Vo Donon,Ban Ke Ik Duje Ke Sahare
Harshanath Ne Byah Rachaya,Sundar Bhavaj Ghar Mein Ai
Pyari Bhabhi Ko Pakar Vo Maa Mein Phuli Na Samayi
Bhai Bahan Ka Pyar Anokha,Bhabhi Ko Bilakul Na Bhaya
Phuṭ Ḍalane Unake Maa Mein,Bhavaj Ne Ik Jal Bichhaya
Jiṇ Bhavani Ke Udgam Ka Sachcha Hal Kahun Main Sara,
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara,Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddh Piṭh Kajal Vashakhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Puja Det Hai,Puran Karati Kam
Rajaputo Mein Chunaḍi Ka Tab Aisa Chalan Hua Tha Jari
Tij Tyoharo Ke Avasar Par Chunaḍi Lay Uḍhaye Bhai
Harshanath Ki Chunaḍi Dekhakar Bhavaj Boli Karake Bahana
Jivaṇ Ko Yah Baḍi Pasand Hai Yahichunaḍi Mujheuḍhana
Bhole Bhale Harshanath Ne Patni Ki Bato Ko Maaa
Anajan Patni Ki Chalaki Se Bhai Tha Bilakul Anajana
Jiiṇ Ke Sang Agale Hi Vadan Bhabhi Pani Bharane Ai
Bato Hi Bato Meinusane Jiiṇ Ko Yah Bat Batai
Tumase Jyada Tera Bhai Mujhase Prem Kare Hai Jivaṇ
Jivaṇ Ko Vishvas Na Aya Shart Lagi Donon Mein Us Din
Bhabhi Boli Amuk Chunaḍi Agar Mujhako Aj Uḍhaye
Tab Tum Naṇadal Jan Hi Lena Tumasejyada Mujhako Chahe
Honi To Hokar Rahati Hai Donon Pani Bhar Kar Lai
Ghaḍa Utar Ke Harshanath Ne Patni Ko Chunaḍi Oḍhai
Bhari Ṭhes Lagi Jivaṇ Ko Naino Se Bahi Ashrudhara
Ghada Phoḍ Dauḍi Ghaṭi Mein Chhuṭ Gaya Pichhe Jag Sara
Bhai Pichhe Dauḍa Aya Bahana Ko Vo Lakh Maaaya
Lekin Usane Ek N Maai Honi Ne Kya Jal Bichhaya
Ab Bhaiya Mai Ghar Nahi Jati Harshanath Ko Vo Batalati
Mohamaya Sab Chhoḍ Chuki Hun Taj Di Ghar Aur Sakha Sanghati
Parvat Ke Upar Jivaṇ Ne Jakar Itana Nir Bahaya
Nenno Se Jo Kajal Nikala Kajal Shikhar Phir Vahi Kahalaya
Shakti Ki Phir Ghor Tapasya Jivaṇ Bai Karane Lagi
Harshanath Ke Maa Mein Bhakto Shankar Ji Ki Bhakti Jagi
Ulaṭ Dishao Mein Munh Karake Dhor Tapasya Donon Ne Ki
Adi Shakti Maa Bhavara Vali Jivaṇ Ke Sanmukh A Pragaṭi
Pragaṭ Hoy Kar Mat Jayanti Jivaṇ Bai Se Yu Boli
Meri Lo Tujhame Milane Se Kahalaogi Jiṇ Bhavani
Ghar Ghar Teri Puja Hogi Boli Maa Bhavaro Ki Rani
Kalayug Mein Puji Jaogi Tum Bhi Ban Bhavaro Ki Rani
Dvapar Yug Mein Nand Ke Ghar Mein Ik Kanya Ne Janm Liya Tha
Vasudev Ne Us Kanya Ko Kṛshṇ Ke Badale Badal Diya Tha
Kanya Rup Mein Mat Jayanti Aṭhavin Ban Santan Thi Ai
Kalayug Mein Maa Jiṇ Bhavani Vahi Jayanti Ban Kar Ai
