Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:21:30 13+ Views

Shivaji Maharaj Ki Katha

Super Hit Devotional track Shivaji Maharaj Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shivaji Maharaj Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय भवानी प्रिय भक्त आज में आपको भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति
शिवाजी महाराज की जीवन गाथा सुनाने जा रहा हूँ वीर शिवाजी महाराज का जन्म 19
फरवरी 1630 को भारत के राज्य महाराष्ट्र में जनपद पुणे स्थित शिवनेरी जिला में हुआ
था इनके पिता का नाम शाहजी भोंसले तथा माता का नाम जीजाबाई था। बताया जाता
है कि उनके पिता शाहजी भोंसले निज़ाम के अधीन सैन्य कमांडर थे। आपको बता दे
मित्रो मराठा साम्राज्य की स्थापना वीर शिवाजी महाराज ने ही की थी तो प्रेम से बोलिये
शिवाजी महाराज की जय -
M: -हम वीर शिवाजी महाराज की गाथा गाते है जीवन गाथा गाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
जिनके आगे दुश्मन एक क्षण टिक ना पाते है हाँ टिक ना पाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय गणराज्य के महानायक थे। उनका
पूरा नाम छत्रपति शिवाजी भोंसले था। उनके जन्म दिवस पर अर्थात 19 फरवरी को
जयंती के रुप में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। मराठा साम्राज्य का यह पर्व शिव
जयंती के नाम से जाना जाता है -
M: -लालन पालन पूना में इनका है किया गया
ब्राह्मण दादा कोंडा देव का प्यार है दिया गया
कोरस: -प्यार है दिया गया
M: -जीजाबाई माँ ने इनको लाड लड़ाया हैं
समर्थ स्वामी रामदास से शिक्षा पाया है
कोरस: -शिक्षा पाया है
M: -साधू संतों के संग में फिर समय बिताया है
रामायण, महाभारत, सत्संग ज्ञान को पाया है
कोरस: -सत्संग ज्ञान को पाया है
M: -बचपन में ही राजनीति युद्ध विद्या पायी है
इतिहासकारों ने आपकी गाथा गायी है
कोरस: -आपकी गाथा गायी है
M: -बचपन में खेले खेल आपने वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय श्रोताओं बताया जाता है कि बचपन में वीर बालक शिवाजी अपने मित्रों के साथ
इकट्ठा होकर और उनके नेता बनकर युद्ध करने और किला जीतने का खेल खेला
करते थे। शिवाजी महाराज सभी कलाओं में माहिर थे।
M: -खेल खेल का दृश्य जो सांची घटना बन आया
उनके नाम का शत्रुओं के लिए कहर है फिर छाया
कोरस: -कहर है फिर छाया
M: -किशोरावस्था में किला तोरण को जीत लिया
उसी समय फिर राज्य पुरंदर अपने नाम किया
कोरस: -अपने नाम किया
M: -उनके नाम और काम के फिर तो चर्चे हुए बड़े
उनके बल को देख के दुश्मन के हुए कान खड़े
कोरस: -दुश्मन के हुए कान खड़े
M: -आगरा दिल्ली तक फिर चर्चे उनके आए है
अत्याचारी तुर्की यवनी अति घबराए है
कोरस: -अति घबराए है
M: -आगे क्या होता है आपको ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय श्रोताओ शिवाजी के बढ़ते प्रताप से आतंकित बीजापुर के शासक आदिलशाह जब
शिवाजी को बंदी न बना तो उसने शाहजी को बंदी बना लिया जिससे शिवाजी आग
बबूला हो गए और उन्होंने नीति एवं साहस के बल से छापामारी करते हुए अपने पिता
जी को आजाद करा लिया |
M: -इस घटना से आदिलशाह फिर तो घबराया
जिंदा या मुर्दा लाने का हुक्म है उसने सुनाया
कोरस: -हुक्म है उसने सुनाया
M: -बीजापुर के सेनापति अफजल खां आए हैं
भाईचारे का झूठा फिर स्वांग रचाए है
कोरस: -फिर स्वांग रचाए है
