Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:19:22 5+ Views

Surya Grahan Katha

Super Hit Devotional track Surya Grahan Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Surya Grahan Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों आज मैं आपको सूर्य ग्रहण की पावन संगीतमय कथा सुनाने जा रहा हूँ
आपको बता दे कि वेद पुराणों के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या की तिथि को ही लगता
है धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन को लगता है जबकि
खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना मात्र है। प्रिय जनों तो
आइये आज मैं आपको वेद पुराणों में वर्णित सूर्य ग्रहण की संगीतमय पौराणिक कथा
सुनाता हूँ -
M: -हम सूर्य ग्रहण की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कब और कैसे बनी कहानी चलो सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार राहु ग्रह सूर्य देव को अपना ग्रास
बनाते हैं और इसी प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है जिसके पीछे समुद्र
मंथन के समय की एक प्रमाणिक कथा है तो आइये जानते हैं सूर्य ग्रहण की संगीतमय
पावन कथा -
M: -सूर्य ग्रहण तो अमावस्या की तिथि को लगता है
चलो सुनाते हैं कथा ऐसा क्यों पर होता है
कोरस: - ऐसा क्यों पर होता है
M: -सागर मंथन की गाथा है सुनो लगाकर ध्यान
सुर असुरों में तनातनी की सदा रही पहचान
कोरस: -सदा रही पहचान
M: -एक पिता की दोनो ही हैं ये तो संताने
भाई भाई हैं लेकिन एक दूजे की ना माने
कोरस: -एक दूजे की ना माने
M: -देवी अदिति देवों की माता भक्तों कहलायी
दिति माता जी अपने गर्भ से असुरों को हैं पायी
कोरस: -असुरों को हैं पायी
M: -दैत्य सदा सृष्टि पर अत्याचार मचाते है उत्पात मचाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -प्रिय भक्तों वेद पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार देव तथा दानव दोनो ही ऋषि कश्यप
की अलग अलग पत्नियों से जन्मी संताने हैं किन्तु इन दोनो में कभी भी आपसी सहमति
नही रही हमेशा तनातनी की स्थिति बनी रहती है कैसे आइये जानते है कथा के माध्यम
से जानते है -
M: -एक समय‌ की बात दोनो में हुआ युद्ध भारी
देवासुर संग्राम में राक्षस पड़ने लगे भारी
कोरस: -राक्षस पड़ने लगे भारी
M: -असुर राज बलि की सेना से देव सभी घबराये
स्वर्ग लोक को हार के इंद्र की सेना जान बचाये
कोरस: -इंद्र की सेना जान बचाये
M: -देव लोक से भागे देवता श्री विष्णु शरण आए
क्या क्या घटना घटी देवताओं ने बात बताये
कोरस: -देवताओं ने बात बताये
M: -देवों की बातों को सुन श्री हरि ने समझाया
उनको युक्ती एक बताकर नया मार्ग दिखलाया
कोरस: -नया मार्ग दिखलाया
M: -श्री विष्णु जी समझाकर के मार्ग बताते हैं वह मान ही जाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -प्रिय जनों श्री नारायण विष्णु भगवान ने देवराज और वहां पर उपस्थित सभी देवों से कहा
कि अब आप दैत्यों के साथ मिलकर सागर मंथन करे जिससे अमृत की प्राप्ति होगी उस
अमृत को मैं स्वयं आप देवताओ को पिलाऊंगा जिसे पीकर आप सभी अमरत्व को प्राप्त
हो जायेंगे और पुन: शक्तिशाली हो जायेंगे -
M: -अमृत की सुन बात देवता तो हर्षाते है
लेकिन दैत्यों को संग लेने से घबराते है
कोरस: -लेने से घबराते है
M: -श्री विष्णु बोले गुरु शुक्राचार्य के पास में तुम जाओ
अमृत का लालच देकर उन्हें सागर तट पर लाओ
कोरस: -सागर तट पर लाओ
M: -किन्तु देवता वहां पे जाने से कतराते हैं
असुर राज बलि से हे भगवन हम घबराते हैं
कोरस: -हम घबराते हैं
M: -फिर तो श्री हरि दैत्य गुरु के पास में आए हैं
सागर मंथन की वो पूरी बात बताये हैं
कोरस: -बात बताये हैं
M: -अमृत का सब पान करेगे ये समझाते है पावन कथा सुनाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -जय श्री हरी भक्तों दैत्य गुरु शुक्राचार्य को सारी बातें बता कर अमृत पान का लालच
देकर सागर मंथन को श्री हरी विष्णु भगवान राजी कर लेते हैं और राजा बलि को दैत्यों
के साथ सागर तट पर ले आते है फिर आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से
जानते है |
M: -सागर मंथन देव दानवों ने आरम्भ किया
श्री विष्णु जी ने कूर्म रूप का तब अवतार लिया
कोरस: -तब अवतार लिया
M: -मंदराचल पर्वत की मथानी फिर तो गई बनाई
नांग वासुकी की रस्सी बनाकर होने लगी मथाई
कोरस: -होने लगी मथाई
M: -मंदराचल को श्री विष्णु जी पीठ पे अपने उठाए
दैत्य देवता संग में मिलकर पर्वत को हैं घुमाये
कोरस: -पर्वत को हैं घुमाये
M: -सबसे पहले कालकूट नामक विष बाहर आया
सृष्टि विनाशक विष को देख कर सब का मन घबराया