Harshanath Ne Shiv Shankar Ko Karake Tapasya Khub Rijhaya
Bholeji Ki Kṛpa Se Phir Bhairo Rup Unhi Se Paya
Shankar Ji Ka Bhavan Nirala Harshanam Ke Parvat Upar
Bhairo Harshanath Ka Maadir Bana Hua Hai Is Bhumi Par
Sachchi Ghaṭana Mein Batalau Sachcha Hal Sunau Sara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Vartamaa Mein Sakshat Hai Vidhamaa Maa Adi Bhavani
Shakti Ki Kṛpa Se Jivaṇ Kahalai Maa Jiṇ Bhavani
Shiv Parvati Rup Tumhara Dahini Aur Maa Lakshmi Saje
Bai Taraph Mein Mat Sharada Viṇa Vadini Ap Viraje
Parashar Ke Kul Vamsho Ko Maa Ki Puja Ka Haka Sara
Jiṇ Bhavani Ki Kṛpa Se Un Sabaka Chalata Hai Gujara
Sare Jag Mein Ek Akeli Tantr Ved Ki Mat Bhavani
Bhakto Ka Kalyaṇ Kare Hai Alabeli Bhanvaro Ki Rani
Chamatkar Hai Devi Tera Namaskar Hai Mera
Tujhako Das Janakar Apana Mata Charaṇon Mein Rakh Lena Mujhako
Upar Kajal Shikhar Viraje Niche Bhanvaro Vali Saje
Bich Mein Maiya Jiṇ Bhavani Ḍyodhi Pe Nobat Hai Baje
Aṭhon Pahar Chaubison Ghanṭe Khula Rahe Ye Maa Ka Dvara
Nange Pairo Daudi Ai Jisane Maa Se Nam Pukara
Aisa Hai Darabar Nirala Bin Bole Bhakto Ki Sunati
Bin Maage Maa De Deti Hain Bhakto Ke Kashṭon Ko Harati
Nirdhan Dar Pe Daulat Pave Langada Jhaṭapaṭ Dauda Ave
Amdhe Ko Ankhe Mil Jati Banjhan Pal Mein Beṭa Pave
Din Dayalu Bhamvaravali Bhakto Ki Karati Rakhavali
Ye Hi Durga Ye Hi Lakshmi Ye Hi Kali Khappar Vali
Jag Mein Gunje Nam Tiharo Bhakto Ko Lage Ati Pyara
Sabase Pyara Tera Dvara Vaibhav Is Duniyan Se Nyara
Mukhamaṇḍal Ki Abha Bhari Araj Kare Lakhon Nar Nari
Bhakto Ka Kalyaṇ Karen Maa Nit Ki Paracha Deve Bhari
Maaase Jo Bhi Nam Pukare Kaṭ Jati Hai Vipada Sari
Bhakto Ke Dukhade Har Leti Vighn Haraṇ Maa Maagalakari
Savamaṇi Ka Bhog Lage Hai Sevak Jan Guṇagan Kare Hai
Sharaṇagat Ki Laj Rakhe Maa Bhakto Ka Uddhar Kare Hai
Khir Churama Aur Nariyal Halava Pudi Bhog Hai Pyara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Parashar Sare Mil Karake Chait Ke Navaratro Ke Age
Jiṇ Bhavani Ka Nyota Le Harshanath Ke Pas Mein Jate
Dal Charama Baṭi Ki Vo Savamaṇi Jakar Karavate
Nyauta Dekar Harshanath Ko Sare Milakar Rat Jagate
Navaratron Mein Jiṇ Dham Mein Bhari Bhid Lagegi Bheron
Akar Usako Ap Sambhalo Nyauta Tum Maa Ka Svikaro
Ashavinn Chait Ke Norato Mein Lagata Maa Ka Mela Bhari
Darshan Maa Ka Karane Ate Desh Deshavar Se Nar Nari
Gaṭhajode Se Jat Lagaye Bachchon Maa Muṇḍan Karavaye
