Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:18:14 5+ Views

Meerabai Ki Katha

Super Hit Devotional track Meerabai Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Meerabai Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय जनों प्रेम से बोलिए कृष्ण कन्हैया लाल की जय,‌‌‌ संत मीराबाई की जय भक्तों आज हम
आपको कृष्ण की अनन्य भक्त तथा भक्ती काल की ऐसी संत की संगीतमय जीवन गाथा सुनाने जा
रहा हूँ जिन्होंने भगवान कृष्ण को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उनको ही अपना पति
स्वीकार कर लिया था संत मीराबाई पूर्व जन्म में श्री कृष्ण के गोप सखा की पत्नी थी जिनका नाम
माधवी था उस समय ये कृष्ण की लीलाओ से अपरिचित थी तो आइये कथा सुनाती हु श्री कृष्ण और
संत मीरा बाई की -
F: -हम मीराबाई की तुमको भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है हम कथा सुनाते है
माना पति कृष्णा को जिसने वो बतलाते है,‌ पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है।‌
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन मीराबाई का जन्म हुआ था जिसे मीराबाई जयंती
के रुप में मनाते‌ है तो आइये उनके जन्म दिवस के शुभ अवसर उनके जीवन की कथा श्रवण करते है -
F: -मीराबाई के पूर्व जन्म की बात बताते है
कृष्ण गोप सखा की पत्नी थी बतलाते है
द्वापर काल में माधवी भक्तों था मीरा का नाम
विवाह समय ही माता ने समझाया था एक काम
कृष्ण का मुखड़ा ना देखना मां ने बतलाया
वो तो छलिया छल लेता है था अति समझाया
नही पता था पार ब्रह्म हैं वो लीला धारी
अजब गजब है उनकी लीला सृष्टि में न्यारी
एक दिन कृष्णा की लीला हम तुम्हे सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों एक बार गोबर्धन पूजन को लेकर इन्द्र भगवान रुठ जाते है, और वो क्रोधावश बहुत भयानक
बारिस करवाते है तभी कृष्ण गोकुल वासियों की रक्षा हेतु गोबर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर
धारण करते है, यह सब देख माधवी को कृष्ण के ईश्वर होने का ज्ञान होता है और वो कृष्ण के दर्शन
करने को लालायित होने लगती है तो आइये आगे क्या होता है जानते है कथा के माध्यम से -
F: -कृष्ण के दर्शन करने को मन व्याकुल रहता है
अन्त समय तक कृष्णा का ना दर्शन होता है
मन की इच्छा मन में भक्तों रह ही जाती है
कृष्ण कृपा से माधवी मीरा बन कर आती है
ये तो कृष्ण की इच्छा ही थी जो बतलाते है,
अगले जन्म में दर्शन प्रभु जी देना चाहते है
भक्ती अधूरी करने पूरी माधवी आई हैं
राजस्थान के कुड़की जन्मी मीरा कहायी है
जन्म तिथि 1498 वें बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय जनों मीराबाई का जन्म राजस्थान के ग्राम कुड़की में रतन सिंह राठौड़ की पुत्री के रुप में हुआ था
जो मेड़ता के राजा थे मीराबाई के दादा जी जो सरल स्वभाव तथा मृदुल ह्रदय के व्यक्ति थे, मीरा को
दादा जी के भक्ती स्वभाव का असर पड़ने लगा था तो आइये आगे क्या होता है जानते है कथा के माध्यम से -
F: -एक बार बचपन में देखी थी पड़ोस की बात
सखी सहेलियों संग में देखी आई थी बारात
देखा दूल्हा घोड़ी पर हो करके आया सवार
जिज्ञासावश मीरा ने किया प्रश्न माँ से एक बार
मेरा दूल्हा कौन है माता मुझको बतलाओ
मैं भी शादी करूंगी माता मुझको समझाओ
माँ ने मूर्ति कान्हा की को दूल्हा बतलाया
बचपन की इस बात को मीरा दिल में बसाया
लिया मान कृष्णा को पति ये सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रेमी जनों समय तो धीरे धीरे बीतता गया भक्तों मीराबाई विवाह के योग्य हो गयी, तथा उनका विवाह 1518 में
चित्तौड़ के महाराजा राणा सांगा के पुत्र भोजराज से करवा दिया जाता है, किन्तु बचपन से लगी कृष्ण भक्ती
की लगन को बरकरार रखा वो कृष्ण की भक्ती में डूबी रहती, अपनी शादी होने का कोई उन्हे कोई मलाल
नही था आगे क्या होता है जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -कृष्ण पति है कृष्ण सखा है कृष्ण है मेरी जान