M: -झूठा और मक्कार था अफजल शिवा जी जानते थे
सुलह का नाटक आया करने ये वो जानते थे
कोरस: -ये वो जानते थे
M: -उसने शिवाजी को बाहों में फिर तो जकड़ लिया
मारना चाह है उनको उसने है प्रयास किया
कोरस: -उसने है प्रयास किया
M: -किन्तु शिवाजी शत्रु को फिर मार गिराते है हाँ मार गिराते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय जनों शिवा जी गद्दार अफजल खां को मार देते है यह देख उसकी सेना दुम
दबाकर भाग जाती है। दिन प्रतिदिन शिवाजी के बढ़ते प्रताप को देख कर मुगल
बादशाह औरंगजेब ने दक्षिण में नियुक्त अपने सूबेदार को उन पर चढ़ाई करने का
हुक्म दिया किन्तु सूबेदार को मुंह की खानी पड़ी, और वह युद्ध हार गया फिर क्या
होता है आइये गाथा के माध्यम से जानते है -
M: -सूबेदार ने युद्ध में अपने पुत्र को गवां दिया
काट उसके हाथों की उंगली उसके प्राणों को बचा लिया
कोरस: -उसके प्राणों को बचा लिया
M: -छोड़‌ मैदान सूबेदार है फिर तो भाग गया
फिर संदेश मिर्जा राजा जयसिंह को है गया
कोरस: -राजा जयसिंह को है गया
M: -औरंगज़ेब का सेनापति बलशाली ये कहलाया
एक लाख की सेना लेकर औरंगजेब से आया
कोरस: -औरंगजेब से आया
M: -बीजापुर के सुल्तान से वो फिर संधि पाए
किला पुरंदर पाने की वो तो है युक्ती बनाए
कोरस: -वो तो है युक्ती बनाए
M: -प्रथम चरण 24 अप्रैल की बात बताते है हम बात बताते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय देश वासियो 24 अप्रैल 1665 को राजा जयसिंह और बीजापुर के सुल्तान ने
मिलकर व्रजगढ़ के किले पर अपना अधिकार कर लिया तथा पुरंदर किला को बचाने
के दौरान शिवाजी के वीर सेनानायक मुरारजी वीरगति को प्राप्त हुए, प्रिय देश प्रेमियों
आपको बता दे कि मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के सलाहकार परिषद को
अष्टप्रधान कहा जाता था। अष्टप्रधान के अन्तर्गत पेशवा, अमात्य, वाकियानवीस, सुमन्त,
शुरूनवीस, सर-ए-नौबत, पण्डितराव एवं न्यायाधीश - आठ पद सम्मिलित थे।‌ आइये
आगे जानते है -
M: -22 जून 1665 शिवाजी आए है
जयसिंह के संग फिर तो पुरंदर संधि पाए है
कोरस: -पुरंदर संधि पाए है
M: -भारत में गुरिल्ला युद्ध इन्होंने था आरम्भ किया
युद्ध गुरिल्ला के निर्माता का शुभ काम किया
कोरस: -निर्माता का काम किया
M: -वियतनामी इस युद्ध नीति से सीख को पाए है
देश अमेरिका से फिर वो तो जीत को पाए है
कोरस: -वो जीत को पाए है
M: -शिव सूत्र में इसका साक्ष्य पाया जाता है
छापामार युद्ध गुरिल्ला युद्ध कहलाता है
कोरस: -गुरिल्ला युद्ध कहलाता है
M: -दुश्मन सेना के पीछे से वार कराते है पावन कथा सुनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय देश प्रेमियों औरंगज़ेब द्वारा छत्रपति शिवाजी को उचित सम्मान व सुरक्षा का
विश्वास दिलाकर आगरा आने का निमंत्रण दिया गया। विश्वास पाकर शिवाजी अपने
जेष्ठ पुत्र शम्भाजी तथा 4000 मराठा सैनिकों के साथ औरंगजेब से मिलने आगरा आए
आगे क्या होता है आइये इस गाथा के माध्यम से जानते है -
M: -वीर शिवाजी महाराज जी आगरा आए है
औरंगजेब से वो तो उचित सम्मान ना पाते है
कोरस: -उचित सम्मान ना पाते है
M: -विश्वासघाती फिर दरबार में उनको बतलाया
औरंगजेब ने सुन के वचन उन्हें कैद है करवाया
कोरस: -उन्हें कैद है करवाया
M: -शिवा जी के साथ पुत्र को जयपुर कैद किया
फिर तो शिवाजी ने एक युक्ती को अंजाम दिया
कोरस: -युक्ती को अंजाम दिया
M: -13 अगस्त 1666 दिन आया शुक्रवार