Tarah Tarah Ki Maaokamaaa Chaukhaṭ Pe Puri Ho Jaye
Nange Pairon Chal Kar Ate Maadir Pe Nishan Chadhate
Bhamvara Vali Jiṇ Bhavani Maiya Ki Vo Kirapa Pate
Jai Jaikar Lagate Sare Bachche Budhe Nar Aur Nari
Mata Ka Guṇagan Kare Hai Mil Kar Ke Sab Bari Bari
Hariyaṇa Ke Naranol Se Battisi Ka Sandh Hai Ata
Shashṭhi Shukla Chait Mein Bhakto Lie Mashal Hath Mein Ata
Barah Baje Adharatri Mein Ikkis Sevak Chalakar Ate
Nangi Talavaron Ko Thame Sidhe Maa Ke Maaḍ Mein Jate
Tin Pujari Maaḍ Mein Us Pal Maa Ki Seva Mein Hai Rahate
Dhok Laga Charaṇon Mein Sare Jakar Apana Shish Jhukate
Maaḍ Ke Pichhe Pujari Mil Ke Unako Bana Dekar Aye
Hari Bimari Mein Vo Bana Pichhe Unaki Laj Bachae
Mahasashṭami Ke Din Sevak Mata Ki Phir Rat Jagate
Miṭhe Miṭhe Bhav Bhakti Ke Bhajanon Ki Barasat Karate
Maha- Ashṭami Ke Din Sare Charaṇon Mein Ja Dhok Lagate
Mata Ka Vo Kar Bhanḍara Khir Churama Bhog Lagate
Kalakatta Se Navaratron Mein Kai Samiti Dar Par Jati
Goriya Mod Se Paidal Chal Kar Mata Ka Nishan Chadhati
Viprajano Aur Kanyaon Ke Sare Milakar Charaṇ Dhulaye
Bade Prem Aur Shraddha Se Phir Un Sabako Vo Bhoj Karate
Ṭole Ke Ṭole Dar Ate Miṭhe Miṭhe Bhajan Sunate
Jay Maa Jiṇ Ke Jayakaron Se Dharati Ambar Hai Gujate
Kahate Hai Maa Navaratron Mein Sabaki Ichchha Puraṇ Karati
Dar Pe Aye Har Sevak Ki Jiṇ Bhavani Jholi Bharati
Khol Khazana Mal Luṭati Bhakto Ke Bhaṇḍar Hai Bharati
Sevak Itana Pate Unaki Jholi Bhi Chhoṭi Pad Jati
Apane Bhakto Ki Rakhavali Karati Hai Maa Bhamvara Vali
Dushṭo Ko Ye Mar Bhagaye Bhakto Ka Hit Karane Vali
Maa Ka Nam Bada Hi Pyara Duahkhaḍo Se Milata Chhuṭakara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Sarvasuhagaṇ Tujhe Maaati Hatho Se Maa Tujhe Sajati
Lal Chunadi Chuda Mehandi Roli Moli Bhenṭ Chadhati
Lal Phul Ke Gajare Sohe Soṇa Sa Siṇagar Bhavani
Sanchi Hai Sakalai Teri Sancha Hai Darabar Bhavani
Jiṇ Jiṇ Jo Nam Pukare Usako Tu Sankaṭ Se Ubare
Hṛday Bich Basakar Dekho Ho Jayenge Vare Nyare
Sabha Maaḍ Mein Mat Viraje Sir Sone Ka Chhatr Saje
Lal Dhvaja Tere Maaḍ Pe Phahare Sat Kalash Tere Shikhar Pe Saje
Kano Mein Tere Kuṇḍal Saje Shish Borala Saje Suhana
Hatho Mein Trishul Bhavani Gal Motiyan Ka Har Suhana
Hatho Meinhandi Rachi Surangi Maa Ka Mukhada Dam Dam Damake
Lal Chunariyan Chamacham Chamake Nathali Mein Maa Hira Chamake
Sinduri Maa Tilak Laga Hai Chhappan Bhog Ka Thal Saja Hai