गिरधर मेरे प्राण पति है ह्रदय लिया है ठान
श्री कृष्ण को गिरधर कह कर मीरा बुलाती थी
भक्ती करती करती भजन मीरा तो नाचती थी
साधु संतो के संग जा करती गिरधर गुणगान
किन्तु कुल को प्यारी थी अपने तो कुल की शान
सास ससुर ने समझाया ये क्या है पागलपन
बोली मीरा गिरधर बिन ये मोह माया दर्शन
भोजराज ना भक्ती में कभी रोक लगाते है पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों कुछ सूत्रों के अनुसार कुल की शान मान को लेकर मीरा पर ससुराली जन उनके चरित्र पर भी
उंगली उठाने लगे थे जिन कारणों से दुखित होकर संत मीराबाई ने संत श्री तुलसीदास जी को एक पत्र लिखा
जिस पत्र के प्रति उत्तर में तुलसीदास जी ने उन्हे श्री कृष्ण के भजन लिखने की सलाह दी आइये आगे जानते है
इस कथा के माध्यम से -
F: -मीरा अपने प्रेम को फिर शब्दों में सजायी हैं
गीत सवैये लिखे कृष्ण संग प्रेम दिखायी हैं
कृष्ण प्रेम से ओत प्रोत ये सारे गीत लिखे
"मेरो तो गिरधर गोपाल" दूजा नही मिले
राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती शब्द मिले
बड़ी मधुरता भरी काव्य में जैसे सुमन खिले
कृष्ण दरश की अभिलाषी गीतों में पायी है
गीत को गाती नृत्य भी करते जग को हंसायी है
मीराबाई के शब्द शब्द अमृत बरसाते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -भक्त जनों मीराबाई की‌ हर एक रचना भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अथाह प्रेम भक्ती और भक्ती भाव को दर्शाती
है तथा उनकी हर रचना मानव जीवन को प्रभु के प्रति प्रेम संदेश देती है एक समय की बात है पूरा राज
परिवार मीराबाई से परेशान हो जाता है फिर क्या होता है भक्तों आइये जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -फिर परिवार तो मीरा से छुटकारा चाहता है
विक्रमजीत देवर विष प्याला मंगवाता है
राणा का विष का प्याला अमृत है हो जाता
यही प्रेम की शक्ती ये जग जिससे है घबराता
मीराबाई ने वो विष का प्याला पूरा पी डाला
तनिक असर भी नही हुआ था कृष्णा रखवाला
एक बार राणा ने सर्पों का ‌भेजा उपहार
खोला पिटारा तुलसी माला को है किया स्वीकार
डाली गले में तुलसी माला लो बतलाते है पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता -प्रिय भक्तों तुलसी माला गले में डाल कर मीराबाई ने गिरधर गोपाल के मन्दिर गयी कृष्ण गीत गाए नृत्य किया
ये सब देख मीराबाई ने भगवान गिरधर की मूर्ति को रो रोकर सारा दुख सुनाया। सम्पूर्ण दृष्टि से मीराबाई
श्रीकृष्ण की भक्ती में लीन होकर 1524 ईस्वी में वृंदावन आ गयी और कृष्ण की भक्ती करने लगती है आइये
आगे जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -वृंदावन में पन्द्रह वर्ष आप बितायी है
कृष्ण खोज में फिर तो मीरा द्वारिका आई है
अन्त समय तक रही है यहां पर किया कृष्ण का ध्यान
एक दिन दर्शन देने आते श्री कृष्ण भगवान
सपने में मीरा ने प्रभु से विवाह रचाया है
वरमाला और लाल चुनरियाँ को भी पाया है
एक बार वृंदावन में किए राधा के दर्शन
राधा संग में गिरधारी के पाए है दर्शन
कई अचरज हुए है भक्तों वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों एक बार मीराबाई बीमार पड़ जाती है कोई औषधि काम नही करती है जब, तो भगवान
श्रीकृष्ण रुप बदलकर मीराबाई की सेवा करते है जिससे मीरा स्वस्थ हो जाती है किन्तु मीराबाई अपने गिरधर
को पहचान लेती है और प्रभु के दर्शन पाती है बताया जाता है कि मीरा की मृत्यु एक अद्भुत घटना थी -
F: -अन्त समय में मीरा कृष्णा मूर्ति समायी हैं
कृष्ण भक्त भक्ती से देखो ईश को पायी हैं
केवल वस्त्र मिले मीरा के साक्ष्य बताए है
आपके जैसी सांची भक्ती और ना पाए है
प्रेम भक्ती का आपने एक पाठ पढ़ाया है
सारे जग ने गीत पढ़े और शीश नवाया है
रिंकी ने मीराबाई की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
प्रेम तनय संग गिरधर की जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है
जिनकी भक्ती के आगे कृष्णा झुक जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40