कोरस: -सब का मन घबराया
M: -सभी देवता दानव शिव का ध्यान लगाते हैं उनकी शरण में जाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -नारायण नारायण प्रिय भक्तों सागर मंथन के समय सर्व प्रथम काल कूट नामक एक
विनाशकारी विष निकला जिसे देवों और दानवों की विनती पर भगवान शिव ने अपने
कंठ में धारण कर लिया प्रिय भक्तों उसके बाद में कामधेनु गाय निकली जिसे
सप्तऋषियों ने प्राप्त किया और सागर मंथन पुन: प्रारम्भ हुआ फिर आगे क्या क्या प्राप्त
होता है आइये जानते हैं -
M: -फिर मंथन से उच्चै:श्रवा हैं अश्व निकल आया
दिव्य श्वेत उस अश्व को राजा बलि ने है फिर अपनाया
कोरस: -बलि ने है फिर अपनाया
M: -चौथा रत्न ऐरावत हाथी बाहर आया है
इंद्र देव ने उसको वाहन अपना बनाया है
कोरस: -अपना बनाया है
M: -इसके बाद कौस्तुभ मणि फिर तो बाहर आयी है
श्री विष्णु जी ने मणि को अपने ह्रदय लगाई है
कोरस: -ह्रदय लगाई है
M: -कल्पतरु का वृक्ष तो भक्तों सागर से फिर आया
सभी देवताओं ने स्वर्ग में उसको जा के लगाया
कोरस: -उसको जा के लगाया
M: -रम्भा अप्सरा निकली जिनको इन्द्र ले जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
किस कारण राहुसूर्य देव को ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -जय श्री मोहिनी स्वरूपा भगवान श्री नारायण की प्रिय भक्त जनों तत्पश्चात आठवे रत्न के
रुप में श्री लक्ष्मी जी का अवतरण होता है जिसे स्वयं नारायण स्वीकार करते हैं और फिर
वारुणी अर्थात मदिरा प्राप्त की होती है जिसे दैत्यों ने ग्रहण किया और सागर मंथन एक
बार पुन: प्रारम्भ हुआ और फिर कौन सा रत्न निकल कर बाहर आता है आइये कथा के
माध्यम से जानते है -
M: -दशवें रत्न के रूप में भक्तों चन्द्र देव‌ हैं आये
शिव शंकर की जटाओं में तो वो स्थान हैं पाए
कोरस: -वो स्थान हैं पाए
M: -पारिजात का वृक्ष है निकला देवता हैं पाए
अगला रत्न हैं शंख जिसे श्री विष्णु जी हैं धाए
कोरस: -श्री विष्णु जी हैं धाए
M: -धन्वन्तरि जी तेरहवें रत्न के रुप में बाहर आए
चौदहवें ‌जो रत्न हैं अमृत कुम्भ साथ में लाए
कोरस: -कुम्भ साथ में लाए
M: -जिसे देखकर देव दानवों का डोला ईमान
अमृत के कारण दोनो में युद्ध हुआ घमासान
कोरस: -युद्ध हुआ घमासान
M: -फिर नारायण दोनो पक्षों को समझाते है पावन कथा सुनाते है
किस कारण राहुसूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -प्रिय जनों भगवान विष्णु ने देव और दानवों दोनों को समझाया और मोहिनी रुप धारण
कर देवो को अमृत पान कराने लगे दैत्यों को मदिरा का पान कराने लगे तभी दैत्यों की
पंक्ति में बैठा एक चतुर दैत्य स्वर भानु जिसने श्री विष्णु के छल को पहचान लिया और
वह देवों की पंक्ति में जाकर बैठ गया जिसे भगवान ने अमृत पान करा दिया -
M: -सूर्य चन्द्र ने स्वर भानू को तब पहचान लिया
श्री नारायण को दोनो ने सत्य है बता दिया
कोरस: -सत्य है बता दिया
M: -श्री विष्णु भगवान् ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया
स्वरभानु के शीश को काट के धड़ से अलग गिराया
कोरस: -धड़ से अलग गिराया
M: -अमृत पान के कारण उसकी मृत्यु नहीं आई
धड़ उसका केतु कहलाया शीश राहु कहलाई
कोरस: -शीश राहु कहलाई
M: -स्वर भानु का भेद तो भक्तों सूर्य चन्द्र ने बताये
इस कारण राहु केतु इन्हें अपना शत्रु माने
कोरस: -अपना शत्रु माने
M: -राहु केतु इन दोनो को तो भूल न पाते हैं इनको ग्रहण लगाते हैं
इस कारण राहु सूर्य देव पर ग्रहण लगाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
वार्ता: -जय श्री हरी प्रिय भक्तों इनका भेद उजागर करने के कारण राहु और केतु सूर्य देव और
चन्द्र देव को अपना शत्रु मानते हैं इस कारण बदले की भावना उनके अन्दर इस प्रकार
आ गयी बताया जाता है कि तभी से गहरी शत्रुता के कारण राहु और केतु सूर्य देव और
चन्द्र देव को अपना ग्रास बनाने लगे जिसे सूर्य ग्रहण तथा चन्द्र ग्रहण के नाम से जानते है
M: -पूर्णिमा के दिन चन्द्र देव को उन्होंने ग्रास बनाया
चन्द्र ग्रहण का नाम जिसे वेदों ने हमे बतलाया
कोरस: -वेदों ने हमे बतलाया
M: -सूर्य ग्रास अमावस्या के दिन को तो होता है
सूर्य ग्रहण कहते हैं जिसको ये बतलाया है
कोरस: -जिसको ये बतलाया है
M: -सूर्य को राहु चन्द्र को केतु ग्रहण लगाते हैं
इस दिन तो सूर्य चन्द्रमा कष्ट उठाते हैं
कोरस: -वो तो कष्ट उठाते हैं
M: -देवेश कुन्दन सूर्य ग्रहण की कथा सुनाते हैं
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते हैं
कोरस: -कलम चलाते हैं
M: -प्रेम तनय श्री नारायण को शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सूर्य ग्रहण की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40