Mahak Raha Darabar Tumhara Itr Ka Ambar Laga Hai
Sinhasan Par Ap Virajo Sevak Chavar Ḍhulaye Mata
Dekh Dekh Shrangar Tumhara Sevak Let Bulaye Mata
Lal Java Ki Mala Sohe Hira Panna Dam-Dam Damake
Har Basiko Gale Mein Sohe Mathe Pe Tere Bindiya Chamake
Ḍhol Nagade Dar Pe Baje Bhakto Ki Maa Bhid Badi Hai
Donon Hath Pasare Maiya Duniya Tere Dvara Khadi Hai
Mukhade Pe Hai Tej Nirala Sinh Piṭh Par Ap Viraje
Naino Se Tere Mamata Barase Darshan Se Maa Sankaṭ Bhaje
Adabhut Hai Siṇagar Bhavani Pyara Sa Hai Nikhar Bhavani
Pal Bhar Bhi Ankhe Na Haṭati Sevak Rahe Nihar Bhavani
Saj Ke Maiya Yun Baiṭhi Hai Maao Jese Koi Shakti
Bhakt Kare Aradas Apase De Do Maa Ham Sabako Bhakti
Teri Mamata Ham Bachchon Ko Yun Hi Har Dam Milati Jaye
Janm Janm Tak Jiṇ Bhavani Teri Kṛpa Ham Sab Paye
Sundar Ye Shrṛngar Tumhara Ham Sabako Lagata Maa Pyara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Pujan Thal Saja Kar Mata Aj Arati Teri Utarun
Dvar Khada Maa Tera Balak Soṇi Murat Teri Niharun
Maiya Tujhako Tilak Laga Kar Hatho Mein Chuda Pahanaun
Lal Surangi Meinhandi Tere Hatho Mein Maa Aj Rachaun
Java Kusum Ke Phulo Se Maa Pyara Sa Ik Har Banaun
Lal Chunariya Taro Vali Mata Tujhako Aj Udhaun
Bhav Bhari Ye Lal Chunariya Ambar Se Sajakar Hai Ai
Suraj Chand Sitaron Ki Maa Kiraṇen Isamein An Samai
Bramha Ji Ne Bade Chav Se Bunakar Ke Ik Pot Banaya
Vishṇu Ji Ne Bade Prem Se Nij Hatho Se Ise Sajaya
Gaṇesh Ko Lie Sath Mein Bhole Parvati Bhi Aye
Shri Aj Jara Ise Maa Se Odho Indar Dev Gaṇ Sabhi Maaaye
Lampi Luma Lagi Surangi Bhav Bhari Ye Chunad Odho
Mujhako Apana Jan Bhavani Maa Beṭe Ka Rishta Jodo
Indr Dhanush Ke Sath Rangon Se Rangi Chunariya Laye Mata
Bade Prem Se Sare Sevak Tujhako Aj Uḍhaye Mata
Sabaka Tune Maa Badhaya Mujhako Na Bisarana Mata
Saraṇ Tumhari An Pada Hun Yun Hi Na Ṭhukarana Mata
Teri Kṛpa Jis Par Hove Chamake Hai Kismat Ka Tara
Jab Jab Tera Nam Pukara Tune Akar Diya Sahara
Mamata Ki Maa Shital Chhaya Aj Mujhe Bhi De Dena Tum
Charaṇon Mein De Mujhe Ṭhikana Saraṇ Tumhari Le Lena Tum
Khaali Jholi Lekar Mata Dvar Tumhare Beṭa Aya
Palak Jhapakate Bhar Jayegi Jan Gaya Mein Teri Maya
Bhav Bhare Na Bhakti Ai Mere Papi Maa Ke Andar
Daya Karo Ban Jaye Isamein Tera Pyara Sa Ik Maadir
Puṇy Atmaon Ke Ghar Mein Rahati Ho Tum Sada Bhavani
Teri Kṛpa Se Hi Jag Sara Rahata Hai Khushahal Bhavani
