Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:12:52 4+ Views

Maa Brahmacharini Ki Katha

Super Hit Devotional track Maa Brahmacharini Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Brahmacharini Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी भक्तजनो नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रम्ह्चारिणी रूप की पूजा की जाती है
आज में आपको माँ ब्रम्ह्चारिणी रूप की कथा सुनाने जा रही हूँ इस कथा के माध्यम से
F: -आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते है हम शीश नवाते है
ब्रह्मचारिणी माते का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
तपश्चारिणी माते का तप त्याग दिखाते है हम कथा सुनाते है
आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -माता ब्रम्ह्चारिणी का स्वरूप उनके नाम के ही अनुरूप है कमंडल और माला धारिणी
माता के मनोहर रूप का वर्णन अब में इस कथा के माध्यम से सुनाने जा रही हूँ जय
माता दी -
F:-कथा सुनाऊ आदि शक्ति की माँ ब्रह्मचारिणी की
तपश्चारिणी जगदम्बा की कष्ट हरिणी की
बाये हाथ में लिए कमंडल दाएं में माला
सुन्दर रूप मनोहर माँ का है ममता वाला
नारद जी ने उपदेश दिया था और दिया था ज्ञान
तप से तुमको मिल जायेंगे शिव शंकर भगवान्
करो साधना शिव शंकर की मानो मेरी बात
सत्य कथन है मेरा तुमको मिलेंगे भोले नाथ
ध्यान लगा के सुनो मै आगे कथा बढ़ाती हूँ हम कथा सुनती हु
ब्रह्मचारिणी माते का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: - माँ भगवती ब्रम्ह्चारिणी रूप में क्यों प्रकट हुई और इसके पीछे कोनसी पौराणिक
कथा है इसके बारे में में इस कथा के माध्यम से बताती हूँ -
F:-पूर्व जन्म में दक्ष की पुत्री ये कहलायी थी
हवन कुंड में कूद के अपनी जान गवाई थी
दूजे जन्म में कैसे पड़ा था ब्रह्मचारिणी नाम
कैसे पूरन करती थी अपने भक्तो के काम
शिव शंकर को मन में धर करती थी तप भारी
ह्रदय पटल में बसे थे उनके शम्भु त्रिपुरारी
घोर तपस्या करने लगी माँ जंगल के जा कर
वर्ष हजार गुजार दिए थे कंद मूल खाकर
घोर तपस्या की तुमको कुछ अंश दिखाते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F:-आंधी वर्षा सर्दी गर्मी सब कुछ सहन किया
वर्षो बीत गए तप करते कभी ना शयन किया
लगन लगी शिव शंकर से मन में बसी थी प्रीत
मन में था विश्वास एक दिन होगी मेरी जीत
सौ वर्षो तक जग जननी ने खाये केवल शाक
उसी तरह से कठिन तपस्या करती थी दिन रात
वर्षो तक माँ जग जननी ने रखा था उपवास
शिव शंकर की चाह में उनको भूख लगे ना प्यास
वर्ष हजारो कैसे बीते वो दिखलाते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F:-तीन हजार वर्ष तक माँ ने विलम्ब पत्र खाये
निराहार माँ निर्जल रहके करती जाए
बिन कुछ खाये पिये वर्ष यूँ गुजरे कई हजार
आंधी गर्मी सर्दी सहती बारिश की बौछार
शिव की खातिर माँ ने पत्र भी खाना छोड़ दिया
नाम अर्पणा मैया का इसीलिए एक पड़ा
तप करने में माँ के आगे कोई नहीं बड़ा
हो गई थी कमजोर माँ वो बतलाते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -माता वर्षो तक कठिन तप में लीन रही माता को उनके तप का क्या फल मिला क्या
उनकी मनोकामना पूर्ण हो पायी सुनते है इस कथा के माध्यम से -
F:-कठिन तपस्या के कारन से तन हो गया था क्षीण
लगने लगी माँ ढाँचे जैसी बदन हो गया जीर्ण
ऋषि मुनि संग आये देवते तब माते के पास
हाथ जोड़ बोले सब माँ से तोड़ दो अब उपवास
जैसी तपस्या की है तुमने किसी ने भी ना की
अब तक हमने तपश्चारिणी तुमसी ना देखी
हुयी साधना पुरी जप तप से परिपूर्ण
मनोकमना हो जाएगी जल्दी सी सम्पूर्ण
पति रूप में शिव जी मिलेंगे सत्य बताते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F:-तप छोड़ो अब घर को जाओ मानो मेरी बात
आएंगे अब पिते तुम्हारे ले जायेंगे साथ
वर्ष हजारो बिता दिए कठिन साधना में
कमी नहीं है कोई तुम्हारी दिव्य प्रार्थना में
तपश्चारिणी ब्रह्मचारिणी तुम ही अपर्णा हो
शिव शंकर की तुम हो भार्या तुम ही रमना हो
प्रतिदिन तुमको नमन करेगा सारा ये संसार
कलियुग में तुम करोगी अपने भक्तो का उद्धार
ऐसी ब्रह्मचारिणी माँ को शीश नवाते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F:-नाम दुत्तीय मिला है माँ को ब्रह्मचारिणी का
दूजा दिन है नवराते में तपश्चारिणी का
दूजे दिन पूजी जाती है ब्रह्मचारिणी माँ
पूरन काज सभी के करती तपश्चारिणी माँ
प्रथम शैल पुत्री जी है दूजे अर्पणा माँ
ब्रह्मचारिणी तपश्चारिणी है शिव रमना माँ
जय तुम्हारी आदि शक्ति माँ जय हो भवानी माँ
जय जग जननी जय माँ दुर्गा जय कल्याणी माँ
रिंकी गाये कथा सुखदेव लिखते जाते है हम कथा सुनाते है
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाते है हम शीश नवाते है
कोरस :- करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
.
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40