Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:15:46 12+ Views

Maa Gayatri Amrit Dhara

Super Hit Devotional track Maa Gayatri Amrit Dhara sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Gayatri Amrit Dhara sung by Satya Prakash Adhikari

M: -गायत्री का नाम है, सृष्टी का आधार निर्भर इसकी शक्ति पर, है सारा संसार
महामंत्र संसार में गायत्री का नाम इसके पावन जाप से, कटते कष्ट तमाम
गायत्री के मंत्र में, है वह दिव्य प्रभाव इसके जपसे तो कभी रहे ना कोई अभाव
सृष्टी की संचालिका, है गायत्री मात तीन लोक में हर तरफ महिमा अति विख्यात
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -विश्वामित्र ने है कहा, गायत्री का नाम सभी कला से युक्त है सभी सुखों का धाम
गायत्री ही योग है, गायत्री है ध्यान। गायत्री ही सत्य है, गायत्री है ज्ञान
यज्ञ दान जप तप नियम, पूजा विविध प्रकार। गायत्री के रूप हैं, शुद्ध कर्म अविकार
जड़ चेतन में व्याप्त है, गायत्री का रूप। गायत्री का रूप है, अद्भुत और अनूप
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -गायत्री के जाप से, मिले मान सम्मान गायत्री का नाम है, जग में अती महान
भूत प्रेत बाधा टले, हो जाए दुख दूर। सुख सत्ता सब कुछ मिले, जीवन में भरपूर
मन से विषय विकार का, हट जाए सब भाव।गायत्री के मंत्र का, जब हो दिव्य प्रभाव
प्राण शक्ति ब्रह्मांड की, है गायत्री मात। जिस पर हो जाए दया, पल में हो विख्यात
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -ब्रह्मदेव ने जब किया, वेदों को उत्पन्न। तब गायत्री मंत्र को, किया सर्व संपन्न
तीन वेद के सार से, दिया है मंत्र बनाय। मंत्र जपे जो भाव से, ईश्वर को पा जाय
इस जैसा जग में नहीं, दूजा कोई मंत्र। यही शक्ति यही साधना, यही यंत्र यही तंत्र
गायत्री के पाठ से, खुलता मन का द्वार। काम क्रोध मद लोभ का, होता है संघार
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -ज्ञान और विज्ञान का, आदि स्रोत सुखधाम। भक्तजनों संसार में, है गायत्री नाम
ब्रह्मदेव की संगिनी, है गायत्री मात। इनकी करुणा से सदा, होता नवल प्रभात
करते हैं रवि जिस तरह, अंधकार का नाश। मां गायत्री पाप का, वैसे करें विनाश
आदि शक्ति अखिलेश्वरी, गायत्री जगदंब। भक्तजनों के काज में, करती नहीं विलंब
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -गायत्री की शक्ति है, आदि, अनादि, अनंत।गायत्री के नाम को, जपते श्री भगवंत।।
दुष्ट दानवों का बड़ा, जब-जब अत्याचार।मां गायत्री ने लिया, है तब तब अवतार।।
भद्रकालिका रूप धर, किया दैत्य का नाश। तीनो लोक में हुआ, पावन धर्म प्रकाश।।
दुर्गा रूप निरंजनी, जगदंबा ने धार। धरती को पावन किया, मिटा पापका भार।।
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -महालक्ष्मी रूप धर, किया जगत संपन्न। सुर नर मुनि सब जन हुए, मन में बहुत प्रसन्न
अन्नपूर्णा रूप में, भरती मां भंडार। मां की करुणा से सदा,चलता है संसार
गायत्री की साधना, से मिटते कुविचार। बढ़ जाता है आत्मबल, मन में नव संचार
राजा हो या रंक हो, जो करके विश्वास। गायत्री का जप करे, कट जाए भव पाश
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -जो साधक संध्या समय, करे मातु का ध्यान। कहते हैं मुनि जन उसे, मिले ब्रह्म का ज्ञान
निसदिन एक हजार जो, मंत्र जपे मन लाय।जीवन हो आनंदमय, कष्ट न कभी सताय
गायत्री का मंत्र है, तत्व ज्ञान का सार।गायत्री के पाठ की, महिमा अपरंपार
इसी मंत्र के जाप से, मिलती सिद्धि महान। इसी मंत्र के जाप से, होता है कल्यान
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -आध्यात्मिक स्तर बढे, सुगम बने निर्माण। ऋतंभरा बुद्धी बने, हो जाए कल्याण
गायत्री के मंत्र के, चौविस वर्ण विशेष। इन्हीं चौबिसों में बसे, ब्रह्मा विष्णु महेश
श्रुति पुराण और स्मृती, सबका भाव है एक। गायत्री के जाप से, मिलते पुण्य अनेक
ऋषी मुनी सब संत का, है उपदेश महान। गायत्री का पाठ है, ज्ञान और विज्ञान
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -गायत्री का नाम है, गंगा की वह धार। जिसके बस स्पर्श से, होता है उद्धार
गायत्री के मंत्र को, निसदिन आठो याम। जपो सदा मन को लगा, बनेगा हर इक काम
निर्धन को तो धन मिले, निर्बल हो बलवान। गायत्री का मंत्र है, स्वयं सिद्ध वरदान
शत्रु आदि का कभी, रह न जाए पास। गायत्री मां को भजो, मन में कर विश्वास
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -गायत्री के पाठ से, बदले हाथ की रेख। जीवन से संकट टले, मिट भाग्य की लेख
गायत्री के तेज से, अंतर पट खुल जाय।कठिनाई आये नहीं, लक्ष्य प्राप्ति हो जाय
निःसंतान जो जन करे, गायत्री का जाप। निश्चित ही संतान हो, ऐसा तेज प्रताप
रोम रोम भजने लगे, माता का शुभ नाम। ऐसा शुभ साधन करो, मिले आत्म विश्राम
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
M: -दो दिन की है जिंदगी, इसे ना व्यर्थ गंवाओ, माता का सुमिरन करो, मन को शुद्ध बनाओ
दुनिया से जाते समय, खुला रहेगा हाथ। किया धरा रह जाएगा, भजन चलेगा साथ
माया के भ्रमजाल को, मन से अब दो त्याग। मां के चरणों से करो भक्तजनों अनुराग
अमृतवाणी जो सुने, भाव सहित मन लाय।कहता है (सानंद) वह, भवसागर तर जाय
कोरस: -जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां जय गायत्री मां
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40