Maagal Karaṇi He Duahkh Haraṇi Ham Ko Hai Adhar Tumhara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Namo Namo He Jiṇ Bhavani Namo Namo He Ambe Rani
Tino Lokon Mein Na Duja Maiya Tera Koi Sani
Maa Mohak Hai Rup Tumhara Sancha Hai Maa Nam Tumhara
Jiṇ Dham Ki He Maharani Siddhapiṭh Hai Dham Tumhara
Annapurṇa Ann Ki Data Dhan Vaibhav Ki Lakshmi Mata
Jñan Buddi Ka Rup Sharade Chaṇḍi Rup Mein Durga Mata
Hingalaj Mein Ap Bhavani Mahima Teri Kisane Jani
Sinh Savari Karati Mata Tumasa Duja Koi Na Dani
Namaa Hai Tumako Maa Bahyaṇi Namaa Hai Tumako Hai Rudraṇi
Shat Shat Namaa Hamara Tumako Namaa Hai Tumako Jag Kalyaṇi
Sukh Sampati Ki Tum Ho Data Namaskar He Bhagy Vidhata
Bal Buddi Vidha Ki Devi Matṛ Rup Mein Tujhe Maaata
Kṛpa Karo He Mat Bhavani Khol Meri Takadir Ka Tala
Sharaṇagat Ko Tune Mata Sari Vipadaon Se Ṭala
Aisa Do Varadan Bhavani Janm Janm Mein Tujhako Paun
Jab Tak Sans Chale Ye Meri Maiya Teri Mahima Gaun
Jag Ki Maya Mujhe Sataye Rah Rah Karake Mujhe Ḍaraye
Tera Dhyan Dharun Jab Mata Akar Ye Badha Pahunchaye
Mujhako Maa Duahkhaḍo Ne Ghera Tum Bin Kaun Yahan Par Mera
Tum Hin Akar Rah Dikhao Chhaya Hai Ghanaghor Andhera
Maiya Maiya Aj Pukarun Sunale Karuṇ Pukar Bhavani
Aja Mujhako Gale Lagale Thoḍa Sa De Pyar Bhavani
Dhan Daulat Na Pas Mein Mere Do Ansu Mein Bhenṭ Mein Laya
Maaa Bilkul Nalayak Hun Phir Bhi Mein Hun Lal Tumhara
Bin Tere Ab Kaun Sune Maa Aja Sunale Hal Hamara
Seva Puja Kuchh Na Jane Chhoṭa Sa Ye Das Bhavani
Bhul Chuk Ki Mafi Dena Tumase Hai Aradas Bhavani
Maa Maadir Mein Murat Teri Aj Basa Kar Dauda Aya
Charaṇon Mein Bas Beṭha Rahun Meinmaa Mein Mere As Yahi Hai
Nirmohi Duniya Ki Mujhako Ab Kuchh Paravah Nahin Hai
Apanon Ne Hi Mujhe Sataya Gairo Ne Maa Khub Rulaya
Akhir Thak Kar Jiṇ Bhavani Sharaṇ Tihari Lene Aya
Pap Ki Gaṭhari Sir Par Lade Bhaṭak Raha Hun Jag Jagaml Mein
Jujh Raha Patavar Liye Maa Moh Maya Ke Is Dangal Mein
Jitane Tare Nil Gagan Mein Chahe Utane Shatru Hove
Teri Daya Ho Jis Par Mata Usaka Bal Ne Banka Hove
Bavan Bheron Chausaṭh Yogini Age Bhairu Nṛty Karat Hai
Bahma Vishṇu Shiv Shankar Maa Har Pal Tera Dhyan Dharat Hai
Tu Hi Kali Tu Jagadamba Ye Sṛshṭi Hai Khel Tumhara
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Kul Ki Devi Jiṇ Bhavani Maa Ichchha Maa Puri Karana
Das Khada Aradas Gujare Maa Hamara Tum Rakh Lena
