Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:47 7+ Views

Kushmanda Mata Ki Aarti

Super Hit Devotional track Kushmanda Mata Ki Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kushmanda Mata Ki Aarti sung by Angel

F: -माँ आरती तेरी गाते मईया आरती तेरी गाते
कुष्मांडा महामाया कुष्मांडा महामाया
हम तुमको ध्याते माँ आरती तेरी ध्याते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते मईया आरती तेरी गाते
कुष्मांडा महामाया कुष्मांडा महामाया
हम तुमको ध्याते माँ आरती तेरी ध्याते
F: -हे जगदम्ब दयामयी आदि स्वरूपा माँ
कोरस: -तुम आदि स्वरूपा माँ
F: -देव ऋषि मुनि ज्ञानी देव ऋषि मुनि ज्ञानी गुण तेरे गाते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -कर ब्रह्माण्ड की रचना कुष्मांडा कहलाये
कोरस: -माँ कुष्मांडा कहलाये
F: -वेद पुराण भवानी वेद पुराण भवानी सब यही बतलाते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -सूर्य लोक निवासिनी तुमको कोटी प्रणाम
कोरस: -माँ तुमको कोटी प्रणाम
F: -सम्मुख तेरे पाप और सम्मुख तेरे पाप और दोष ना टिक पाते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -अष्ट भुजे महाशक्ति सिंह वाहिनी है तू
कोरस: -माँ सिंह वाहिनी है तू
F: -भव सिंधु से तरते भव सिंधु से तरते दर्शन जो पाते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -अष्ट सिद्धि नौ निधियाँ हाथ तेरे माता
कोरस: -सब हाथ तेरे माता
F: -पा जाते है सहज ही पा जाते है सहज ही जो तुमको ध्याते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -शास्त्र विधि से विधिवत जो पूजन करते
कोरस: -माँ जो पूजन करते
F: -आदि शक्ति जगजननी आदि शक्ति जगजननी तेरी दया पाते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -नवदुर्गो में मैया चौथा स्थान तेरा
कोरस: -माँ चौथा स्थान तेरा
F: -चौथे नवरात्रे को चौथे नवरात्रे को भक्त तुझे ध्याते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -आधि व्याधि सब हरके सुख समृद्धि दो
कोरस: -माँ सुख समृद्धि दो
F: -हे जगदम्ब भवानी हे जगदम्ब भवानी इतनी दया चाहते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते
F: -माँ आरती तेरी गाते मईया आरती तेरी गाते
कुष्मांडा महामाया कुष्मांडा महामाया
हम तुमको ध्याते माँ आरती तेरी ध्याते
कोरस: -माँ आरती तेरी गाते मईया आरती तेरी गाते
कुष्मांडा महामाया कुष्मांडा महामाया
हम तुमको ध्याते माँ आरती तेरी ध्याते
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40