फलों की टोकरी में छिप कर दोनो हो गये फरार
कोरस: -दोनो हो गये फरार
M: -22 सितंबर को फिर रायगढ़ पहुंच वो जाते है वो तो पहुंच ही जाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय देश प्रेमियों इतिहासकारों के अनुसार शिवाजी महाराज भगवती तुलजा भवानी के
परम् भक्त थे जो छत्रपति शिवाजी महाराज की कुलदेवी थी, बताया जाता है कि देवी ने
प्रसन्न होकर स्वयं प्रकट होकर महाराज को एक तलवार प्रदान की थी, वह तलवार
लंदन के संग्रहालय में मौजूद है।
M: -06 जून 1674 का शुभ दिन आया
राज्याभिषेक हुआ शिवाजी राज्य है हर्षाया
कोरस: -राज्य है हर्षाया
M: -इसी दिवस को छत्रपति की उपाधि पाए है
छत्रपति फिर वीर शिवाजी ये कहलाए है
कोरस: -शिवाजी ये कहलाए है
M: -इस उपलक्ष्य पे एक कैलेंडर का निर्माण किया
पूरे राज्य में राजन ने फिर अन्न धन दान किया
कोरस: -फिर अन्न धन दान किया
M: -दे आदेश अपनी जीवनी को लिखवाया था
परमानंद गोविंद से ये काम कराया था
कोरस: -ये काम कराया था
M: -उनकी जीवनी आदर्शों से सीख सिखाती है पावन कथा सुनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तों आपको बता दे कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का
जनक भी कहा जाता है क्योकि उन्होंने विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और कई अन्य स्थानों पर
नौसैनिक किलों का निर्माण किया और चार अलग अलग स्थानों पर युद्धपोतों का भी
निर्माण किया था तो आइये आगे सुनते है।
M: -धनुष वाण की वीर शिवाजी शिक्षा पाए थे
कई बजार दुश्मन वो तो मार गिराए थे
कोरस: -वो तो मार गिराए थे
M: -आठ वर्ष में बल साहस का परिचय दिखलाये
260 किला है जीते ध्वज है लहराये
कोरस: -जीते ध्वज है लहराये
M: -मुस्लिम धर्म के थे ये रक्षक ना ही विरोध किया
अपनी सेना में मुस्लिमों को शामिल था किया
कोरस: -मुस्लिमों को शामिल था किया
M: -कई सैनिक और सूबेदार सरदार बनाए थे
धर्म के रक्षक मुस्लिम जो ह्रदय से लगाए थे
कोरस: -जो ह्रदय से लगाए थे
M: -वो कट्टरता उद्दंडता के बस खिलाफ हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
वार्ता: -प्रिय श्रोताओं आपको बता दे कि शिवाजी महाराज के आठ पत्नियाँ थी किन्तु पहली
शादी 14 मई 1640 को सई भोसले के साथ हुआ। सभी पत्नियों से कुल आठ संताने
हुई जिनमें चार पुत्र तथा चार पुत्रियाँ थी। ये भारत के ह्रदय सम्राट थे, बलशाली,
बुद्धिमान तथा सभी कलाओं में निपुण वीर शिवाजी महाराज का जीवन काफी
संघर्षशील था व परोपकारी भी थे एक बार प्रेम से बोलिए जय तुलजा भवानी की जय
M: -कुछ घरेलू झगड़े थे कुछ मंत्रियों की थी अनबन
राज्य की रक्षा को लेकर फिर बड़ गयी अड़चन
कोरस: -फिर बड़ गयी अड़चन
M: -हो गए वो बीमार कि वो मृत्यु को पाए है
03 अप्रैल 1680 तिथि बताये है
कोरस: -ये तो तिथि बताये है
M: -जेष्ठ पुत्र शम्भाजी फिर तो राज्य चलाए है
उनकी जयंती पर भारत भी शीश नवाए है
कोरस: -हम सब शीश नवाते है
M: -देवेश कुन्दन वीर शिवाजी की गाथा है सुनाये
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाये
कोरस: -अपनी कलम चलाये
M: -19 फरवरी छत्रपति का जन्म मनाते है जन्म दिवस मनाते है
छत्रपति कह प्यार से जिनको लोग बुलाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -हे वीर शिवाजी नाम भारत की है पहचान
विरो में ऊँचा नाम है वीर शिवानी महान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40