Unche Asan Ap Virajo Ganga Jal Se Charaṇ Dhulaun
Rukha Sukha Pas Jo Mere Bhog Laga Kar Bhog Mein Pau
Dhan Daulat Na Pas Mein Mere Sarda Chahe Jitani Lena
Maa Mein Mere Bhav Bhare Hai Akar Mata Tum Padh Lena
Ḍub N Jaye Naiya Meri Akar Tum Patavar Sambhalo
Bich Bhanvar Mein Nav Hamari Akar Ke Maa Ise Nikalo
Maaa Maiya Mein Papi Hun Phir Bhi Meri Vinati Sunana
Bhul Chuk Jo Hove Mujhase Usaki Laj Sada Tum Rakhana
Apani Sharaṇ Mein Lena Maiya Mujhako Na Bisarana Maiya
Tere Bina Hai Jiṇ Bhavani Nahin Ṭhikana Duja Maiya
Adishakti He Jiṇ Bhavani Sara Jag Maa Tujhako Dhyaye
Shiv Shankar Bhi Adi Dev Ki Tujhase Hi Maa Padavi Paye
Brahma Ved Padhe Tere Dvare Shiv Shankar Tera Dhyan Dhare Hai
Indr Kṛshṇ Teri Kare Aratichamvar Kuber Ḍhulay Rahe Hai
Tum Hi Ho Sarvasv He Janani Sari Duniya Teri Maya
Charon Dham Tere Charaṇon Mein Tujhame H Bahmamaaḍ Samaya
Maaa Mai Nalayak Hun Maa Tyag Na Dena Mujhako Mata
Put Kaput To Ho Sakata Hai Mata Hui Na Kabhi Kumata
Tere Jaisi Maiya Pakar Balak Teri Sharaṇ Mein Aya
Anchal Mein Maa Aj Chhipale Sari Daulat Aj Mai Paya
Jis Ghar Mein Ho Kṛpa Tumhari Us Ghar Koi Kami Na Ave
Yugon Yugon Tak Jiṇ Bhavani Vo Praṇi Jag Se Tar Jave
Jiṇ Nam Ka Jap Karu To Jivan Mein Madhupak Banaun
Aisa Do Varadan Bhavani Har Pal Tera Hi Guṇ Gaun
Sudi Ashṭami - Navami Ko Maa Jo Koi Leta Jyot Tumhari
Pragaṭ Hoy Kar Mat Bhavani Maa Ichchha Phal Tu De Jati Hai
Roj Niyam Se Paṭh Kare Jo Usaka Pal Mein Kashṭ Ṭalega
Gyarah Paṭh Kare Jo Koi Maa Ichchha Phal Use Milega
Yah Shat Paṭh Kare Jo Praṇi Bhav Sagar Se Tar Jayega
Jiṇ Bhavani Mahar Karegi Damaa Usaka Bhar Jayega
Snan Dhyan Kar Dhup Dip Dhar Jo Ye Maagal Paṭh Karega
Harsh Kahe Maa Teri Daya Se Us Nar Ka Bhaṇḍar Bharega
Duahkh Daridr Pas Nahin Ate Shakti Paṭh Jahan Ho Tera
Jis Ghar Mein Maa Ap Virajo Karati Lakshmi Vahan Basera
Kalam Viraji Mat Sharada Maa Buddhi Ko Chintan Dinha
Maagal Paṭh Bhavani Tere Harsh Bhakt Ne Pura Kinha
Maagal Paṭh Kare Jo Koi Nishachay Ho Jave Bhav Para
Jiṇ Jiṇ Bhaj Barambara Har Sankaṭ Ka Ho Nistara
Siddhapiṭh Kajal Shikhar Bana Jiṇ Ka Dham
Nit Ki Paracha Det Hai Puraṇ Karati Kam
Maagal Bhavan Amaagal Hari Jiṇ Nam Hota Hitakari
Kaun So Sankaṭ Hai Jag Maahi Jo Meri Maiya Meṭ N Pai
Maiya Jiṇ Ki Jyot Le Karega Jo Ye Paṭh Bhamvara Vali Ki Kṛpa Se Sada Rahenge Ṭhaṭh
Writer :- Traditional